logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र के इस गली के लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां के जे पैलेस के बगल वाली गली के लोग नारकीय जीवन जीने को बाध्य हैं

11 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र के इस गली के लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां के जे पैलेस के बगल वाली गली के लोग नारकीय जीवन जीने को बाध्य हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। आखिर कब होगी गिरफ्तारी? मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय? इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा। नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो
जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।
आखिर कब होगी गिरफ्तारी?
मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय?
इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • konch_news कोंच तहसील परिसर में लेखपाल व वकील में विवाद सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत, लेखपाल ने भी दी तहरीर less
    1
    konch_news कोंच तहसील परिसर में लेखपाल व

वकील में विवाद सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत, लेखपाल ने भी दी तहरीर less
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन जालौन। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अगस्त 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मुवीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की। बैठक में एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं एआरपी दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे। नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे के संयोजन में आयोजित बैठक में न्याय पंचायत कुसमरा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय स्तर पर बनाई जाने वाली कार्ययोजना एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं एआरपी सत्येंद्र मिश्रा ने बाल वाटिका के अंतर्गत बिग बुक, लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षक संकुल प्रज्ञा राठौर ने टीएलएम के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूजा चौधरी ने नवाचारों की जानकारी दी, जबकि संकुल शिक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सहायक अध्यापक मनीष पटेल ने स्मार्ट क्लास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव बताए। नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे ने को-लोकेटेड आंगनवाड़ी के बच्चों के समग्र प्रगति पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से चर्चा की। सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार ने विद्यालय को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यशैली पर विचार रखे। बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद मुवीन की ओर से स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई। बैठक में शिवानंद गुर्जर, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह, सुनीता देवी, रिचा गौर, स्वाति पुरवार, सुनीता, कृष्ण पाल सिंह, कुंवर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अमित सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, नित्यानंद सहित न्याय पंचायत कुसमरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    1
    शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन

शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन
जालौन। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अगस्त 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मुवीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की। बैठक में एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं एआरपी दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे के संयोजन में आयोजित बैठक में न्याय पंचायत कुसमरा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय स्तर पर बनाई जाने वाली कार्ययोजना एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं एआरपी सत्येंद्र मिश्रा ने बाल वाटिका के अंतर्गत बिग बुक, लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
शिक्षक संकुल प्रज्ञा राठौर ने टीएलएम के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूजा चौधरी ने नवाचारों की जानकारी दी, जबकि संकुल शिक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सहायक अध्यापक मनीष पटेल ने स्मार्ट क्लास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव बताए।
नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे ने को-लोकेटेड आंगनवाड़ी के बच्चों के समग्र प्रगति पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से चर्चा की। सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार ने विद्यालय को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यशैली पर विचार रखे।
बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद मुवीन की ओर से स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई। बैठक में शिवानंद गुर्जर, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह, सुनीता देवी, रिचा गौर, स्वाति पुरवार, सुनीता, कृष्ण पाल सिंह, कुंवर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अमित सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, नित्यानंद सहित न्याय पंचायत कुसमरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद* *जालौन* जनपद जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर को 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 18 अगस्त 2026 की रात करीब 1:54 बजे बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के आगे बंगरा की तरफ हुई। पुलिस अधीक्षक जालौन और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जालौन के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द एवं अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या के नेतृत्व में थाना जालौन पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वाहन वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी ने मय हमराह फोर्स के बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के सामने करीब 4 किमी पश्चिम दिशा में एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध नाजायज सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती निवासी मोहल्ला खटीकान कस्बा व थाना जालौन जनपद जालौन के रूप में हुई है। इसका अन्य पता आराजी लाइन कसाई मंडी थाना कोंच जिला जालौन है। अभियुक्त की उम्र करीब 28 वर्ष है। पूछताछ में सामने आया कि राजू उर्फ रफीक शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ जालौन, कोंच, उरई कोतवाली औरैया जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, गौवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं। थाना जालौन, कोंच और औरैया में इसके खिलाफ पहले से ही कई मामले लंबित हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी के अलावा का0 557 विवेक राजपूत, का0 1515 रविन्द्र