logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रॉपर्टी डीलर की पेट में गोली मारकर हत्या, दो माह पुराने विवाद में वारदात की आशंका बिलारी क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदौरा में सोमवा रात करीब साढ़े आठ बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे घेरकर पहले गोली मारी और फिर सिर पर फरसे से वार कर दिया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। स्वजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या के कारणों की जानकारी की। फिलहाल स्वजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और भाई पिंकू चौहान हैं। घटना के संबंध में रंजीत के चचेरे भाई बाबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात रंजीत घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अजय अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रंजीत को घेर लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर रंजीत जान बचाने के लिए पास ही मुकेश पाल के मकान में घुस गए, लेकिन आरोपित वहां भी पीछे-पीछे पहुंच गए। बताया गया कि हमलावरों ने घर के अंदर ही रंजीत के पेट में गोली मार दी। इसके बाद उनके सिर पर फरसे से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मुकेश पाल के स्वजन की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ रंजीत को स्वजन 108 एंबुलेंस से सीएचसी बिलारी ले गए, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पर बिलारी पुलिस और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो माह पहले रंजीत और अजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है। मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद

2 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
2 hrs ago
8de3115f-cbd6-412b-a805-3d01224da831

प्रॉपर्टी डीलर की पेट में गोली मारकर हत्या, दो माह पुराने विवाद में वारदात की आशंका बिलारी क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदौरा में सोमवा रात करीब साढ़े आठ बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे घेरकर पहले गोली मारी और फिर सिर पर फरसे से वार कर दिया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। स्वजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या के कारणों की जानकारी की। फिलहाल स्वजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और भाई पिंकू चौहान हैं। घटना के संबंध में रंजीत के चचेरे भाई बाबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात रंजीत घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अजय अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रंजीत को घेर लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर रंजीत जान बचाने के

लिए पास ही मुकेश पाल के मकान में घुस गए, लेकिन आरोपित वहां भी पीछे-पीछे पहुंच गए। बताया गया कि हमलावरों ने घर के अंदर ही रंजीत के पेट में गोली मार दी। इसके बाद उनके सिर पर फरसे से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मुकेश पाल के स्वजन की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ रंजीत को स्वजन 108 एंबुलेंस से सीएचसी बिलारी ले गए, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पर बिलारी पुलिस और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो माह पहले रंजीत और अजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है। मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *बिलारी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज; आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित* *एसपी ग्रामीण बोले- जल्द होगा खुलासा, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी* *बिलारी (मुरादाबाद), थाना बिलारी क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए। *मुकदमा दर्ज, कई टीमें गठित* पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर थाना बिलारी में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों का सुराग मिल सके। *पुरानी रंजिश या अन्य कारण, जांच जारी* पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। *"आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे": एसपी ग्रामीण* एसपी ग्रामीण ने कहा कि हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस अभी विस्तृत जानकारी नहीं दे रही है।
    1
    *बिलारी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज; आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित*
*एसपी ग्रामीण बोले- जल्द होगा खुलासा, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी*
*बिलारी (मुरादाबाद),  थाना बिलारी क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए।
*मुकदमा दर्ज, कई टीमें गठित* 
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर थाना बिलारी में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों का सुराग मिल सके।
*पुरानी रंजिश या अन्य कारण, जांच जारी* 
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
*"आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे": एसपी ग्रामीण* 
एसपी ग्रामीण ने कहा कि हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस अभी विस्तृत जानकारी नहीं दे रही है।
    user_Alam
    Alam
