जालौन में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ जालौन। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नगर जालौन द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मोहल्ला तोपखाना, वार्ड नंबर 13 में विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु एवं श्रद्धालु भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्री हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। भक्ति भाव से सम्पन्न हुए इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के संयोजक बजरंग दल के नगर सह संयोजक दीपेन्द्र राठौर रहे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, उपाध्यक्ष निशांत अवस्थी, गोलू द्विवेदी, मंत्री अखिलेश बाथम, गौ रक्षक सुलखान यादव, वार्ड अध्यक्ष सत्यम राठौर, वार्ड संयोजक प्रेम, तथा बजरंग दल के मोहित, धर्मेन्द्र, गोलू कुशवाहा सहित विशाल, आकाश, आदित्य, राज, अंकित, शिववू, वालजी समेत कई कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम भव्य और दिव्य रूप से सम्पन्न हो सका।
जालौन में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ जालौन। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल नगर जालौन द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मोहल्ला तोपखाना, वार्ड नंबर 13 में विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल
में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु एवं श्रद्धालु भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्री हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। भक्ति भाव से सम्पन्न हुए इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का
वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के संयोजक बजरंग दल के नगर सह संयोजक दीपेन्द्र राठौर रहे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, उपाध्यक्ष निशांत अवस्थी, गोलू द्विवेदी, मंत्री अखिलेश बाथम, गौ रक्षक सुलखान यादव, वार्ड अध्यक्ष सत्यम राठौर, वार्ड संयोजक प्रेम, तथा बजरंग दल के
मोहित, धर्मेन्द्र, गोलू कुशवाहा सहित विशाल, आकाश, आदित्य, राज, अंकित, शिववू, वालजी समेत कई कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम भव्य और दिव्य रूप से सम्पन्न हो सका।
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र की एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें कुठोंद थाना प्रभारी जगदंबा दुबे ने एक बारंटी को गिरफ्तार किया है1
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- 📍 जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के वार्ड नंबर 21 स्थित मोहल्ला बैठगंज इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। होरीलाल वर्मा के मकान के सामने बने पेशाबघर से उठती तेज दुर्गंध और आसपास खुले में पेशाब करने वालों की वजह से क्षेत्र का माहौल दूषित हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। होरीलाल वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई वर्षों से नगर पालिका प्रशासन से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकाला गया। लगातार बनी रहने वाली गंदगी और बदबू के चलते उनके परिवार के सदस्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब मोहल्ले के कुछ लोग यहां कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। सड़क किनारे जमा कचरे को आवारा पशु, विशेषकर गाय, गंदी पन्नियों सहित खा रही हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ता है। स्थानीय महिलाओं को सुबह-शाम पूजा-पाठ के लिए निकलते समय इस बदबू से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती है और धार्मिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न होती है। मोहल्ला वासियों ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से यहां कूड़ा डालना पूर्णतः बंद कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पेशाबघर की नियमित सफाई और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से जल्द राहत मिल सके। 👉 अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन और कब मिलेगी बैठगंज के लोगों को इस गंदगी और दुर्गंध से मुक्ति?4
- फर्जी दरोगा गिरफ्तार मामले में क्या बोले पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव!!...1
- रामपुरा,जालौन। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का समापन गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ हुआ एवं 3 अप्रैल को भव्य भंडारे का आयोजन होगा। 27 मार्च से 2 अप्रैल तक चली इस पावन कथा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे सप्ताह भक्ति रस में सराबोर रहे। राष्ट्रीय कथावाचक श्री रामभूषण दास जीमहाराज ने अपने मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए धर्म, भक्ति एवं सदाचार का महत्व बताया। कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस आयोजन में परीक्षित के रूप में श्रीमती कुसुम सिंह एवं श्री कु सुरेंद्रप्रताप सिंह (मैनेजर) की विशेष भूमिका रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन दिवस पर विधि-विधान से हवन-पूजन कर पूर्णाहुति दी गई, जिसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं पधारकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उक्त भक्तिमय माहौल के मौके पर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह दीपेंद्र प्रताप सिंह शिवेंद्र प्रताप सिंह अखिलेद्र प्रताप सिंह जगदीश सिंह चंद्रपाल सिंह ओंकार सिंह रविंद्र सिंह लाल प्रधान सोबरन सिंह भदौरिया आदि विशेष रूप से मौजूद रहे वहीं ग्रामवासी भक्तों की भी मौजूदगी रही।3
- थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाघपुर में एक युवक का शव पेड़ पर साड़ी के फन्दे से लटका हुआ पाये जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही व घटना से पूर्व घटित प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी1
- डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- चैत्र मास की पूर्णिमा पर रामभक्त हनुमानजी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर आकर्षक ढंग से हनुमान मंदिरों सजाया गया था और मूर्तियों का भव्य श्रृंगार किया गया। नगर के पेट्रोल पंप स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर, 21 फुटा हनुमान मदिर, फाटक वाले हनुमान मंदिर, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर उरई मार्ग पर विधि विधान से हवन पूजन किया गया। बिरिया खेड़ा हनुमानजी के मंदिर में भजन संध्या, श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। फाटक वाले मंदिर में संगीतमय सुदंरकांड पाठ का आयोजन किया गया। लहचूरा में भक्तों द्वारा शोभा यात्रा निकाल कर हनुमान मंदिर पर पताका चढ़ाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। घरों पर भी लोगों ने हनुमानजी का दरबार लगाकर पूजा अर्चना की। पंडित देवेंद्र दीक्षित ने भक्तों को सत्य के मार्ग पर चलने और भगवत भजन कर ईश्वर की प्राप्ति का सुगम मार्ग बताया। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों पर रात्रि जागरण, हनुमान चालीसा का पाठ, अखंड रामायण पाठ, हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। अनुराग श्रीवास्तव के आवास पर शुभ मुहूर्त में विशेष पूजा कर हनुमानजी को तेल व सिंदूर का लेप लगाकर नया चोला अर्पित किया। इसके अलावा हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाकर जगत के कल्याण की प्रार्थना की और प्रसाद वितरण किया।3