और का0 295 जितेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। *जालौन* जनपद जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर को 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 18 अगस्त 2026 की रात करीब 1:54 बजे बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के आगे बंगरा की तरफ हुई। पुलिस अधीक्षक जालौन और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जालौन के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द एवं अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या के नेतृत्व में थाना जालौन पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वाहन वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी ने मय हमराह फोर्स के बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के सामने करीब 4 किमी पश्चिम दिशा में एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध नाजायज सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती निवासी मोहल्ला खटीकान कस्बा व थाना जालौन जनपद जालौन के रूप में हुई है। इसका अन्य पता आराजी लाइन कसाई मंडी थाना कोंच जिला जालौन है। अभियुक्त की उम्र करीब 28 वर्ष है। पूछताछ में सामने आया कि राजू उर्फ रफीक शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ जालौन, कोंच, उरई कोतवाली औरैया जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, गौवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं। थाना जालौन, कोंच और औरैया में इसके खिलाफ पहले से ही कई मामले लंबित हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी के अलावा का0 557 विवेक राजपूत, का0 1515 रविन्द्र और का0 295 जितेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद
जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद*  
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
*जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद*  
*जालौन*  
जनपद जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर को 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 18 अगस्त 2026 की रात करीब 1:54 बजे बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के आगे बंगरा की तरफ हुई।  
पुलिस अधीक्षक जालौन और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जालौन के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द एवं अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या के नेतृत्व में थाना जालौन पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वाहन वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी ने मय हमराह फोर्स के बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के सामने करीब 4 किमी पश्चिम दिशा में एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध नाजायज सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।  
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती निवासी मोहल्ला खटीकान कस्बा व थाना जालौन जनपद जालौन के रूप में हुई है। इसका अन्य पता आराजी लाइन कसाई मंडी थाना कोंच जिला जालौन है। अभियुक्त की उम्र करीब 28 वर्ष है।  
पूछताछ में सामने आया कि राजू उर्फ रफीक शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ जालौन, कोंच, उरई कोतवाली औरैया जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, गौवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं। थाना जालौन, कोंच और औरैया में इसके खिलाफ पहले से ही कई मामले लंबित हैं।  
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी के अलावा का0 557 विवेक राजपूत, का0 1515 रविन्द्र और का0 295 जितेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
*जालौन*  
जनपद जालौन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 13 मुकदमों में वांछित शातिर नशा तस्कर को 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 18 अगस्त 2026 की रात करीब 1:54 बजे बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के आगे बंगरा की तरफ हुई।  
पुलिस अधीक्षक जालौन और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जालौन के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द एवं अतिरिक्त निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या के नेतृत्व में थाना जालौन पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वाहन वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी ने मय हमराह फोर्स के बंगरा रोड पर रिच गैलेक्सी होटल के सामने करीब 4 किमी पश्चिम दिशा में एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध नाजायज सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।  
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती निवासी मोहल्ला खटीकान कस्बा व थाना जालौन जनपद जालौन के रूप में हुई है। इसका अन्य पता आराजी लाइन कसाई मंडी थाना कोंच जिला जालौन है। अभियुक्त की उम्र करीब 28 वर्ष है।  
पूछताछ में सामने आया कि राजू उर्फ रफीक शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ जालौन, कोंच, उरई कोतवाली औरैया जिले के विभिन्न थानों में कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, गौवध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं। थाना जालौन, कोंच और औरैया में इसके खिलाफ पहले से ही कई मामले लंबित हैं।  
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी के अलावा का0 557 विवेक राजपूत, का0 1515 रविन्द्र और का0 295 जितेन्द्र सारस्वत शामिल रहे। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र के इस गली के लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां के जे पैलेस के बगल वाली गली के लोग नारकीय जीवन जीने को बाध्य हैं
    1
    जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र के इस गली के लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां के जे पैलेस के बगल वाली गली के लोग नारकीय जीवन जीने को बाध्य हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सर्पदंश से अचेत बालक को वेंटिलेटर से मिला नया जीवन मेडिकल कॉलेज में 10 वर्षीय चिराग का सफल इलाज, स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी उरई । सर्पदंश के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए गए 10 वर्षीय बालक की डॉक्टरों ने तत्परता से जान बचा ली। बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने अचेत अवस्था में पहुंचे बालक को तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट पर लेकर उपचार शुरू किया। करीब 24 घंटे के भीतर उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ और सोमवार को स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जालौन के कुआंखेड़ा गांव निवासी प्रभाकर 14 अगस्त की सुबह अपने 10 वर्षीय पुत्र चिराग को सांस लेने में परेशानी और बोलने में असमर्थता की हालत में मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। जांच में चिकित्सकों ने सर्पदंश के कारण शरीर में विष फैलने और न्यूरोटॉक्सिसिटी के गंभीर लक्षण पाए। बालक की हालत गंभीर होने पर बाल रोग विशेषज्ञों की टीम ने बिना समय गंवाए उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा और सघन उपचार शुरू किया। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी में उपचार के दौरान बच्चे की हालत में लगातार सुधार हुआ। उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। 17 अगस्त को बालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुत्र के स्वस्थ होकर घर लौटने पर पिता प्रभाकर ने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने समय पर मिले उपचार और डॉक्टरों की तत्परता की सराहना की।
