Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांसद मनीष जायसवाल की पहल: सांसद दंड (लाठी) वितरण अभियान-2026 के तहत मांडू विस क्षेत्र के 261 अखाड़ों को भेंट किया लाठी परंपरागत रामनवमी के दंड कला क़तरब को जीवंत करना इसका उद्वेश्य : मनीष जायसवाल चरही/ घाटो/आरा/मांडू/डाड़ी
Kashif Adib
सांसद मनीष जायसवाल की पहल: सांसद दंड (लाठी) वितरण अभियान-2026 के तहत मांडू विस क्षेत्र के 261 अखाड़ों को भेंट किया लाठी परंपरागत रामनवमी के दंड कला क़तरब को जीवंत करना इसका उद्वेश्य : मनीष जायसवाल चरही/ घाटो/आरा/मांडू/डाड़ी
More news from झारखंड and nearby areas
- हजारीबाग (बड़ा अखाड़ा)। आगामी चैत्र रामनवमी पर्व को लेकर हजारीबाग शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बड़ा अखाड़ा के समीप रामनवमी महासमिति के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन छवि गोप एवं वकील महतो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं और आस्था का विशेष ध्यान रखा गया। उद्घाटन से पूर्व गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित रामभक्तों ने गौ माता को फल खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पश्चात मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष लड्डू यादव ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराना महासमिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह नया कार्यालय आयोजन से जुड़ी सभी गतिविधियों का मुख्य केंद्र होगा, जहां से जुलूस की व्यवस्था, सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय एवं अन्य तैयारियों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों और रामभक्तों से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महासमिति के पूर्व अध्यक्ष कुणाल यादव, अमरदीप यादव, बसंत यादव, शशि केसरी, अनमोल साव, पवन गुप्ता, राजकुमार यादव, वकील महतो, विजय शर्मा, राजेश यादव (नूरा), राजेश यादव (छोटका ग्वाल टोली) एवं सुनील केशरी सहित विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में रामनवमी को भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया।1
- *सांसद मनीष जायसवाल की पहल: सांसद दंड (लाठी) वितरण अभियान- 2026 के तहत मांडू विस क्षेत्र के 261 अखाड़ों को भेंट किया लाठी* *परंपरागत रामनवमी के दंड कला क़तरब को जीवंत करना इसका उद्वेश्य: मनीष जायसवाल* *चरही/ घाटो/ आरा/मांडू/ डाड़ी* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक रामनवमी महापर्व की परंपरा को सशक्त करने और रामनवमी के शोभायात्रा में दंड (लाठी) के कला-कौशल के प्रदर्शन को बरकरार रखने हेतु एवं इस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन हेतु हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व के वर्षों की भांति हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में सांसद दंड (लाठी) वितरण अभियान- 2026 की शुरुआत गुरुवार को मांडू विधानसभा क्षेत्र के चरही स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण से चूरचू मंडल के कुल 47 अखाड़ों को दंड प्रदान कर किया। जिसके बाद घाटो मंडल राजेंद्र नगर स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में घाटो क्षेत्र के कुल 63 अखाड़ा, आराकांटा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में आरा मंडल के कुल 70 अखाड़ा, मांडू मंडल के मुरपा स्थित कुजू पूर्वी पंचायत भवन सभागार में कुल 71 अखाड़ा और डाडी मंडल के गिद्दी-ए स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में डाडी क्षेत्र के कुल 50 अखाड़ा के रामभक्तों के बीच दण्ड का वितरण किया। सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के चुरचू, घाटो, मांडू और डाडी मंडल क्षेत्र में कुल 261 अखाड़ा धारियों के बीच दण्ड का वितरण कर रामभक्तों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र और रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल का क्षेत्र वासियों ने गर्मजोशी से गाजे-बाजे के साथ फूलमाला पहनाकर और भगवा अंग-वस्त्र ओढ़ाकर जबरदस्त स्वागत किया। मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हजारीबाग की रामनवमी में दंड परिचालन एवं शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों के राम भक्तों द्वारा लाठी, तलवार, गदा, मुक्कदर और बड़े-बड़े पत्थरों का वेट लिफ्टिंग का कौशल का शानदार प्रदर्शन होता था। लेकिन हाल के दिनों में पुरानी प्रथा में बदलाव हुआ और पिछले कुछ समय पाइप ने इसकी जगह ले ली। ऐसे में पुनः रामनवमी शोभायात्रा में प्राचीन संस्कृति जीवंत हो इस दिशा में हमारा एक प्रयास है। पिछले कुछ सालों से हमने पारंपरिक दंड वितरण अभियान परंपरा की शुरुआत की। जो वर्तमान वर्ष भी जारी है और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी अखाड़ों तक दंड पहुंचाने का अभियान जारी है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म पर अनेकों प्रकार से कुठाराघात हो रहा है कोई लालच देकर तो कोई अपनी आबादी बढाकर सनातन धर्म को कमजोर करने में जुटे हैं ऐसे में जरूरत है हम अपनी प्राचीन और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को प्रोत्साहित करें और इसे आगे बढ़ाएं। सांसद मनीष जायसवाल ने हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र की सभी को बधाई दी साथी रामनवमी की अग्रिम शुभकामना देते हुए सभी अखाड़ों के राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त जुलूस की परंपरा को कायम रखें और रामनवमी की परंपरा जीवंत हो इसके लिए पारंपरिक कला-कौशल प्रदर्शन का समावेश शोभायात्रा में जरूर करें। