logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत के बड़ा डुमरिया गांव निवासी 50 वर्षीय इलताफ अंसारी की शुक्रवार दोपहर आंधी-तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। जुम्मा की नमाज पढ़कर लौट रहे थे, तभी तेज तूफान ने गड्ढे में पटक दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा। सीओ रंजन कुमार यादव ने बताया पोस्टमार्टम के बाद आपदा मद से चार लाख सहायता का प्रावधान है।

16 hrs ago
user_Vipat kumar yadav
Vipat kumar yadav
मसालिया, दुमका, झारखंड•
16 hrs ago

मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत के बड़ा डुमरिया गांव निवासी 50 वर्षीय इलताफ अंसारी की शुक्रवार दोपहर आंधी-तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। जुम्मा की नमाज पढ़कर लौट रहे थे, तभी तेज तूफान ने गड्ढे में पटक दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा। सीओ रंजन कुमार यादव ने बताया पोस्टमार्टम के बाद आपदा मद से चार लाख सहायता का प्रावधान है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • तीन दिन की बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, छत गिरने के वक्त घर में थे तीन बच्चे जामताड़ा। तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच करमाटांड़ प्रखंड के बिराजपुर गांव में एक गरीब परिवार का आशियाना देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। मिट्टी की दीवारों में लगातार पानी रिसने से मकान पहले कमजोर हुआ और शुक्रवार की शाम अचानक उसकी छत भरभराकर गिर पड़ी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, घर के अंदर परिवार के सदस्य और तीन बच्चे मौजूद थे। अचानक छत गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि बिराजपुर गांव निवासी नजरुल अंसारी का परिवार इसी मिट्टी के मकान में वर्षों से रह रहा था। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही थीं। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता सिर छिपाने की हो गई है। बारिश अभी भी जारी रहने के कारण क्षतिग्रस्त मकान में रहना परिवार के लिए खतरे से खाली नहीं है। हालांकि राहत की बात यह रही कि छत गिरने की इस घटना में परिवार के किसी सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद उनके पास सुरक्षित रहने के लिए कोई पक्का इंतजाम नहीं है। ऐसे में लगातार बारिश के बीच प्रशासन से तत्काल राहत और रहने की व्यवस्था की उम्मीद है।
    1
    तीन दिन की बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, छत गिरने के वक्त घर में थे तीन बच्चे
जामताड़ा। तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच करमाटांड़ प्रखंड के बिराजपुर गांव में एक गरीब परिवार का आशियाना देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। मिट्टी की दीवारों में लगातार पानी रिसने से मकान पहले कमजोर हुआ और शुक्रवार की शाम अचानक उसकी छत भरभराकर गिर पड़ी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, घर के अंदर परिवार के सदस्य और तीन बच्चे मौजूद थे। अचानक छत गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि बिराजपुर गांव निवासी नजरुल अंसारी का परिवार इसी मिट्टी के मकान में वर्षों से रह रहा था। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही थीं। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा।
हादसे के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता सिर छिपाने की हो गई है। बारिश अभी भी जारी रहने के कारण क्षतिग्रस्त मकान में रहना परिवार के लिए खतरे से खाली नहीं है। हालांकि राहत की बात यह रही कि छत गिरने की इस घटना में परिवार के किसी सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद उनके पास सुरक्षित रहने के लिए कोई पक्का इंतजाम नहीं है। ऐसे में लगातार बारिश के बीच प्रशासन से तत्काल राहत और रहने की व्यवस्था की उम्मीद है।