पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार ठेलकाडीह पुलिस ने सोने के जेवरात बरामद कर आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर, पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार ठेलकाडीह पुलिस ने सोने के जेवरात बरामद कर आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर, 8 सितम्बर मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के ग्राम पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में ठेलकाडीह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 20 अगस्त को परिवार सहित रायपुर दसगात्र कार्यक्रम में गया था। अगले दिन शाम घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर की अलमारी से सोने के झुमके, टॉप, मंगलसूत्र और करीब 5 हजार रुपये नकद समेत कुल 1 लाख 65 हजार रुपये का सामान चोरी पाया गया। रिपोर्ट पर ठेलकाडीह थाने में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत धारा 305, 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सुखनंदन कुर्रे (36 वर्ष) और शत्रुहन भारती (36 वर्ष), निवासी पदुमतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने रात में घर में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के सोने के जेवरात बरामद किए। दोनों आरोपियों को 8 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार ठेलकाडीह पुलिस ने सोने के जेवरात बरामद कर आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर, पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार ठेलकाडीह पुलिस ने सोने के जेवरात बरामद कर आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड पर, 8 सितम्बर मंगलवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के ग्राम पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में ठेलकाडीह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 20 अगस्त को परिवार सहित रायपुर दसगात्र कार्यक्रम में गया था। अगले दिन शाम घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर की अलमारी से सोने के झुमके, टॉप, मंगलसूत्र और करीब 5 हजार रुपये नकद समेत कुल 1 लाख 65 हजार रुपये का सामान चोरी पाया गया। रिपोर्ट पर ठेलकाडीह थाने में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत धारा 305, 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सुखनंदन कुर्रे (36 वर्ष) और शत्रुहन भारती (36 वर्ष), निवासी पदुमतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने रात में घर में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के सोने के जेवरात बरामद किए। दोनों आरोपियों को 8 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
- Raipur News 🚨 रायपुर की इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन गिरफ्तार महापौर मीनल चौबे से जुड़े मामले में कोर्ट ने भेजा जेल रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद सोमा देवांगन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।1
- सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर रहे तीन असामाजिक तत्व गिरफ्तार, जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि तिल्दा के मेन रोड स्थित शासकीय अस्पताल के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया। बताया गया कि समझाइश के बावजूद संबंधित लोग आक्रोशित होकर दोबारा मारपीट और शांति भंग करने पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कराया गया। जेल भेजे गए आरोपियों में उपकार देवार (43), तुलसी बाई देवार (33) और लोभी देवार (43), सभी निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवार मोहल्ला, तिल्दा शामिल हैं। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।2
- गुंडरदेही के पास ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से घंटों देर तक केबिन में फंसा रहा ड्राइवर बालोद जिले मे गुंडरदेही के पास आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुख्य मार्ग से गुजर रहे पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के केबिन के परखच्चे उड़ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिकअप ड्राइवर स्टीयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया था। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पिकअप के दरवाजे और क्षतिग्रस्त हिस्से को रस्सी / डोर से बांधकर खींचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि पिकअप और ट्रक दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं।1
- भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें विद्यार्थी : अरुण सार्वा सरस्वती शिशु मंदिर मड़ईमाठा में जन्माष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता ने मोहा मन धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मड़ईमाठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और आदर्शों को प्रस्तुत किया। महोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सजाओ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। अध्यक्षता श्रीराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष अखिलेश शाह पवार ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।2
- केशला बिजली ऑफिस के पास दो बईक की टक्कर मे दो लोग हुवे घायल डायल 112 को दी गई सु केशला बिजली ऑफिस के पास दो बईक की टक्कर मे दो लोग हुवे घायल डायल 112 को दी गई सुचना मंगलवार की रात 9 बजे मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की साम 7 बजे बिजली ऑफिस केशला बिल्हा के पास दो बईक की आपस मे जोर दार टककर हो गई जिसकी वजह से दोनों बईक चालक को गंभीर चोटे आई और दोनों बईक चालकों की बईक बुरी तरह से छत्तीग्रस्त हो गई जिसकी सुचना राहगीरों ने दोनों घायलों के परिजनों और डायल 112 को दी इस दौरान कुछ ही देर मे दोनों बईक चालकों के परिजन घटना इस्थल पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से बिल्हा अस्पताल ले कर गए और उन्हें इलाज हेतु बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया जिनका इलाज जारी है इसके बाद डायल 112 घटना इस्थल पहुंची लेकिन तब तक दोनों घायलों को अस्पताल ले जया गया था तो दोनों घायलों के मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए ई 4667 और सी जी 10 सी डी 6357 को नजदीक के धर्म काटा मे रखवाया गया है1
- खड़का जलहूर में जंगल पर कब्जे का आरोप, काट डाले अनगिनत पेड़ विभाग को जानकारी तक नहीं, वन क्षेत्र में लगातार नुकसान को लेकर उठे सवाल भानुप्रतापपुर। खड़का जलहूर क्षेत्र में जंगल की जमीन पर कथित कब्जे और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा वन क्षेत्र के एक हिस्से में कथित रूप से कब्जा कर वहां मौजूद कई पेड़ों को काट दिया गया। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई और जंगल की जमीन पर कथित कब्जे के बावजूद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, जंगल के एक हिस्से को साफ करने के लिए अनगिनत पेड़ों की कटाई की गई है। पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि वन क्षेत्र में लंबे समय से पेड़ों की कटाई और जमीन पर कब्जे की गतिविधियां चल रही थीं, तो विभागीय अमले को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं मिली? क्या क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही थी, यह भी जांच का विषय है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके का निरीक्षण कर जमीन की स्थिति, पेड़ों की कटाई तथा कथित कब्जे की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग भी उठ रही है। अब देखना होगा कि शिकायत अथवा मामला सामने आने के बाद वन विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जंगल की जमीन पर कब्जा और पेड़ों की कटाई किस स्तर पर हुई तथा इसके लिए कौन जिम्मेदार है।3