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र का दुरुपयोग कदापि न करें और इनका उपयोग केवल कला- कौशल प्रदर्शन में ही करें । मौके पर विशेष रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, चुरचू भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार, चुरचू मंडल के सांसद प्रतिनिधि शफुलेश्वर महतो, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह , मुरारी सिंह , महादेव विश्वकर्मा, रजनीकांत वर्णवाल, पारस महतो, राकेश सिंह, रोहित महतो , छत्रधारी महतो, सतीश कुमार साहू, प्रदीप कुमार , संगीता देवी, घाटो में घाटो भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद रजवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरिधारी महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दासो महतो, अनिल कुमार चंद्रवंशी, संदीप साहू, जिलामंत्री किरण देवी, रश्मि प्रसाद, सुधीर सिंह, राजेश शर्मा, भूदेव महतो, अभिषेक शेखर, रामचंद्र राम, संजय सिंह, संजय कुमार दुर्गा कुमार, आरा मंडल में आरा मंडल के सांसद प्रतिनिधि अरविंद कुमार, सुमेश्वर महतो, डोमन ठाकुर, पारसनाथ प्रजापति, चितरंजन जायसवाल, अनिल सिन्हा, दयाल महतो, लक्ष्मण साव, रामेश्वर महतो, बासुदेव राम गंझू, उत्तम पाण्डेय, विनोद प्रसाद, रंजीत कुमार साव, अमित महतो। मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, मांडू भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष तोकेश सिंह, मांडू सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर प्रजापति, रतन साहू, राजेश साहू, आशीष साहू, बालमुकुंद मिश्रा, पंचित महतो, परमेश्वर केशरी, डाडी में डाडी सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, धर्मेंद्र सिंह, फ़लेंद्र राम, सुरेश प्रसाद केशरी, गिरजा कुमार, रीमा कुमारी, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।4
- सांसद मनीष जायसवाल की पहल: सांसद दंड (लाठी) वितरण अभियान-2026 के तहत मांडू विस क्षेत्र के 261 अखाड़ों को भेंट किया लाठी परंपरागत रामनवमी के दंड कला क़तरब को जीवंत करना इसका उद्वेश्य : मनीष जायसवाल चरही/ घाटो/आरा/मांडू/डाड़ी1
- घूस देकर अधिकारी जो बनेगा वो तो घूस लेगा ही बरहरवा में एसीबी का छापा, घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरहरवा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति JSSC CGL 2023 परीक्षा के माध्यम से हुई थी।1
- Post by Binay singh1
- --- हजारीबाग। जिले में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सजग है। रामनवमी पर्व के सफल एवं सुरक्षित आयोजन की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा का हजारीबाग भ्रमण हुआ। इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक ऊ.छो.प्रक्षेत्र (बोकारो) सुनील भास्कर,पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), अंजनी झा,उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की पहचान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक के उपरांत डीजीपी द्वारा हजारीबाग शहर में प्रस्तावित रामनवमी जुलूस मार्ग का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों यथा इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, झंडा चौक एवं जामा मस्जिद रोड पर रुककर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं किसी भी स्थिति से निपटने हेतु पूर्णतः तैयार रहने को कहा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।1
- हजारीबाग में धूमधाम से निकल गया मंगल जुलूस लोगों ने कहा डीजे बजेगा और कोई भी नहीं रोक पाएगा1
- हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर जमींदोज केरेडारी प्रखंड, जोरदाग हजारीबाग जिले में गुरुवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई एनटीपीसी और भूमि मुआवजा विवाद के चलते की गई। 👉 बताया जा रहा है कि योगेंद्र साव अपनी पत्नी व पूर्व विधायक निर्मला देवी के साथ कई दिनों से मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे थे। ⚠️ क्या है पूरा मामला? ▪️ जमीन अधिग्रहण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था ▪️ एनटीपीसी द्वारा तय मुआवजा राशि को लेने से किया गया इनकार ▪️ राशि पहले ही ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा ▪️ चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्तार में आ रही थी बाधा 🚜 कैसे हुई कार्रवाई? ▪️ भारी पुलिस बल की तैनाती ▪️ केरेडारी अंचलाधिकारी व एनटीपीसी अधिकारियों की मौजूदगी ▪️ 3 पोकलेन मशीनों से घर को किया गया ध्वस्त ▪️ किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 🗣️ परिवार की प्रतिक्रिया पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि: 👉 “हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, हम कोर्ट जाएंगे और न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।” 🔥 राजनीतिक माहौल गरम इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में मामला और तूल पकड़ सकता है.1