logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड... लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड पौड़ी। जनपद में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पौड़ी मुख्यालय सहित पाबौ, थलीसैंण, पोखड़ा, सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सर्द बना रहा। लगातार बारिश के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

22 hrs ago
user_Jaspal Negi
Jaspal Negi
पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
22 hrs ago

लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड... लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड पौड़ी। जनपद में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पौड़ी मुख्यालय सहित पाबौ, थलीसैंण, पोखड़ा, सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सर्द बना रहा। लगातार बारिश के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड... लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड पौड़ी। जनपद में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पौड़ी मुख्यालय सहित पाबौ, थलीसैंण, पोखड़ा, सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सर्द बना रहा। लगातार बारिश के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
    1
    लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड...
लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड
पौड़ी। जनपद में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पौड़ी मुख्यालय सहित पाबौ, थलीसैंण, पोखड़ा, सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सर्द बना रहा। लगातार बारिश के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
    user_Jaspal Negi
    Jaspal Negi
    पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब *मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग* *मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब* *मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी* देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, खिलाड़ियों एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से सटी रिक्त भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ ही सेना में भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की भी घोषणा की। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की जाएगी। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹800, ₹600 एवं ₹400 से बढ़ाकर ₹1,000, ₹800 एवं ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ाकर क्रमशः ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत 32 खेल आयोजित किए जाते हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 50 की जाएगी। इनमें विशेष रूप से पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप ट्रॉफी के आयोजन के लिए निर्धारित कुल धनराशि में भी वृद्धि किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सबसे पहली पहचान भारतीय होने की है। यही भावना हमें आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सरदार पटेल के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया दुःख मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
    1
    मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
*मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग*
*मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब*
*मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी*
देहरादून 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, खिलाड़ियों एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से सटी रिक्त भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ ही सेना में भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की भी घोषणा की। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की जाएगी।
इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹800, ₹600 एवं ₹400 से बढ़ाकर ₹1,000, ₹800 एवं ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ाकर क्रमशः ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 किए जाने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत 32 खेल आयोजित किए जाते हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 50 की जाएगी। इनमें विशेष रूप से पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप ट्रॉफी के आयोजन के लिए निर्धारित कुल धनराशि में भी वृद्धि किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सबसे पहली पहचान भारतीय होने की है। यही भावना हमें आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सरदार पटेल के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने का भी आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
    user_Journalist Amit nautiyal
    Journalist Amit nautiyal
    Media house Tehri Garhwal, Uttarakhand•
    44 min ago
  • देहरादून में बेरोजगार युवाओं ने किया सचिवालय कूच, विभिन्न विभागों में भर्तियां निकालने की रखी मांग 'चयनित होकर बेरोजगार, जल्द नियुक्ति दो सरकार' के लगाए नारे, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले युवाओं ने किया सचिवालय कूच,पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले आज सैकड़ों बेरोजगारों ने सचिवालय कूच किया. बेरोजगारों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इस दौरान आगे बढ़ने को लेकर युवाओं की पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई. उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, बंदी रक्षक, सचिवालय रक्षक, आबकारी, सिपाही समेत सभी वर्दीधारी पदों पर सरकार को तत्काल विज्ञप्ति जारी करनी चाहिए. विभिन्न विभागों में भर्तियां निकालने की मांग को लेकर आज युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है. इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर बेरोजगार संघ ने रैली निकाली थी, लेकिन अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो पाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों से यहां आकर लोग फर्जी डिग्रियां बना रहे हैं. उनका सिलेक्शन यहां हो रहा है, लेकिन यहां का युवा सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते डाकिया का परिणाम आया, लेकिन इन भर्तियों में अन्य राज्य के निवासियों का सिलेक्शन हुआ है. अगर यह भर्तियां केंद्र करवाता है, तो फिर उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सिलेक्शन अन्य राज्य के लोगों के क्यों हो रहे हैं? यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है. UKPSC एवं UKSSSC में लंबित परीक्षा परिणाम जल्द हो जारी: राम कंडवाल ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले 3 सालों में उत्तराखंड में डाकिया के ज्यादातर पदों पर बाहरी राज्यों के व्यक्तियों को रखा गया है. उन्होंने मांग उठाई की वन दरोगा भर्ती विज्ञप्ति, सहायक अध्यापक और प्रवक्ता की नई विज्ञप्ति, प्राथमिक शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए. इसके साथ यूकेपीएससी और यूकेएसएसएससी में लंबित परीक्षा परिणाम तत्काल जारी किए जाएं. प्रदर्शन के बाद बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सचिव कार्मिक और सतर्कता उत्तराखंड शासन से मुलाकात की, जिस पर सचिव कार्मिक और सतर्कता एवं अपर सचिव कार्मिक नवनीत पांडे ने युवाओं को लिखित आश्वासन भी दिया. इसके बाद युवाओं ने फिलहाल के लिए अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है.
