logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जसरा विश्वनाथ कॉलोनी में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर में पुलिस सुस्त चोर मस्त एक ही रात में 5 लाख की चोरी 15 दिन में दर्जनों घरों में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर जसरा प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कहावत चरितार्थ हो रही है पुलिस सुस्त, चोर मस्त। चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और घूरपुर थाना प्रभारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।ताजा सनसनीखेज मामला जसरा की विश्वनाथ कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक ही रात में लाखों का माल पार कर दिया। सूने मकान पर किया हाथ साफ प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ कॉलोनी में किराए पर रह रहे प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम चिल्ला गौहानी अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए हुए थे।इसी का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर नकद 20 हजार रुपये और करीब 4 से 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट कर फरार हो गए। 15 दिन में दर्जनों वारदात, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल यह कोई पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 15 दिनों के भीतर घूरपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से आम जनता में दहशत का माहौल है, लोग रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि रात में पुलिस की गश्त पूरी तरह से बंद है। पुलिस की इसी लापरवाही का सीधा फायदा चोर उठा रहे हैं। पीड़ित ने घूरपुर थाने में तहरीर दे दी है। अब देखना होगा कि घूरपुर पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है या फिर यह मामला भी अन्य चोरियों की तरह फाइलों में ही दफन हो जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी प्रयागराज से मांग की है कि घूरपुर थाने की व्यवस्था में सुधार कर रात्रि गश्त तेज की जाए और चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।

8 hrs ago
user_राकेश पटेल सी न्यूज़
राकेश पटेल सी न्यूज़
Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जसरा विश्वनाथ कॉलोनी में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर में पुलिस सुस्त चोर मस्त एक ही रात में 5 लाख की चोरी 15 दिन में दर्जनों घरों में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर जसरा प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कहावत चरितार्थ हो रही है पुलिस सुस्त, चोर मस्त। चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और घूरपुर थाना प्रभारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।ताजा सनसनीखेज मामला जसरा की विश्वनाथ कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक ही रात में लाखों का माल पार कर दिया। सूने मकान पर किया हाथ साफ प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ कॉलोनी में किराए पर रह रहे प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम चिल्ला गौहानी अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए हुए थे।इसी का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर नकद 20 हजार रुपये और करीब 4 से 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट कर फरार हो गए। 15 दिन में दर्जनों वारदात, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल यह कोई पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 15 दिनों के भीतर घूरपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से आम जनता में दहशत का माहौल है, लोग रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि रात में पुलिस की गश्त पूरी तरह से बंद है। पुलिस की इसी लापरवाही का सीधा फायदा चोर उठा रहे हैं। पीड़ित ने घूरपुर थाने में तहरीर दे दी है। अब देखना होगा कि घूरपुर पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है या फिर यह मामला भी अन्य चोरियों की तरह फाइलों में ही दफन हो जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी प्रयागराज से मांग की है कि घूरपुर थाने की व्यवस्था में सुधार कर रात्रि गश्त तेज की जाए और चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यमुनानगर क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जूटे मूर्तिकार यमुनानगर क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जूटे मूर्तिकार
    1
    यमुनानगर क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जूटे मूर्तिकार
यमुनानगर क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जूटे मूर्तिकार
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जसरा विश्वनाथ कॉलोनी में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर में पुलिस सुस्त चोर मस्त एक ही रात में 5 लाख की चोरी 15 दिन में दर्जनों घरों में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर जसरा प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कहावत चरितार्थ हो रही है पुलिस सुस्त, चोर मस्त। चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और घूरपुर थाना प्रभारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।ताजा सनसनीखेज मामला जसरा की विश्वनाथ कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक ही रात में लाखों का माल पार कर दिया। सूने मकान पर किया हाथ साफ प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ कॉलोनी में किराए पर रह रहे प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम चिल्ला गौहानी अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए हुए थे।इसी का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर नकद 20 हजार रुपये और करीब 4 से 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट कर फरार हो गए। 15 दिन में दर्जनों वारदात, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल यह कोई पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 15 दिनों के भीतर घूरपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से आम जनता में दहशत का माहौल है, लोग रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि रात में पुलिस की गश्त पूरी तरह से बंद है। पुलिस की इसी लापरवाही का सीधा फायदा चोर उठा रहे हैं। पीड़ित ने घूरपुर थाने में तहरीर दे दी है। अब देखना होगा कि घूरपुर पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है या फिर यह मामला भी अन्य चोरियों की तरह फाइलों में ही दफन हो जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी प्रयागराज से मांग की है कि घूरपुर थाने की व्यवस्था में सुधार कर रात्रि गश्त तेज की जाए और चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
    1
    जसरा विश्वनाथ कॉलोनी में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर में पुलिस सुस्त चोर मस्त एक ही रात में 5 लाख की चोरी 15 दिन में दर्जनों घरों में चोरों ने किया हाथ साफ 