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • पटना दिनांक 26 सितंबर 2026 स्लग- पुलिस ने छापेमारी कर शराब जप्त की लेकिन मामले की नहीं हुई प्राथमिक की दर्ज, एसपी ने दिया जांच का आदेश -मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में शराब बरामदगी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि 18 सितंबर को छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की गई, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं हुई। अब इस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच के आदेश दिए हैं और मुख्यालय डीएसपी अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगा पार सीताचरण गांव के दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने मौके से देसी महुआ शराब बरामद की और उसे नाव के जरिए थाना लाया गया। लेकिन इस कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसी बीच छापेमारी और शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। नाव पर सफेद पॉलीथिन में रखी शराब को पुलिसकर्मियों द्वारा एकत्रित कर थाना ले जाते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। मामला एसपी सैयद इमरान मसूद तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जाच के लोिए गठित टीम वायरल वीडियो की सत्यता, शराब जब्ती की कार्रवाई, मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की भूमिका के साथ-साथ जब्त शराब से संबंधित कागजी प्रक्रिया की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में किसी तरह की अनियमितता की पुष्टि नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शराब जब्ती के बाद FIR दर्ज नहीं होने की वजह क्या रही और कार्रवाई में कहीं नियमों की अनदेखी हुई या नहीं।एसपी ने कहा है कि जल्द ही जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    3
    पटना 
दिनांक 26 सितंबर 2026
स्लग- पुलिस ने छापेमारी कर शराब जप्त की लेकिन मामले की नहीं हुई  प्राथमिक की दर्ज, एसपी ने दिया जांच का आदेश 
-मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में शराब बरामदगी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि 18 सितंबर को छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की गई, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं हुई। अब इस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच के आदेश दिए हैं और मुख्यालय डीएसपी अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।
बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगा पार सीताचरण गांव के दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने मौके से देसी महुआ शराब बरामद की और उसे नाव के जरिए थाना लाया गया। लेकिन इस कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसी बीच छापेमारी और शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। नाव पर सफेद पॉलीथिन में रखी शराब को पुलिसकर्मियों द्वारा एकत्रित कर थाना ले जाते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। मामला एसपी सैयद इमरान मसूद तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जाच के लोिए गठित टीम वायरल वीडियो की सत्यता, शराब जब्ती की कार्रवाई, मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की भूमिका के साथ-साथ जब्त शराब से संबंधित कागजी प्रक्रिया की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में किसी तरह की अनियमितता की पुष्टि नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शराब जब्ती के बाद FIR दर्ज नहीं होने की वजह क्या रही और कार्रवाई में कहीं नियमों की अनदेखी हुई या नहीं।एसपी ने कहा है कि  जल्द ही जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • पाकुड़ में करोड़ों की लागत से बन रहे जीवाश्म पार्क पर मंडराया भ्रष्टाचार का साया! पाकुड़ में करोड़ों की लागत से बन रहे जीवाश्म पार्क पर मंडराया भ्रष्टाचार का साया! बिना सूचना पट के हो रहे घटिया निर्माण पर भड़के नेता और समाजसेवी, ऐतिहासिक धरोहर से खिलवाड़ का आरोप।पाकुड़ वन प्रमंडल कार्यालय के समीप करोड़ों रुपये की लागत से जीवाश्म पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कार्यस्थल पर कोई सूचना पट तक नहीं लगाया गया है। वहीं स्थानीय समाजसेवियों और नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्क के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे में मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। इस्तेमाल हो रहे बालू, सीमेंट और ईंटें बेहद घटिया स्तर की हैं।आजसू नेताओं और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तुरंत निर्माण कार्य रोकने, तकनीकी जांच कराने और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    पाकुड़ में करोड़ों की लागत से बन रहे जीवाश्म पार्क पर मंडराया भ्रष्टाचार का साया!
