डंपर ने बाइक को कुचला, बाल-बाल बचा सवार तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से चकनाचूर हुई बाइक, चालक वाहन छोड़कर फरार मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार स्थित पटेल नगर चौराहे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे में बाइक डंपर के पहियों के नीचे आकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। भदोही निवासी रविंद्र कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह खीरी से वापस लौट रहे थे। पटेल नगर चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र बाइक से दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई, जबकि बाइक डंपर के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मेजारोड चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया और बाजार में लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
डंपर ने बाइक को कुचला, बाल-बाल बचा सवार तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से चकनाचूर हुई बाइक, चालक वाहन छोड़कर फरार मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार स्थित पटेल नगर चौराहे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे में बाइक डंपर के पहियों के नीचे आकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। भदोही निवासी रविंद्र कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह खीरी से वापस लौट रहे थे। पटेल नगर चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र बाइक से दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई, जबकि बाइक डंपर के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मेजारोड चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया और बाजार में लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- सफाई के नाम पर खोला नाला, दो दिन से व्यापारी परेशान मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानें नाले के सामने, रात में हादसे का डर; ग्राहकों को रोककर रास्ता बता रहे व्यापारी मेजा, प्रयागराज। मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे के पास राजमार्ग के दोनों ओर बने नाले की सफाई का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। दो दिन पहले एनएचएआई की ओर से जेसीबी लगाकर नाले की सफाई शुरू कराई गई थी। कुछ घंटे काम करने के बाद नाले को खुला छोड़ दिया गया। अब नाले के सामने मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानें संचालित हो रही हैं। खुले नाले के कारण दिन में तो किसी तरह लोग बचकर निकल रहे हैं, लेकिन रात के अंधेरे में हादसे का खतरा और बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि नाला खुला होने के साथ ही उसमें गंदा पानी और कीचड़ जमा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। ग्राहक भी दुकान तक पहुंचने में असहज महसूस कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रात में हो रही है। अंधेरा होने पर व्यापारी स्वयं दुकानों के सामने खड़े होकर राहगीरों और ग्राहकों को आवाज देकर समझाते हैं कि इधर न आएं, सामने नाला खुला है। इसके बावजूद कई बार लोग अंधेरे में नाले के पास पहुंच जाते हैं। स्थानीय व्यापारी साधु पटेल ने बताया कि वह नाले के किनारे सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सफाई के लिए दो दिन पहले दुकान हटवाई गई थी। दुकान हटाने के बाद कुछ घंटे तक जेसीबी से काम हुआ, लेकिन इसके बाद कर्मचारी चले गए और नाला खुला छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि सफाई अधूरी रहने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और दुर्गंध के कारण दुकान पर बैठना तक मुश्किल है। मेजारोड व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडेय ने कहा कि सफाई के नाम पर नाला खोलकर छोड़ देना व्यापारियों और राहगीरों के लिए नई मुसीबत बन गया है। नाले के सामने मेडिकल स्टोर सहित कई दुकानें हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। रात में अंधेरा होने पर खुले नाले का पता नहीं चलता, ऐसे में किसी के गिरने से गंभीर हादसा हो सकता है। व्यापारी खुद खड़े होकर ग्राहकों और राहगीरों को रास्ता बता रहे हैं कि नाले की तरफ न जाएं। उन्होंने कहा कि यदि सफाई का काम शुरू किया गया था तो उसे पूरा भी कराया जाना चाहिए। नाले की तत्काल सफाई कर उसे सुरक्षित ढंग से ढकने की व्यवस्था की जाए, ताकि व्यापारियों का कारोबार प्रभावित न हो और किसी राहगीर के साथ दुर्घटना न हो।1
- अबकी बार बीजेपीNDA सरकार2027 उत्तर प्रदेश लखनऊ पंजाब उत्तराखंड कि जित सिरसा मेजा 259 रमेश वर्मा उoप्रo राष्ट्रीय संघं नर सेवा स्वयंसेवक रमेश चंद वर्मा उर्फ गुड्डू भैया सेठ कंपनी हर घर मोदी जय पंकज चौधरी हर घर योगी जय संजय जय निषाद राज जय भीम मिशन 2027 लखनऊ अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा नरहरि उत्तर प्रदेश एकता जय निषाद राज डाoसंजय निषाद हर-हर घर सोनार नरहरि सेना स्वणॅकार समाज शेर संगठनके लखनऊ अध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा सब के दिल में हर हर मोदी हर हर योगी सबका साथ सबका विकास जयश्री राधे जयश्री कृष्णा विकास भी होगा ईमान भी एवं नारी का सम्मान भी होगा गरीबों का राष्ट्रीय संघ नर सेवा स्वयंसेवक आपका मेजा के जन नायक रमेश चंद्र वर्मा हर कन्या शादी में एक साड़ी एक पीस गिफ्ट और रुपया दिया जाएगा मेजा विधानसभा 259 गुड्डू भैया सेठ कंपनी /1/सिरसा का पक्का घाट में गंगा मैया का मूर्ति भोलेनाथ क4
