logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतीक के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी झांसी जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ अली को कोर्ट लाया गया... अतीक के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी झांसी जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ अली को कोर्ट लाया गया...

40 min ago
user_सुनील सोमवंशी
सुनील सोमवंशी
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
40 min ago

अतीक के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी झांसी जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ अली को कोर्ट लाया गया... अतीक के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी झांसी जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ अली को कोर्ट लाया गया...

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • गोशाला में नाबालिग से सफाई कराने के आरोप का खंडन, छात्रा बोली- आंगन लीपने के लिए गोबर लेने आती हूं एडीओ पंचायत की जांच में व्यवस्था मानक के अनुरूप मिलने का दावा, सचिव व गोपालक ने भी आरोपों से किया इनकार कोरांव, प्रयागराज। खीरी ग्राम पंचायत स्थित गोशाला में नाबालिग छात्रा से साफ-सफाई कराने संबंधी प्रकाशित खबर के बाद संबंधित पक्षों ने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों का खंडन किया है। नाबालिग छात्रा, उसके दादा, ग्राम प्रशासक, पंचायत सचिव, गोपालक और एडीओ पंचायत ने छात्रा से गोशाला में सफाई कराए जाने के आरोपों से इनकार किया। वहीं एडीओ पंचायत ने मौके पर जांच-पड़ताल कर गोशाला की व्यवस्था मानक के अनुरूप पाए जाने का दावा किया है। नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। उसके दादा ने घर का आंगन लीपने के लिए गोबर लाने को कहा था। इसी कारण वह गोशाला से गोबर लेने आती है। छात्रा के अनुसार, वह गोशाला में साफ-सफाई का कार्य नहीं करती। गोशाला में सफाई के लिए कर्मचारी सुबह-शाम अपना कार्य करते हैं। छात्रा के दादा जोधीलाल ने भी बताया कि उन्होंने अपनी नातिन को आंगन लीपने के लिए गोबर लेने भेजा था। उनके अनुसार, गोशाला में पशुबाड़े की साफ-सफाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोग लगे हुए हैं। उन्होंने नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने के आरोपों से इनकार किया। ग्राम प्रशासक मो. यूसुफ ने भी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि गोशाला की व्यवस्थाओं को लेकर गलत जानकारी के आधार पर उनकी और अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुओं के रखरखाव, खानपान और इलाज की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाती है। ग्राम प्रशासक ने यह भी आरोप लगाया कि 18 सितंबर से संबंधित खबर संवाददाता द्वारा 20 सितंबर को प्रकाशित की गई। उन्होंने दावा किया कि खबर के पीछे अवैध वसूली का दबाव होने की आशंका है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्राम पंचायत सचिव आशीष के मुताबिक गोशाला में वर्तमान में 175 गोवंश हैं। इनमें तीन पशु बीमार हैं, जिनका पशु विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। बीमार पशुओं के लिए अलग सेल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गोवंश के लिए चूनी, चोकर, भूसा, चारा और पानी की व्यवस्था उपलब्ध है। ग्राम प्रशासक भी समय-समय पर गोशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। गोपालक लवकुश पटवा ने भी गोशाला में किसी तरह की कमी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रशासक नियमित रूप से गोशाला पहुंचकर पशुओं के खानपान और उपचार की व्यवस्था देखते हैं। वहीं, एडीओ पंचायत विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जांच-पड़ताल की गई। उनके अनुसार गोशाला की रखरखाव व्यवस्था मानक के अनुरूप पाई गई। तीन बीमार पशुओं का उपचार भी जारी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गोशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। प्रकाशन के संदर्भ में संबंधित पक्ष का पक्ष: मामले में प्रकाशित खबर को लेकर संबंधित पक्षों ने अपना पक्ष रखा है और लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर की गई जांच और उसके अभिलेखीय निष्कर्ष से ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    गोशाला में नाबालिग से सफाई कराने के आरोप का खंडन, छात्रा बोली- आंगन लीपने के लिए गोबर लेने आती हूं

एडीओ पंचायत की जांच में व्यवस्था मानक के अनुरूप मिलने का दावा, सचिव व गोपालक ने भी आरोपों से किया इनकार
कोरांव, प्रयागराज। खीरी ग्राम पंचायत स्थित गोशाला में नाबालिग छात्रा से साफ-सफाई कराने संबंधी प्रकाशित खबर के बाद संबंधित पक्षों ने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों का खंडन किया है। नाबालिग छात्रा, उसके दादा, ग्राम प्रशासक, पंचायत सचिव, गोपालक और एडीओ पंचायत ने छात्रा से गोशाला में सफाई कराए जाने के आरोपों से इनकार किया। वहीं एडीओ पंचायत ने मौके पर जांच-पड़ताल कर गोशाला की व्यवस्था मानक के अनुरूप पाए जाने का दावा किया है।
नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। उसके दादा ने घर का आंगन लीपने के लिए गोबर लाने को कहा था। इसी कारण वह गोशाला से गोबर लेने आती है। छात्रा के अनुसार, वह गोशाला में साफ-सफाई का कार्य नहीं करती। गोशाला में सफाई के लिए कर्मचारी सुबह-शाम अपना कार्य करते हैं।
छात्रा के दादा जोधीलाल ने भी बताया कि उन्होंने अपनी नातिन को आंगन लीपने के लिए गोबर लेने भेजा था। उनके अनुसार, गोशाला में पशुबाड़े की साफ-सफाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोग लगे हुए हैं। उन्होंने नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने के आरोपों से इनकार किया।
ग्राम प्रशासक मो. यूसुफ ने भी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि गोशाला की व्यवस्थाओं को लेकर गलत जानकारी के आधार पर उनकी और अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुओं के रखरखाव, खानपान और इलाज की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाती है।
ग्राम प्रशासक ने यह भी आरोप लगाया कि 18 सितंबर से संबंधित खबर संवाददाता द्वारा 20 सितंबर को प्रकाशित की गई। उन्होंने दावा किया कि खबर के पीछे अवैध वसूली का दबाव होने की आशंका है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्राम पंचायत सचिव आशीष के मुताबिक गोशाला में वर्तमान में 175 गोवंश हैं। इनमें तीन पशु बीमार हैं, जिनका पशु विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। बीमार पशुओं के लिए अलग सेल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गोवंश के लिए चूनी, चोकर, भूसा, चारा और पानी की व्यवस्था उपलब्ध है। ग्राम प्रशासक भी समय-समय पर गोशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं।
गोपालक लवकुश पटवा ने भी गोशाला में किसी तरह की कमी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रशासक नियमित रूप से गोशाला पहुंचकर पशुओं के खानपान और उपचार की व्यवस्था देखते हैं।
वहीं, एडीओ पंचायत विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जांच-पड़ताल की गई। उनके अनुसार गोशाला की रखरखाव व्यवस्था मानक के अनुरूप पाई गई। तीन बीमार पशुओं का उपचार भी जारी है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गोशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
प्रकाशन के संदर्भ में संबंधित पक्ष का पक्ष: मामले में प्रकाशित खबर को लेकर संबंधित पक्षों ने अपना पक्ष रखा है और लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर की गई जांच और उसके अभिलेखीय निष्कर्ष से ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    14 min ago
  • झांसी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को भारी सुरक्षा घेरे में प्रयागराज लाया जा रहा है। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में आज प्रयागराज की अदालत में अली अहमद का बयान दर्ज किया जाएगा। पेशी के मद्देनजर प्रयागराज कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर है और रूट पर सतर्कता बरती जा रही है। उमेश पाल शूटआउट मामले में अली अहमद पर साजिश रचने और अपराधियों को संरक्षण देने समेत कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद पुलिस अली अहमद को पुनः कड़े सुरक्षा घेरे में झांसी जेल के लिए रवाना करेगी।
    1
    झांसी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को भारी सुरक्षा घेरे में प्रयागराज लाया जा रहा है।
बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में आज प्रयागराज की अदालत में अली अहमद का बयान दर्ज किया जाएगा।
पेशी के मद्देनजर प्रयागराज कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर है और रूट पर सतर्कता बरती जा रही है।
उमेश पाल शूटआउट मामले में अली अहमद पर साजिश रचने और अपराधियों को संरक्षण देने समेत कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं।
कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद पुलिस अली अहमद को पुनः कड़े सुरक्षा घेरे में झांसी जेल के लिए रवाना करेगी।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    36 min ago
  • अतीक के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी झांसी जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ अली को कोर्ट लाया गया... अतीक के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी झांसी जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ अली को कोर्ट लाया गया...
    1
    अतीक के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में  पेशी

झांसी जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ अली को कोर्ट लाया गया...