पाकुड़ में करोड़ों की लागत से बन रहे जीवाश्म पार्क पर मंडराया भ्रष्टाचार का साया! बिना सूचना पट के हो रहे घटिया निर्माण पर भड़के नेता और समाजसेवी, ऐतिहासिक धरोहर से खिलवाड़ का आरोप।पाकुड़ वन प्रमंडल कार्यालय के समीप करोड़ों रुपये की लागत से जीवाश्म पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कार्यस्थल पर कोई सूचना पट तक नहीं लगाया गया है। वहीं स्थानीय समाजसेवियों और नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्क के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे में मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। इस्तेमाल हो रहे बालू, सीमेंट और ईंटें बेहद घटिया स्तर की हैं।आजसू नेताओं और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तुरंत निर्माण कार्य रोकने, तकनीकी जांच कराने और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Rahul Das
    Rahul Das
    Local News Reporter पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    9 hrs ago
  • धोरैया प्रखंड के अहीरों पंचायत के अहीरों हाई स्कूल में बच्चों के साथ स्वच्छता के बारे में बताया गया धोरैया प्रखंड के अहीरों पंचायत में अहीरों हाई स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के पाठ पढ़ाया एवं स्वच्छता के शपथ दिलाई गई मौके पर प्रखंड समन्वयक चंद्रशेखर भारती एवं धोरैया प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत स्वच्छता परवेक्षक मौजूद रहे
    1
    धोरैया प्रखंड के अहीरों पंचायत के अहीरों हाई स्कूल में बच्चों के साथ स्वच्छता के बारे में बताया गया
धोरैया प्रखंड के अहीरों पंचायत में अहीरों हाई स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के पाठ पढ़ाया एवं स्वच्छता के शपथ दिलाई गई मौके पर  प्रखंड समन्वयक चंद्रशेखर भारती एवं धोरैया प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत स्वच्छता परवेक्षक मौजूद रहे
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    धुरैया, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • 🌸 जीविका से जुड़ी और बनी आत्मनिर्भर!................... कभी दूसरों पर निर्भर रहने वाली जिंदगी, आज अपने पैरों पर खड़ी है। जीविका से जुड़कर महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह मिल रही है। 💪🌿 यह सिर्फ बदलाव की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, हौसले और आत्मनिर्भरता की कहानी है। ऐसी कहानियां समाज की दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। 🙏 📍 बांका टुडे न्यूज़ 🎥 देखिए बदलाव की पूरी कहानी और जुड़िए ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों से।
    1
    🌸 जीविका से जुड़ी और बनी आत्मनिर्भर!...................
कभी दूसरों पर निर्भर रहने वाली जिंदगी, आज अपने पैरों पर खड़ी है। जीविका से जुड़कर महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह मिल रही है। 💪🌿
यह सिर्फ बदलाव की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत, हौसले और आत्मनिर्भरता की कहानी है। ऐसी कहानियां समाज की दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। 🙏
📍 बांका टुडे न्यूज़
🎥 देखिए बदलाव की पूरी कहानी और जुड़िए ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों से।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग, जामताड़ा में राजद ने फूंका पुतला। जामताड़ा के इंदिरा चौक पर गरजा राजद का विरोध, निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी। चुनाव प्रक्रिया पर सवालों के बीच राजद का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।
    1
    मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग, जामताड़ा में राजद ने फूंका पुतला।
जामताड़ा के इंदिरा चौक पर गरजा राजद का विरोध, निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
चुनाव प्रक्रिया पर सवालों के बीच राजद का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बांका के रजौन में तेज बारिश से डायवर्जन बहा:ग्रामीणों को 5 KM के लिए 15 KM का चक्कर, बार-बार बहने से परेशानी बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था। बांका16 घंटे पहले बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था। इसके बह जाने से इस रास्ते पर लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। डायवर्जन के बहने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। अब उन्हें सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 12 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब डायवर्जन बहा है। पहले भी बारिश में यह बह चुका है, जिससे कई दिनों तक रास्ता बंद रहा था। बांका के रजौन में तेज बारिश से डायवर्जन बहा:ग्रामीणों को 5 KM के लिए 15 KM का चक्कर, बार-बार बहने से परेशानी बांका16 घंटे पहले बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था। इसके बह जाने से इस रास्ते पर लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। डायवर्जन के बहने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। अब उन्हें सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 12 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब डायवर्जन बहा है। पहले भी बारिश में यह बह चुका है, जिससे कई दिनों तक रास्ता बंद रहा था। पानी पार करते समय गिरकर घायल हुए हैं बाइक सवार ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने डायवर्जन को पर्याप्त ऊंचाई पर