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिलारी क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदौरा में सोमवा रात करीब साढ़े आठ बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे घेरकर पहले गोली मारी और फिर सिर पर फरसे से वार कर दिया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। स्वजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या के कारणों की जानकारी की। फिलहाल स्वजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और भाई पिंकू चौहान हैं। घटना के संबंध में रंजीत के चचेरे भाई बाबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात रंजीत घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अजय अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रंजीत को घेर लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर रंजीत जान बचाने के लिए पास ही मुकेश पाल के मकान में घुस गए, लेकिन आरोपित वहां भी पीछे-पीछे पहुंच गए। बताया गया कि हमलावरों ने घर के अंदर ही रंजीत के पेट में गोली मार दी। इसके बाद उनके सिर पर फरसे से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मुकेश पाल के स्वजन की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ रंजीत को स्वजन 108 एंबुलेंस से सीएचसी बिलारी ले गए, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पर बिलारी पुलिस और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो माह पहले रंजीत और अजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है। मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद
    2
    बिलारी क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदौरा में सोमवा रात करीब साढ़े आठ बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे घेरकर पहले गोली मारी और फिर सिर पर फरसे से वार कर दिया।
वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। स्वजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या के कारणों की जानकारी की। फिलहाल स्वजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और भाई पिंकू चौहान हैं। घटना के संबंध में रंजीत के चचेरे भाई बाबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात रंजीत घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे।
इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अजय अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रंजीत को घेर लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर रंजीत जान बचाने के लिए पास ही मुकेश पाल के मकान में घुस गए, लेकिन आरोपित वहां भी पीछे-पीछे पहुंच गए।
बताया गया कि हमलावरों ने घर के अंदर ही रंजीत के पेट में गोली मार दी। इसके बाद उनके सिर पर फरसे से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
मुकेश पाल के स्वजन की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ रंजीत को स्वजन 108 एंबुलेंस से सीएचसी बिलारी ले गए, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पर बिलारी पुलिस और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो माह पहले रंजीत और अजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।
मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मुरादाबाद
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • शाहाबाद गेट चौराहे पर Mobile Spot की दूसरी ब्रांच का आज भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान के मालिक अमन शाह खान ने अपने वालिद से रिबन कटवाकर उद्घाटन कराया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पहली ब्रांच टैक्सी स्टैंड पर पहले से संचालित है।
    1
    शाहाबाद गेट चौराहे पर Mobile Spot की दूसरी ब्रांच का आज भव्य उद्घाटन किया गया।
दुकान के मालिक अमन शाह खान ने अपने वालिद से रिबन कटवाकर उद्घाटन कराया।
इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पहली ब्रांच टैक्सी स्टैंड पर पहले से संचालित है।
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • चीन के लियुयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री (लियुयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कोऑपरेशंस) में भयानक ब्लास्ट हुआ है। मिसाइल हमले जैसे बताए जा रहे इस धमाके में कई एकड़ तक सबकुछ खाक हो गया है। धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
    1
    चीन के लियुयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री (लियुयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कोऑपरेशंस) में भयानक ब्लास्ट हुआ है। मिसाइल हमले जैसे बताए जा रहे इस धमाके में कई एकड़ तक सबकुछ खाक हो गया है। धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
    user_Priyanshi Gupta
    Priyanshi Gupta
    Rampur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल की जीत पर बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से जश्न मनाया गया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई
    1
    पश्चिम बंगाल की जीत पर बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से जश्न मनाया गया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई
    user_अनुपम संदेश रिपोर्टर
    अनुपम संदेश रिपोर्टर
    Rampur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • ग्राम बमरौआ शिव मंदिर के सामने दुकानों के सामने कूड़ा पड़ा रहता है कोई भी कूड़ा उठाने नहीं आता यहां पर कूदे उठाने की गाड़ी भी नहीं आती है नगर पालिका से निवेदन है यहां जो सफाई कर्मचारी काम करते हैं उनसे कहा जाए पूरा जगह-जगह से उठाया जाए जो मंदिर के सामने गंदगी नहीं हो साफ सफाई पर ध्यान दें
    1
