कालपी में चोरो ने एक घर को बनाया निशाना लाखों के जेवरात व नकदी पार। जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे के पास अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी गए सामान का विवरण दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा
कालपी में चोरो ने एक घर को बनाया निशाना लाखों के जेवरात व नकदी पार। जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे के पास अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी गए सामान का विवरण दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नगर के मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज, मुहल्ला चर्खीबाल, छोलापुर रोड जालौन द्वारा छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष घोषणा की गई है। विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10 (सत्र 2025-26) में नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश लेने पर सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क माफ किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करना और मेधावी छात्राओं को सम्मानित करना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित हो सकें। विद्यालय के संचालक संतोष तिवारी ने बताया कि यह सुविधा केवल उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जो कक्षा 10 में नगर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगी और आगे की पढ़ाई के लिए मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश लेंगी। विद्यालय के प्रबंधक श्रीराम पाल (पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री) तथा प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी गुप्तेले ने कहा कि संस्था का लक्ष्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और मेधावी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और छात्राओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें।1
- जिला जालौन नगर जालौन वार्ड नंबर 17 मोहल्ला नया भवानीराम लोना रोड मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे है नगर पालिका की बड़ी लापरवाही व कर्मचारियों की सामने आई है टूटी पड़ी नालियां व पुलिया नहीं है कोई पानी की निकासी नालियों में भारी पड़ी है मिट्टी इंटरलॉक पर खड़ी है घास ना कोई कर्मचारी साफ करता है ना ही कोई अधिकारी देखने आता है मोहल्ले वासियों का घर से निकलने वाला पानी उनके ही पिलरों में जा रहा है इंटरलॉक पर जमे हुए घास व खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियों को बढ़ावा देना है घास में मच्छरों को छुपना व मोहल्ले में साफ सफाई न होना। मोहल्ला वासियों का नालियों का पानी निकलने से निकासी पानी के न होने से आपस में झगड़ा होता रहता है। मोहल्ला वासी बहुत ही गुस्से में है उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसमें नालियों का पानी नाले में मिलना है वह नाला कचरे का खाना बना हुआ है ना कोई नाले की सफाई हुई है ना ही पानी की कोई निकासी है। मोहल्ले वासियों की मांग है कि साफ सफाई व नालियों को बनवाकर पानी की निकासी टूटी पुलिया व नाले को साफ करना जिससे पनप रही बीमारियां मलेरिया और भी बीमारियों से लड़ा जा सके। स्वच्छ भारत सुंदर नगर नाम का ही रह गया है नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल जी व वार्ड नंबर 17 के मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे से मोहल्ला वासियों का अनुरोध है कि जल्द से जल्द मोहल्ला वासियों की मांगों को पूरा किया जाए।।2
- 🛑 जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद जालौन के थाना गोहन क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर का शव रोड किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फईम पुत्र नईम खान, निवासी ग्राम पंचायत नवीपुर, थाना गोहन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च 2026 की शाम लगभग 4:30 बजे ग्राम पंचायत सहाव से गोहन जाने वाले मार्ग पर सरावन मजार के सामने रोड किनारे झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना थाना गोहन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता नईम खान ने बताया कि उनका बेटा फईम (करीब 15 वर्ष) 