सफाई के नाम पर खोला नाला, दो दिन से व्यापारी परेशान मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानें नाले के सामने, रात में हादसे का डर; ग्राहकों को रोककर रास्ता बता रहे व्यापारी मेजा, प्रयागराज। मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे के पास राजमार्ग के दोनों ओर बने नाले की सफाई का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। दो दिन पहले एनएचएआई की ओर से जेसीबी लगाकर नाले की सफाई शुरू कराई गई थी। कुछ घंटे काम करने के बाद नाले को खुला छोड़ दिया गया। अब नाले के सामने मेडिकल स्टोर समेत कई दुकानें संचालित हो रही हैं। खुले नाले के कारण दिन में तो किसी तरह लोग बचकर निकल रहे हैं, लेकिन रात के अंधेरे में हादसे का खतरा और बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि नाला खुला होने के साथ ही उसमें गंदा पानी और कीचड़ जमा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। ग्राहक भी दुकान तक पहुंचने में असहज महसूस कर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रात में हो रही है। अंधेरा होने पर व्यापारी स्वयं दुकानों के सामने खड़े होकर राहगीरों और ग्राहकों को आवाज देकर समझाते हैं कि इधर न आएं, सामने नाला खुला है। इसके बावजूद कई बार लोग अंधेरे में नाले के पास पहुंच जाते हैं। स्थानीय व्यापारी साधु पटेल ने बताया कि वह नाले के किनारे सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सफाई के लिए दो दिन पहले दुकान हटवाई गई थी। दुकान हटाने के बाद कुछ घंटे तक जेसीबी से काम हुआ, लेकिन इसके बाद कर्मचारी चले गए और नाला खुला छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि सफाई अधूरी रहने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और दुर्गंध के कारण दुकान पर बैठना तक मुश्किल है। मेजारोड व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडेय ने कहा कि सफाई के नाम पर नाला खोलकर छोड़ देना व्यापारियों और राहगीरों के लिए नई मुसीबत बन गया है। नाले के सामने मेडिकल स्टोर सहित कई दुकानें हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। रात में अंधेरा होने पर खुले नाले का पता नहीं चलता, ऐसे में किसी के गिरने से गंभीर हादसा हो सकता है। व्यापारी खुद खड़े होकर ग्राहकों और राहगीरों को रास्ता बता रहे हैं कि नाले की तरफ न जाएं। उन्होंने कहा कि यदि सफाई का काम शुरू किया गया था तो उसे पूरा भी कराया जाना चाहिए। नाले की तत्काल सफाई कर उसे सुरक्षित ढंग से ढकने की व्यवस्था की जाए, ताकि व्यापारियों का कारोबार प्रभावित न हो और किसी राहगीर के साथ दुर्घटना न हो।

- डंपर ने बाइक को कुचला, बाल-बाल बचा सवार तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से चकनाचूर हुई बाइक, चालक वाहन छोड़कर फरार मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार स्थित पटेल नगर चौराहे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार बाल-बाल बच गया। हादसे में बाइक डंपर के पहियों के नीचे आकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। भदोही निवासी रविंद्र कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह खीरी से वापस लौट रहे थे। पटेल नगर चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रविंद्र बाइक से दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई, जबकि बाइक डंपर के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मेजारोड चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया और बाजार में लगे जाम को खुलवाया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by RAMESH CHANDRA VARMA4
- Available for Sale Locality : भीरपुर एनटीपीसी Area (dimensions) : 36 विघा 12 विस्वा Property Type : Commercial Plot प्लाटिंग के लिए स्कूल विद्यालय के लिए अस्पताल के लिए1
- बिजली विभाग के जारी पावरहाउस के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन प्रयाग का अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।। जनता मांगे जवाब गांधी तेरे देश में।। जनता है बेबस लाचार गांधी तेरे देश में1
- प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर विधायक राजमणि कोल ने जनता के बीच पहुंच सुनीं समस्याएं, 51 हजार दीप जलाकर दीर्घायु की कामना विधायक ने जारी किया अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर, बोले—जनता की सेवा के लिए 24 घंटे रहूंगा उपलब्ध कोरांव, प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर कोरांव विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजमणि कोल ने जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। क्षेत्र की जनता अपनी किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकती है। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे कोरांव विधानसभा क्षेत्र में 51 हजार दीप जलाकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। विधायक ने जनता से अपील की कि सभी लोग अपने-अपने घरों में एक-एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाएं। विधायक राजमणि कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से लिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कोरांव विधायक राजमणि कोल का फोन नंबर 9415606887 प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर विधायक राजमणि कोल ने जनता के बीच पहुंच सुनीं समस्याएं, 51 हजार दीप जलाकर दीर्घायु की कामना विधायक ने जारी किया अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर, बोले—जनता की सेवा के लिए 24 घंटे रहूंगा उपलब्ध कोरांव, प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर कोरांव विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजमणि कोल ने जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। क्षेत्र की जनता अपनी किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकती है। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे कोरांव विधानसभा क्षेत्र में 51 हजार दीप जलाकर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। विधायक ने जनता से अपील की कि सभी लोग अपने-अपने घरों में एक-एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाएं। विधायक राजमणि कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से लिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कोरांव विधायक राजमणि कोल का फोन नंबर 94156068871
- यमुनानगर क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जूटे मूर्तिकार यमुनानगर क्षेत्र में देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जूटे मूर्तिकार1
- जसरा विश्वनाथ कॉलोनी में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर में पुलिस सुस्त चोर मस्त एक ही रात में 5 लाख की चोरी 15 दिन में दर्जनों घरों में चोरों ने किया हाथ साफ घूरपुर जसरा प्रयागराज घूरपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कहावत चरितार्थ हो रही है पुलिस सुस्त, चोर मस्त। चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और घूरपुर थाना प्रभारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।ताजा सनसनीखेज मामला जसरा की विश्वनाथ कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक ही रात में लाखों का माल पार कर दिया। सूने मकान पर किया हाथ साफ प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ कॉलोनी में किराए पर रह रहे प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र चंद्रिका प्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम चिल्ला गौहानी अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित अपने पैतृक गांव गए हुए थे।इसी का फायदा उठाकर घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर नकद 20 हजार रुपये और करीब 4 से 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेट कर फरार हो गए। 15 दिन में दर्जनों वारदात, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल यह कोई पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले 15 दिनों के भीतर घूरपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से आम जनता में दहशत का माहौल है, लोग रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि रात में पुलिस की गश्त पूरी तरह से बंद है। पुलिस की इसी लापरवाही का सीधा फायदा चोर उठा रहे हैं। पीड़ित ने घूरपुर थाने में तहरीर दे दी है। अब देखना होगा कि घूरपुर पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है या फिर यह मामला भी अन्य चोरियों की तरह फाइलों में ही दफन हो जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी प्रयागराज से मांग की है कि घूरपुर थाने की व्यवस्था में सुधार कर रात्रि गश्त तेज की जाए और चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।1