logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना दिनांक 26 सितंबर 2026 स्लग- पुलिस ने छापेमारी कर शराब जप्त की लेकिन मामले की नहीं हुई प्राथमिक की दर्ज, एसपी ने दिया जांच का आदेश -मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में शराब बरामदगी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि 18 सितंबर को छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की गई, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं हुई। अब इस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच के आदेश दिए हैं और मुख्यालय डीएसपी अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगा पार सीताचरण गांव के दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने मौके से देसी महुआ शराब बरामद की और उसे नाव के जरिए थाना लाया गया। लेकिन इस कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसी बीच छापेमारी और शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। नाव पर सफेद पॉलीथिन में रखी शराब को पुलिसकर्मियों द्वारा एकत्रित कर थाना ले जाते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। मामला एसपी सैयद इमरान मसूद तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जाच के लोिए गठित टीम वायरल वीडियो की सत्यता, शराब जब्ती की कार्रवाई, मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की भूमिका के साथ-साथ जब्त शराब से संबंधित कागजी प्रक्रिया की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में किसी तरह की अनियमितता की पुष्टि नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शराब जब्ती के बाद FIR दर्ज नहीं होने की वजह क्या रही और कार्रवाई में कहीं नियमों की अनदेखी हुई या नहीं।एसपी ने कहा है कि जल्द ही जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_Moloy Gope
Moloy Gope
Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
3 hrs ago

पटना दिनांक 26 सितंबर 2026 स्लग- पुलिस ने छापेमारी कर शराब जप्त की लेकिन मामले की नहीं हुई प्राथमिक की दर्ज, एसपी ने दिया जांच का आदेश -मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताचरण गांव के दियारा इलाके में शराब बरामदगी के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि 18 सितंबर को छापेमारी कर देसी महुआ शराब जब्त की गई, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद भी मामले में FIR दर्ज नहीं हुई। अब इस कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने जांच के आदेश दिए हैं और मुख्यालय डीएसपी अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। बताया जा रहा है कि 18 सितंबर

को मुफस्सिल थाना पुलिस ने गंगा पार सीताचरण गांव के दियारा इलाके में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी। पुलिस टीम ने मौके से देसी महुआ शराब बरामद की और उसे नाव के जरिए थाना लाया गया। लेकिन इस कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल खड़े हो गए। इसी बीच छापेमारी और शराब जब्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। नाव पर सफेद पॉलीथिन में रखी शराब को पुलिसकर्मियों द्वारा एकत्रित कर थाना ले जाते हुए भी दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जब्त शराब से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने

लगे। मामला एसपी सैयद इमरान मसूद तक पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जाच के लोिए गठित टीम वायरल वीडियो की सत्यता, शराब जब्ती की कार्रवाई, मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की भूमिका के साथ-साथ जब्त शराब से संबंधित कागजी प्रक्रिया की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में किसी तरह की अनियमितता की पुष्टि नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शराब जब्ती के बाद FIR दर्ज नहीं होने की वजह क्या रही और कार्रवाई में कहीं नियमों की अनदेखी हुई या नहीं।एसपी ने कहा है कि जल्द ही जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • एसआईआर शिविर में पहुंचे मतदाताओं से रूबरू हुए संताल परगना आयुक्त, सुनी समस्याए। REPORT: उदय किशोर सिंह यूके न्यूज, जामताड़ा। जामताड़ा के कुंडहित प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान का संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त ने जायजा लिया। अंबा पंचायत सभागार में आयोजित शिविर में पहुंचकर आयुक्त ने मतदाताओं से सीधे संवाद किया और एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।
    1
    एसआईआर शिविर में पहुंचे मतदाताओं से रूबरू हुए संताल परगना आयुक्त, सुनी समस्याए।
REPORT: उदय किशोर सिंह
यूके न्यूज, जामताड़ा।
