48 घंटे में पुलिस ने बालक के हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सुदीप कुमार त्रिवेदी 7903140330 जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में नयाग्राम निवासी करीब 40 वर्षीय मनोज कुमार को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी घरेलू एवं जमीन विवाद के कारण बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था। घटना को लेकर हिरणपुर थाना कांड संख्या 71/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मानवीय, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बजाज मैक्सीमा टेम्पू (JH17AE0680) और लोहे का जैक जब्त किया गया। लापता बालक का शव नगर थाना क्षेत्र के देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बरामद किया गया। शव को आवश्यक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे सहित हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
48 घंटे में पुलिस ने बालक के हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सुदीप कुमार त्रिवेदी 7903140330 जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में नयाग्राम निवासी करीब 40 वर्षीय मनोज कुमार को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी घरेलू एवं जमीन विवाद के कारण बालक की
हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था। घटना को लेकर हिरणपुर थाना कांड संख्या 71/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मानवीय, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बजाज मैक्सीमा टेम्पू
(JH17AE0680) और लोहे का जैक जब्त किया गया। लापता बालक का शव नगर थाना क्षेत्र के देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बरामद किया गया। शव को आवश्यक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे सहित हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- पाकुड़ में करोड़ों की लागत से बन रहे जीवाश्म पार्क पर मंडराया भ्रष्टाचार का साया! पाकुड़ में करोड़ों की लागत से बन रहे जीवाश्म पार्क पर मंडराया भ्रष्टाचार का साया! बिना सूचना पट के हो रहे घटिया निर्माण पर भड़के नेता और समाजसेवी, ऐतिहासिक धरोहर से खिलवाड़ का आरोप।पाकुड़ वन प्रमंडल कार्यालय के समीप करोड़ों रुपये की लागत से जीवाश्म पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कार्यस्थल पर कोई सूचना पट तक नहीं लगाया गया है। वहीं स्थानीय समाजसेवियों और नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्क के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे में मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। इस्तेमाल हो रहे बालू, सीमेंट और ईंटें बेहद घटिया स्तर की हैं।आजसू नेताओं और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तुरंत निर्माण कार्य रोकने, तकनीकी जांच कराने और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।1
- कॉलेज के भी दिन क्या दिन थे, No Knowledge Without College1
- साहिबगंज समाहरणालय व व्यवहार न्यायालय के पास से हटाया गया अतिक्रमण साहिबगंज : नगर परिषद साहिबगंज की ओर से शनिवार को समाहरणालय एवं व्यवहार न्यायालय परिसर के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।नगर परिषद की कार्रवाई से संबंधित क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के साथ सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त रखने का प्रयास किया गया। नगर परिषद ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।1
- meharma sukhari panchayat ke Janata Hai pareshan mukhiya sah pareshan vote ke time mein aate Hain mukhiya dekhiae kaise aadivasi Samaj Laga rahe hain guhar mukhiya se1
- धोरैया प्रखंड के अहीरों पंचायत के अहीरों हाई स्कूल में बच्चों के साथ स्वच्छता के बारे में बताया गया धोरैया प्रखंड के अहीरों पंचायत में अहीरों हाई स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के पाठ पढ़ाया एवं स्वच्छता के शपथ दिलाई गई मौके पर प्रखंड समन्वयक चंद्रशेखर भारती एवं धोरैया प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत स्वच्छता परवेक्षक मौजूद रहे1
- बांका के रजौन में तेज बारिश से डायवर्जन बहा:ग्रामीणों को 5 KM के लिए 15 KM का चक्कर, बार-बार बहने से परेशानी बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था। बांका16 घंटे पहले बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था। इसके बह जाने से इस रास्ते पर लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। डायवर्जन के बहने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। अब उन्हें सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 12 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब डायवर्जन बहा है। पहले भी बारिश में यह बह चुका है, जिससे कई दिनों तक रास्ता बंद रहा था। बांका के रजौन में तेज बारिश से डायवर्जन बहा:ग्रामीणों को 5 KM के लिए 15 KM का चक्कर, बार-बार बहने से परेशानी बांका16 घंटे पहले बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था। इसके बह जाने से इस रास्ते पर लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। डायवर्जन के बहने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। अब उन्हें सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 12 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब डायवर्जन बहा है। पहले भी बारिश में यह बह चुका है, जिससे कई दिनों तक रास्ता बंद रहा था। पानी पार करते समय गिरकर घायल हुए हैं बाइक सवार ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने डायवर्जन को पर्याप्त ऊंचाई पर नहीं बनाया है। थोड़ी सी बारिश में ही कतरिया नदी का पानी इसके ऊपर से बहने लगता है और तेज बहाव में यह टूट जाता है। पानी जमा होने से बाइक चलाने वालों को भी परेशानी होती है। कई बाइक सवार पानी पार करते समय गिरकर घायल हो चुके हैं। डायवर्जन बहने से परेशानी और बढ़ी पैदल चलने वालों के लिए भी नदी पार करना मुश्किल हो गया है। यह खैरा मोड़ से नवादा बाजार होते हुए धोरैया जाने का एक अहम रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और मरीज इसी सड़क से आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति बार-बार बनती है, लेकिन कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया। शुक्रवार को दोबारा डायवर्जन बहने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डायवर्जन को मजबूत और ऊंची जगह पर बनाकर जल्द से जल्द आवागमन फिर से शुरू कराया जाए।2
- मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत के बड़ा डुमरिया गांव निवासी 50 वर्षीय इलताफ अंसारी की शुक्रवार दोपहर आंधी-तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। जुम्मा की नमाज पढ़कर लौट रहे थे, तभी तेज तूफान ने गड्ढे में पटक दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा। सीओ रंजन कुमार यादव ने बताया पोस्टमार्टम के बाद आपदा मद से चार लाख सहायता का प्रावधान है।1
- 48 घंटे में पुलिस ने बालक के हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सुदीप कुमार त्रिवेदी 7903140330 जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में नयाग्राम निवासी करीब 40 वर्षीय मनोज कुमार को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी घरेलू एवं जमीन विवाद के कारण बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था। घटना को लेकर हिरणपुर थाना कांड संख्या 71/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मानवीय, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बजाज मैक्सीमा टेम्पू (JH17AE0680) और लोहे का जैक जब्त किया गया। लापता बालक का शव नगर थाना क्षेत्र के देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बरामद किया गया। शव को आवश्यक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे सहित हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।3