लखनपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर धूमधाम से मनाया गया चैती छठ, पूरे क्षेत्र में दिखी आस्था की झलक लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदितनारायण सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। तारापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। लखनपुर स्थित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भी विशेष पूजा आयोजित हुई, जहां उनकी भाभी अमृता चौधरी ने व्रत रखकर पारंपरिक तरीके से अर्घ्य दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, रोहित चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और दूध व गंगाजल से अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। अर्घ्य के बाद छठव्रती ने महिलाओं को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद दिया। अंत में ब्राह्मण भोजन व प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया गया।
लखनपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर धूमधाम से मनाया गया चैती छठ, पूरे क्षेत्र में दिखी आस्था की झलक लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदितनारायण सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। तारापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। लखनपुर स्थित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भी विशेष पूजा आयोजित हुई, जहां उनकी भाभी अमृता चौधरी ने व्रत रखकर पारंपरिक तरीके से अर्घ्य दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, रोहित चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और दूध व गंगाजल से अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। अर्घ्य के बाद छठव्रती ने महिलाओं को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद दिया। अंत में ब्राह्मण भोजन व प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया गया।
- Post by Ritesh Kumar1
- तारापुर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। तारापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि तारापुर नगर पंचायत के अनुमंडलीय अस्पताल रोड पर दो युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी कमलाकांत पांडेय को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वंशीपुर के मांझी टोला निवासी भगवान कुमार तथा भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के बहरमपुर निवासी छोटू कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों युवकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसके पश्चात उन्हें चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि दोनों युवक शराब के प्रभाव में थे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।1
- भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रसोई गैस (LPG) की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्याओं को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। नाराज़ लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों से आम जनता का बजट बिगड़ गया है। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए खाना बनाना भी मुश्किल होता जा रहा है। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस की कीमतों में कमी और नियमित आपूर्ति की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा, लेकिन लोगों में नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली।1
- अमरपुर में चैती छठ: घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब अमरपुर प्रखंड में चैती छठ महापर्व अपने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिला, पुरुष और बच्चे प्रखंड के प्रमुख घाटों पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- खड़गपुर में दो जगहों पर लाखों की चोरी, CCTV में कैद वारदात मोहम्मद महमूद आलम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।1
- प्रखंड अंतर्गत चंगेरी मिर्जापुर दुर्गा स्थान परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा वाचन के छठे दिन मंगलवार को कथावाचक सत्यप्रकाश शरण जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा वाचन के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वृत्तांत सुनाया। कथावाचक ने कहा कि बाल रूपी श्रीकृष्ण में सबको मंत्र मुग्ध करने की कला थी। जिस पर वे माखन चुराने पर माखन चोर कन्हैया, सबको आकर्षित करने पर मनमोहन और मुरली की मधुर धुन बजाने पर मुरली मनोहर कहलाए। श्रीकृष्ण के नामो में मीरा ने गिरधर गोपाल तो नरसी मेहता ने सांवरिया सेठ के नाम का जाप कर प्रभु से साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीला में सबसे आकर्षित करने वाली कला थी। जिससे वे बालपन में अपने बाल सखाओं के साथ मिलकर माखन की चोरी करते और माखन चुराते पकड़े जाने पर गुजरियां यशोदा मैया को उलाहना देती थी। एक बार यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण से पूछा कि मुख खोलकर बताओ कि तुमने माखन खाया है कि नहीं, जिस पर जैसे ही बाल गोपाल ने अपना मुख खोला तो यशोदा मैया को मुख में पूरा ब्रह्मांड दिखा। तभी जान गई कि यह कोई साधारण बालक नहीं है। उसके बाद यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण को इतना दुलार दिया कि वे उनसे एक पल के लिए भी दूर हो। महाराज ने कहा कि शास्त्रों में भी विद्यमान है कि गौ माता में ३३ करोड़ देवी देवताओं का वास है। वर्तमान में जिस प्रकार से गौ माता का तिरस्कार हो रहा है वैसे-वैसे हमारे अंदर संस्कृति और संस्कारों का भी पतन होता जा रहा है। आज की आवाज है कि गौ माता का संरक्षण कर उसका सम्मान करो तभी हमारे संस्कारों का सुधार होगा। इस मौके पर चंगेरी, मिर्जापुर गांव सहित आस पास के गांवों से आए बडी संख्या में महिला पुरुष श्रोतागण मौजूद थे। कार्यक्रम में समाजसेवी राजू मंडल, बुद्धदेव राउत, राजकुमार मंडल, सोनेलाल साह, शैलेंद्र यादव, बजरंग मेहता, विकास कुमार, अजय यादव, प्रशांत कुमार मुन्ना, अजीत कुमार गुंजन, पंकज कुमार पवन कुमार सुमन, नीरज महाराणा, राजीव रंजन, राजेश कुमार पमपम मेहता, नवल साह धनंजय राउत, संजय साह गोविंद साह, आलोक बिंद, पंकज कुमार जय,शैलेंद्र मेहता,प्रिंस महाराणा, हेमकांत महाराणा,अमरेश कुमार सहित हजारों भक्तगण और विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए संत-महात्मा व ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ बुधवार को उदितनारायण सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। तारापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की। लखनपुर स्थित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भी विशेष पूजा आयोजित हुई, जहां उनकी भाभी अमृता चौधरी ने व्रत रखकर पारंपरिक तरीके से अर्घ्य दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, रोहित चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और दूध व गंगाजल से अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। अर्घ्य के बाद छठव्रती ने महिलाओं को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद दिया। अंत में ब्राह्मण भोजन व प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया गया।1