तारापुर में हॉस्पिटल रॉड में नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। तारापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि तारापुर नगर पंचायत के अनुमंडलीय अस्पताल रोड पर दो युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी कमलाकांत पांडेय को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वंशीपुर के मांझी टोला निवासी भगवान कुमार तथा भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के बहरमपुर निवासी छोटू कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसके पश्चात उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि दोनों युवक शराब के प्रभाव में थे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
तारापुर में हॉस्पिटल रॉड में नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। तारापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि तारापुर नगर पंचायत के अनुमंडलीय अस्पताल रोड पर दो युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी कमलाकांत पांडेय को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वंशीपुर के मांझी टोला निवासी भगवान कुमार तथा भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के बहरमपुर निवासी छोटू कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसके पश्चात उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि दोनों युवक शराब के प्रभाव में थे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
- तारापुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। तारापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि तारापुर नगर पंचायत के अनुमंडलीय अस्पताल रोड पर दो युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी कमलाकांत पांडेय को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वंशीपुर के मांझी टोला निवासी भगवान कुमार तथा भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के बहरमपुर निवासी छोटू कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसके पश्चात उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि दोनों युवक शराब के प्रभाव में थे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।1
- 🚨 👉 पहले क्या था? • ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलता था 👉 अब क्या बदल गया? • अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर भी कोई रिफंड नहीं मिलेगा 😳 👉 और एक बड़ा बदलाव 👇 • अब 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर आपको लगभग पूरा पैसा वापस मिलेगा (सिर्फ मामूली चार्ज कटेगा) 👉 पहले ये समय सीमा सिर्फ 48 घंटे थी 📢 यानी अब टिकट कैंसिल करने में आपको पहले से ज्यादा सावधानी बरतनी होगी! 🎥 बाकी पूरी जानकारी वीडियो में देखें 👇 source : twiter handled X #IndianRailways #TrainTicket #RailwayUpdate #BreakingNews #IRCTC #RailwayRules #ViralNews #IndiaNews #TravelUpdate #Alert1
- Post by Priyanshu Kumar 💔💔💔1
- अमरपुर में चैती छठ: घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब अमरपुर प्रखंड में चैती छठ महापर्व अपने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिला, पुरुष और बच्चे प्रखंड के प्रमुख घाटों पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।1
- प्रखंड अंतर्गत चंगेरी मिर्जापुर दुर्गा स्थान परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा वाचन के छठे दिन मंगलवार को कथावाचक सत्यप्रकाश शरण जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा वाचन के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वृत्तांत सुनाया। कथावाचक ने कहा कि बाल रूपी श्रीकृष्ण में सबको मंत्र मुग्ध करने की कला थी। जिस पर वे माखन चुराने पर माखन चोर कन्हैया, सबको आकर्षित करने पर मनमोहन और मुरली की मधुर धुन बजाने पर मुरली मनोहर कहलाए। श्रीकृष्ण के नामो में मीरा ने गिरधर गोपाल तो नरसी मेहता ने सांवरिया सेठ के नाम का जाप कर प्रभु से साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीला में सबसे आकर्षित करने वाली कला थी। जिससे वे बालपन में अपने बाल सखाओं के साथ मिलकर माखन की चोरी करते और माखन चुराते पकड़े जाने पर गुजरियां यशोदा मैया को उलाहना देती थी। एक बार यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण से पूछा कि मुख खोलकर बताओ कि तुमने माखन खाया है कि नहीं, जिस पर जैसे ही बाल गोपाल ने अपना मुख खोला तो यशोदा मैया को मुख में पूरा ब्रह्मांड दिखा। तभी जान गई कि यह कोई साधारण बालक नहीं है। उसके बाद यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण को इतना दुलार दिया कि वे उनसे एक पल के लिए भी दूर हो। महाराज ने कहा कि शास्त्रों में भी विद्यमान है कि गौ माता में ३३ करोड़ देवी देवताओं का वास है। वर्तमान में जिस प्रकार से गौ माता का तिरस्कार हो रहा है वैसे-वैसे हमारे अंदर संस्कृति और संस्कारों का भी पतन होता जा रहा है। आज की आवाज है कि गौ माता का संरक्षण कर उसका सम्मान करो तभी हमारे संस्कारों का सुधार होगा। इस मौके पर चंगेरी, मिर्जापुर गांव सहित आस पास के गांवों से आए बडी संख्या में महिला पुरुष श्रोतागण मौजूद थे। कार्यक्रम में समाजसेवी राजू मंडल, बुद्धदेव राउत, राजकुमार मंडल, सोनेलाल साह, शैलेंद्र यादव, बजरंग मेहता, विकास कुमार, अजय यादव, प्रशांत कुमार मुन्ना, अजीत कुमार गुंजन, पंकज कुमार पवन कुमार सुमन, नीरज महाराणा, राजीव रंजन, राजेश कुमार पमपम मेहता, नवल साह धनंजय राउत, संजय साह गोविंद साह, आलोक बिंद, पंकज कुमार जय,शैलेंद्र मेहता,प्रिंस महाराणा, हेमकांत महाराणा,अमरेश कुमार सहित हजारों भक्तगण और विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए संत-महात्मा व ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- भागलपुर जिले के सनौला प्रखंड अंतर्गत बड़ी नाकी पंचायत के छोटी नाकि गांव से एक अहम मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने खुद चंदा इकट्ठा कर नई नाली की सफाई करवाई।1
- चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैरोडीह, प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह,प्रोन्नत मध्य नोनिया, प्राथमिक विद्यालय मंझली, प्राथमिक विद्यालय सिधुडीह, प्राथमिक विद्यालय जतवारा एवं प्राथमिक विद्यालय महेसटरिया सहित विभिन्न विद्यालयों के वर्ग 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज में चार दिनों तक चलने के बाद आज संपन्न हो गया। इस मूल्यांकन कार्य का संचालन सीआरसी स्तर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया, जबकि समन्वयक सह शिक्षक रामबाबू सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। मूल्यांकन कार्य में कुबेर लाल, बसंती कुमारी, रुबी कुमारी, रघुवंश नारायण, विकानंद मिश्र सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लेकर कॉपियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल्यांकन किए गए सभी विद्यार्थियों का परिणाम 30 से 31 मार्च के बीच जारी कर दिया जाएगा तथा 1 अप्रैल से नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। समन्वयक रामबाबू सिंह ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के अंक कम पाए गए हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उन्हें आगे की पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदितनारायण सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। तारापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। लखनपुर स्थित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भी विशेष पूजा आयोजित हुई, जहां उनकी भाभी अमृता चौधरी ने व्रत रखकर पारंपरिक तरीके से अर्घ्य दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, रोहित चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और दूध व गंगाजल से अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। अर्घ्य के बाद छठव्रती ने महिलाओं को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद दिया। अंत में ब्राह्मण भोजन व प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया गया।1