Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाद में दम है भाई साहब सारे देवी देवता भूल जाते हो अपनी घरवाली को मानते फिरते हो 😀😀😀#हंसते मुस्कुराते रहो सपोर्ट भी कर दो भाई
Kshatr Pal shivhare
बाद में दम है भाई साहब सारे देवी देवता भूल जाते हो अपनी घरवाली को मानते फिरते हो 😀😀😀#हंसते मुस्कुराते रहो सपोर्ट भी कर दो भाई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- गुरसराय। नगर के थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई बस्ती निवासी रानी तिवारी (उम्र लगभग 40 वर्ष), पत्नी संजय तिवारी, पर उनके पति संजय तिवारी ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां एंबुलेंस कर्मी बृजेश कुमार ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रवि अनुरागी एवं स्वास्थ्यकर्मी नमन द्वारा घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- औरैया में बारात के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब दूल्हे का भाई नाले में उतरकर अपना iPhone-17 ढूंढता नजर आया। एक दिन पहले EMI पर खरीदा फोन दिखाने के चक्कर में डांस करते वक्त हाथ से फिसलकर नाले में गिर गया। फिर क्या, भाई ने घंटों तलाश की, लेकिन नया फोन हाथ नहीं लगा। #iphone171
- भांडेर थाना अंतर्गत काजीपाठा मोहल्ला में विवाद सुलझाने के दौरान के दौरान जेठानी व देवरानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला किरन पत्नी संजय नामदेव उम्र 40 वर्ष ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर पहुंची तो घर के सामने देवर प्रदीप और रिश्ते के भतीजे शिवम के बीच विवाद चल रहा था। उसने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन शिवम गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर शिवम ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो।गई। बीच-बचाव करने आई महिला देवरानी रोशनी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसकी पीठ में चोट आई। मौके पर मौजूद प्रदीप ने किसी तरह मामला शांत कराया। जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने रविवार दोपहर 01 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।1
- निवाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर अतिक्रमण कर रखी गई अवैध गुमटियों को पुलिस प्रशासन और नगरी प्रशासन के अमले ने मिलकर जेसीबी मशीन से हटाया1
- दतिया के थरेट थाना क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम की घटना। एक युवक और एक नाबालिग ने मासूमों से की हैवानियत। आइसक्रीम खिलाने के बहाने बच्चीयों को घर ले जाकर की हैवानियत। बच्चियों को धमकी देकर कई दिनों से कर रहे थे शर्मनाक कृत्य। दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार एक अब भी फरार। दूसरे आरोपी की तलाश जारी।1
- दतिया को बदमाश नदीम चढ़ो झांसी पुलिस के हत्थे पुलिस ने धांस दई पांव में गोली1
- Post by Kshatr Pal shivhare1