चमोली बद्रीनाथ से आ रहा हेलीकाप्टर जोशीमठ में लापता 6 लोग सवार थे बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए उड़ा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी में लापता हो गया। UCADA के CEO प्रतीक जैन ने बताया - > "हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के पास से गुजरते समय से इसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन, SDRF और सेना की यूनिट को मौके पर भेजा गया है। एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत के सभी हेलिकॉप्टर ग्राउंड कर दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट समेत 6 लोग सवार थे।" *ताजा अपडेट -* - आखिरी लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास मिली - हाथी पर्वत के पास धुआं उठता देखा गया - खराब मौसम और बर्फबारी से सर्च में दिक्कत, 2 अन्य हेलिकॉप्टरों से हवाई तलाश जारी - सीएम धामी ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए
चमोली बद्रीनाथ से आ रहा हेलीकाप्टर जोशीमठ में लापता 6 लोग सवार थे बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए उड़ा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी में लापता हो गया। UCADA के CEO प्रतीक जैन ने बताया - > "हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के पास से गुजरते समय से इसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन, SDRF और सेना की यूनिट को मौके पर भेजा गया है। एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत के सभी हेलिकॉप्टर ग्राउंड कर दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट समेत 6 लोग सवार थे।" *ताजा अपडेट -* - आखिरी लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास मिली - हाथी पर्वत के पास धुआं उठता देखा गया - खराब मौसम और बर्फबारी से सर्च में दिक्कत, 2 अन्य हेलिकॉप्टरों से हवाई तलाश जारी - सीएम धामी ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए
- लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड... लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठंड पौड़ी। जनपद में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। अचानक बदले मौसम का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही, वहीं जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पौड़ी मुख्यालय सहित पाबौ, थलीसैंण, पोखड़ा, सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सर्द बना रहा। लगातार बारिश के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कई स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।1
- युवाओं मे बढ़ता सांस्कृतिक प्रेम बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह.. बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह..1
- गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला नगर पालिका के एमआरएफ गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला बागेश्वर के गरुड़ रोड स्थित नगर पालिका के एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) गोदाम में 29 अक्टूबर की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनी हाई प्रेशर वाहन से पानी पंप कर होज रील की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस और अग्निशमन प्रशासन दीपावली के मद्देनजर पूरी तरह अलर्ट मोड में था। आग के फैलते दायरे को देखते हुए फायर स्टेशन गरुड़ से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन और फोर्स बुलाई गई। दोनों स्टेशनों के वाहनों के बीच रिले पंपिंग स्थापित कर लगातार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई; टीम ने लगभग 200 लीटर फोम और चार फायर बॉल का उपयोग किया। फायर स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों तथा नगर पालिका कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संपत्ति को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।1
- मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण* *मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण* *मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ* *भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश* *6 नवंबर को उत्तराखण्ड पुलिस को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर* देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुई श्रीमती शाहजहां जावेद खान एवं श्री जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकरण कर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को नवीन गौरव चिह्नों के अनावरण पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की पहचान को नया स्वरूप प्रदान करना केवल प्रतीकों और वर्दी में बदलाव नहीं, बल्कि पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूल आदर्शों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पुलिस के नए प्रतीक गौरव के साथ जिम्मेदारी का भी एहसास कराते हैं। इस नई पहचान का वास्तविक सम्मान तभी होगा, जब प्रत्येक नागरिक को पुलिस के व्यवहार में संवेदनशीलता, कार्यप्रणाली में दक्षता और कार्रवाई में निष्पक्षता दिखाई दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड पुलिस को भी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित, अधिक प्रशिक्षित, दक्ष एवं सक्षम बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस का नवीन ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और साहस का संदेश देता है। पुलिस के प्रत्येक अधिकारी और जवान को इन आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करना होगा। वर्दी का सम्मान आचरण से और जनता का विश्वास सेवा से मजबूत होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का अनावरण विशेष महत्व रखता है। भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर कहा कि प्रदेश के विकास के साथ शासन व्यवस्था