सचिव की लापरवाही पर गंगौटी पंचायत में बवाल, पंचायत भवन में जड़ा ताला सचिव की लापरवाही पर गंगौटी पंचायत में बवाल, पंचायत भवन में जड़ा ताला भैयाथान, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत गंगौटी के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिव श्री कैलाशचन्द्र साहू की लगातार लापरवाही और कार्यों में उदासीनता को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में पूर्व में ही माननीय कलेक्टर एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर नियुक्त जांच अधिकारी श्री हनुमान दुबे गांव पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान सरपंच, जनपद सदस्य, उपसरपंच सहित सभी पंचगणों ने एकमत होकर सचिव के विरुद्ध विरोध जताया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक पंचनामा और लिखित बयान प्रस्तुत करते हुए सचिव को तत्काल हटाने की मांग की गई। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की मौजूदगी में ही ग्राम पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि जब तक नए सचिव की नियुक्ति नहीं होती, तब तक पंचायत भवन बंद रहेगा और किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य नहीं किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि सचिव की लापरवाही के कारण ग्राम के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नए सचिव की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन और सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करता है।
सचिव की लापरवाही पर गंगौटी पंचायत में बवाल, पंचायत भवन में जड़ा ताला सचिव की लापरवाही पर गंगौटी पंचायत में बवाल, पंचायत भवन में जड़ा ताला भैयाथान, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत गंगौटी के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिव श्री कैलाशचन्द्र साहू की लगातार लापरवाही और कार्यों में उदासीनता को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में पूर्व में ही माननीय कलेक्टर एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर नियुक्त जांच अधिकारी श्री हनुमान दुबे गांव पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान सरपंच, जनपद सदस्य, उपसरपंच सहित सभी पंचगणों ने एकमत होकर सचिव के विरुद्ध विरोध जताया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक पंचनामा और लिखित बयान प्रस्तुत करते हुए सचिव को तत्काल हटाने की मांग की गई। स्थिति
उस समय और गंभीर हो गई जब पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की मौजूदगी में ही ग्राम पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि जब तक नए सचिव की नियुक्ति नहीं होती, तब तक पंचायत भवन बंद रहेगा और किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य नहीं किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि सचिव की लापरवाही के कारण ग्राम के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नए सचिव की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन और सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करता है।
- गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर स्थित पशु चिकित्सालय में लापरवाही की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां अस्पताल डॉक्टरों के बजाय एक चपरासी के भरोसे संचालित हो रहा है। सुबह जब पशुपालक अपने मवेशियों का इलाज कराने पहुंचे, तो ओपीडी से जिम्मेदार डॉक्टर डॉ. चारु मित्रा और डॉ. कोमल चंद्राकर गायब मिले। डॉक्टरों की गैरहाजिरी में चपरासी बांट रही दवाइयां स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति में 8वीं पास चपरासी ही पशुओं को दवाइयां दे रही है। यह स्थिति न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है। सुबह 7 से 11 बजे तक ड्यूटी, फिर भी अक्सर रहते हैं गायब जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद वे अक्सर "फील्ड में होने" का बहाना बनाकर अस्पताल से नदारद रहते हैं। इससे इलाज के लिए आने वाले पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लापरवाही पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई की मांग तेज इस गंभीर लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पशुपालकों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पताल में नियमित सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।4
- Post by Manoj shrivastav1
- देखिए यूनाइटेड न्यूज ऑफ एशिया का "स्टिंग ऑपरेशन" खुलासा जल्द…1
- अनूपपुर / ब्रेकिंग रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी अभद्रता। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत 2 पर मामला दर्ज- अनूपपुर जिला मुख्यालय में बीती रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ला और उनके एक रिश्तेदार द्वारा स्थानीय मून लाइट रेस्टोरेंट के संचालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जब एक महिला बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ की गई बदसलूकी साफ देखी जा सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।1
- रामानुजगंज स्थित वन वाटिका पार्क में नौका विहार की सुविधा की शुरुआत की गई। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना है। रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत वन वाटिका पार्क में शुरू की गई इस नौका विहार सुविधा से अब पार्क में आने वाले लोगों को बोटिंग का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इससे न सिर्फ पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बढ़ेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेई, रामानुजगंज वन परिक्षेत्राधिकारी दिलरुबा बानो, बलरामपुर वन परिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।2
- सड़क निर्माण में लगातार भ्रष्टाचार का मामला1
- रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन वाटिका पार्क में शुरू हुई इस सुविधा से अब यहां आने वाले पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। इससे पार्क की आकर्षण क्षमता बढ़ेगी और दूर-दराज से आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों को इससे जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेई, रामानुजगंज वन परिक्षेत्राधिकारी दिलरुबा बानो, बलरामपुर वन परिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- Post by Manoj shrivastav1
- लोकेशन: बलरामपुर(छत्तीसगढ़) स्लग: वन शहीद स्मारक का लोकार्पण एंकर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन विभाग द्वारा वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया। वन मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में वन कर्मियों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीओ: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वन विभाग के अनुसार वर्ष 2003 में नक्सलियों द्वारा वनरक्षक राजनी राम जायसवाल और वीरेन्द्र कुमार सिन्हा की हत्या कर दी गई थी। उनके बलिदान की स्मृति को चिरस्थायी बनाने और वन कर्मियों के साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से इस वन शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया है। वन विभाग ने बताया कि वन केवल पेड़ों का समूह नहीं बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार है। जंगलों की रक्षा के लिए वन कर्मी कठिन परिस्थितियों में दिन-रात कार्य करते हैं, चाहे वह अवैध कटाई को रोकना हो, वन्यजीवों की सुरक्षा करना हो या वन आग पर नियंत्रण करना हो। देश में प्रतिवर्ष 11 सितंबर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है, जिसमें जंगलों की रक्षा करते हुए शहीद हुए वन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी कड़ी में बलरामपुर में वन शहीद स्मारक का लोकार्पण कर वन शहीदों की स्मृति को समर्पित किया गया।1