सीडीओ ने अजगरा महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक ------------------- दिनांक 08 सितम्बर 2026 प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में सोमवार को देर सायंकाल कैम्प कार्यालय सभागार में अजगरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने निर्देशित किया कि आगामी 15 से 17 सितम्बर तक पौराणिक स्थल अजगरा में आयोजित होने वाले अजगरा महोत्सव से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने महोत्सव की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन, बैरीकेडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभागीय प्रदर्शनियों आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं में यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तत्काल दूर कराते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराएं। सीडीओ ने महोत्सव स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के साथ ही बैरीकेडिंग एवं मार्ग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रदर्शनियों की तैयारियां भी समयबद्ध ढंग से पूरी कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आमजन एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, उपजिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह, पं. राजेश कुमार पाण्डेय ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। --------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

- सीडीओ ने अजगरा महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक ------------------- दिनांक 08 सितम्बर 2026 प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में सोमवार को देर सायंकाल कैम्प कार्यालय सभागार में अजगरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने निर्देशित किया कि आगामी 15 से 17 सितम्बर तक पौराणिक स्थल अजगरा में आयोजित होने वाले अजगरा महोत्सव से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण कर ली जाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने महोत्सव की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन, बैरीकेडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभागीय प्रदर्शनियों आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं में यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे तत्काल दूर कराते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराएं। सीडीओ ने महोत्सव स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के साथ ही बैरीकेडिंग एवं मार्ग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रदर्शनियों की तैयारियां भी समयबद्ध ढंग से पूरी कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आमजन एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति, डीएफओ आशुतोष गुप्ता, उपजिलाधिकारी लालगंज वाचस्पति सिंह, पं. राजेश कुमार पाण्डेय ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। --------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित1
- मेंहदिया गौशाला में धांधली का आरोप विश्व हिंदू महासंघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पट्टी विकासखंड क्षेत्र के मेंहदिया गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।जिला प्रभारी विमल सिंह उर्फ राज कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि गौशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण गौवंश की स्थिति दयनीय है। संगठन ने गौशाला परिसर में दफनाए गए मृत गौवंश की पशु चिकित्सीय व वैज्ञानिक जांच कराने तथा वहां कार्यरत सफाई कर्मचारी संतोष सरोज पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उसके तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गौशाला का कचरा पास के तालाब में एकत्र होने से आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। महासंघ ने जिले की सभी गौशालाओं का व्यापक प्रशासनिक व वित्तीय ऑडिट कराने का भी आग्रह किया है।इस अवसर पर सचिन सिंह, तेज प्रताप, अतुल प्रताप, अरविंद सिंह, गोरख प्रसाद, बलराम सिंह, संगम लाल, एबी स्वामी, मदन, शर्मा शिरोमणि पटेल, गणेश और रोहित सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- दिल्ली ड्रोन युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप को देखते हुए डीआरडीओ (DRDO) एक नया "SHIELD" सिस्टम विकसित करने जा रहा है!! दिल्ली ड्रोन युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप को देखते हुए डीआरडीओ (DRDO) एक नया "SHIELD" सिस्टम विकसित करने जा रहा है!! इस सिस्टम की खासियत यह होगी कि ड्रोन को मार गिराने के लिए महंगी मिसाइल या गोलियों का इस्तेमाल करने के बजाय हाई-पावर ऊर्जा के जरिए उसकी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को ही निष्क्रिय कर दिया जाएगा!!1
- यह वर्वरता गुजरात पुलिस से ताल्लुक रखती है मानवता को सर्म सार किया गया पीड़ा दायक वीडियो है1
- *थाना हथिगवां पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से संबंधित 04 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस की बाइट ।*1
- *बदलापुर विधानसभा में किसानों ने क्या कहा?* ब्यूरो रिपोर्ट-अरुण कुमार दुबे जौनपुर चाणक्य की आवाज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जब वर्तमान विधायक रमेश मिश्रा और बदलापुर के प्रथम विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे के कार्यकाल व जनसेवा को लेकर सवाल किया गया, तो किसानों ने खुलकर अपनी राय रखी। किसानों ने दोनों नेताओं के बारे में क्या जवाब दिए? किसे बताया बेहतर और किसके कार्यों पर जताई संतुष्टि? आइए, वीडियो में सुनते हैं किसानों की जुबानी पूरी बात। 🎥 देखिए पूरी खबर और जानिए बदलापुर के किसानों की राय।1
- बेल्हा के दो युवकों की पानीपत में हादसे में मौत, परिवारों में मचा कोहराम1
- स्कूल वाहन के भीषण हादसे से माता-पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत । *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* अखंडनगर थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्म बाबा देवस्थान के पास मंगलवार को स्कूली बस ने मोपेड सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल माता-पिता को पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही अखंडनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी।मृतक पुत्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल माता-पिता को मृत घोषित कर दिया।1