मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा ब्राह्मण एवं राजपूत (ठाकुर) समाज के संबंध में दिए गए सार्वजनिक बयान पर स्पष्टीकरण की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों का गुस्सा भड़क उठा है। इसी सिलसिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल सतना पहुंचा। सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन (म.प्र.) के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संवाद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें मंत्री निवास तक जाने की अनुमति नहीं दी। मार्ग में रोके जाने के बाद, प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों के माध्यम से राज्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश उर्मिलिया, और श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह परिहार के साथ-साथ पन्ना, सतना, रीवा, कटनी और अन्य जिलों के कई पदाधिकारी शामिल थे। संगठनों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने 19 जुलाई 2026 को ही जिला एवं पुलिस प्रशासन को लिखित सूचना देकर यह साफ कर दिया था कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का प्रदर्शन, घेराव या कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ना नहीं है, बल्कि वे केवल सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए तथ्यात्मक संवाद करना चाहते हैं। ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने कहा कि किसी भी समाज पर बिना पर्याप्त आधार के सार्वजनिक आरोप लगाने से व्यापक सामाजिक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने राज्यमंत्री को अपने बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में ऐसा नहीं किया गया, तो संगठन पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से ज्ञापन, संवाद और विरोध कार्यक्रम आयोजित करेगा। वहीं, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने कहा कि किसी व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है। इस मौके पर पन्ना से भूपेंद्र सिंह परमार, अखिल भार्गव, आलोक खरे, धीरेन्द्र खरे, गंगाप्रसाद शर्मा, सुरेंद्र खरे, अंकित पाठक, सतीश शर्मा, कमल सिंह राजपूत, मनीष पाठक और शिवेंद्र मिश्रा सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा ब्राह्मण एवं राजपूत (ठाकुर) समाज के संबंध में दिए गए सार्वजनिक बयान पर स्पष्टीकरण की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों का गुस्सा भड़क उठा है। इसी सिलसिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल सतना पहुंचा। सवर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन (म.प्र.) के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संवाद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें मंत्री निवास तक जाने की अनुमति नहीं दी। मार्ग में रोके जाने के बाद, प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों के माध्यम से राज्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश उर्मिलिया, और श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह परिहार के साथ-साथ पन्ना, सतना, रीवा, कटनी और अन्य जिलों के कई पदाधिकारी शामिल थे। संगठनों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने 19 जुलाई 2026 को ही जिला एवं पुलिस प्रशासन को लिखित सूचना देकर यह साफ कर दिया था कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का प्रदर्शन, घेराव या कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ना नहीं है, बल्कि वे केवल सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए तथ्यात्मक संवाद करना चाहते हैं। ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी ने कहा कि किसी भी समाज पर बिना पर्याप्त आधार के सार्वजनिक आरोप लगाने से व्यापक सामाजिक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने राज्यमंत्री को अपने बयान पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में ऐसा नहीं किया गया, तो संगठन पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से ज्ञापन, संवाद और विरोध कार्यक्रम आयोजित करेगा। वहीं, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने कहा कि किसी व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है। इस मौके पर पन्ना से भूपेंद्र सिंह परमार, अखिल भार्गव, आलोक खरे, धीरेन्द्र खरे, गंगाप्रसाद शर्मा, सुरेंद्र खरे, अंकित पाठक, सतीश शर्मा, कमल सिंह राजपूत, मनीष पाठक और शिवेंद्र मिश्रा सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- सतना के बिरसिंहपुर नगर के पुरानी बाजार क्षेत्र में एक युवती के कथित अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात बाइक सवार ने युवती के चेहरे पर कथित रूप से बेहोश करने वाला पदार्थ डालकर उसे अगवा करने की कोशिश की, लेकिन उसका यह प्रयास नाकाम रहा। इस पूरी वारदात की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद सभापुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, युवती पर इस्तेमाल किए गए बेहोश करने वाले पदार्थ और अन्य तथ्यों की वास्तविक पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1
- सतना जिले के उचेहरा में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रसिद्ध शिक्षाविद और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के समर्थन में स्थानीय युवाओं और छात्रों ने एक भव्य 'युवा क्रांति मशाल रैली' निकाली। यह मशाल रैली बरहा/रपटा तिराहे से शुरू होकर उचेहरा बाजार का भ्रमण करते हुए संकट मोचन हॉस्पिटल पहुँची और अंत में बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर जाकर समाप्त हुई। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले तीन सप्ताह से सोनम वांगचुक शिक्षा के क्षेत्र में व्याप्त लापरवाही और तानाशाही के विरोध में शांतिपूर्ण अनशन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं का आरोप है कि इतने दिनों के कड़े संघर्ष के बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से कोई भी सकारात्मक प्रतिक्रिया या समाधान नहीं मिला है और प्रशासन पूरी तरह मौन साधे बैठा है। प्रशासन के इसी रवैये और अन्याय के खिलाफ उचेहरा के युवा एकजुट हुए। रैली में शामिल छात्रों ने 'शिक्षा बचाओ-भविष्य बचाओ' और 'शिक्षा पर तानाशाही नहीं चलेगी' के नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। छात्रों ने कड़ा संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ने को पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी कीमत पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम के अंत में बेहद अल्प सूचना पर एकजुट होने के लिए छात्र शक्ति का आभार जताया गया और इसे युवाओं की जागरूकता का बड़ा प्रमाण बताया गया।1
- उचेहरा में NEET पेपर लीक के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस सोनम वांगचुंग के समर्थन में भी निकाला गया। प्रदर्शनकारियों का यह जुलूस रपटा तिराहा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी स्मारक पहुंचा और वहां राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।1
- मध्य प्रदेश के अमरपाटन में पड़हा के पास एक सड़क हादसा हुआ है, जहां रीवा-नागपुर मार्ग पर जा रही विजयंत ट्रेवल्स की बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद अमरपाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल यात्रियों को रेस्क्यू किया और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।1