घूरपुर  जसरा प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कहावत चरितार्थ हो रही है पुलिस सुस्त, चोर मस्त। चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और घूरपुर थाना प्रभारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।ताजा सनसनीखेज मामला जसरा की विश्वनाथ कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक ही रात में लाखों का माल पार कर दिया।
सूने मकान पर किया हाथ साफ
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ कॉलोनी में किराए पर रह रहे प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम चिल्ला गौहानी अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए हुए थे।इसी का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर नकद 20 हजार रुपये और करीब 4 से 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट कर फरार हो गए। 15 दिन में दर्जनों वारदात, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
यह कोई पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 15 दिनों के भीतर घूरपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से आम जनता में दहशत का माहौल है, लोग रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं।
क्षेत्र में चर्चा है कि रात में पुलिस की गश्त पूरी तरह से बंद है। पुलिस की इसी लापरवाही का सीधा फायदा चोर उठा रहे हैं।
पीड़ित ने घूरपुर थाने में तहरीर दे दी है। अब देखना होगा कि घूरपुर पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है या फिर यह मामला भी अन्य चोरियों की तरह फाइलों में ही दफन हो जाएगा।
पीड़ित ने एसएसपी प्रयागराज से मांग की है कि घूरपुर थाने की व्यवस्था में सुधार कर रात्रि गश्त तेज की जाए और चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जसरा नवीन मंडी में कीचड़ से किसान-व्यापारी परेशान जलभराव और कीचड़ के बीच आवागमन को मजबूर, उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग प्रयागराज। जसरा स्थित नवीन सब्जी मंडी इन दिनों कीचड़ की समस्या से जूझ रही है। मंडी परिसर में जगह-जगह कीचड़ जमा होने के कारण किसानों और व्यापारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंडी में खराब रास्तों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है। कीचड़ के चलते जहां किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है, वहीं व्यापारियों और मजदूरों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय किसानों और व्यापारियों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंडी की बदहाल स्थिति से कारोबार प्रभावित होने के साथ ही किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों और व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जसरा नवीन मंडी को कीचड़ मुक्त कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    जसरा नवीन मंडी में कीचड़ से किसान-व्यापारी परेशान
जलभराव और कीचड़ के बीच आवागमन को मजबूर, उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग
प्रयागराज। जसरा स्थित नवीन सब्जी मंडी इन दिनों कीचड़ की समस्या से जूझ रही है। मंडी परिसर में जगह-जगह कीचड़ जमा होने के कारण किसानों और व्यापारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
मंडी में खराब रास्तों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है। कीचड़ के चलते जहां किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है, वहीं व्यापारियों और मजदूरों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय किसानों और व्यापारियों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंडी की बदहाल स्थिति से कारोबार प्रभावित होने के साथ ही किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों और व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जसरा नवीन मंडी को कीचड़ मुक्त कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Insurance Agent Bara, Prayagraj•
    16 hrs ago
  • डंपर ने बाइक को कुचला, बाल-बाल बचा सवार तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से चकनाचूर हुई बाइक, चालक वाहन छोड़कर फरार मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार स्थित पटेल नगर चौराहे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे में बाइक डंपर के पहियों के नीचे आकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। भदोही निवासी रविंद्र कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह खीरी से वापस लौट रहे थे। पटेल नगर चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र बाइक से दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई, जबकि बाइक डंपर के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मेजारोड चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया और बाजार में लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    डंपर ने बाइक को कुचला, बाल-बाल बचा सवार
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से चकनाचूर हुई बाइक, चालक वाहन छोड़कर फरार
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार स्थित पटेल नगर चौराहे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे में बाइक डंपर के पहियों के नीचे आकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
भदोही निवासी रविंद्र कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह खीरी से वापस लौट रहे थे। पटेल नगर चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र बाइक से दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई, जबकि बाइक डंपर के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मेजारोड चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया और बाजार में लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by RAMESH CHANDRA VARMA
    4
    Post by RAMESH CHANDRA VARMA
    user_RAMESH CHANDRA VARMA
    RAMESH CHANDRA VARMA
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Available for Sale Locality : भीरपुर एनटीपीसी Area (dimensions) : 36 विघा 12 विस्वा Property Type : Commercial Plot प्लाटिंग के लिए स्कूल विद्यालय के लिए अस्पताल के लिए
    1
    Available for Sale
Locality : भीरपुर एनटीपीसी
Area (dimensions) : 36 विघा 12 विस्वा
Property Type : Commercial Plot
प्लाटिंग के लिए स्कूल विद्यालय के लिए अस्पताल के लिए
    user_Ad Awadhesh Kumar
    Ad Awadhesh Kumar
    Lawyer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिजली विभाग के जारी पावरहाउस के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन प्रयाग का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।। जनता मांगे जवाब गांधी तेरे देश में।। जनता है बेबस लाचार गांधी तेरे देश में
    1
    बिजली विभाग  के जारी पावरहाउस के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन प्रयाग का अनिश्चितकालीन  धरना चल रहा है।।
जनता मांगे जवाब गांधी तेरे देश में।।
जनता है बेबस लाचार गांधी तेरे देश में
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.