नहीं बनाया है। थोड़ी सी बारिश में ही कतरिया नदी का पानी इसके ऊपर से बहने लगता है और तेज बहाव में यह टूट जाता है। पानी जमा होने से बाइक चलाने वालों को भी परेशानी होती है। कई बाइक सवार पानी पार करते समय गिरकर घायल हो चुके हैं। डायवर्जन बहने से परेशानी और बढ़ी पैदल चलने वालों के लिए भी नदी पार करना मुश्किल हो गया है। यह खैरा मोड़ से नवादा बाजार होते हुए धोरैया जाने का एक अहम रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और मरीज इसी सड़क से आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति बार-बार बनती है, लेकिन कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया। शुक्रवार को दोबारा डायवर्जन बहने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डायवर्जन को मजबूत और ऊंची जगह पर बनाकर जल्द से जल्द आवागमन फिर से शुरू कराया जाए।
    2
    बांका के रजौन में तेज बारिश से डायवर्जन बहा:ग्रामीणों को 5 KM के लिए 15 KM का चक्कर, बार-बार बहने से परेशानी
बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था।
बांका16 घंटे पहले
बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था।
इसके बह जाने से इस रास्ते पर लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था।
डायवर्जन के बहने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। अब उन्हें सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 12 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब डायवर्जन बहा है। पहले भी बारिश में यह बह चुका है, जिससे कई दिनों तक रास्ता बंद रहा था।
बांका के रजौन में तेज बारिश से डायवर्जन बहा:ग्रामीणों को 5 KM के लिए 15 KM का चक्कर, बार-बार बहने से परेशानी
बांका16 घंटे पहले
बांका जिले के रजौन प्रखंड में खैरा मोड़-बामदेव सड़क मार्ग पर बना डायवर्जन शुक्रवार को तेज बारिश के कारण बह गया। कतरिया नदी पर बन रहे पुल के पास यह डायवर्जन बनाया गया था।
इसके बह जाने से इस रास्ते पर लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था।
डायवर्जन के बहने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। अब उन्हें सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 12 से 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब डायवर्जन बहा है। पहले भी बारिश में यह बह चुका है, जिससे कई दिनों तक रास्ता बंद रहा था।
पानी पार करते समय गिरकर घायल हुए हैं बाइक सवार
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने डायवर्जन को पर्याप्त ऊंचाई पर नहीं बनाया है। थोड़ी सी बारिश में ही कतरिया नदी का पानी इसके ऊपर से बहने लगता है और तेज बहाव में यह टूट जाता है।
पानी जमा होने से बाइक चलाने वालों को भी परेशानी होती है। कई बाइक सवार पानी पार करते समय गिरकर घायल हो चुके हैं।
डायवर्जन बहने से परेशानी और बढ़ी
पैदल चलने वालों के लिए भी नदी पार करना मुश्किल हो गया है। यह खैरा मोड़ से नवादा बाजार होते हुए धोरैया जाने का एक अहम रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और मरीज इसी सड़क से आते-जाते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति बार-बार बनती है, लेकिन कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया। शुक्रवार को दोबारा डायवर्जन बहने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डायवर्जन को मजबूत और ऊंची जगह पर बनाकर जल्द से जल्द आवागमन फिर से शुरू कराया जाए।
    user_Banka today
    Banka today
    Financial Analyst धुरैया, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • मंदार पर्वत छेड़खानी कांड: वायरल वीडियो मामले में तीन आरोपी हिरासत में, ब्लैकमेलिंग और ₹1500 वसूली का खुलासा बांका के एसपी अमितेश कुमार एक्स ने ऐतिहासिक मंदार पर्वत (बौंसी) पर एक युवती (नाबालिग) के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक बयान जारी किया है.एसपी अमितेश कुमार के बयान और पुलिस कार्रवाई के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:घटना की तारीख: एसपी ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 3 जून 2026 की घटना का है, जिसे आरोपियों ने ब्लैकमेल करने और डराने की नीयत से हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल किया.मामले की जानकारी और FIR: यह मामला 22 सितंबर को बौंसी थाना अध्यक्ष के संज्ञान में आया था. वीडियो का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करने के बाद तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू की गई.तीन आरोपी हिरासत में: एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जो बाराहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनकी पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है.रंगदारी और ब्लैकमेलिंग: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने घटना के वक्त पीड़िता के साथियों से ऑनलाइन माध्यम (PhonePe) के जरिए ₹1500 जबरन ट्रांसफर करवाए थे. बाद में और पैसों की मांग पूरी न होने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया.पीड़िता का बयान: एसपी ने बताया कि उन्होंने स्वयं पीड़िता से बात कर उसका बयान दर्ज किया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रही है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार भी खुद बौंसी थाना पहुंचकर एसपी के साथ मामले की समीक्षा कर चुके हैं और केस को स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सख्त सजा दिलाने का निर्देश दिया है.