जामताड़ा के कुंडहित प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान का संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त ने जायजा लिया। अंबा पंचायत सभागार में आयोजित शिविर में पहुंचकर आयुक्त ने मतदाताओं से सीधे संवाद किया और एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • तीन दिन की बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, छत गिरने के वक्त घर में थे तीन बच्चे जामताड़ा। तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच करमाटांड़ प्रखंड के बिराजपुर गांव में एक गरीब परिवार का आशियाना देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। मिट्टी की दीवारों में लगातार पानी रिसने से मकान पहले कमजोर हुआ और शुक्रवार की शाम अचानक उसकी छत भरभराकर गिर पड़ी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, घर के अंदर परिवार के सदस्य और तीन बच्चे मौजूद थे। अचानक छत गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि बिराजपुर गांव निवासी नजरुल अंसारी का परिवार इसी मिट्टी के मकान में वर्षों से रह रहा था। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही थीं। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता सिर छिपाने की हो गई है। बारिश अभी भी जारी रहने के कारण क्षतिग्रस्त मकान में रहना परिवार के लिए खतरे से खाली नहीं है। हालांकि राहत की बात यह रही कि छत गिरने की इस घटना में परिवार के किसी सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद उनके पास सुरक्षित रहने के लिए कोई पक्का इंतजाम नहीं है। ऐसे में लगातार बारिश के बीच प्रशासन से तत्काल राहत और रहने की व्यवस्था की उम्मीद है।
    1
    तीन दिन की बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, छत गिरने के वक्त घर में थे तीन बच्चे
जामताड़ा। तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच करमाटांड़ प्रखंड के बिराजपुर गांव में एक गरीब परिवार का आशियाना देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। मिट्टी की दीवारों में लगातार पानी रिसने से मकान पहले कमजोर हुआ और शुक्रवार की शाम अचानक उसकी छत भरभराकर गिर पड़ी। जिस वक्त यह हादसा हुआ, घर के अंदर परिवार के सदस्य और तीन बच्चे मौजूद थे। अचानक छत गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
बताया जाता है कि बिराजपुर गांव निवासी नजरुल अंसारी का परिवार इसी मिट्टी के मकान में वर्षों से रह रहा था। लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही थीं। परिवार के लोग अभी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मकान का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा।
हादसे के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता सिर छिपाने की हो गई है। बारिश अभी भी जारी रहने के कारण क्षतिग्रस्त मकान में रहना परिवार के लिए खतरे से खाली नहीं है। हालांकि राहत की बात यह रही कि छत गिरने की इस घटना में परिवार के किसी सदस्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद उनके पास सुरक्षित रहने के लिए कोई पक्का इंतजाम नहीं है। ऐसे में लगातार बारिश के बीच प्रशासन से तत्काल राहत और रहने की व्यवस्था की उम्मीद है।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कतरास स्थित पांचगढ़ी बाजार हनुमान मेंशन में खुला आहर रेस्टोरेंट
    1
    कतरास स्थित पांचगढ़ी बाजार हनुमान मेंशन में खुला आहर रेस्टोरेंट
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गजलीटांड कतरास हादसा: बरसी पर उमड़ी भीड़, शहीद स्तम्भ पर दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि झारखंड के धनबाद जिले में स्थित कतरास का गजलीटांड (Gajli Tand) हादसा भारतीय औद्योगिक और खनन इतिहास के सबसे काले और वीभत्स अध्यायों में से एक है। यह वह त्रासदी थी, जिसने न सिर्फ जमीन के अंदर काम करने वाले मजदूरों के हौसलों को झकझोरा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। आज एक बार फिर, इस दर्दनाक हादसे की याद में पूरा इलाका गमगीन हो उठा।" ​आज इस भीषण त्रासदी की बरसी पर मृतक मजदूरों के परिवारजनों समेत सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने गजली टांड शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहाँ मौजूद पीड़ित परिवारों के दर्द और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन दिखा। दशकों बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने का गम इन परिवारों के दिलों में आज भी जिंदा है। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन तमाम अनाम शहीदों को याद किया, जिन्होंने अपनी जान गँवाई थी। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की गजलीटांड कोलियरी में भारी मानसूनी बारिश के कारण पास की कतरा नदी का बांध टूट गया था, जिससे करोड़ों गैलन पानी अचानक भूमिगत खदान (Underground Mine) के अंदर जा घुसा था और सैकड़ों मजदूर अंदर ही फंस गए थे। सरकारी रिकॉर्ड में इस हादसे में 64 से अधिक मजदूरों की मौत दर्ज की गई, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा था, क्योंकि कई शव कभी बरामद ही नहीं हो सके। ​"गजलीटांड सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा थी।" ​सुरक्षा पर सवाल: इस घटना ने देश भर की खदानों में मजदूरों की सुरक्षा और आपातकालीन निकास मार्गों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। ​आज शहीद स्तम्भ पर उमड़ी यह भीड़ इस बात की गवाही देती है कि भले ही समय बीत गया हो, लेकिन इस खूनी हादसे के जख्म आज भी पूरी तरह हरे हैं। ​ ​"गजलीटांड का यह हादसा हमें आज भी यह याद दिलाता है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जो कोयला हम निकालते हैं, उसकी कीमत इन बेकसूर मजदूरों ने अपनी जान देकर चुकाई है। आज शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि देते हुए हर शख्स की बस यही मांग थी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और मजदूरों की सुरक्षा से कभी समझौता न किया जाए। ​इन्हें शत-शत नमन, धन्यवाद।"
    1
    गजलीटांड कतरास हादसा: बरसी पर उमड़ी भीड़, शहीद स्तम्भ पर दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
