सरपंच की जीत खुशी में 7 किमी तक लोटन यात्रा 12 घंटे में चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मदनलाल ने संकल्प लिया पूरा पंचायत चुनाव में मीरा देवी तंवर के सरपंच निर्वाचित होने पर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए ब्राह्मणों का खेड़ा निवासी मदनलाल शर्मा ने 7 किलोमीटर की लोटन यात्रा की। उन्होंने चुनाव के दौरान चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मन्नत मांगी थी कि मीरा देवी तंवर सरपंच चुनी गई तो वह गांव से चारभुजा गढ़ी तक लोटन यात्रा करेंगे। मीरा देवी ने चुनाव में 1051 मतों से जीत दर्ज की इसके बाद मदनलाल शर्मा ने अपना संकल्प पूरा किया। सुबह 3 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर 3 बजे पहुंची। मदनलाल शर्मा ने सुबह 3 बजे ब्राह्मणों का खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से लोटन यात्रा शुरू की। करीब 12 बजे बाद दोपहर 3 बजे वे चारभुजा गढ़ी पहुंचे। यात्रा के दौरान रास्ते में ग्रामीणों ने जगह जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। चारभुजा गढ़ी पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि शिव सिंह पवार नवनिर्वाचित उप सरपंच सुनील कुमार रेगर और ग्राम वासियों ने मदनलाल शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत पूरी होने पर आभार जताया। मंदिर में प्रसाद भी वितरण किया गया।
सरपंच की जीत खुशी में 7 किमी तक लोटन यात्रा 12 घंटे में चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मदनलाल ने संकल्प लिया पूरा पंचायत चुनाव में मीरा देवी तंवर के सरपंच निर्वाचित होने पर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए ब्राह्मणों का खेड़ा निवासी मदनलाल शर्मा ने 7 किलोमीटर की लोटन यात्रा की। उन्होंने चुनाव के दौरान चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मन्नत मांगी थी कि मीरा देवी तंवर सरपंच चुनी गई तो वह गांव से चारभुजा गढ़ी तक लोटन यात्रा करेंगे। मीरा देवी ने चुनाव में 1051 मतों से जीत दर्ज की इसके बाद मदनलाल शर्मा ने अपना संकल्प पूरा किया। सुबह 3 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर 3 बजे पहुंची। मदनलाल शर्मा ने सुबह 3 बजे ब्राह्मणों का खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से लोटन यात्रा शुरू की। करीब 12 बजे बाद दोपहर 3 बजे वे चारभुजा गढ़ी पहुंचे। यात्रा के दौरान रास्ते में ग्रामीणों ने जगह जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। चारभुजा गढ़ी पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि शिव सिंह पवार नवनिर्वाचित उप सरपंच सुनील कुमार रेगर और ग्राम वासियों ने मदनलाल शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत पूरी होने पर आभार जताया। मंदिर में प्रसाद भी वितरण किया गया।
- सरपंच की जीत खुशी में 7 किमी तक लोटन यात्रा 12 घंटे में चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मदनलाल ने संकल्प लिया पूरा पंचायत चुनाव में मीरा देवी तंवर के सरपंच निर्वाचित होने पर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए ब्राह्मणों का खेड़ा निवासी मदनलाल शर्मा ने 7 किलोमीटर की लोटन यात्रा की। उन्होंने चुनाव के दौरान चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मन्नत मांगी थी कि मीरा देवी तंवर सरपंच चुनी गई तो वह गांव से चारभुजा गढ़ी तक लोटन यात्रा करेंगे। मीरा देवी ने चुनाव में 1051 मतों से जीत दर्ज की इसके बाद मदनलाल शर्मा ने अपना संकल्प पूरा किया। सुबह 3 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर 3 बजे पहुंची। मदनलाल शर्मा ने सुबह 3 बजे ब्राह्मणों का खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से लोटन यात्रा शुरू की। करीब 12 बजे बाद दोपहर 3 बजे वे चारभुजा गढ़ी पहुंचे। यात्रा के दौरान रास्ते में ग्रामीणों ने जगह जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। चारभुजा गढ़ी पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि शिव सिंह पवार नवनिर्वाचित उप सरपंच सुनील कुमार रेगर और ग्राम वासियों ने मदनलाल शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत पूरी होने पर आभार जताया। मंदिर में प्रसाद भी वितरण किया गया।1
- पंचायती राज आम चुनाव-2026 तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से चार पंचायत समितियों के 416 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान आसींद/ ब्यावर, 02 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 03 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा एवं रास के मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार रवाना हुए। जैतारण पंचायत समिति के 21 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 144 मतदान केंद्र, जवाजा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 82 मतदान केंद्र, नरबदखेड़ा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 88 मतदान केंद्र, तथा रास के 17 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 102 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार तृतीय चरण में कुल 68 पंचायत समिति वार्ड और 116 ग्राम पंचायतों के लिए 416 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 85 हजार 950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के कुल 14 वार्डो तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार, 3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। गुरुवार, 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी तथा शुक्रवार, 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहण स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। आसींद मंजूर 94138895964
