Shuru
Apke Nagar Ki App…
मारवाड़ी समाज द्वारा गणगौर उत्सव में दुल्हा दुल्हन का धूमधाम से निकाला बाना, पानसेमल नगर के मारवाड़ी समाज द्वारा हर्ष उल्लास के साथ गणगौर उत्सव मनाया,अंतिम दिवस दूल्हा दुल्हन का धूमधाम से बाना निकला।जिसमे युवतियां जमकर नृत्य करते नजर आई।
सतीश केवट
मारवाड़ी समाज द्वारा गणगौर उत्सव में दुल्हा दुल्हन का धूमधाम से निकाला बाना, पानसेमल नगर के मारवाड़ी समाज द्वारा हर्ष उल्लास के साथ गणगौर उत्सव मनाया,अंतिम दिवस दूल्हा दुल्हन का धूमधाम से बाना निकला।जिसमे युवतियां जमकर नृत्य करते नजर आई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पानसेमल नगर के मारवाड़ी समाज द्वारा हर्ष उल्लास के साथ गणगौर उत्सव मनाया,अंतिम दिवस दूल्हा दुल्हन का धूमधाम से बाना निकला।जिसमे युवतियां जमकर नृत्य करते नजर आई।1
- ऑपरेशन प्रहार: निवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी 9993772073 बड़वानी/निवाली: 22 मार्च रविवार (सुनील सोनी) अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत निवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और वाहन जब्त किए गए हैं। 5 पिस्टल और बुलेट मोटरसाइकिल जब्त पुलिस टीम ने आरोपी कृपाल सिंह (पिता कैलाश टकराना), निवासी उंडी खोदरी (पलसुद) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई: 05 नग हस्तनिर्मित देशी पिस्टल (कीमत लगभग ₹75,000) एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹2,50,000) एक मोबाइल फोन, नकद राशि और बैग जप्त की गई कुल सामग्री की कीमत ₹3,25,200 आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इन हथियारों की तस्करी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी बड़वानी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के दिशा-निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामकृष्ण लौवंशी ने एक विशेष टीम गठित की। 21-22 मार्च की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पलसुद रोड स्थित बिजली ग्रिड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बुलेट से घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। इनकी रही मुख्य भूमिका इस सफल कार्यवाही में निवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी, सउनि कमलेश कुशवाह, सउनि उमाशंकर मण्डलोई, आरक्षक रवि जाधव, प्रकाश ठाकुर और सुमेरसिंह की सराहनीय भूमिका रही। एसपी ने की इनाम की घोषणा: पुलिस अधीक्षक बड़वानी ने इस शानदार सफलता पर पूरी टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और हथियारों की तस्करी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। वर्तमान में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1), (3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह में अन्य बदमाश भी शामिल हो सकते हैं।4
- थाना क्षेत्र के ग्राम घोघसा में पुलिस ने गुरुवार रात में मुखबिर की सूचना पर अवैध गौवंश पर कार्रवाई की है। जंगल के रास्ते से पैदल लेकर जा रहे मवेशियों को पकड़ा है। पुलिस को आशंका है कि इन मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखानों में ले जाया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग 7 बेलों को लेकर जंगल के रास्ते पैदल महाराष्ट्र की ओर जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। मौके से दो लोग जंगल के रास्ते से भाग गए। पुलिस को देखकर आरोपी फरार थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि 7 बेलों को जब्त कर लिया है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। वही बेलों को गौशाला में भेजा गया है।1
- निमाड में गणगौर का आगमन एक त्यौहार जो धर्म आस्था और किसानों को आमजनजीवन के करीब और पूजा कर्म से जोड़ने का कार्य करता है1
- बड़वानी जिले के मंडवाड़ा में गणगौर पर्व के अवसर पर पारंपरिक तखत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण मंडवाड़ा पहुंचे और आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बनाए गए मंच (तखत) पर युवाओं ने महिलाओं के वेश में रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम शनिवार सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चला, जिसमें आसपास के लगभग 50 गांवों की टीमों ने भाग लिया। ग्राम तकियापुर, मोहीपुरा, पानिया और मुंडियापुरा से आई टीमों के युवाओं ने क्षेत्रीय भाषा और फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए दूर-दूर से आए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह अनूठा तखत कार्यक्रम हर वर्ष गणगौर पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के युवा, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस वर्ष भी मंडवाड़ा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो इस पारंपरिक आयोजन का साक्षी बना। गणगौर पर्व पूरे निमाड़ क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु माता रणुबाई को एक दिन के लिए अपने घर ले जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और रातभर भजन-कीर्तन होता है। मन्नत पूरी होने पर कुछ श्रद्धालु माता को एक दिन और घर में विराजित रखते हैं, जिसके बाद तीसरे दिन गणगौर घाट पर विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है।1
