28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, आठ को मिला प्रशस्ति पत्र मछलीशहर। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। नियुक्ति पत्र पाने वाली कार्यकर्ताओं में मछलीशहर की 14, सुजानगंज की सात और मुंगरा बादशाहपुर की सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। इसी प्रकार मछलीशहर की चार, सुजानगंज की दो और मुंगरा बादशाहपुर की दो कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार और सम्मान के अवसर मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार, तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा, सीडीपीओ राकेश मिश्रा, डॉ. संतोष तिवारी, शिवाकांत, जंग बहादुर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, आठ को मिला प्रशस्ति पत्र मछलीशहर। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। नियुक्ति पत्र पाने वाली कार्यकर्ताओं में मछलीशहर की 14, सुजानगंज की सात और मुंगरा
बादशाहपुर की सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। इसी प्रकार मछलीशहर की चार, सुजानगंज की दो और मुंगरा बादशाहपुर की दो कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार और सम्मान के अवसर मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार, तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा, सीडीपीओ राकेश मिश्रा, डॉ. संतोष तिवारी, शिवाकांत, जंग बहादुर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, आठ को मिला प्रशस्ति पत्र मछलीशहर। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। नियुक्ति पत्र पाने वाली कार्यकर्ताओं में मछलीशहर की 14, सुजानगंज की सात और मुंगरा बादशाहपुर की सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। इसी प्रकार मछलीशहर की चार, सुजानगंज की दो और मुंगरा बादशाहपुर की दो कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार और सम्मान के अवसर मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार, तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा, सीडीपीओ राकेश मिश्रा, डॉ. संतोष तिवारी, शिवाकांत, जंग बहादुर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।3
- पति को मास्को (रूस) में पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया, पत्नी ने जताया वकील, मीडिया और सोशल मीडिया का आभार 🙏 जौनपुर की स्नेहा गुप्ता के पति को मास्को (रूस) में पुलिस द्वारा सुरक्षित घर पहुंचाए जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। इस मुश्किल घड़ी में सहयोग करने वाले वकीलों, मीडिया कर्मियों और सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज़ उठाने वाले सभी लोगों का पत्नी ने दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से उनकी आवाज़ दूर तक पहुंची और उन्हें न्याय की उम्मीद मिली। 🙏 #Jaunpur #JaunpurNews #JusticeForSnehaGupta #YogiAdityanath #PMNarendraModi #Russia #Moscow #Rahat24News1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय बढ़ाने की बात कही है। 🔴 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री: ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह 🔴 आंगनवाड़ी सहायिका: ₹4,000 से बढ़कर ₹6,000 प्रतिमाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को ₹3,000 और सहायिकाओं को ₹1,500 मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे पहले बढ़ाकर क्रमशः ₹8,000 और ₹4,000 किया और अब एक बार फिर मानदेय में बढ़ोतरी की जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के लिए सरकार की यह घोषणा बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है।1
- जेसीआई शाहगंज सिटी मनाएगा जेसीआई सप्ताह 2026, सात दिन चलेंगे सात सेवा कार्यक्रम शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा इस वर्ष भी जेसीआई सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। संगठन ने इस वर्ष "सेवा, जागरूकता, सहयोग, सशक्त समाज" के संकल्प के साथ "समाज के लिए सेवा, हमारी पहचान" के ध्येय वाक्य पर सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। यह सेवा सप्ताह संस्था के संस्थापक सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जेसी अजीत आर्य की पुण्य स्मृति में समर्पित रहेगा। संस्था के अध्यक्ष जेसीआई विवेक सोनी ने बताया कि 09 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक लगातार सात दिनों तक अलग-अलग जनसेवी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह की अध्यक्षता जेसी अमृता जायसवाल करेंगी, जबकि सह-अध्यक्ष जेसी रोहित अग्रहरी होंगे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जेसी वीरेंद्र जायसवाल द्वारा किया जाएगा। सप्ताह भर के कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है - 09 सितम्बर 2026, बुधवार - स्टील पानी बोतल वितरण पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के उद्देश्य से जेसीआई इंडिया की पहल के तहत स्टील की पानी की बोतलें वितरित की जाएंगी। इसका उद्देश्य एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को कम करना है। 10 सितम्बर 2026, गुरुवार - रक्तदान शिविर मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। "रक्तदान - जीवनदान" के संदेश के साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। 11 सितम्बर 2026, शुक्रवार - साइबर सुरक्षा पाठशाला (फरीदुल हक कालेज) डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में बताया जाएगा। 12 सितम्बर 2026, शनिवार - सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम "सशक्त महिला, समृद्ध भारत" के संकल्प के साथ जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा। 13 सितम्बर 2026, रविवार - आइस बॉक्स वितरण कार्यक्रम जरूरतमंदों की सहायता के लिए "ठंडक के साथ सहयोग" कार्यक्रम के तहत आइस बॉक्स वितरित किए जाएंगे। 14 सितम्बर 2026, सोमवार - रेफ्रिजरेटर दान कार्यक्रम "सुविधा से समृद्धि" की भावना के साथ जरूरतमंद परिवारों को रेफ्रिजरेटर दान किए जाएंगे। 15 सितम्बर 2026, मंगलवार - मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम "छोटा कदम, बड़ी सुरक्षा" और "मच्छर मुक्त परिवार, स्वस्थ समाज" के संदेश के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु मच्छरदानी वितरण किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी का लक्ष्य सेवा से समाज और सहयोग से विकास की दिशा में कार्य करते हुए बेहतर कल की ओर एक कदम बढ़ाना है।1
- *बदलापुर विधानसभा में किसानों ने क्या कहा?* ब्यूरो रिपोर्ट-अरुण कुमार दुबे जौनपुर चाणक्य की आवाज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जब वर्तमान विधायक रमेश मिश्रा और बदलापुर के प्रथम विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे के कार्यकाल व जनसेवा को लेकर सवाल किया गया, तो किसानों ने खुलकर अपनी राय रखी। किसानों ने दोनों नेताओं के बारे में क्या जवाब दिए? किसे बताया बेहतर और किसके कार्यों पर जताई संतुष्टि? आइए, वीडियो में सुनते हैं किसानों की जुबानी पूरी बात। 🎥 देखिए पूरी खबर और जानिए बदलापुर के किसानों की राय।1
- ब्राह्मणों को लेकर क्या बोले ज्ञानपुर के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा सुनिये आप सब।।1
- सीडीओ ने अजगरा महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक ------------------- दिनांक 08 सितम्बर 2026 प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में सोमवार को देर सायंकाल कैम्प कार्यालय सभागार में अजगरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने निर्देशित किया कि आगामी 15 से 17 सितम्बर तक पौराणिक स्थल अजगरा में आयोजित होने वाले अजगरा महोत्सव से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने महोत्सव की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन, बैरीकेडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभागीय प्रदर्शनियों आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं में यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तत्काल दूर कराते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराएं। सीडीओ ने महोत्सव स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के साथ ही बैरीकेडिंग एवं मार्ग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रदर्शनियों की तैयारियां भी समयबद्ध ढंग से पूरी कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आमजन एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, उपजिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह, पं. राजेश कुमार पाण्डेय ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। --------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित1
- बेल्हा के दो युवकों की पानीपत में हादसे में मौत, परिवारों में मचा कोहराम1