झारखंड के धनबाद जिले में स्थित कतरास का गजलीटांड (Gajli Tand) हादसा भारतीय औद्योगिक और खनन इतिहास के सबसे काले और वीभत्स अध्यायों में से एक है। यह वह त्रासदी थी, जिसने न सिर्फ जमीन के अंदर काम करने वाले मजदूरों के हौसलों को झकझोरा, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। आज एक बार फिर, इस दर्दनाक हादसे की याद में पूरा इलाका गमगीन हो उठा।"
​आज इस भीषण त्रासदी की बरसी पर मृतक मजदूरों के परिवारजनों समेत सैंकड़ों स्थानीय लोगों ने गजली टांड शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वहाँ मौजूद पीड़ित परिवारों के दर्द और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन दिखा। दशकों बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने का गम इन परिवारों के दिलों में आज भी जिंदा है। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन तमाम अनाम शहीदों को याद किया, जिन्होंने अपनी जान गँवाई थी।
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की गजलीटांड कोलियरी में 
भारी मानसूनी बारिश के कारण पास की कतरा नदी का बांध टूट गया था, जिससे करोड़ों गैलन पानी अचानक भूमिगत खदान (Underground Mine) के अंदर जा घुसा था और सैकड़ों मजदूर अंदर ही फंस गए थे।
सरकारी रिकॉर्ड में इस हादसे में 64 से अधिक मजदूरों की मौत दर्ज की गई, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि मृतकों का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा था, क्योंकि कई शव कभी बरामद ही नहीं हो सके।
​"गजलीटांड सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं थी, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा थी।"
​सुरक्षा पर सवाल: इस घटना ने देश भर की खदानों में मजदूरों की सुरक्षा और आपातकालीन निकास मार्गों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
​आज शहीद स्तम्भ पर उमड़ी यह भीड़ इस बात की गवाही देती है कि भले ही समय बीत गया हो, लेकिन इस खूनी हादसे के जख्म आज भी पूरी तरह हरे हैं।
​
​"गजलीटांड का यह हादसा हमें आज भी यह याद दिलाता है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए जो कोयला हम निकालते हैं, उसकी कीमत इन बेकसूर मजदूरों ने अपनी जान देकर चुकाई है। आज शहीद स्तम्भ पर श्रद्धांजलि देते हुए हर शख्स की बस यही मांग थी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और मजदूरों की सुरक्षा से कभी समझौता न किया जाए।
​इन्हें शत-शत नमन, धन्यवाद।"
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत के बड़ा डुमरिया गांव निवासी 50 वर्षीय इलताफ अंसारी की शुक्रवार दोपहर आंधी-तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। जुम्मा की नमाज पढ़कर लौट रहे थे, तभी तेज तूफान ने गड्ढे में पटक दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा। सीओ रंजन कुमार यादव ने बताया पोस्टमार्टम के बाद आपदा मद से चार लाख सहायता का प्रावधान है।
    1
    मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
मसलिया थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
के बड़ा डुमरिया गांव निवासी 50 वर्षीय इलताफ अंसारी की शुक्रवार दोपहर आंधी-तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। जुम्मा की नमाज पढ़कर लौट रहे थे, तभी तेज तूफान ने गड्ढे में पटक दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा। सीओ रंजन कुमार यादव ने बताया पोस्टमार्टम के बाद आपदा मद से चार लाख सहायता का प्रावधान है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    16 hrs ago
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग, जामताड़ा में राजद ने फूंका पुतला। जामताड़ा के इंदिरा चौक पर गरजा राजद का विरोध, निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी। चुनाव प्रक्रिया पर सवालों के बीच राजद का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।
    1
    मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग, जामताड़ा में राजद ने फूंका पुतला।
जामताड़ा के इंदिरा चौक पर गरजा राजद का विरोध, निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
चुनाव प्रक्रिया पर सवालों के बीच राजद का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गजली टांड़ में गजलीटांड़ कोलियरी हादसे में शिकार हुए शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल वार्ड पांच की पार्षद निरुपमा देवी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,, !
    1
    गजली टांड़ में गजलीटांड़ कोलियरी हादसे में शिकार हुए शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई 
इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रकाश लाल वार्ड पांच की पार्षद  निरुपमा देवी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए 
क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,, !
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • #धनबाद में #अपराधियों पर #पुलिस #का #शिकंजा! एक्शन मोड में पुलिस, लगातार तेज हो रही कार्रवाई मुठभेड़ से गिरफ्तारी तक जारी है पुलिस का अभियान अपराधियों के खिलाफ धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन!
    1
    #धनबाद में #अपराधियों पर #पुलिस #का #शिकंजा!
एक्शन मोड में पुलिस, लगातार तेज हो रही कार्रवाई
मुठभेड़ से गिरफ्तारी तक जारी है पुलिस का अभियान
अपराधियों के खिलाफ धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन!
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.