- जसरा नवीन मंडी में कीचड़ से किसान-व्यापारी परेशान जलभराव और कीचड़ के बीच आवागमन को मजबूर, उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग प्रयागराज। जसरा स्थित नवीन सब्जी मंडी इन दिनों कीचड़ की समस्या से जूझ रही है। मंडी परिसर में जगह-जगह कीचड़ जमा होने के कारण किसानों और व्यापारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंडी में खराब रास्तों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है। कीचड़ के चलते जहां किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है, वहीं व्यापारियों और मजदूरों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय किसानों और व्यापारियों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंडी की बदहाल स्थिति से कारोबार प्रभावित होने के साथ ही किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों और व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जसरा नवीन मंडी को कीचड़ मुक्त कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- रायबरेली में सपा नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहँस, बात चूड़ी पहनने और औकात देखने तक जा पहुँची.... रायबरेली के फिरोज गांधी कॉलेज के गेट पर छात्र संगठनों के बीच सदस्यता अभियान के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, सूचना मिलते ही कानून-व्यवस्था संभालने भारी पुलिस बल और शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह मौके पर पहुंचे, इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां आ गए, दोनों पक्षों के बीच चल रही बहस के दौरान अचानक तल्खी बेहद बढ़ गई और बात व्यक्तिगत टिप्पणियों तक आ पहुंची, वायरल वीडियो से साफ सुना जा सकता है जिसमें सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव कथित तौर पर शहर कोतवाल से गुस्से में यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'चूड़ी पहन लो', इस पर शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह भी बुरी तरह भड़क गए और कोतवाल ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, "तुम घर जाकर चूड़ी पहन लो और आगे से औकात में रहकर, लिमिट में रहकर बात करना।" सड़क पर पुलिस और सत्ता-विपक्ष के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक को वहां मौजूद लोगों ने कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद यह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया।विधायकों के नेतृत्व में एसपी कार्यालय का घेराव कॉलेज गेट पर हुई इस घटना से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया, सपा नेताओं का आरोप है कि शहर कोतवाल ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, इसलिए उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। एसपी ऑफिस के बाहर भारी धक्का-मुक्की और तनाव सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान ही वहां पहले से मौजूद ABVP कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब पुलिस ने घेरा तोड़ा, तो सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और अभद्रता की है, हालांकि, पुलिस प्रशासन ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया गया था। एहतियात के तौर पर कॉलेज और एसपी कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने की निंदा इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्रवाई की तीखी आलोचना की है। उन्होंने इसे पुलिसिया तानाशाही और विपक्षी कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का प्रयास बताया है। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और पूरे मामले की जांच की जा रही है।2
- बेन्दो डिघिया मार्ग पनासा में फुटपाथ न बनाने से आये दिन राहगीर बच्चे गिर कर घायल हो रहे है बेन्दो डिघिया मार्ग पनासा में प्राथमिक विद्यालय के पास आए दिन दुर्घटना हो रही है थोड़ा सा भी संतुलन कार या डंफर का बिगड़ा वो पलट जाता है इस संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग को शिकायत किया गया पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला लोगो में भारी आक्रोश4
- Available for Sale Locality : मेजा रोड Area (dimensions) : दो विघा Expected Price : 40 लाख Property Type : Commercial Plot जमीन सही है1
- कौशांबी -प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ शुऐब अंसारी ने प्रसुताओं टोकरी में फ़ल देकर हाल चाल जाना। कौशांबी -प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ शुऐब अंसारी ने प्रसुताओं टोकरी में फ़ल देकर हाल चाल जाना।1
- कानपुर: फर्जी प्रेस-पुलिस स्टिकर लगाकर घूमने वाले 63 वाहनों पर गिरी गाज, चालकों में हड़कंप।1
- हंडिया के सपा नेता पवन यादव को गोली मारकर हत्या करने वाले का एनकाउंटर का वीडियो1