    1
    मंदार पर्वत छेड़खानी कांड: वायरल वीडियो मामले में तीन आरोपी हिरासत में, ब्लैकमेलिंग और ₹1500 वसूली का खुलासा
बांका के एसपी अमितेश कुमार एक्स ने ऐतिहासिक मंदार पर्वत (बौंसी) पर एक युवती (नाबालिग) के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक बयान जारी किया है.एसपी अमितेश कुमार के बयान और पुलिस कार्रवाई के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:घटना की तारीख: एसपी ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 3 जून 2026 की घटना का है, जिसे आरोपियों ने ब्लैकमेल करने और डराने की नीयत से हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल किया.मामले की जानकारी और FIR: यह मामला 22 सितंबर को बौंसी थाना अध्यक्ष के संज्ञान में आया था. वीडियो का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करने के बाद तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू की गई.तीन आरोपी हिरासत में: एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जो बाराहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इनकी पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में हुई है.रंगदारी और ब्लैकमेलिंग: शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने घटना के वक्त पीड़िता के साथियों से ऑनलाइन माध्यम (PhonePe) के जरिए ₹1500 जबरन ट्रांसफर करवाए थे. बाद में और पैसों की मांग पूरी न होने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया.पीड़िता का बयान: एसपी ने बताया कि उन्होंने स्वयं पीड़िता से बात कर उसका बयान दर्ज किया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से तफ्तीश कर रही है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार भी खुद बौंसी थाना पहुंचकर एसपी के साथ मामले की समीक्षा कर चुके हैं और केस को स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सख्त सजा दिलाने का निर्देश दिया है.
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor Banka, Bihar•
    10 hrs ago
  • 48 घंटे में पुलिस ने बालक के हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सुदीप कुमार त्रिवेदी 7903140330 जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में नयाग्राम निवासी करीब 40 वर्षीय मनोज कुमार को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आपसी घरेलू एवं जमीन विवाद के कारण बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था। घटना को लेकर हिरणपुर थाना कांड संख्या 71/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मानवीय, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बजाज मैक्सीमा टेम्पू (JH17AE0680) और लोहे का जैक जब्त किया गया। लापता बालक का शव नगर थाना क्षेत्र के देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बरामद किया गया। शव को आवश्यक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे सहित हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    3
    48 घंटे में पुलिस ने बालक के हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 
सुदीप कुमार त्रिवेदी 
7903140330
जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक दीनानाथ सिंह की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में नयाग्राम निवासी करीब 40 वर्षीय मनोज कुमार को हिरणपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आपसी घरेलू एवं जमीन विवाद के कारण बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था। घटना को लेकर हिरणपुर थाना कांड संख्या 71/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मानवीय, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बजाज मैक्सीमा टेम्पू (JH17AE0680) और लोहे का जैक जब्त किया गया।
लापता बालक का शव नगर थाना क्षेत्र के देवपुर और मंगलापाड़ा के बीच नदी किनारे से बरामद किया गया। शव को आवश्यक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी बलवंत दुबे सहित हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा थाना एवं तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_सुदीप कुमार त्रिवेदी
    सुदीप कुमार त्रिवेदी
    पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.