5 मार्च 2026 को सरावन से बदनपुरा की ओर गया था, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि 5 मार्च को ही उन्होंने थाना गोहन में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने सुंदर सिंह उर्फ बबलू, विक्रम, प्रमोद और मंगल (निवासी बदनपुरा) पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक इन लोगों ने फईम को घर से बुलाकर बंधक बना लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़, उप जिलाधिकारी माधौगढ़ राकेश सोनी, क्षेत्राधिकारी जालौन, थाना प्रभारी गोहन, थाना प्रभारी रामपुरा, थाना प्रभारी जालौन सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by KD पत्रकारMEDIA2
- 8 मार्च को चमारी में होगा माता प्रसाद की स्मृति में पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण समारोह देश की हर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां करेंगे सहभागिता देश के चर्चित पत्रकार के अथक प्रयासों से आयोजन हुआ संभव इस अवसर पर देश के कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहेंगी, जिनमें शामिल हैं: डॉ. कुमार विश्वास (प्रसिद्ध कवि और वक्ता)कैलाश सत्यार्थी (नोबेल पुरस्कार विजेता, बाल अधिकार कार्यकर्ता)bहरिवंश (वरिष्ठ पत्रकार) विकास दिव्यकीर्ति (प्रसिद्ध शिक्षक और UPSC मेंटर)और अन्य कई नामचीन शख्सियतें जाकिर खान कमेडियन सोनाली वेंन्द्रे यह सिर्फ एक पुस्तकालय का उद्घाटन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और साहित्य के प्रति एक बड़ी पहल है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय हजारों किताबों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सामग्री और पढ़ने-सुनने की व्यवस्था से लैस होगा। गांव चमारी अब ज्ञान की रोशनी से जगमगाएगा!1
- खास खबर है जालौन जिले की अच्छी पुलिसिंग से जुड़ी हुई दरअसल आज़ जालौन जिले के डकोर पुलिस ने कौशांबी जिले से 12 साल पहले गुम हुए व्यक्ति को परिजनों से मिलाया है क्या कुछ है पूरा मामला देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जिला जालौन नगर पालिका जालौन के कर्मचारी सुबह से ठेके से लाकर क्वार्टर पीकर नालियों में फेंक देते हैं जालौन में पुरानी इंडियन बैंक के पास ब्लैक में बिक रही सुबह से ठेके पर दारू जिस पर प्रशासन चुप बैठा हुआ है जैसे सभी दुकानदार बहुत परेशान है दारू पीकर उनके शटर के पास हुआ झूठ गिलास फेंक देते हैं लगे हुए पास में नल को गंदा करते हैं तथा झूठ गिलास होते हैं लगते हैं जिससे सभी दुकानदारों का आक्रोश बना हुआ है इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है स्वच्छ भारत सुंदर जालौन नाम का ही है जिसमें नगर पालिका की खुद कर्मचारी द्वारा नालियों में गंदगी फैलाना क्वार्टर पीकर ग्लास को फेंकना।3
- उरई में पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित, एकजुट होकर काम करने का दिया गया संदेश । किया गया गोष्ठी का आयोजन । उरई । नगर के राठ रोड स्थित शंकर बैंक्विट हॉल में जनपद के पत्रकारों का भव्य होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और पत्रकारिता के बदलते परिवेश पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार केपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, चुनौतियों और पत्रकारों की जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पत्रकारों को नए-नए संगठन बनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एकजुट होकर संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति बेहद महत्वपूर्ण है। यदि पत्रकार आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करेंगे तो उनकी आवाज और अधिक प्रभावशाली होगी तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी भूमिका और मजबूत होगी। कार्यक्रम में मंचासीन जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी, राजेश द्विवेदी (ब्यूरो चीफ, लोक भारती), मान्यता प्राप्त पत्रकार देवेंद्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र पस्तोर, सुनील शर्मा, सुधीर राणा (ब्यूरो चीफ, अमर उजाला), देवेन्द्र शुक्ला, अनुज कौशिक, रमेश पांचाल, संजय दुबे अग्निचरण सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और आज के दौर