    1
    देहरादून में बेरोजगार युवाओं ने किया सचिवालय कूच, विभिन्न विभागों में भर्तियां निकालने की रखी मांग
'चयनित होकर बेरोजगार, जल्द नियुक्ति दो सरकार' के लगाए नारे, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले युवाओं ने किया सचिवालय कूच,पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
देहरादून: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले आज सैकड़ों बेरोजगारों ने सचिवालय कूच किया. बेरोजगारों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया. इस दौरान आगे बढ़ने को लेकर युवाओं की पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई.
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, बंदी रक्षक, सचिवालय रक्षक, आबकारी, सिपाही समेत सभी वर्दीधारी पदों पर सरकार को तत्काल विज्ञप्ति जारी करनी चाहिए. विभिन्न विभागों में भर्तियां निकालने की मांग को लेकर आज युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहा है. इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर बेरोजगार संघ ने रैली निकाली थी, लेकिन अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो पाया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों से यहां आकर लोग फर्जी डिग्रियां बना रहे हैं. उनका सिलेक्शन यहां हो रहा है, लेकिन यहां का युवा सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते डाकिया का परिणाम आया, लेकिन इन भर्तियों में अन्य राज्य के निवासियों का सिलेक्शन हुआ है. अगर यह भर्तियां केंद्र करवाता है, तो फिर उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सिलेक्शन अन्य राज्य के लोगों के क्यों हो रहे हैं? यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है.
UKPSC एवं UKSSSC में लंबित परीक्षा परिणाम जल्द हो जारी: राम कंडवाल ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले 3 सालों में उत्तराखंड में डाकिया के ज्यादातर पदों पर बाहरी राज्यों के व्यक्तियों को रखा गया है. उन्होंने मांग उठाई की वन दरोगा भर्ती विज्ञप्ति, सहायक अध्यापक और प्रवक्ता की नई विज्ञप्ति, प्राथमिक शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जाए. इसके साथ यूकेपीएससी और यूकेएसएसएससी में लंबित परीक्षा परिणाम तत्काल जारी किए जाएं.
प्रदर्शन के बाद बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सचिव कार्मिक और सतर्कता उत्तराखंड शासन से मुलाकात की, जिस पर सचिव कार्मिक और सतर्कता एवं अपर सचिव कार्मिक नवनीत पांडे ने युवाओं को लिखित आश्वासन भी दिया. इसके बाद युवाओं ने फिलहाल के लिए अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है.
    user_Samay Udankaar
    Samay Udankaar
    Local News Reporter कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    29 min ago
  • ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब बेचते दो महिलाएं गिरफ्तार आबकारी आयुक्त महोदया देहरादून के आदेश के क्रम में आज अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग ऋषिकेश टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व मे मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया, दबिश के दौरान 02 महिला अभियुक्तों को कच्ची शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर शराब बरामद की गई । दोनों महिलाओं के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत किये गये है गिरफ्तार की गई अभियुक्ता का विवरण निम्न प्रकार है (1) कौशल्या देवी पत्नी स्व जोगिंदर सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ( 2) अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया टीम में निम्न स्टाफ मौजूद रहे उप आबकारी निरीक्षक- आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल,आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान, सोनम पवार ,रेशमा चौहान सम्मिलित रहे।
    3
    ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब बेचते दो महिलाएं गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त महोदया देहरादून के आदेश के क्रम में  आज अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग ऋषिकेश  टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व मे  मनसा देवी गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया, दबिश के दौरान  02 महिला अभियुक्तों को कच्ची शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर शराब बरामद की गई । दोनों महिलाओं के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत किये गये है 
गिरफ्तार की गई अभियुक्ता का विवरण निम्न प्रकार है 
(1) कौशल्या देवी पत्नी स्व जोगिंदर सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला
( 2) अमरजीत कौर पत्नी इंद्र सिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला  दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध  धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत  मुकदमा पंजीकृत किया गया 
टीम में निम्न स्टाफ मौजूद रहे 
उप आबकारी निरीक्षक- आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,प्रधान आबकारी सिपाही दीपा डोबरियाल,आबकारी सिपाही अंकित कुमार आशीष चौहान, सोनम पवार ,रेशमा चौहान सम्मिलित रहे।
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    Local News Reporter ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • # *मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार* **जिन शिक्षकों ने कभी विद्यार्थी के रूप में मुख्यमंत्री धामी को दी थी शिक्षा, उन्हीं के सामने आज मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे धामी; शिक्षकों ने पुरानी यादें साझा कर बताया होनहार और बहुमुखी प्रतिभा का धनी विद्यार्थी** जीवन में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और औपचारिकताओं से परे सीधे हृदय को स्पर्श कर जाती हैं। ऐसी ही भावुक और आत्मीय अनुभूति उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों से हो गई। वर्षों बाद अपने गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री धामी ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर अपने दोनों शिक्षकों के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी के लिए यह केवल अपने शिक्षकों से मुलाकात नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की जड़ों से दोबारा जुड़ने का आत्मीय अवसर था। कभी जिन गुरुजनों ने उन्हें कक्षा में बैठाकर शिक्षा दी, जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, आज उन्हीं