पंचायती राज आम चुनाव-2026 तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से चार पंचायत समितियों के 416 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान आसींद/ ब्यावर, 02 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 03 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा एवं रास के मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार रवाना हुए। जैतारण पंचायत समिति के 21 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 144 मतदान केंद्र, जवाजा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 82 मतदान केंद्र, नरबदखेड़ा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 88 मतदान केंद्र, तथा रास के 17 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 102 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार तृतीय चरण में कुल 68 पंचायत समिति वार्ड और 116 ग्राम पंचायतों के लिए 416 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 85 हजार 950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के कुल 14 वार्डो तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार, 3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। गुरुवार, 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी तथा शुक्रवार, 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहण स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। आसींद मंजूर 9413889596
पंचायती राज आम चुनाव-2026 तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से चार पंचायत समितियों के 416 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान आसींद/ ब्यावर, 02 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 03 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री
प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा एवं रास के मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार रवाना हुए। जैतारण पंचायत समिति के
21 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 144 मतदान केंद्र, जवाजा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 82 मतदान केंद्र, नरबदखेड़ा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 88 मतदान केंद्र, तथा रास के 17 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 102 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार तृतीय चरण में कुल 68 पंचायत समिति वार्ड और 116 ग्राम पंचायतों के लिए 416 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 85 हजार 950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के कुल 14 वार्डो तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार, 3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक
मतदान होगा। इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। गुरुवार, 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी तथा शुक्रवार, 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहण स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। आसींद मंजूर 9413889596
- पंचायती राज आम चुनाव-2026 तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से चार पंचायत समितियों के 416 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान आसींद/ ब्यावर, 02 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों एवं जिला परिषद् के वार्डों में 03 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय परिसर से मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम एवं निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद दल अपने संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों जैतारण, जवाजा, नरबदखेड़ा एवं रास के मतदान दल निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार रवाना हुए। जैतारण पंचायत समिति के 21 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 144 मतदान केंद्र, जवाजा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 82 मतदान केंद्र, नरबदखेड़ा के 15 पंचायत समिति वार्ड और 30 ग्राम पंचायतों के लिए 88 मतदान केंद्र, तथा रास के 17 पंचायत समिति वार्ड और 28 ग्राम पंचायतों के लिए 102 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार तृतीय चरण में कुल 68 पंचायत समिति वार्ड और 116 ग्राम पंचायतों के लिए 416 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 85 हजार 950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के कुल 14 वार्डो तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार, 3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद बुधवार, 4 नवंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। गुरुवार, 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी तथा शुक्रवार, 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना शुक्रवार, 20 नवंबर को की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान के उपरांत ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से संग्रहण स्थल तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। आसींद मंजूर 94138895964
- चारभुजा कॉलोनी में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत उप सरपंच चांदमल सुवालका के वार्ड में उमड़ा उत्साह, कॉलोनीवासियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान चारभुजा कॉलोनी में नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी सोमानी का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत उप सरपंच चांदमल सुवालका के वार्ड में उमड़ा उत्साह, कॉलोनीवासियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान रायला। ग्राम पंचायत रायला में 1839 मतों के ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने वाली नवनिर्वाचित महिला सरपंच विमला देवी सोमानी का चारभुजा कॉलोनी में कॉलोनी वासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रीको एरिया हाईवे रोड स्थित वार्ड नंबर 7 में चारभुजा मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में सरपंच विमला देवी सोमानी, सरपंच प्रतिनिधि रतन सोमानी, ज्ञानचंद रांका एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी रघु जीनगर का कॉलोनीवासियों ने साफा एवं तिलक लगाकर तथा फूलमालाएं पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वार्ड नंबर 7 के उप सरपंच चांदमल सुवालका ने कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे उप सरपंच एवं वार्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि वार्ड और कॉलोनी के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। सड़क, पानी, सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। समारोह में हरिशंकर तेली, प्रभुलाल सुथार, रतन सुवालका, प्रभु सुवालका, लोकेश सुवालका, ओमप्रकाश, हेमंत सुवालका, जगदीश लोहार, रूप माली, कल्याणमल सुथार, रामकिशन सुथार, सुरेंद्र वैष्णव, चेतन टाक एवं श्याम मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।4
- खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी कर 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च मौके पर करवाया नष्ट, खाद्य व्यापारियों में मंचा हडकम्प धनिया, चना, गुड़ और किशमिश के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए भीलवाड़ा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित दो कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्वरूपगंज, चित्तौड़ रोड स्थित संगम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां 1000 किलोग्राम गुड़ एवं सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज से 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई। इसके साथ ही धनिया साबूत, चना एवं गुड़ के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए। इसी प्रकार टीम ने शिव सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया। यहां से किशमिश का नमूना लिया गया तथा 500 किलोग्राम साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट करवाई गई। कार्रवाई के दौरान डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता, शाहरूख हुसैन सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे। विभाग द्वारा लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता एवं शुद्धता का ध्यान रखने की अपील की।2
- ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में फर्जी वोटिंग और मतगणना में धांधली के आरोप ?, चुनाव निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग ! राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना कराने का आरोप, नवनिर्वाचित सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं कराने और वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं करने की उठाई मांग! भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में फर्जी वोटिंग और मतगणना में धांधली के आरोप ?, चुनाव निरस्त कर पुनः मतदान कराने की मांग ! राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना कराने का आरोप, नवनिर्वाचित सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं कराने और वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं करने की उठाई मांग! भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल पंचायत क्षेत्र में सरपंच पद के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में फर्जी वोटिंग करवाने, राजनीतिक दबाव में गलत मतगणना करने तथा मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित पक्ष की ओर से प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरपंच पद के चुनाव के दौरान फर्जी तरीके से मतदान करवाया गया तथा राजनीतिक दबाव के चलते मतगणना में गड़बड़ी की गई। आवेदन में इन कथित अनियमितताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करने वाला बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि 24 अक्टूबर को हुए सरपंच पद के मतदान को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाया जाए। साथ ही कथित फर्जी तरीके से निर्वाचित घोषित किए गए सरपंच को पदभार ग्रहण नहीं करवाया जाए तथा मामले का अंतिम निस्तारण होने तक किसी प्रकार की वित्तीय स्वीकृति जारी नहीं की जाए। आवेदन में मतदान केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद करवाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग तत्काल सुरक्षित करवाई जाए तथा उसकी जांच कर संबंधित पक्ष को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि मतदान एवं मतगणना के दौरान हुई कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। आवेदन में यह भी कहा गया है कि मतदान और मतगणना में पोलिंग पार्टी द्वारा की गई कथित धांधली के साक्ष्य सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से सामने आ सकते हैं। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए गए इन गंभीर आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और मामले की निष्पक्ष जांच के बाद सच्चाई सामने आ पाती है या नहीं।1
- जय जय श्री मेवाड़ धणी राजाधिराज योगिराज श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी महाराज का तुलसी विवाह में सभी भक्तजनों आवे1
- अज्ञात अधेड़ महिला पहुंची बुधवाड़ा,महिला अपने आप को बता रही हैं अजमेर की निवासी,सरपंच प्रतिनिधि सूरजकरण कागट ने थानाधिकारी पारुल यादव को दी सूचना,सूचना पर एएसआई कानाराम घासल मय जाब्ता पहुंचे मौके पर,जांच पड़ताल कर महिला को सुरक्षार्थ मौके से लेकर हुए रवाना। अज्ञात अधेड़ महिला पहुंची बुधवाड़ा,महिला अपने आप को बता रही हैं अजमेर की निवासी,सरपंच प्रतिनिधि सूरजकरण कागट ने थानाधिकारी पारुल यादव को दी सूचना,सूचना पर एएसआई कानाराम घासल मय जाब्ता पहुंचे मौके पर,जांच पड़ताल कर महिला को सुरक्षार्थ मौके से लेकर हुए रवाना।1
- सरपंच की जीत खुशी में 7 किमी तक लोटन यात्रा 12 घंटे में चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मदनलाल ने संकल्प लिया पूरा पंचायत चुनाव में मीरा देवी तंवर के सरपंच निर्वाचित होने पर अपनी मन्नत पूरी करने के लिए ब्राह्मणों का खेड़ा निवासी मदनलाल शर्मा ने 7 किलोमीटर की लोटन यात्रा की। उन्होंने चुनाव के दौरान चारभुजा गढ़ी पहुंचकर मन्नत मांगी थी कि मीरा देवी तंवर सरपंच चुनी गई तो वह गांव से चारभुजा गढ़ी तक लोटन यात्रा करेंगे। मीरा देवी ने चुनाव में 1051 मतों से जीत दर्ज की इसके बाद मदनलाल शर्मा ने अपना संकल्प पूरा किया। सुबह 3 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर 3 बजे पहुंची। मदनलाल शर्मा ने सुबह 3 बजे ब्राह्मणों का खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से लोटन यात्रा शुरू की। करीब 12 बजे बाद दोपहर 3 बजे वे चारभुजा गढ़ी पहुंचे। यात्रा के दौरान रास्ते में ग्रामीणों ने जगह जगह फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। चारभुजा गढ़ी पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि शिव सिंह पवार नवनिर्वाचित उप सरपंच सुनील कुमार रेगर और ग्राम वासियों ने मदनलाल शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नत पूरी होने पर आभार जताया। मंदिर में प्रसाद भी वितरण किया गया।1
- पाली रोड पर दो बाइक भीड़ी एक की मौत तीन घायल; गंभीर घायल में दो को किया जोधपुर रेफर, सिगराणी गांव के पास हुआ हादसा सिंगरानी पाली रोड पर दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन जने घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के सिंगरानी गांव के पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार सोनाई लाखा गांव निवासी श्रवण पुत्र जोगाराम पटेल तनु पुत्री राजाराम अमीषा पटेल पुत्री सरवन राम थे। दूसरी बाइक पर सोनाई लाखा गांव निवासी भीमाराम पुत्र चंद्राराम मेघवाल था। दोनों की बाइक में सिगरानी गांव पुलिया के निकट एक्सीडेंट हो गया। हादसे में सोनाई लाखा का निवासी श्रवण पटेल की मौत हो गई। वही भीमाराम व मनीषा को जोधपुर रेफर किया गया।1