    ग्राम बमरौआ शिव मंदिर के सामने दुकानों के सामने कूड़ा पड़ा रहता है कोई भी कूड़ा उठाने नहीं आता यहां पर कूदे उठाने की गाड़ी भी नहीं आती है नगर पालिका से निवेदन है यहां जो सफाई कर्मचारी काम करते हैं उनसे कहा जाए पूरा जगह-जगह से उठाया जाए जो मंदिर के सामने गंदगी नहीं हो साफ सफाई पर ध्यान दें
    user_पूजा
    पूजा
    Rampur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • रायसिंहनगर में फिल्मी एक्शन! बदमाशों ने नाकाबंदी तोड़ भागने की कोशिश की, पुलिस ने रोकी कार श्रीगंगानगर जिले रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के समेजा कोठी इलाके में बदमाशों ने पुलिस की नाकाबंदी को फिल्मी स्टाइल में तोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत कार को घेरकर रोका। घटना नेशनल हाईवे-911 पर हुई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान कार से मादक पदार्थ व हथियार भी बरामद हुए हैं। हालांकि समेजा कोठी पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। पुलिस अधिकारी घटना की पूछताछ में जुटे हुए हैं।
    1
    रायसिंहनगर में फिल्मी एक्शन! बदमाशों ने नाकाबंदी तोड़ भागने की कोशिश की, पुलिस ने रोकी कार श्रीगंगानगर जिले रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के समेजा कोठी इलाके में बदमाशों ने पुलिस की नाकाबंदी को फिल्मी स्टाइल में तोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत कार को घेरकर रोका। घटना नेशनल हाईवे-911 पर हुई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान कार से मादक पदार्थ व हथियार भी बरामद हुए हैं। हालांकि समेजा कोठी पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। पुलिस अधिकारी घटना की पूछताछ में जुटे हुए हैं।
    user_Sandeep
    Sandeep
    Politics Sambhal, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मुरादाबाद/संभल: संभल जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके संभल से विदाई समारोह के दौरान एक भावुक और अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के.के. बिश्नोई ने खुद आगे बढ़कर डीएम की आधिकारिक गाड़ी को धक्का देकर उन्हें मुरादाबाद के लिए रवाना किया। यह अनोखी विदाई प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी सद्भाव, सौहार्द और बेहतरीन तालमेल का प्रतीक बन गई। समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पल को काफी सराहा। उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना डॉ. राजेंद्र पेंसिया के संभल में कार्यकाल की व्यापक प्रशंसा की गई। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और सुशासन के प्रयासों को लेकर संभल की जनता और अधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद दिया। मुरादाबाद में भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासी और प्रशासनिक अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि डॉ. पेंसिया के नेतृत्व में जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। विदाई समारोह के दौरान एसपी के.के. बिश्नोई का यह इशारा सभी के लिए यादगार रहा। सामान्यतः डीएम की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए पायलट वाहन या अन्य व्यवस्था होती है, लेकिन इस बार एसपी का व्यक्तिगत रूप से गाड़ी धक्का देना देखकर सभी भावुक हो गए। डॉ. राजेंद्र पेंसिया को संभल में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी गईं। सभी को विश्वास है कि मुरादाबाद में भी वे अपनी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जिले का चहुंमुखी विकास करेंगे। यह घटना उत्तर प्रदेश प्रशासन में अधिकारियों के आपसी संबंधों का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभरी है।
    1
    मुरादाबाद/संभल: संभल जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके संभल से विदाई समारोह के दौरान एक भावुक और अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के.के. बिश्नोई ने खुद आगे बढ़कर डीएम की आधिकारिक गाड़ी को धक्का देकर उन्हें मुरादाबाद के लिए रवाना किया।
यह अनोखी विदाई प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी सद्भाव, सौहार्द और बेहतरीन तालमेल का प्रतीक बन गई। समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पल को काफी सराहा।
उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना
डॉ. राजेंद्र पेंसिया के संभल में कार्यकाल की व्यापक प्रशंसा की गई। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और सुशासन के प्रयासों को लेकर संभल की जनता और अधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।
मुरादाबाद में भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष का माहौल है। स्थानीय निवासी और प्रशासनिक अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि डॉ. पेंसिया के नेतृत्व में जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
विदाई समारोह के दौरान एसपी के.के. बिश्नोई का यह इशारा सभी के लिए यादगार रहा। सामान्यतः डीएम की गाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए पायलट वाहन या अन्य व्यवस्था होती है, लेकिन इस बार एसपी का व्यक्तिगत रूप से गाड़ी धक्का देना देखकर सभी भावुक हो गए।
डॉ. राजेंद्र पेंसिया को संभल में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी गईं। सभी को विश्वास है कि मुरादाबाद में भी वे अपनी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जिले का चहुंमुखी विकास करेंगे।
यह घटना उत्तर प्रदेश प्रशासन में अधिकारियों के आपसी संबंधों का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभरी है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.