के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में खड़े होना एक भावुक क्षण बन गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्राथमिक कक्षा में शिक्षक रहे श्री जोहरा अब्बास तथा कक्षा 12वीं में शिक्षक रहे श्री सुदर्शन वर्मा से उनकी मुलाकात हुई। दोनों शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को पहचानते ही अपने पुराने विद्यार्थी के प्रति स्नेह और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि पुष्कर सिंह धामी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहते थे। वे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते थे तथा एक होनहार और सक्रिय विद्यार्थी के रूप में उनकी पहचान थी। अपने पुराने विद्यार्थी को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखकर दोनों शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उनकी सक्रियता, सहभागिता और आगे बढ़ने का उत्साह हमेशा उन्हें याद रहेगा। आज उन्हें इस रूप में देखकर स्वाभाविक रूप से गर्व और खुशी का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
    3
    # *मुख्यमंत्री धामी ने अपने शिक्षकों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, वर्षों बाद गुरु-शिष्य के मिलन का भावुक क्षण बना यादगार* 
**जिन शिक्षकों ने कभी विद्यार्थी के रूप में मुख्यमंत्री धामी को दी थी शिक्षा, उन्हीं के सामने आज मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे धामी; शिक्षकों ने पुरानी यादें साझा कर बताया होनहार और बहुमुखी प्रतिभा का धनी विद्यार्थी**
जीवन में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पद, प्रतिष्ठा और औपचारिकताओं से परे सीधे हृदय को स्पर्श कर जाती हैं। ऐसी ही भावुक और आत्मीय अनुभूति उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने पूर्व शिक्षकों से हो गई। वर्षों बाद अपने गुरुजनों को सामने देखकर मुख्यमंत्री धामी ने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर अपने दोनों शिक्षकों के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी के लिए यह केवल अपने शिक्षकों से मुलाकात नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की जड़ों से दोबारा जुड़ने का आत्मीय अवसर था। कभी जिन गुरुजनों ने उन्हें कक्षा में बैठाकर शिक्षा दी, जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, आज उन्हीं के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में खड़े होना एक भावुक क्षण बन गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्राथमिक कक्षा में शिक्षक रहे श्री जोहरा अब्बास तथा कक्षा 12वीं में शिक्षक रहे श्री सुदर्शन वर्मा से उनकी मुलाकात हुई। दोनों शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को पहचानते ही अपने पुराने विद्यार्थी के प्रति स्नेह और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि पुष्कर सिंह धामी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी काफी सक्रिय रहते थे। वे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते थे तथा एक होनहार और सक्रिय विद्यार्थी के रूप में उनकी पहचान थी।
अपने पुराने विद्यार्थी को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखकर दोनों शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उनकी सक्रियता, सहभागिता और आगे बढ़ने का उत्साह हमेशा उन्हें याद रहेगा। आज उन्हें इस रूप में देखकर स्वाभाविक रूप से गर्व और खुशी का अनुभव हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • सिमलास ग्रांट पहुंचा शहीद जवान आकाश चौहान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब सिमलास ग्रांट पहुंचा शहीद जवान आकाश चौहान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
    1
    सिमलास ग्रांट पहुंचा शहीद जवान आकाश चौहान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
सिमलास ग्रांट पहुंचा शहीद जवान आकाश चौहान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
    user_Journalist Amit nautiyal
    Journalist Amit nautiyal
    Media house Tehri Garhwal, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत *चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
    1
    चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत
*चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत  एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
    user_K.S.Aswal
    K.S.Aswal
    Social Media Manager Karnaprayag, Chamoli•
    17 hrs ago
  • बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, सेना-पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने शुक्रवार को दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद करीब 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित नहीं होने पर आर्मी पोस्ट के माध्यम से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया। सभी टीमें आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गईं। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा यात्री प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। सभी पांचों यात्री कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं। इस घटना से बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हुई इस हवाई दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    4
    बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत
बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत
ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, सेना-पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन
चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने शुक्रवार को दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद करीब 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित नहीं होने पर आर्मी पोस्ट के माध्यम से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया। सभी टीमें आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गईं।
हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा यात्री प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। सभी पांचों यात्री कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं।
इस घटना से बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हुई इस हवाई दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_प्रदीप चौहान
    प्रदीप चौहान
    Media Consultant कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.