    1
    सर्पदंश से अचेत बालक को वेंटिलेटर से मिला नया जीवन
मेडिकल कॉलेज में 10 वर्षीय चिराग का सफल इलाज, स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी

उरई । सर्पदंश के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए गए 10 वर्षीय बालक की डॉक्टरों ने तत्परता से जान बचा ली। बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने अचेत अवस्था में पहुंचे बालक को तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट पर लेकर उपचार शुरू किया। करीब 24 घंटे के भीतर उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ और सोमवार को स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जालौन के कुआंखेड़ा गांव निवासी प्रभाकर 14 अगस्त की सुबह अपने 10 वर्षीय पुत्र चिराग को सांस लेने में परेशानी और बोलने में असमर्थता की हालत में मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। जांच में चिकित्सकों ने सर्पदंश के कारण शरीर में विष फैलने और न्यूरोटॉक्सिसिटी के गंभीर लक्षण पाए।
बालक की हालत गंभीर होने पर बाल रोग विशेषज्ञों की टीम ने बिना समय गंवाए उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा और सघन उपचार शुरू किया। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी में उपचार के दौरान बच्चे की हालत में लगातार सुधार हुआ। उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया।
17 अगस्त को बालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुत्र के स्वस्थ होकर घर लौटने पर पिता प्रभाकर ने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने समय पर मिले उपचार और डॉक्टरों की तत्परता की सराहना की।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • दो दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जालौन।  वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक प्रदीप के परिजनों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के नाबालिग बच्चों की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है और अब उन्हें न्याय मिलने का इंतजार है। पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    दो दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जालौन।  वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक प्रदीप के परिजनों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक के नाबालिग बच्चों की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार ने अपना सदस्य खो दिया है और अब उन्हें न्याय मिलने का इंतजार है। पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एक बार फिर गरमाया मृतक प्रदीप वर्मा का मामला दो दिन का आश्वासन, फिर भी गिरफ्तारी नहीं… प्रदीप के परिवार के आत्महत्या प्रयास किया खबर से मचा हड़कंप, कटघरे में पुलिस की कार्यशैली जालौन। प्रदीप वर्मा की मौत के मामले में एक बार फिर जालौन पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से मृतक का परिवार बेहद आहत और आक्रोशित है। इसी बीच परिवार द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। प्रदीप की मौत से पहले सामने आए वीडियो में उसने कथित उत्पीड़न की बात कहते हुए कुछ लोगों के नाम बताए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव जालौन पहुंचने पर परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। उस दौरान पुलिस ने परिवार को दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन दो दिन गुजर गए और गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मृतक की पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिवार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है। ‘अगर गिरफ्तारी नहीं करनी थी तो आश्वासन क्यों?’ अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करनी ही नहीं थी तो परिजनों को दो दिन का आश्वासन क्यों दिया गया? क्या यह आश्वासन सिर्फ सड़क पर लगा जाम खुलवाने तक सीमित था? एक तरफ सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। क्या आरोपी खुलेआम घूमते रहेंगे और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता रहेगा? जालौन में सामने आए इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कथित आरोपियों तक कब पहुंचती है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है। फिलहाल प्रदीप के परिवार का दर्द, रात में वायरल हुआ वीडियो और गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवाल पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना रहे हैं। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    एक बार फिर गरमाया मृतक प्रदीप वर्मा का मामला दो दिन का आश्वासन, फिर भी गिरफ्तारी नहीं… प्रदीप के परिवार के आत्महत्या प्रयास किया खबर से मचा हड़कंप, कटघरे में पुलिस की कार्यशैली
जालौन। प्रदीप वर्मा की मौत के मामले में एक बार फिर जालौन पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से मृतक का परिवार बेहद आहत और आक्रोशित है। इसी बीच परिवार द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है।
प्रदीप की मौत से पहले सामने आए वीडियो में उसने कथित उत्पीड़न की बात कहते हुए कुछ लोगों के नाम बताए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव जालौन पहुंचने पर परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। उस दौरान पुलिस ने परिवार को दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
लेकिन दो दिन गुजर गए और गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मृतक की पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिवार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है।
‘अगर गिरफ्तारी नहीं करनी थी तो आश्वासन क्यों?’
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करनी ही नहीं थी तो परिजनों को दो दिन का आश्वासन क्यों दिया गया? क्या यह आश्वासन सिर्फ सड़क पर लगा जाम खुलवाने तक सीमित था?
एक तरफ सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या आरोपी खुलेआम घूमते रहेंगे और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता रहेगा?
जालौन में सामने आए इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कथित आरोपियों तक कब पहुंचती है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।
फिलहाल प्रदीप के परिवार का दर्द, रात में वायरल हुआ वीडियो और गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवाल पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना रहे हैं। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.