जालौन। जालौन नगर की गल्ला मंडी के सामने उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आगे चल रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए सहम गए। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार तेज गति से आ रहा था, तभी गल्ला मंडी के सामने पहुंचते ही वह सामने चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार और ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। लोगों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गल्ला मंडी के सामने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
जालौन। जालौन नगर की गल्ला मंडी के सामने उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आगे चल रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए सहम गए। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार तेज गति से आ रहा था, तभी गल्ला मंडी के सामने पहुंचते ही वह सामने चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार और ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। लोगों का कहना है कि इस व्यस्त मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गल्ला मंडी के सामने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
- जालौन 7 मार्च । रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 19 शिकायतें पंजीकृत हुई तथा मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस 12 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतों को पंजीकृत कराया जबकि कुछ शिकायतें पंजीकृत नहीं हुई ।फिर भी फरियादियों ने पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज करायी।समाधान दिवस में सबसे ज्यादा 5 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस 4, विकास विभाग 2, नगर पालिका परिषद 2, जिला कृषि विभाग, लघु सिचाई, आबकारी समेत 19 शिकायतें पंजीकृत हुई।पंजीकृत शिकायतों में 4 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष 15 शिकायतों को सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया है एक सप्ताह में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके तहसीलदार अमित शेखर, बी डी ओ अरुण कुमार , नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेन्द्र गुप्ता , गौरव कुमार, डां राजीव दुबे , पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार , जे ई बिजली नवीन कंजोलिया , जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता आर ई एस वर्षा सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।2
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ ऋषभ पैलेस गेस्टहाऊस में क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्वर्णकार भाइयों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी2
- जालौन मे खुले आम सरकारी सडक पर पार्किगं बताकर हो रही गुण्डा टेक्स बसूली बडा मामला आया सामने जालौन के सब्जी मंण्डी का है जिसका एक बीडियो तेजी बायरल हो रहा है सरकारी रोड को पार्किगं बताकर बाहनों से खुले आम पैसा बसूला जा रहा है1
- Post by Bheem rajawat 96288004582
- आटा टोल टैक्स पर चालक से अभद्रता, हंगामे के बाद जांच की मांग जालौन। जनपद जालौन के आटा टोल टैक्स पर टोल कर्मचारियों द्वारा एक गाड़ी चालक के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोल पार करने के दौरान किसी मामूली बात को लेकर चालक और टोल कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर टोल कर्मचारियों ने चालक के साथ गलत व्यवहार करते हुए अभद्रता की। इससे मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों में भी नाराजगी देखने को मिली। घटना के बाद कुछ समय तक टोल प्लाजा पर तनाव का माहौल बना रहा। आसपास मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। वहीं चालक ने कर्मचारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।4
- जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज स्थित काली देवी चौराहे के पास अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी गए सामान का विवरण दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा1
- नगर के मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज, मुहल्ला चर्खीबाल, छोलापुर रोड जालौन द्वारा छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष घोषणा की गई है। विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10 (सत्र 2025-26) में नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को विद्यालय में कक्षा 11 में प्रवेश लेने पर सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क माफ किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करना और मेधावी छात्राओं को सम्मानित करना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित हो सकें। विद्यालय के संचालक संतोष तिवारी ने बताया कि यह सुविधा केवल उन्हीं छात्राओं को दी जाएगी जो कक्षा 10 में नगर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगी और आगे की पढ़ाई के लिए मथुरा देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश लेंगी। विद्यालय के प्रबंधक श्रीराम पाल (पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री) तथा प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी गुप्तेले ने कहा कि संस्था का लक्ष्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और मेधावी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और छात्राओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581