Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी दरोगा गिरफ्तार मामले में क्या बोले पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव!!... *वीडियो के अंत में चैनल को सब्सक्राइब, लाइक एवं शेयर करना ना भूलें..!! फर्जी दरोगा गिरफ्तार मामले में क्या बोले पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव!!...
Harsh Samvad
फर्जी दरोगा गिरफ्तार मामले में क्या बोले पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव!!... *वीडियो के अंत में चैनल को सब्सक्राइब, लाइक एवं शेयर करना ना भूलें..!! फर्जी दरोगा गिरफ्तार मामले में क्या बोले पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव!!...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फर्जी दरोगा गिरफ्तार मामले में क्या बोले पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव!!...1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र की एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें कुठोंद थाना प्रभारी जगदंबा दुबे ने एक बारंटी को गिरफ्तार किया है1
- थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाघपुर में एक युवक का शव पेड़ पर साड़ी के फन्दे से लटका हुआ पाये जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही व घटना से पूर्व घटित प्रकरण के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी1
- डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by Pt Raj Shukla1
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- 📍 जालौन। नगर पालिका परिषद जालौन के वार्ड नंबर 21 स्थित मोहल्ला बैठगंज इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। होरीलाल वर्मा के मकान के सामने बने पेशाबघर से उठती तेज दुर्गंध और आसपास खुले में पेशाब करने वालों की वजह से क्षेत्र का माहौल दूषित हो चुका है, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। होरीलाल वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई वर्षों से नगर पालिका प्रशासन से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकाला गया। लगातार बनी रहने वाली गंदगी और बदबू के चलते उनके परिवार के सदस्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब मोहल्ले के कुछ लोग यहां कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। सड़क किनारे जमा कचरे को आवारा पशु, विशेषकर गाय, गंदी पन्नियों सहित खा रही हैं, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण का सामना करना पड़ता है। स्थानीय महिलाओं को सुबह-शाम पूजा-पाठ के लिए निकलते समय इस बदबू से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती है और धार्मिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न होती है। मोहल्ला वासियों ने नगर पालिका परिषद से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से यहां कूड़ा डालना पूर्णतः बंद कराया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, पेशाबघर की नियमित सफाई और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से जल्द राहत मिल सके। 👉 अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन और कब मिलेगी बैठगंज के लोगों को इस गंदगी और दुर्गंध से मुक्ति?4
- जालौन : आस्था से खिलवाड़, नशे में युवक ने देव स्थान को किया क्षतिग्रस्त जालौन के ग्राम सारंगपुर में बीती रात आस्था को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। गांव निवासी राजेंद्र दोहरे पुत्र मेवालाल ने कथित तौर पर शराब के नशे में देव स्थान को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जालौन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि गांव के माहौल को भी बिगाड़ती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है...!!!!!!1