अनूपपुर में भी रंगदारी का चढ़ता रंग, होटल संचालिका के साथ मारपीट, सैकड़ो युवाओं के विरोध के बाद मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, विवाद व मारपीट के कर्म की जांच में जुटी कोतवाली अनूपपुर पुलिस @highlight अनूपपुर / ब्रेकिंग रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी अभद्रता। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत 2 पर मामला दर्ज- अनूपपुर जिला मुख्यालय में बीती रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला और उनके एक रिश्तेदार द्वारा स्थानीय मून लाइट रेस्टोरेंट के संचालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जब एक महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ की गई बदसलूकी साफ देखी जा सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।
अनूपपुर में भी रंगदारी का चढ़ता रंग, होटल संचालिका के साथ मारपीट, सैकड़ो युवाओं के विरोध के बाद मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, विवाद व मारपीट के कर्म की जांच में जुटी कोतवाली अनूपपुर पुलिस @highlight अनूपपुर / ब्रेकिंग रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी अभद्रता। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत 2 पर मामला दर्ज- अनूपपुर जिला मुख्यालय में बीती रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला और उनके एक रिश्तेदार द्वारा स्थानीय मून लाइट रेस्टोरेंट के संचालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जब एक महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ की गई बदसलूकी साफ देखी जा सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।
- Post by Manoj shrivastav1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- शहडोल। बुढार नशे में युवक और बुढार पुलिस ने दे दिया पिछवाड़े पर... --- #शहडोल #जैतपुर तिराहे का का मामला1
- सेजबहार लूट कांड का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग शामिल रायपुर, 11 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेजबहार इलाके में हुई लूट, मारपीट और छेड़छाड़ की गंभीर वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 2 आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत 3 नाबालिगों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे की है, जब प्रार्थी भूषण साहू अपनी दो भांजियों और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो मोटरसाइकिलों में सवार 5 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और चाबी निकाल ली। इसके बाद डंडों से प्रार्थी और उसके साथी पर हमला किया गया तथा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान जब प्रार्थी की भांजियों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए उन्हें खींचने का प्रयास किया, जिससे उनके कपड़े फट गए। घटना के बाद आरोपियों ने सोने की चैन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 76/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2), 74 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना मुजगहन एवं थाना न्यू राजेंद्र नगर की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी चेतन नामदेव को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद नितिन ध्रुव एवं तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चाकू, डंडा तथा लूट का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और एक नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।3
- 🎙️ एंकर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। लुचकी के पास कांतिप्रकाशपुर से लगे पहाड़ों को भू-माफियाओं द्वारा लगातार काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुरुम उत्खनन का यह खेल वर्षों से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक खामोश है। क्या है पूरा मामला, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट— 🎤 रिपोर्टर (ग्राउंड रिपोर्ट): मैं इस वक्त मौजूद हूँ लुचकी के पास कांतिप्रकाशपुर क्षेत्र में, जहाँ साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह पहाड़ों को काटकर मुरुम निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अवैध उत्खनन वर्षों से जारी है और इसमें भू-माफियाओं की सीधी भूमिका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि खनिज विभाग की कथित सेटिंग के चलते यह पूरा खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि अधिकारियों को इस पूरे मामले की पूरी जानकारी है। 👉 इस अवैध उत्खनन से न सिर्फ पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में है, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। अब सवाल यह उठता है कि— क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा? या फिर यूँ ही भू-माफियाओं का खेल चलता रहेगा? 🎙️ पत्रकार(क्लोजिंग): फिलहाल देखना होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है। कैमरामैन के साथ ___, ___ न्यूज़।4
- 13 साल से फरार माओवादी मुन्ना कोरवा झारखंड से गिरफ्तार, तेहड़ी जंगल में छिपा था माओवादी, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सामरीपाठ पुलिस ने एक दशक से अधिक समय से फरार चल रहे माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य मुन्ना कोरवा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मुन्ना कोरवा (33 वर्ष), जो झारखंड के लातेहार जिले का निवासी है, साल 2012 से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। यह मामला 9-10 फरवरी 2012 का है, जब नक्सलियों के एक दस्ते ने लखू यादव नामक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी। माओवादी दस्ते के मुख्य सदस्य इकबाल यादव के निर्देश पर लखू यादव की हत्या की नीयत से गोली भी चलाई गई थी, लेकिन पीड़ित किसी तरह जंगल में भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इस घटना के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 02/2012 के तहत आईपीसी की विभिन्न धाराओं (147, 148, 149, 342, 395, 307, 232, 120बी) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। साल 2012 में ही आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया था, जिसके बाद से मुन्ना कोरवा के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वारंटी मुन्ना कोरवा झारखंड के तेहड़ी (भण्डरिया) क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने झारखंड के भण्डरिया में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसे सामरीपाठ लाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सउनि आनन्द मसीह तिर्की, प्र.आर. विनोद सिंह, आरक्षक मोतीराम राजवाड़े, ओमकार रजक और अजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- मनेंद्रगढ़ (संवाददाता): शहर के पंडित दीनदयाल चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक और मारुति वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बीच सड़क पर हुआ, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।1
- कलेक्टर के निर्देश पर रातभर चला अभियान, 1 चैन माउंटेन, हाइवा सहित 4 ट्रैक्टर जब्त मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर खनिज विभाग ने 10 और 11 अप्रैल की दरमियानी रात विशेष अभियान चलाया, जिसमें कई वाहनों और मशीनों को जब्त किया गया। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत हरचौका, तहसील भरतपुर स्थित मवई नदी के स्वीकृत रेत खदान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन कार्य किया जा रहा था। मौके पर खनन में प्रयुक्त 1 चैन माउंटेन मशीन और रेत से भरा 1 हाइवा वाहन जब्त कर सीज किया गया। इसके साथ ही सिरौली और चिउंटीमार क्षेत्र में भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस कार्रवाई में खनि अधिकारी दयानन्द तिग्गा, खनिज सिपाही राजकुमार यादव सहित विभागीय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।1
- सचिव की लापरवाही पर गंगौटी पंचायत में बवाल, पंचायत भवन में जड़ा ताला भैयाथान, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत गंगौटी के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिव श्री कैलाशचन्द्र साहू की लगातार लापरवाही और कार्यों में उदासीनता को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में पूर्व में ही माननीय कलेक्टर एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर नियुक्त जांच अधिकारी श्री हनुमान दुबे गांव पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान सरपंच, जनपद सदस्य, उपसरपंच सहित सभी पंचगणों ने एकमत होकर सचिव के विरुद्ध विरोध जताया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक पंचनामा और लिखित बयान प्रस्तुत करते हुए सचिव को तत्काल हटाने की मांग की गई। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की मौजूदगी में ही ग्राम पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि जब तक नए सचिव की नियुक्ति नहीं होती, तब तक पंचायत भवन बंद रहेगा और किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य नहीं किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि सचिव की लापरवाही के कारण ग्राम के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नए सचिव की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन और सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करता है।2