- बड़वानी, 21 मार्च 2026। 🗓️ . बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर नमाज अदा की। ✨🌙 . निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज 🕋🙏 ईदगाह पर सुबह 9:00 बजे मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। . प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी 🤲📖 इस वर्ष ईद की नमाज और रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया: नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब। नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब। खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब। दुआ: जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने मुल्क की खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। . जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद 🤝❤️ ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की। . पुलिस-प्रशासन की मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था 👮♂️🚔 सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी धीरज बब्बर, टीआई बलजीत सिंह बिसेन और यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुचारू आवागमन के लिए पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हुआ।4
- बड़वानी, 21 मार्च 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️ . बड़वानी जिले में आज खुशियों और भाईचारे का मुकद्दस पर्व ईद-उल-फितर पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी के मार्गदर्शन में रमजान के 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद आज शनिवार सुबह शहर के बावनगजा मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर हजारों मुस्लिम समाजजनों ने एक साथ सफों में खड़े होकर ईद की विशेष नमाज अदा की। 🕌 निर्धारित समय पर मुकम्मल हुई नमाज ईदगाह परिसर में सुबह से ही नमाजियों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। सुन्नत मुस्लिम जमात के प्रबंधन और दारुल कज़ात के सहयोग से नमाज की व्यवस्थाएं बेहद चाक-चौबंद रहीं। तय समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा की गई, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे जामा मस्जिद में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 🤲 प्रमुख उलेमाओं की गरिमामयी मौजूदगी इस वर्ष ईद की नमाज और उससे जुड़ी रस्मों को शहर के प्रमुख धर्मगुरुओं ने बहुत ही व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया: नमाज का तरीका: शाही मस्जिद के इमाम मौलाना हजीरुद्दीन साहब ने नमाज के तरीके पर विस्तार से प्रकाश डाला। नमाज-ए-ईद: उस्मानिया मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान शाबरी साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई। खुत्बा: सऊद मस्जिद के इमाम कलीम रजा साहब ने खुत्बा पढ़ा। दुआ: नमाज के अंत में जामा मस्जिद के इमाम अल्लामा मौलाना अब्दुल जब्बार नूरी साहब ने खुसूसी दुआ कराई। 🤝 जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी मुबारकबाद ईद के इस मुबारक मौके पर ईदगाह पहुंचकर और शुभकामना संदेशों के माध्यम से शहर की प्रमुख हस्तियों ने समाजजनों को गले लगकर बधाई दी। सुन्नत मुस्लिम जमात व दारुल कज़ात बड़वानी सदर कय्यूम कुरैशी एडवोकेट, क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई, नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान, अजय सिंह ठाकुर, मुजीब कुरैशी, युवा नेता अरुण यादव, विष्णु बंडे, इम्तियाज खान (इंटू), पत्रकार आसिफ मेमन, मो. मुस्तफा मेमन, सय्यद मुनाफ अली, अमजद खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों और समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद पेश की। 👮 पुलिस-प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एएसपी धीरज बब्बर ने स्वयं ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीआई बलजीत सिंह बिसेन, यातायात प्रभारी विनोद कुमार बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे। सुचारू आवागमन के लिए ईदगाह के पूर्व ही पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था कराई गई थी। शहर की सभी मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हो सके।4
- पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलफा आमझिरी,टेमला, मोरतलाई, मलगांव,करणपुरा सहित अन्य ग्रामों में तेज हवाओं से किसानों की फसलो को भारी नुकसान पहुंचा है।किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीलदार सोलंकी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र के किसानों से मुलाकात की।उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक उत्पादन की उम्मीद की थी,लेकिन तेज हवाओं ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया। पहले ही किसान बढ़ती लागत और फसलों के उचित मूल्य न मिलने से परेशान हैं,ऐसे में इस तरह की प्राकृतिक आपदा ने उनकी आर्थिक स्थिति और खराब कर दी।उन्होंने शासन-प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे की मांग की ।साथ ही फसल बीमा योजना के तहत किसानों के नुकसान का सही आकलन कर जल्द से जल्द राहत राशि दी जाए,ताकि किसान इस संकट से उबर सकें।इस दौरान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी,उपाध्यक्ष महेश चौहान, विधानसभा अध्यक्ष मयूर परमार,निलेश चौहान, गौतम मोरे,खेतिया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सोनिस,सुदेश भावसार,अधिवक्ता चेनसिंह अच्छालिया,अज़हर शेख,किसान पंडित गवले सहित किसान पर उपस्थित रहे।1