- भारत-पाकिस्तान में फिर हो सकता है मुकाबला? महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में दोनों टीमों के आमने-सामने आने की संभावना (स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़) दुबई में चल रहे महिला टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला टीम दोनों सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें एक ही ग्रुप (ग्रुप ए) से आगे बढ़ी हैं, इसलिए सेमीफाइनल में उनका सीधा मुकाबला नहीं होगा। अगर दोनों अपनी सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो 13 सितंबर को फाइनल में भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। वर्तमान स्थिति (8 सितंबर 2026 तक) ग्रुप ए भारत: 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक, नेट रन रेट +5.471 (टॉप पर) पाकिस्तान: 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 4 अंक, नेट रन रेट +0.927 (दूसरे स्थान पर) भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड को 94 रनों से, हांगकांग को 137 रनों से और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों पर समेट दिया और लक्ष्य 8.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने 7 सितंबर को हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की जगह पक्की की। इस मैच में नाशरा संधू ने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 6 विकेट झटके, जो पाकिस्तान महिला टीम के टी20 इंटरनेशनल इतिहास का बेहतरीन बॉलिंग प्रदर्शन है। ग्रुप बी श्रीलंका: 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक (टॉप पर, डिफेंडिंग चैंपियन) बांग्लादेश और यूएई: दोनों 2 मैच खेल चुके हैं और 2-2 अंक पर हैं। आज (8 सितंबर) बांग्लादेश बनाम यूएई का मैच होगा, जिसकी विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल शेड्यूल पहला सेमीफाइनल (10 सितंबर, रात 8 बजे IST): भारत बनाम ग्रुप बी की दूसरी टीम (बांग्लादेश या यूएई) दूसरा सेमीफाइनल (11 सितंबर, रात 8 बजे IST): श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दोनों मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल 13 सितंबर को शाम 8 बजे होगा। फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना भारत का सामना अपेक्षाकृत कमजोर टीम (बांग्लादेश या यूएई) से होगा, इसलिए भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने की संभावना बहुत मजबूत है। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और अन्य खिलाड़ियों का फॉर्म बेहतरीन है। पाकिस्तान को श्रीलंका का सामना करना होगा। श्रीलंका ने अभी तक टूर्नामेंट में सभी मैच जीते हैं और 2024 में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान के लिए श्रीलंका को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन अगर वे सेमीफाइनल जीत जाते हैं तो फाइनल में भारत से दोबारा भिड़ंत हो सकती है। भारत की मजबूती भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही है। ग्रुप स्टेज में तीनों मैच बड़े अंतर से जीते गए। स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 124 रनों की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में स्पिनर्स का दबदबा साफ दिख रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ हालिया जीत से टीम का मनोबल और ऊंचा हो गया है। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो खिताब पर मजबूत दावेदार रहेगा। निष्कर्ष महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान दोनों अंतिम चार में हैं। सेमीफाइनल में अलग-अलग रास्ते हैं, इसलिए फाइनल में दोनों के मुकाबले की संभावना बनी हुई है। भारतीय प्रशंसकों की नजरें अब 10 सितंबर के सेमीफाइनल पर टिकी हैं। अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों आगे बढ़ती हैं तो 13 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव पर लाइव देखे जा सकते हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन तिल्दा-नेवरा में सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों का हुआ सम्मान तिल्दा नेवरा :- विकासखंड तिल्दा-नेवरा में पालक समिति के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पी.एम. श्री कन्या शाला नेवरा-तिल्दा में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल,अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। वे विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार,अनुशासन और बेहतर भविष्य की दिशा भी प्रदान करते हैं। शिक्षकों के सम्मान से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, भाजपा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा तथा जिला रायपुर ग्रामीण शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष देवांगन, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी के साथ साथ बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे2
- चकरभाठा थाना क्षेत्र की कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा बिन बताएं घर चकरभाठा थाना क्षेत्र की कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट आज मंगलवार की सुबह 11 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सूचक 34 वर्षीय पिता निवासी चकरभाठा जिला बिलासपुर का हमराह अपनी पत्नि के साथ सौमवार की रात 10 बजे के करीब थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बडी लडकी उम्र 16 साल पता चकरभाठा जिला बिलासपुर की दिनांक 07/09/2026 सौमवार के सुबह करीबन 12/00 बजे प्रार्थी के घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक वापस नही आई है जिसकी आस पास व रिश्तेदारो मे पता तलाश किये कोई पता नहीं चला जिसका हुलिया कद 4 फिट, रंग सांवली, चेहरा गोल, बाल काला लम्बा, हिन्दी, छत्तीसगढी भाषा बोलती है शरीर सामान्य, सफेद रंग टाप व जीन्स पहनी है कक्षा 10 वी की पढ़ाई कर रही है सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया गुम इंसान कायमी की सूचना जरिये RM सर्व थाना चौकी प्रभारी DCRB को भेजी गई है साथ साथ अपराध भी दर्ज कर लिया गया है और गुम बालिका की पता तलाश जारी है इन दोनों शादीशुदा महिलाये हो या बालीक या नाबालिक लड़कियां उनके भागने के मामले बहुत ज्यादा बढ़ चुके हैं जिसका मुख्य कारण मोबाइल और घर की परिस्थितियों को मना जाता है एवं जिन घरों में माता या पिता नहीं होते जिन घरों में माता-पिता अक्सर लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं या फिर पिता शराबी किस्म का होता है और घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है ऐसे घरों की महिलाएं और लड़कियां जल्दी किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपने जीवन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से घर छोड़कर भाग जाते हैं1