logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के कोंच क्षेत्र में पचीपुरी के पास शनिवार देर रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भडारी निवासी राजमिस्त्री लवलेश (23) पुत्र परशुराम अपने लेवर फूल सिंह के साथ कोंच में कांच के मंदिर के पास काम खत्म कर बाइक से अपने गांव भडारी लौट रहे थे। इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मालवीय नगर कोंच निवासी जुम्मन (43) पुत्र नूर मोहम्मद और मोतीलाल (85) पुत्र पुन्नू सवार थे, जो धौलपुर में एक भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

7 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
7 hrs ago

जालौन के कोंच क्षेत्र में पचीपुरी के पास शनिवार देर रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भडारी निवासी राजमिस्त्री लवलेश (23) पुत्र परशुराम अपने लेवर फूल सिंह के साथ कोंच में कांच के मंदिर के पास काम खत्म कर बाइक से अपने गांव भडारी लौट रहे थे। इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मालवीय नगर कोंच निवासी जुम्मन (43) पुत्र नूर मोहम्मद और मोतीलाल (85) पुत्र पुन्नू सवार थे, जो धौलपुर में एक भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिले के समीपवर्ती औरैया जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां परिजनों ने जिसे मरा हुआ समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह अचानक जिंदा वापस लौट आया। परिजनों द्वारा जिसका अंतिम संस्कार संपन्न किया जा चुका था, उसके जिंदा लौटने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
    1
    जालौन जिले के समीपवर्ती औरैया जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां परिजनों ने जिसे मरा हुआ समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह अचानक जिंदा वापस लौट आया। परिजनों द्वारा जिसका अंतिम संस्कार संपन्न किया जा चुका था, उसके जिंदा लौटने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी जनपद के थाना प्रेमनगर में आयोजित "Operation JAGRITI" कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा महिला सुरक्षा, किशोरियों की जागरूकता एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समस्त थाना प्रभारियों को सप्ताह में दो बार चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन चौपालों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया जाएगा तथा बहला-फुसलाकर ले जाने जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    2
    झांसी जनपद के थाना प्रेमनगर में आयोजित "Operation JAGRITI" कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा महिला सुरक्षा, किशोरियों की जागरूकता एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समस्त थाना प्रभारियों को सप्ताह में दो बार चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन चौपालों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया जाएगा तथा बहला-फुसलाकर ले जाने जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में 1,274 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड में विकास, कानून-व्यवस्था, सिंचाई, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे की कर्मभूमि जालौन व कालपी का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में यह क्षेत्र डकैती, लूट और असुरक्षा से जूझता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने भू-माफिया, नकल माफिया और नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई कर स्थिति में सुधार किया है। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले बुंदेलखंड में खनन से लूटा गया पैसा सैफई में नाच-गाने पर खर्च होता था, जिसे अब क्षेत्र के विकास में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के जरिए लगभग 56 हजार एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना के तहत जालौन की मटर और कालपी के कागज उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया गया है। कार्यक्रम में रंगौली ग्राम पंचायत के गरीबी मुक्त होने, गो-संरक्षण कार्यों और जिले में 1 लाख घरों को नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने की योजना की भी जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान जिला प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूल चंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी और पूर्व सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा समेत कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में 1,274 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड में विकास, कानून-व्यवस्था, सिंचाई, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे की कर्मभूमि जालौन व कालपी का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में यह क्षेत्र डकैती, लूट और असुरक्षा से जूझता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने भू-माफिया, नकल माफिया और नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई कर स्थिति में सुधार किया है।

विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले बुंदेलखंड में खनन से लूटा गया पैसा सैफई में नाच-गाने पर खर्च होता था, जिसे अब क्षेत्र के विकास में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के जरिए लगभग 56 हजार एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना के तहत जालौन की मटर और कालपी के कागज उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया गया है। कार्यक्रम में रंगौली ग्राम पंचायत के गरीबी मुक्त होने, गो-संरक्षण कार्यों और जिले में 1 लाख घरों को नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने की योजना की भी जानकारी दी गई।