में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सरकारी संसाधनों का सही उपयोग हो और आमजन को बिना किसी परेशानी के सरकारी सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचारमुक्त शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई करने के साथ उन खामियों को भी दूर करना आवश्यक है, जिनके कारण भ्रष्टाचार की संभावनाएं पैदा होती हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने और किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दर्ज कराने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की भांति भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 1064 की भी नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात संवेदनशीलता से सुनने तथा उनके कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उत्तराखण्ड में ऐसी भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान मिले, जनसेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और जनता तथा शासन-प्रशासन के बीच विश्वास निरंतर मजबूत होता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि आगामी 6 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के जवान नवीन सेरेमोनियल वर्दी में परेड में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड पुलिस अपनी नवीन पहचान के साथ जनसेवा, अनुशासन, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के नए मानक स्थापित करेगी। *उत्तराखण्ड पुलिस के गौरव चिह्नों को मिला नया स्वरूप* उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन प्रतीक चिह्न में अशोक स्तंभ, ‘सत्यमेव जयते’, स्वर्णिम लॉरेल रीथ, हिमालय एवं नदी को समाहित किया गया है, जो राष्ट्रीय गौरव, सत्य, न्याय, उत्कृष्टता और उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक पहचान को दर्शाते हैं। पूर्व प्रचलित तीन रंगों वाले क्षैतिज पुलिस ध्वज के स्थान पर गहरे नीले रंग की पृष्ठभूमि वाला नवीन ध्वज अपनाया गया है, जिसके मध्य नया पुलिस प्रतीक चिह्न तथा लाल एवं स्वर्णिम किनारे शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी पर प्रयुक्त होने वाले फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया और क्रेस्ट को भी नवीन प्रतीक चिह्न के अनुरूप स्वरूप प्रदान किया गया है। इसके साथ ही पारंपरिक खाकी परिधान में बहुरंगी सेरेमोनियल सैश, अलंकरण एवं विशिष्ट परेड संबंधी साज-सज्जा को शामिल करते हुए सेरेमोनियल वर्दी को नया स्वरूप दिया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस के ध्वज का अनावरण पूर्व में 4 अप्रैल 2008 को हुआ था। बदलती चुनौतियों और पुलिस बल के बढ़ते दायित्वों के अनुरूप नवीन गौरव चिह्नों एवं प्रतीकों को तैयार किया गया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त विवरण के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा 21 अक्टूबर 2026 को नवीन स्वरूप को अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक पी.वी.के. प्रसाद, महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन, सचिव श्री दिलीप जावलकर, आर. राजेश कुमार, पंकज पांडेय, पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल सहित शासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।1
- चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत *चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।1
- बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, सेना-पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने शुक्रवार को दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद करीब 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित नहीं होने पर आर्मी पोस्ट के माध्यम से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया। सभी टीमें आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गईं। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा यात्री प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। सभी पांचों यात्री कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं। इस घटना से बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हुई इस हवाई दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं4
- चमोली जिले में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों के दर्दनाक मौत !! 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 !! आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति) !! पायलट !! कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली। !! यात्री !! प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक। अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक। वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक। एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।1
- चमोली बद्रीनाथ से आ रहा हेलीकाप्टर जोशीमठ में लापता 6 लोग सवार थे बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए उड़ा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर जोशीमठ घाटी में लापता हो गया। UCADA के CEO प्रतीक जैन ने बताया - > "हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के पास से गुजरते समय से इसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन, SDRF और सेना की यूनिट को मौके पर भेजा गया है। एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत के सभी हेलिकॉप्टर ग्राउंड कर दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट समेत 6 लोग सवार थे।" *ताजा अपडेट -* - आखिरी लोकेशन चाई गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास मिली - हाथी पर्वत के पास धुआं उठता देखा गया - खराब मौसम और बर्फबारी से सर्च में दिक्कत, 2 अन्य हेलिकॉप्टरों से हवाई तलाश जारी - सीएम धामी ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के निर्देश दिए1