Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेटी के इलाज के लिए टावर पर चढ़ी मां, प्रशासन पहुंचा घर, सरकारी मदद और इलाज का दिया भरोसा
MANOJ KUMAR YADAV
बेटी के इलाज के लिए टावर पर चढ़ी मां, प्रशासन पहुंचा घर, सरकारी मदद और इलाज का दिया भरोसा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेटी के इलाज के लिए टावर पर चढ़ी मां, प्रशासन पहुंचा घर, सरकारी मदद और इलाज का दिया भरोसा1
- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे जयप्रकाश शाही, सुकरौली में भव्य स्वागत सुकरौली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार जनपद में आगमन हुआ। उनके सुकरौली मंडल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोलहिनिया स्थित वैष्णो ढाबा के पास भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। बुलडोजर से भी स्वागत किया गया। कुशीनगर बॉर्डर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जयप्रकाश शाही के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया, जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह और सुकरौली मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि जयप्रकाश शाही को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। स्वागत से अभिभूत जयप्रकाश शाही ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी जाएगी।1
- 🚨 सावधान! पैकेट वाला चावल खरीदते समय रहें एक्टिव #आई कैन न्यूज /कुशीनगर l बाजार से पैकेट वाला चावल खरीदते समय सिर्फ ब्रांड देखकर भरोसा न करें। पैकेट को ध्यान से पढ़ें और कुछ जरूरी सवाल जरूर पूछें— 🔎 चावल किस मिल का बना है? 🔎 मिल का पूरा नाम और पता पैकेट पर दर्ज है या नहीं? 🔎 चावल किस तारीख को पैक/निर्मित किया गया है? 🔎 मार्केट में बिक्री के लिए कब आया? 🔎 पैकेट का वजन कितना है—5 किलो, 10 किलो या अन्य? 🔎 MRP स्पष्ट रूप से प्रिंट है या नहीं? 🔎 बैच/लॉट नंबर और अन्य जरूरी विवरण दिए गए हैं या नहीं? ⚠️ कहीं ऐसा तो नहीं कि स्थानीय स्तर पर सामान्य चावल की पैकिंग करके उसे किसी बड़े ब्रांड के नाम या आकर्षक पैकेजिंग के जरिए बेचा जा रहा हो? उपभोक्ता का अधिकार है कि वह जो खरीद रहा है, उसके बारे में पूरी जानकारी जाने। इसलिए पैकेट खरीदने से पहले लेबल पढ़ें, वजन जांचें, MRP देखें और निर्माता/पैककर्ता की जानकारी जरूर देखें। 👉 सवाल पूछना उपभोक्ता की जागरूकता है, किसी दुकानदार पर आरोप नहीं। जागरूक बनिए, दूसरों को भी जागरूक कीजिए।1
- सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को बताया राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत देवरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, औरा-चौरी, देवरिया में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन के माध्यम से सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सेवा को राजनीति का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाया है। कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। पूर्व सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश के गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। जिला पंचायत देवरिया के प्रशासक पं. गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि सेवा और समर्पण भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का आह्वान किया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रेरणा प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभियान को संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाकर इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाएं। कार्यशाला में विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्र चौरसिया, नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम जोखन निषाद, राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह, अजीत सिंह, बबिता चौहान, भारती शर्मा एवं रंजना देवी भारती, मार्कण्डेय गिरी, गोविन्द चौरसिया, सत्यम त्रिपाठी शुभम् , राहुल कुमार, शिवेश पाण्डेय सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का मंच संचालन जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह सैंथवार ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का संकल्प लिया।1
- अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर बोला हमला,पार्टी 2027 की तैयारियों में जुटी अपना दल यस ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जिलास्तरीय समागम कार्यक्रम का किया आयोजन जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल ने मुख्यातिथि के रूप में रही उपस्थित। जनसभा को किया संबोधित विपक्ष पर बोला।1
- अपना दल पार्टी ने मनाया जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागमउत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के टाउनहाल में अपना दल उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के टाउनहाल में अपना दल पार्टी की ओर से जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हुईं। जिलेभर से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।2
- गुरु जीवन की दिशा बदलते हैं, शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव: रितेश्वर महाराज1
- दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। 5 मंजिल PG गिरने से अब तक 4 छात्रों की मौत हो चुकी है, 8 छात्र जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है अभी कई छात्रों के मलवे में दबे होने की आशंका है।1