*सारा समय हिंदी दैनिक में आज की प्रमुख खबरें* ➡️ **पेयजल और सुलभ शौचालय की समस्या से जूझ रहा ऊंचाहार जंक्शन* ➡️ **धर्म परिवर्तन व बलात्कार की शिकार पीड़िता को मुकदमे में सुलह करने की धमकी* मामले में सुलह न होने पर आरोपी के भाइयों ने दी जान से मारने की धमकी * ➡️ *अपने लंबित भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन* ➡️ *खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप* क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान प्रमुख पुत्र और साथियों के द्वारा बीडीसी प्रदेश उपाध्यक्ष पर रिवॉल्वर तानकर जान से मारने के प्रयास सहित लगे कई आरोप *प्रमुख पुत्र ने कहा ,क्षेत्रपंचायत सदस्यों को गेट पर रोककर बैठक में पैदा किया जा रहा था व्यवधान ,आरोप निराधार* ➡️ ** *🔜 ** *और भी बहुत कुछ.... *_By Sara Samay Media Team_* **मीडिया हेल्प लाइन नंबर* - 👇 +91 9454077547 +91 7007766089 *नोट* - *खबरों और विज्ञापनों आदि के प्रकाशन प्रसारण के लिए संपर्क करें* 👇📲📞 by - *सूरज शुक्ल* 📞 Mob - 9454077547*
*सारा समय हिंदी दैनिक में आज की प्रमुख खबरें* ➡️ **पेयजल और सुलभ शौचालय की समस्या से जूझ रहा ऊंचाहार जंक्शन* ➡️
**धर्म परिवर्तन व बलात्कार की शिकार पीड़िता को मुकदमे में सुलह करने की धमकी* मामले में सुलह न होने पर आरोपी के भाइयों ने दी जान से
मारने की धमकी * ➡️ *अपने लंबित भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन* ➡️ *खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख
पर लगे गंभीर आरोप* क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान प्रमुख पुत्र और साथियों के द्वारा बीडीसी प्रदेश उपाध्यक्ष पर रिवॉल्वर तानकर जान से मारने के प्रयास
सहित लगे कई आरोप *प्रमुख पुत्र ने कहा ,क्षेत्रपंचायत सदस्यों को गेट पर रोककर बैठक में पैदा किया जा रहा था व्यवधान ,आरोप निराधार* ➡️
** *🔜 ** *और भी बहुत कुछ.... *_By Sara Samay Media Team_* **मीडिया हेल्प लाइन नंबर* - 👇 +91 9454077547 +91 7007766089 *नोट* - *खबरों और विज्ञापनों आदि के प्रकाशन
प्रसारण के लिए संपर्क करें* 👇📲📞 by - *सूरज शुक्ल* 📞 Mob - 9454077547*
- रायबरेली जिले के जगतपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाने के अंदर बड़ी संख्या में लोग पुलिस हिरासत से एक व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति को थाने में पीटा जा रहा था और उसे फर्जी तरीके से आर्म्स एक्ट में फंसाने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जगतपुर पुलिस बाजार से एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने के एक कमरे में बंद करके मारपीट कर रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और कई स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और उस व्यक्ति को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान थाने के अंदर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उस व्यक्ति को फर्जी तरीके से पिस्टल दिखाकर आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। वहीं इस पूरे मामले पर जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला दो सगी बहनों गीता देवी और गायत्री के बीच के विवाद से जुड़ा है। गायत्री के पति समर बहादुर ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए लाया गया था। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक उत्तेजित हो गया। उसी समय उसकी मां और एक अन्य महिला थाने पहुंच गईं और पुलिस पर जबरन पकड़ने का आरोप लगाने लगीं। थाना प्रभारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- खागा फतेहपुर ::-धाता उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर सरकार 'न्याय सबके लिए' का दावा कर रही है, वहीं फतेहपुर जिले के धाता थाना अंतर्गत पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहाँ सिहारी पट्टी के बिरसुनपुर गाँव के रहने वाले एक बेहद गरीब व्यक्ति, झूल्लू पासवान, को मात्र मामूली सूखी लकड़ी बीनने के नाम पर पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार, झूल्लू पासवान का 'गुनाह' सिर्फ इतना था कि वह नहर के किनारे से जलावन के लिए चंद पतली लकड़ियां उठा लाया था। मानवीय आधार पर देखें तो उसने वे लकड़ियां वापस भी रख दी थीं। लेकिन आरोप है कि धाता थाने में तैनात दरोगा सुरेन्दर यादव ने इसे उगाही का जरिया बना लिया। दरोगा ने झूल्लू को उसके खेत से जबरन उठाया और थाने लाकर बैठा दिया। पुरानी रंजिश या भ्रष्टाचार की भूख? सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। करीब 10 दिन पहले ही झूल्लू पासवान और उसके परिवार ने दरोगा सुरेन्दर यादव की कार्यशैली और उनकी 'करतूतों' के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय चैनलों पर भी प्रसारित हुआ था। माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए अब झूल्लू को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। गरीब के पास देने के लिए रोटी नहीं है, और दरोगा जी 'मोटी रकम' की मांग कर रहे हैं। क्या पुलिस का काम रक्षा करना है या निर्दोषों को डराकर वसूली करना! अति सक्रियता क्या मामूली लकड़ी बीनने पर किसी व्यक्ति को अपराधी की तरह खेत से उठाना कानून सम्मत है? वसूली का खेल सूत्रों के अनुसार, दरोगा द्वारा झूल्लू को जेल भेजने का भय दिखाकर भारी धन उगाही की कोशिश की जा रही है। बदलाखोरी क्या पुलिस के खिलाफ बोलने पर अब गरीबों को झूठे मुकदमों और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा न्याय की गुहार यह खबर सीधे तौर पर उच्चाधिकारियों, एसपी फतेहपुर और डीजीपी उत्तर प्रदेश का ध्यान आकर्षित करने के लिए है। एक गरीब दलित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और वर्दी की आड़ में वसूली का धंधा चलाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।1
- रायबरेली जिले की डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सराय दिलावर दरबानीहार में नाली निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी धन से बनने वाली नाली में भारी भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके कारण पीड़ित परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि नाली निर्माण लगभग 25 मीटर कराया जाना तय था, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के चलते इसे मात्र करीब 9 मीटर तक ही बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और बीडीओ की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अधूरी नाली के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे आसपास के घरों में गंदा पानी भरने की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह न्याय की उम्मीद में जिलाधिकारी समेत कई उच्च अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अधूरी नाली का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1