में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने लंबे अनुभवों को साझा करते हुए युवा पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे माधौगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी ने पत्रकारों को निर्भीकता से पत्रकारिता करने का संदेश दिया कार्यक्रम के संयोजक संजय गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना है। पत्रकार अरुण सिंह सेंगर ने कहा कि पत्रकारों के कार्यक्रम में अक्सर देखा जाता है कि नेता मंच पर बैठ जाते हैं और पत्रकारों को नीचे बैठना पड़ता है, जबकि पत्रकारों के कार्यक्रम में सिर्फ वरिष्ठ पत्रकार को ही मंच पर स्थान मिलना चाहिए । आज आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह पत्रकारों का है। इस कार्यक्रम में मंच पर वरिष्ठ पत्रकारों को स्थान दिया गया ताकि वे अपने अनुभव और संघर्ष की कहानियां साझा कर सकें, जिससे युवा पत्रकारों को सीखने का अवसर मिले। बरिष्ठ पत्रकार सत्येन्द्र पस्तोर ने अपने अंदाज में छोटू चायवाले का जिक्र करते हुए कहा कि कलमकार को अपनी बात ऐसे रखना चाहिए कि बात भी लिख जाए और खुद पर इसका असर भी ना हो जैसे कि उनके द्वारा माधौगढ़ की खबर में आलुओं का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी थी जिसका जिक्र लखनऊ तक के गलियारों में हुआ था कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राकेश द्विवेदी जी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि आज की पत्रकारिता का दौर बहुत जटिल है जहां एक पत्रकार यदि किसी विभाग की पोल खोलता है तो वहीं दूसरा पत्रकार अपने को अधिकारी का करीबी बनने के चलते उस पत्रकार की बुराई अधिकारियों से करता है और अधिकारी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश में रहते हैं, ऐसी स्थिति में पत्रकारिता का स्तर गिरता है जो बेहद गंभीर सवाल खड़े करता है, उन्होंने नवोदित पत्रकारों से स्वच्छ पत्रकारिता करने का संदेश दिया वहीं दैनिक भास्कर के अनुज कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता ग्राउंड पर करना चाहिए ताकि आपको किसी भी तरह से परेशानी का सामना ना करना पड़े, कयी साथी सोशल मीडिया से वीडियो या खबरें लेकर प्रसारित करते हैं जिससे उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इससे बचना होगा कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का विभिन्न पत्रकारों द्वारा फूलमालाओं और गुलाल लगाकर कर स्वागत और सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जनपद के एक सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बरिष्ठ पत्रकार के.पी. सिंह द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका समय चक्र टाइम्स का विमोचन किया गया, कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से पारंपरिक भोजन का आनंद लिया, इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष द्विवेदी उर्फ आशु सफल , संपादक जालौन मैट्रो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक दूरदर्शन न्यूज़ के जनपद ब्यूरो चीफ संजय गुप्ता कुरेले ने आये सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों और उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। मौके पर यह लोग मौजूद रहे: अनिल शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राकेश ठाकुर, अरुण सेंगर, वरुण द्विवेदी, अजय मिश्रा (समृद्धि न्यूज), कुलदीप गोस्वामी (सुदर्शन टीवी न्यूज चैनल), शिवम शर्मा (विश्वेता टाइम्स), कार्तिकेय गुबरेले (नेशनल प्रेस टाइम्स), मुनव्वर अली, डीडी पांचाल एवं विजय शंकर शुक्ला (भारत समाचार एक्सप्रेस), कमलकांत द्विवेदी बाबा, शानू पत्रकार, उपेन्द्र गुर्जर, इरफान बाबा, मुबीन, पुरषोत्तम रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, रविकांत द्विवेदी, प्रमोद यादव, कृष्ण पाल सिंह, अखिलेश सोनी, संजय कुमार, गोपाल सोनी, मनीष सिंह जादौन, सुंदरम सोनी, कैलाश, शिवांशु सिंह, राजीव पोरवाल, राजकुमार गुप्ता, रॉकी पाण्डेय, अजीत उपाध्याय, दीपक उदैनियां, मनोज कुमार सैनी, राकेश व्यास, राकेश कुमार बाथम, शिवम् यादव, कपिल रावत, दीपक प्रजापति, तारिक़ अंसारी रानू, जी.एम. हुसैन अली, पुष्पेन्द्र गोस्वामी सहित जनपद के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।1