आयोजन के दौरान जिला प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूल चंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी और पूर्व सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा समेत कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 1,273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब बीहड़, सूखा और दस्यु गतिविधियों से मुक्त होकर विकास और अपनी समृद्ध विरासत की नई पहचान बना चुका है। इन परियोजनाओं में उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, कालपी पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सड़कों का चौड़ीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अनेक प्रमुख कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वनिधि, सूर्य घर, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत तथा कृषि व पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, सोलर रूफटॉप व ऋण वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जालौन की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ को जीआई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों में हो रहा है। उन्होंने रंगोली ग्राम पंचायत का भी विशेष उल्लेख किया, जिसने शून्य गरीबी (जीरो पॉवर्टी) का लक्ष्य हासिल किया है। कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब उनके लिए केवल दो ही जगह बची हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नकल माफिया के खिलाफ 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के कड़े कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पिछले 48 घंटों में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    6
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद को 1,273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास और 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन अब बीहड़, सूखा और दस्यु गतिविधियों से मुक्त होकर विकास और अपनी समृद्ध विरासत की नई पहचान बना चुका है। इन परियोजनाओं में उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, कालपी पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, सड़कों का चौड़ीकरण और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसे अनेक प्रमुख कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वनिधि, सूर्य घर, कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत तथा कृषि व पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, सोलर रूफटॉप व ऋण वितरित किए। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जालौन की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक भूमि का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हस्तनिर्मित कागज़ को जीआई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, जर्मनी और जापान जैसे देशों में हो रहा है। उन्होंने रंगोली ग्राम पंचायत का भी विशेष उल्लेख किया, जिसने शून्य गरीबी (जीरो पॉवर्टी) का लक्ष्य हासिल किया है।

कानून-व्यवस्था पर कड़ा संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माफिया और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अब उनके लिए केवल दो ही जगह बची हैं— जेल या जहन्नुम। उन्होंने बताया कि अब तक माफिया की 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। नकल माफिया के खिलाफ 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने के कड़े कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पिछले 48 घंटों में 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद निरंजन, विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में मुख्यमंत्री योगी जी के आगमन के अवसर पर उरई नगर पालिका की ओर से भोजन के पैकेट बांटे गए। हालांकि, वितरण के लिए इन भोजन के पैकेटों को कूड़ागाड़ी में रखकर लाया गया, जिससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में मुख्यमंत्री योगी जी के आगमन के अवसर पर उरई नगर पालिका की ओर से भोजन के पैकेट बांटे गए। हालांकि, वितरण के लिए इन भोजन के पैकेटों को कूड़ागाड़ी में रखकर लाया गया, जिससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के नए अवसरों का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार का मुख्य जोर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। रोजगार के इन बढ़ते अवसरों से प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे युवाओं में नई उम्मीद जगी है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के नए अवसरों का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। सरकार का मुख्य जोर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

रोजगार के इन बढ़ते अवसरों से प्रदेश के युवा अपने सपनों को साकार करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इससे युवाओं में नई उम्मीद जगी है और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र स्थित उदोतपुरा गांव में एक महिला की सीढ़ियों से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने बीमार बेटे के लिए पानी लेने जा रही थी और अचानक सीढ़ियों से नीचे गिर गई।
    1
    जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र स्थित उदोतपुरा गांव में एक महिला की सीढ़ियों से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने बीमार बेटे के लिए पानी लेने जा रही थी और अचानक सीढ़ियों से नीचे गिर गई।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • योगी आदित्यनाथ ने उरई स्थित इंद्रा स्टेडियम से जनपद जालौन को 1275 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है।
    1
    योगी आदित्यनाथ ने उरई स्थित इंद्रा स्टेडियम से जनपद जालौन को 1275 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है।
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन के कोंच क्षेत्र में पचीपुरी के पास शनिवार देर रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भडारी निवासी राजमिस्त्री लवलेश (23) पुत्र परशुराम अपने लेवर फूल सिंह के साथ कोंच में कांच के मंदिर के पास काम खत्म कर बाइक से अपने गांव भडारी लौट रहे थे। इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मालवीय नगर कोंच निवासी जुम्मन (43) पुत्र नूर मोहम्मद और मोतीलाल (85) पुत्र पुन्नू सवार थे, जो धौलपुर में एक भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
    1
    जालौन के कोंच क्षेत्र में पचीपुरी के पास शनिवार देर रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भडारी निवासी राजमिस्त्री लवलेश (23) पुत्र परशुराम अपने लेवर फूल सिंह के साथ कोंच में कांच के मंदिर के पास काम खत्म कर बाइक से अपने गांव भडारी लौट रहे थे। इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मालवीय नगर कोंच निवासी जुम्मन (43) पुत्र नूर मोहम्मद और मोतीलाल (85) पुत्र पुन्नू सवार थे, जो धौलपुर में एक भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.