अतीक के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में  पेशी
झांसी जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ अली को कोर्ट लाया गया...
    user_सुनील सोमवंशी
    सुनील सोमवंशी
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • प्रयागराज नैनी आधारशिला विद्याश्रम में पवन प्रयाग फाउंडेशन डायरेक्टर विष्णुकांत पांडे ने वृद्ध आश्रम में अपना जन्मदिन मनाया प्रयागराज नैनी के आधारशिला वृद्धाश्रम में सोमवार को लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, समाजसेवी विष्णुकांत पाण्डेय ने जन्मदिन पर बुजुर्गों को बांटे उपहार, कराया सहभोज प्रयागराज...यमुनापार के नैनी क्षेत्र स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में सोमवार को समाजसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली इस आश्रम में महिला और पुरुष टोटल 330 लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं पावन प्रयाग फाउंडेशन समाजसेवी विष्णुकांत पाण्डेय ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया। इस शिविर में चिकित्सकों की टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे लगभग सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच सहित अन्य सामान्य जांचें की गईं। डॉक्टरों ने बुजुर्गों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित दवा लेने की सलाह दी। स्वास्थ्य जांच के बाद समाजसेवी विष्णुकांत पाण्डेय ने सभी बुजुर्गों को अपने हाथों से उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके बाद सभी बुजुर्गों के लिए विशेष सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर विष्णुकांत पाण्डेय ने कहा, "माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आज अपना जन्मदिन इन बुजुर्गों के बीच मनाकर मुझे जो सुकून और आशीर्वाद मिला है, वह किसी बड़े उत्सव से भी बढ़कर है। आगे भी मैं ऐसे आयोजन करता रहूंगा।" वृद्धाश्रम के प्रबंधक ने बताया कि पावन प्रयाग फाउंडेशन के संस्थापक विष्णुकांत पाण्डेय हर साल अपना जन्मदिन समाजसेवा के कार्य से ही मनाते हैं। उनके इस कार्य से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। Byte.. विष्णुकांत पाण्डेय पावन प्रयाग फाउंडेशन के संस्थापक
    1
    प्रयागराज नैनी आधारशिला विद्याश्रम में पवन प्रयाग फाउंडेशन डायरेक्टर विष्णुकांत पांडे ने वृद्ध आश्रम में अपना जन्मदिन मनाया
प्रयागराज नैनी के आधारशिला वृद्धाश्रम में सोमवार को लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 
समाजसेवी विष्णुकांत पाण्डेय ने जन्मदिन पर बुजुर्गों को बांटे उपहार, कराया सहभोज
प्रयागराज...यमुनापार के नैनी क्षेत्र स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में सोमवार को समाजसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली इस आश्रम में महिला और पुरुष टोटल 330 लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं पावन प्रयाग फाउंडेशन समाजसेवी विष्णुकांत पाण्डेय ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया।
इस शिविर में चिकित्सकों की टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे लगभग सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों की जांच सहित अन्य सामान्य जांचें की गईं। डॉक्टरों ने बुजुर्गों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित दवा लेने की सलाह दी।
स्वास्थ्य जांच के बाद समाजसेवी विष्णुकांत पाण्डेय ने सभी बुजुर्गों को अपने हाथों से उपहार वितरित किए। उपहार पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके बाद सभी बुजुर्गों के लिए विशेष सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
इस अवसर पर विष्णुकांत पाण्डेय ने कहा, "माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आज अपना जन्मदिन इन बुजुर्गों के बीच मनाकर मुझे जो सुकून और आशीर्वाद मिला है, वह किसी बड़े उत्सव से भी बढ़कर है। आगे भी मैं ऐसे आयोजन करता रहूंगा।"
वृद्धाश्रम के प्रबंधक ने बताया कि  पावन प्रयाग फाउंडेशन के संस्थापक विष्णुकांत पाण्डेय हर साल अपना जन्मदिन समाजसेवा के कार्य से ही मनाते हैं। उनके इस कार्य से अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Byte.. विष्णुकांत पाण्डेय
पावन प्रयाग फाउंडेशन के संस्थापक
    user_Anwar khan
    Anwar khan
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • "समाजवादी पार्टी यह मानती है कि गठबंधन रैलियों और भाषणों से तय नहीं होते हैं.. सपा प्रवक्ता "समाजवादी पार्टी यह मानती है कि गठबंधन रैलियों और भाषणों से तय नहीं होते हैं। गठबंधन मिनिमम प्रोग्राम और मूल वैचारिकी दलों की क्या है, उस पर तय होते हैं। एमआईएम (AIMIM) को अगर इंडिया एलायंस का हिस्सा बनना है उत्तर प्रदेश में, तो इंडिया एलायंस की जो मूल नीति है - सेक्युलरिज्म, संविधानवाद, सामाजिक न्याय, इस पर उसे आना होगा। और इंडिया एलायंस के टॉप लीडरशिप से बात करनी होगी। भाषणों से ना आज तक कोई गठबंधन बना है, ना आगे बनेगा।" —मोहम्मद आज़म प्रवक्ता-समाजवादी पार्टी ।
    1
    "समाजवादी पार्टी यह मानती है कि गठबंधन रैलियों और भाषणों से तय नहीं होते हैं.. सपा प्रवक्ता 
