चमोली जिले में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों के दर्दनाक मौत !! 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 !! आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति) !! पायलट !! कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली। !! यात्री !! प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक। अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक। वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक। एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
चमोली जिले में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों के दर्दनाक मौत !! 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 !! आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति) !! पायलट !! कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली। !! यात्री !! प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक। अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक। वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक। एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
- युवाओं मे बढ़ता सांस्कृतिक प्रेम बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह.. बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह..1
- गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला नगर पालिका के एमआरएफ गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला बागेश्वर के गरुड़ रोड स्थित नगर पालिका के एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) गोदाम में 29 अक्टूबर की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनी हाई प्रेशर वाहन से पानी पंप कर होज रील की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस और अग्निशमन प्रशासन दीपावली के मद्देनजर पूरी तरह अलर्ट मोड में था। आग के फैलते दायरे को देखते हुए फायर स्टेशन गरुड़ से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन और फोर्स बुलाई गई। दोनों स्टेशनों के वाहनों के बीच रिले पंपिंग स्थापित कर लगातार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई; टीम ने लगभग 200 लीटर फोम और चार फायर बॉल का उपयोग किया। फायर स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों तथा नगर पालिका कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संपत्ति को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।1
- रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को हार्ट अटैक! 83 परिवारों के आशियानों पर चला बुलडोजर, महिला अस्पताल में भर्ती रिपोर्टर- सीमा खेतवाल स्थान- रामनगर, उत्तराखंड एंकर:-रामनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अपर कोसी क्षेत्र में बुलडोजर से आशियाने उजाड़े जा रहे थे, इसी दौरान 45 वर्षीय महिला फात्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक महिला को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई में करीब 83 परिवारों के मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। अपने आशियाने उजड़ते देख महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ठंड के मौसम में परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। भारी पुलिस बल, जिला प्रशासन और वन विभाग की मौजूदगी में बुलडोजर ने कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई फेज-2 के तहत की जा रही है, जिसमें करीब 83 परिवारों के आशियाने हटाए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है। पुलिस, वन विभाग, जिला प्रशासन, फायर टीम और अन्य सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं। बुलडोजर कार्रवाई के बीच सबसे दर्दनाक तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब 45 वर्षीय फात्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार महिला को दिल का दौरा पड़ा। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और तत्काल एंबुलेंस से महिला को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। महिला के बेटे शादाब ने बताया कि परिवार देर रात से ही अपना सामान समेटने में जुटा था। लेकिन सुबह जब मकान पर कार्रवाई शुरू हुई, तो उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शादाब, महिला का पुत्र कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कई परिवारों ने खुद अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। कोई ईंटें निकाल रहा था, तो कोई दरवाजे और जरूरी सामान सुरक्षित जगह पहुंचाने में जुटा था। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वर्षों से बसे उनके आशियाने उजड़ रहे हैं, लेकिन अब उनके सामने सबसे बड़ा सवाल है कि बच्चों और परिवार को लेकर आखिर जाएं तो जाएं कहां? गौरतलब है कि वर्ष 2025 में फेज-1 के तहत करीब 51 परिवारों को हटाया गया था। फेज-2 में 90 से अधिक परिवारों को हटाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन करीब 9 से 10 परिवारों के मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते फिलहाल उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। एक तरफ वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, तो दूसरी तरफ उजड़ते आशियाने और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ती महिला। फात्मा की तबीयत बिगड़ने की घटना ने इस कार्रवाई के बीच प्रभावित परिवारों के सामने खड़े मानवीय संकट को भी उजागर कर दिया है।2
- UP Weather Alert: यूपी के 75 जिलों में बारिश का अलर्ट! 10 डिग्री गिरेगा तापमान, किसानों की बढ़ी चिंता उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है! चक्रवाती तूफान 'अरनब' के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज ठंडी हवाओं और घने बादलों ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। मौसम विभाग ने यूपी के सभी 75 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। आखिर किन जिलों में होगी भारी बारिश? कितनी गिरेगी ठंड? और किसानों की फसल पर कितना पड़ेगा असर? जानिए इस वीडियो में पूरी खबर विस्तार से... उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, आगरा, मथुरा, जौनपुर समेत करीब 20 शहरों में बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला है। कई इलाकों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जबकि लगातार बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद समेत कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है। किसानों के लिए भी बड़ी चिंता! बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल और कटाई के बाद खुले में रखी उपज को नुकसान पहुंचने का खतरा है। किसानों को सलाह दी गई है कि अगले कुछ दिनों तक खेतों में सिंचाई और रासायनिक दवाओं का छिड़काव करने से बचें। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट रहने और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रभावित किसान फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर पर दे सकते हैं। क्या तूफान का खतरा टल गया है? मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती सिस्टम कमजोर पड़ते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र में बदल रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। इस वीडियो में जानिए: उत्तर प्रदेश के मौसम का ताजा हाल, 75 जिलों में जारी अलर्ट, भारी बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट, किसानों की फसल पर असर और आने वाले दिनों के मौसम का अनुमान। वीडियो को अंत तक जरूर देखें, क्योंकि मौसम से जुड़ी ये जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो अपने जिले का नाम कमेंट में जरूर बताएं और बताएं कि आपके यहां बारिश हो रही है या नहीं! ऐसी ही महत्वपूर्ण मौसम अपडेट और उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए G EXPRESS को Subscribe करें। वीडियो पसंद आए तो LIKE करें और अपने दोस्तों व परिवार के साथ SHARE जरूर करें। G EXPRESS – खबर हर जरूरी, सबसे पहले! ध्यान दें: मौसम संबंधी पूर्वानुमान बदल सकते हैं। अपने जिले की आधिकारिक चेतावनी के लिए मौसम विभाग की ताजा जानकारी जरूर देखें। #UPWeather #UPWeatherAlert #UPRainAlert #UttarPradeshWeather #UPNews #WeatherUpdate #HeavyRainAlert #GExpress #UPWeather #UPWeatherAlert #UPRainAlert #UPMausam #UttarPradesh #UPNews #WeatherNews #HeavyRainAlert #RainAlert #LucknowWeather #NoidaWeather #AgraWeather #MathuraWeather #YogiAdityanath #FarmersNews #HindiNews #BreakingNews #GExpress1
- चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश ,6 लोग लापता, रेस्क्यू अभियान जारी चमोली अपडेट ट्रांस भारत एविलेशन का हेली VT-HCX बद्रीनाथ से देहरादून के लिए टेकऑफ हुआ था 1:12 pm पर बद्रीनाथ से टेकऑफ हुआ था, जोशीमठ के सामने हाथीपहाड़ के पीछे टॉप पर आर्मी की पोस्ट है उसके आसपास लास्ट संपर्क हुआ है। 6 लोग सवार थे1
- चमोली जिले में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों के दर्दनाक मौत !! 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 !! आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति) !! पायलट !! कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली। !! यात्री !! प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक। अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक। वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक। एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।1
- चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत *चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।1
- बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, सेना-पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने शुक्रवार को दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद करीब 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित नहीं होने पर आर्मी पोस्ट के माध्यम से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया। सभी टीमें आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गईं। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा यात्री प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। सभी पांचों यात्री कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं। इस घटना से बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हुई इस हवाई दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं4