Shuru
Apke Nagar Ki App…
*दिनभर की 20 बड़ी खबरें*देश भर की पूरी जानकारी प्राप्त करें 20 खबरों में जैतारण राधेश्याम दाधीच
Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
*दिनभर की 20 बड़ी खबरें*देश भर की पूरी जानकारी प्राप्त करें 20 खबरों में जैतारण राधेश्याम दाधीच
More news from राजस्थान and nearby areas
- *दिनभर की 20 बड़ी खबरें*देश भर की पूरी जानकारी प्राप्त करें 20 खबरों में जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- ब्यावर जिले में तृतीय चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण, मतदान दलों को दिया जा रहा अंतिम प्रशिक्षण ब्यावर। तृतीय चरण के चुनाव को लेकर ब्यावर जिले में मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर में मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण संपन्न होने के पश्चात सभी मतदान दल आवश्यक मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।1
- अज्ञात अधेड़ महिला पहुंची बुधवाड़ा,महिला अपने आप को बता रही हैं अजमेर की निवासी,सरपंच प्रतिनिधि सूरजकरण कागट ने थानाधिकारी पारुल यादव को दी सूचना,सूचना पर एएसआई कानाराम घासल मय जाब्ता पहुंचे मौके पर,जांच पड़ताल कर महिला को सुरक्षार्थ मौके से लेकर हुए रवाना। अज्ञात अधेड़ महिला पहुंची बुधवाड़ा,महिला अपने आप को बता रही हैं अजमेर की निवासी,सरपंच प्रतिनिधि सूरजकरण कागट ने थानाधिकारी पारुल यादव को दी सूचना,सूचना पर एएसआई कानाराम घासल मय जाब्ता पहुंचे मौके पर,जांच पड़ताल कर महिला को सुरक्षार्थ मौके से लेकर हुए रवाना।1
- बुधवाड़ा में संदिग्ध महिला से मचा कौतूहल, पीसांगन थाना पुलिस जांच में जुटी.... पीसांगन। थाना क्षेत्र के बुधवाड़ा गांव में सोमवार को एक संदिग्ध महिला के घूमने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बुधवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि सूरजकरण कागट की सूचना पर पीसांगन थाने से एएसआई कानाराम जाट पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को संरक्षण में लेकर पूछताछ व जांच शुरू कर दी है।2
- 85 वर्षीय बिदामी देवी जांगिड़ को मीरा तैराकी संघ के गोताखोरों ने ढूंढ निकाला 85 वर्षीय बिदामी देवी जांगिड़ को मीरा तैराकी संघ के गोताखोरों ने ढूंढ निकाला1
- सरपंच की जीत खुशी में 7 किमी तक लोटन यात्रा 12 घंटे में चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मदनलाल ने संकल्प लिया पूरा पंचायत चुनाव में मीरा देवी तंवर के सरपंच निर्वाचित होने पर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए ब्राह्मणों का खेड़ा निवासी मदनलाल शर्मा ने 7 किलोमीटर की लोटन यात्रा की। उन्होंने चुनाव के दौरान चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मन्नत मांगी थी कि मीरा देवी तंवर सरपंच चुनी गई तो वह गांव से चारभुजा गढ़ी तक लोटन यात्रा करेंगे। मीरा देवी ने चुनाव में 1051 मतों से जीत दर्ज की इसके बाद मदनलाल शर्मा ने अपना संकल्प पूरा किया। सुबह 3 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर 3 बजे पहुंची। मदनलाल शर्मा ने सुबह 3 बजे ब्राह्मणों का खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से लोटन यात्रा शुरू की। करीब 12 बजे बाद दोपहर 3 बजे वे चारभुजा गढ़ी पहुंचे। यात्रा के दौरान रास्ते में ग्रामीणों ने जगह जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। चारभुजा गढ़ी पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि शिव सिंह पवार नवनिर्वाचित उप सरपंच सुनील कुमार रेगर और ग्राम वासियों ने मदनलाल शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत पूरी होने पर आभार जताया। मंदिर में प्रसाद भी वितरण किया गया।1
- जोजावर-भगोड़ा रोड पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, हादसे में सभी सवार घायल जोजावर-भगोड़ा रोड पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, हादसे में सभी सवार घायल मारवाड़ जंक्शन,पाली। जोजावर से भगोड़ा जाने वाले मार्ग पर बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सहित दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए लोडिंग टेंपो की मदद से सभी घायलों को जोजावर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही जोजावर चौकी प्रभारी अमीलाल जांगिड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।3
- भावी ग्राम पंचायत में मतपत्र चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार जैतारण राधेश्याम दाधीच *जयपुर: जोधपुर सरपंच चुनाव में मतपत्र चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार, गांव में तनाव* *01 नवम्बर रवि 2026-27* *जयपुर:* जोधपुर। बिलाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भावी में सरपंच चुनाव के दौरान 150 बैलेट पेपर चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलाड़ा थाना पुलिस ने मामले में नामजद दो मतदान अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मतदान अधिकारी जगदीश सारण और सहायक मतदान अधिकारी सहीराम बिश्नोई के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। उधर, गांव में पहले से बनी तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। दरअसल, 30 अक्टूबर को भावी ग्राम पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान मतदान केंद्र संख्या 12 से करीब 150 बैलेट पेपर चोरी होने का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र पर हंगामा शुरू हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध में धरने पर बैठ गए। इससे मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटर्निंग अधिकारी की ओर से बिलाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें मतदान अधिकारी जगदीश सारण, सहायक मतदान अधिकारी सहीराम बिश्नोई सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। *149 बैलेट पेपर वापस मिले, एक अब भी गायब:* इस मामले में सामने आया था कि मतदान केंद्र से चोरी किए गए 150 बैलेट पेपर में से 149 कुछ समय बाद वापस मतदान केंद्र पर रख दिए गए थे। इन मतपत्रों पर सरपंच प्रत्याशी सोहनी देवी के नाम और चुनाव चिह्न पर मुहर लगी हुई थी। एक बैलेट पेपर का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। *दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से फिर गरमाया मामला:* बिलाड़ा थाना पुलिस ने जांच के बाद दो मतदान अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आलोक रंजन ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में जगदीश सारण और सहीराम बिश्नोई को निलंबित कर दिया था। वहीं, सहायक मतदान अधिकारी मुकेश, भींयाराम और देवाराम को राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत चार्जशीट दी गई थी। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की भूमिका पर नजर है। *पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बाद गांव में तनाव:* बैलेट पेपर चोरी मामले में कार्रवाई के विरोध में शनिवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण बिलाड़ा थाने के बाहर धरने पर बैठ गए थे। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौधरी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ गई। पुलिस की ओर से सुनील चौधरी को हिरासत में लेने के बाद भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। *पुनर्मतदान भी स्थगित, नई तारीख का इंतजार:* बैलेट पेपर चोरी के कारण भावी ग्राम पंचायत का सरपंच चुनाव निरस्त कर 2 नवंबर को पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए नई पोलिंग पार्टी भी तैयार कर दी गई थी, लेकिन बिलाड़ा थाने पर हुए घटनाक्रम और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनर्मतदान स्थगित कर दिया। अब नई तारीख घोषित होने का इंतजार है।1