"समाजवादी पार्टी यह मानती है कि गठबंधन रैलियों और भाषणों से तय नहीं होते हैं। गठबंधन मिनिमम प्रोग्राम और मूल वैचारिकी दलों की क्या है, उस पर तय होते हैं। एमआईएम (AIMIM) को अगर इंडिया एलायंस का हिस्सा बनना है उत्तर प्रदेश में, तो इंडिया एलायंस की जो मूल नीति है - सेक्युलरिज्म, संविधानवाद, सामाजिक न्याय, इस पर उसे आना होगा। और इंडिया एलायंस के टॉप लीडरशिप से बात करनी होगी। भाषणों से ना आज तक कोई गठबंधन बना है, ना आगे बनेगा।"
—मोहम्मद आज़म 
प्रवक्ता-समाजवादी पार्टी ।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज-राजापुर दशहरा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसीपी अरुण पाराशर ने संभाली कमान राजापुर दशहरा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसीपी अरुण पाराशर ने संभाली कमान प्रयागराज। राजापुर में चल रहे दशहरा मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेले में आने वाले महिलाओं, बच्चों और आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय है। एसीपी झूंसी डॉ. अरुण पाराशर पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही छेड़छाड़, विवाद, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद हैं। एसीपी अरुण पाराशर स्वयं पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुलिस की सक्रियता से मेला परिसर में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दशहरा मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    4
    प्रयागराज-राजापुर दशहरा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसीपी अरुण पाराशर ने संभाली कमान
राजापुर दशहरा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसीपी अरुण पाराशर ने संभाली कमान
प्रयागराज। राजापुर में चल रहे दशहरा मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। मेले में आने वाले महिलाओं, बच्चों और आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय है।
एसीपी झूंसी डॉ. अरुण पाराशर पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
पुलिस द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही छेड़छाड़, विवाद, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद हैं।
एसीपी अरुण पाराशर स्वयं पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुलिस की सक्रियता से मेला परिसर में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दशहरा मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज कुंभ नगरी से वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार स्टाइपेंड ना बढ़ाए जाने से नाराज आयुष डॉक्टरों का लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है और सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल किया गया है। लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे डॉक्टर। आयुष इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7,500 से बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास घेराव के बाद भी नहीं बढ़ा स्टाइपेंड। आयुष इंटर्न डॉक्टरों का आरोप- हर बार मिलता है सिर्फ आश्वासन। गांधी प्रतिमा पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, 25 हजार स्टाइपेंड की मांग। आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने कहा- एमबीबीएस डॉक्टरों की तर्ज पर मिले स्टाइपेंड। स्टाइपेंड बढ़ाने पर चर्चा के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं, डॉक्टरों में नाराजगी।
    1
    स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज
कुंभ नगरी से वरिष्ठ पत्रकार राजेश सरकार 
स्टाइपेंड ना बढ़ाए जाने से नाराज आयुष डॉक्टरों का लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन हो रहा है और सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन का वीडियो भी वायरल किया गया है।
लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचे डॉक्टर।
आयुष इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, 7,500 से बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग।
हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने फिर बुलंद की आवाज।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आवास घेराव के बाद भी नहीं बढ़ा स्टाइपेंड।
आयुष इंटर्न डॉक्टरों का आरोप- हर बार मिलता है सिर्फ आश्वासन।
गांधी प्रतिमा पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, 25 हजार स्टाइपेंड की मांग।
आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने कहा- एमबीबीएस डॉक्टरों की तर्ज पर मिले स्टाइपेंड।
स्टाइपेंड बढ़ाने पर चर्चा के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं, डॉक्टरों में नाराजगी।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • yah SHO aap badtamiji kar rahe hain adhivakta se inke okay inki khabar ko chhapa jaaye kaarvayi jari Kiya jaayengi talab yah adhivakta se ladai kar rahe hain
    1
    yah SHO aap badtamiji kar rahe hain adhivakta se inke okay 
inki khabar ko chhapa jaaye kaarvayi jari Kiya jaayengi talab yah adhivakta se ladai kar rahe hain
    user_Ali Sultan Gazi
    Ali Sultan Gazi
    Local News Reporter प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.