logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत *चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।

18 hrs ago
user_K.S.Aswal
K.S.Aswal
Social Media Manager Karnaprayag, Chamoli•
18 hrs ago

चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत *चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड... लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड पौड़ी। जनपद में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पौड़ी मुख्यालय सहित पाबौ, थलीसैंण, पोखड़ा, सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सर्द बना रहा। लगातार बारिश के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
    1
    लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड...
लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड
पौड़ी। जनपद में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पौड़ी मुख्यालय सहित पाबौ, थलीसैंण, पोखड़ा, सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सर्द बना रहा। लगातार बारिश के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
    user_Jaspal Negi
    Jaspal Negi
    पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • युवाओं मे बढ़ता सांस्कृतिक प्रेम बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह.. बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह..
    1
    युवाओं मे बढ़ता सांस्कृतिक प्रेम बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह..
बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह..
    user_स्वर स्वतंत्र विपिन
    स्वर स्वतंत्र विपिन
    Artist गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला नगर पालिका के एमआरएफ गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला बागेश्वर के गरुड़ रोड स्थित नगर पालिका के एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) गोदाम में 29 अक्टूबर की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनी हाई प्रेशर वाहन से पानी पंप कर होज रील की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस और अग्निशमन प्रशासन दीपावली के मद्देनजर पूरी तरह अलर्ट मोड में था। आग के फैलते दायरे को देखते हुए फायर स्टेशन गरुड़ से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन और फोर्स बुलाई गई। दोनों स्टेशनों के वाहनों के बीच रिले पंपिंग स्थापित कर लगातार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई; टीम ने लगभग 200 लीटर फोम और चार फायर बॉल का उपयोग किया। फायर स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों तथा नगर पालिका कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संपत्ति को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।
    1
    गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला
नगर पालिका के एमआरएफ गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला
बागेश्वर के गरुड़ रोड स्थित नगर पालिका के एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) गोदाम में 29 अक्टूबर की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनी हाई प्रेशर वाहन से पानी पंप कर होज रील की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस और अग्निशमन प्रशासन दीपावली के मद्देनजर पूरी तरह अलर्ट मोड में था।
आग के फैलते दायरे को देखते हुए फायर स्टेशन गरुड़ से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन और फोर्स बुलाई गई। दोनों स्टेशनों के वाहनों के बीच रिले पंपिंग स्थापित कर लगातार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई; टीम ने लगभग 200 लीटर फोम और चार फायर बॉल का उपयोग किया। फायर स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों तथा नगर पालिका कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संपत्ति को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब *मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग* *मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब* *मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी* देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, खिलाड़ियों एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से सटी रिक्त भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ ही सेना में भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की भी घोषणा की। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की जाएगी। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹800, ₹600 एवं ₹400 से बढ़ाकर ₹1,000, ₹800 एवं ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ाकर क्रमशः ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत 32 खेल आयोजित किए जाते हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 50 की जाएगी। इनमें विशेष रूप से पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप ट्रॉफी के आयोजन के लिए निर्धारित कुल धनराशि में भी वृद्धि किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सबसे पहली पहचान भारतीय होने की है। यही भावना हमें आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सरदार पटेल के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया दुःख मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
    1
    मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
*मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग*
*मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब*
*मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी*
देहरादून 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दौड़ में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं, खिलाड़ियों एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से सटी रिक्त भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ ही सेना में भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की भी घोषणा की। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की जाएगी।
इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹800, ₹600 एवं ₹400 से बढ़ाकर ₹1,000, ₹800 एवं ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ाकर क्रमशः ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 किए जाने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत 32 खेल आयोजित किए जाते हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 50 की जाएगी। इनमें विशेष रूप से पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चैंपियनशिप ट्रॉफी के आयोजन के लिए निर्धारित कुल धनराशि में भी वृद्धि किए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सबसे पहली पहचान भारतीय होने की है। यही भावना हमें आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सरदार पटेल के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने का भी आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरी विशाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
    user_Journalist Amit nautiyal
    Journalist Amit nautiyal
    Media house Tehri Garhwal, Uttarakhand•
    1 hr ago
  • चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत *चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
    1
    चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत
*चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत  एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
    user_K.S.Aswal
    K.S.Aswal
    Social Media Manager Karnaprayag, Chamoli•
    18 hrs ago
  • बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, सेना-पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने शुक्रवार को दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद करीब 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित नहीं होने पर आर्मी पोस्ट के माध्यम से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया। सभी टीमें आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गईं। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा यात्री प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। सभी पांचों यात्री कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं। इस घटना से बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हुई इस हवाई दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    4
    बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत
बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत
ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, सेना-पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन
चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने शुक्रवार को दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद करीब 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित नहीं होने पर आर्मी पोस्ट के माध्यम से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया। सभी टीमें आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गईं।
हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा यात्री प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। सभी पांचों यात्री कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं।
इस घटना से बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हुई इस हवाई दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_प्रदीप चौहान
    प्रदीप चौहान
    Media Consultant कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • चमोली जिले में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों के दर्दनाक मौत !! 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 !! आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति) !! पायलट !! कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली। !! यात्री !! प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक। अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक। वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक। एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
    1
    चमोली जिले में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों के दर्दनाक मौत
!! 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 !!
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है।
लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति)
!! पायलट !!
कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली।
!! यात्री !!
प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
    user_Sandeep Aryan
    Sandeep Aryan
    Local News Reporter चमोली, चमोली, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • चमोली बद्रीनाथ से आ रहा हेलीकाप्टर जोशीमठ में लापता 6 लोग सवार थे बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए उड़ा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी में लापता हो गया। UCADA के CEO प्रतीक जैन ने बताया - > "हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के पास से गुजरते समय से इसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन, SDRF और सेना की यूनिट को मौके पर भेजा गया है। एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत के सभी हेलिकॉप्टर ग्राउंड कर दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट समेत 6 लोग सवार थे।" *ताजा अपडेट -* - आखिरी लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास मिली - हाथी पर्वत के पास धुआं उठता देखा गया - खराब मौसम और बर्फबारी से सर्च में दिक्कत, 2 अन्य हेलिकॉप्टरों से हवाई तलाश जारी - सीएम धामी ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए
    1
    चमोली बद्रीनाथ से आ रहा हेलीकाप्टर जोशीमठ में लापता 6 लोग सवार थे
बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए उड़ा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी में लापता हो गया।
UCADA के CEO प्रतीक जैन ने बताया - 
> "हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के पास से गुजरते समय से इसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन, SDRF और सेना की यूनिट को मौके पर भेजा गया है। एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत के सभी हेलिकॉप्टर ग्राउंड कर दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट समेत 6 लोग सवार थे।"
*ताजा अपडेट -*
- आखिरी लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास मिली
- हाथी पर्वत के पास धुआं उठता देखा गया
- खराब मौसम और बर्फबारी से सर्च में दिक्कत, 2 अन्य हेलिकॉप्टरों से हवाई तलाश जारी
- सीएम धामी ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए
    user_K.S.Aswal
    K.S.Aswal
    Social Media Manager Karnaprayag, Chamoli•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.