- जोजावर-भगोड़ा रोड पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, हादसे में सभी सवार घायल जोजावर-भगोड़ा रोड पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, हादसे में सभी सवार घायल मारवाड़ जंक्शन,पाली। जोजावर से भगोड़ा जाने वाले मार्ग पर बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सहित दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए लोडिंग टेंपो की मदद से सभी घायलों को जोजावर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना मिलते ही जोजावर चौकी प्रभारी अमीलाल जांगिड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।3
- *दिनभर की 20 बड़ी खबरें*देश भर की पूरी जानकारी प्राप्त करें 20 खबरों में जैतारण राधेश्याम दाधीच1
- ब्यावर जिले में तृतीय चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण, मतदान दलों को दिया जा रहा अंतिम प्रशिक्षण ब्यावर। तृतीय चरण के चुनाव को लेकर ब्यावर जिले में मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर में मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण संपन्न होने के पश्चात सभी मतदान दल आवश्यक मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।1
- चारभुजा कॉलोनी में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत उप सरपंच चांदमल सुवालका के वार्ड में उमड़ा उत्साह, कॉलोनीवासियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान चारभुजा कॉलोनी में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत उप सरपंच चांदमल सुवालका के वार्ड में उमड़ा उत्साह, कॉलोनीवासियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान रायला। ग्राम पंचायत रायला में 1839 मतों के ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने वाली नवनिर्वाचित महिला सरपंच विमला देवी सोमानी का चारभुजा कॉलोनी में कॉलोनी वासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रीको एरिया हाईवे रोड स्थित वार्ड नंबर 7 में चारभुजा मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में सरपंच विमला देवी सोमानी, सरपंच प्रतिनिधि रतन सोमानी, ज्ञानचंद रांका एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रघु जीनगर का कॉलोनीवासियों ने साफा एवं तिलक लगाकर तथा फूलमालाएं पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वार्ड नंबर 7 के उप सरपंच चांदमल सुवालका ने कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे उप सरपंच एवं वार्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि वार्ड और कॉलोनी के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। सड़क, पानी, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। समारोह में हरिशंकर तेली, प्रभुलाल सुथार, रतन सुवालका, प्रभु सुवालका, लोकेश सुवालका, ओमप्रकाश, हेमंत सुवालका, जगदीश लोहार, रूप माली, कल्याणमल सुथार, रामकिशन सुथार, सुरेंद्र वैष्णव, चेतन टाक एवं श्याम मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।4
- अज्ञात अधेड़ महिला पहुंची बुधवाड़ा,महिला अपने आप को बता रही हैं अजमेर की निवासी,सरपंच प्रतिनिधि सूरजकरण कागट ने थानाधिकारी पारुल यादव को दी सूचना,सूचना पर एएसआई कानाराम घासल मय जाब्ता पहुंचे मौके पर,जांच पड़ताल कर महिला को सुरक्षार्थ मौके से लेकर हुए रवाना। अज्ञात अधेड़ महिला पहुंची बुधवाड़ा,महिला अपने आप को बता रही हैं अजमेर की निवासी,सरपंच प्रतिनिधि सूरजकरण कागट ने थानाधिकारी पारुल यादव को दी सूचना,सूचना पर एएसआई कानाराम घासल मय जाब्ता पहुंचे मौके पर,जांच पड़ताल कर महिला को सुरक्षार्थ मौके से लेकर हुए रवाना।1
- मारवाड़ जंक्शन में बैंक के बाहर से बाइक चोरी, वारदात CCTV में हुई कैद । मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन में बैंक के बाहर से बाइक चोरी, वारदात CCTV में हुई कैद ।। मारवाड़ जंक्शन में बाइक चोरों के हौसले बुलंद ।। बैंक ऑफ बड़ौदा मारवाड़ जंक्शन शाखा के बाहर से बैंक कर्मचारी पुष्पेंद्र ओझा की बाइक हुई चोरी ।। बैंक के बाहर हैंडल लॉक कर खड़ी की थी बाइक।। अज्ञात चोर हैंडल तोड़कर बाइक लेकर हुए फरार।। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।। पीड़ित कर्मचारी के भाई ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट।। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी।। मारवाड़ जंक्शन थाने का है मामला ।।1