Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। 5 मंजिल PG गिरने से अब तक 4 छात्रों की मौत हो चुकी है, 8 छात्र जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है अभी कई छात्रों के मलवे में दबे होने की आशंका है।
Birendra Kumar Reporter
दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। 5 मंजिल PG गिरने से अब तक 4 छात्रों की मौत हो चुकी है, 8 छात्र जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है अभी कई छात्रों के मलवे में दबे होने की आशंका है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला में गूंजा सेवा और समर्पण का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को बताया राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत देवरिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को भाजपा जिला कार्यालय, औरा-चौरी, देवरिया में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन के माध्यम से सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सेवा को राजनीति का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प बनाया है। कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। पूर्व सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश के गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। जिला पंचायत देवरिया के प्रशासक पं. गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि सेवा और समर्पण भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का आह्वान किया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रेरणा प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभियान को संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाकर इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाएं। कार्यशाला में विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्र चौरसिया, नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम जोखन निषाद, राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह, अजीत सिंह, बबिता चौहान, भारती शर्मा एवं रंजना देवी भारती, मार्कण्डेय गिरी, गोविन्द चौरसिया, सत्यम त्रिपाठी शुभम् , राहुल कुमार, शिवेश पाण्डेय सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का मंच संचालन जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह सैंथवार ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने का संकल्प लिया।1
- अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर बोला हमला,पार्टी 2027 की तैयारियों में जुटी अपना दल यस ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जिलास्तरीय समागम कार्यक्रम का किया आयोजन जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल ने मुख्यातिथि के रूप में रही उपस्थित। जनसभा को किया संबोधित विपक्ष पर बोला।1
- अपना दल पार्टी ने मनाया जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागमउत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के टाउनहाल में अपना दल उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के टाउनहाल में अपना दल पार्टी की ओर से जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हुईं। जिलेभर से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।2
- देवरिया स्थित सावित्री हॉस्पिटल की डॉ. मीनाक्षी सिंह को भारतीय चिकित्सा संघ की अकादमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया सावित्री हॉस्पिटल की डॉ. मीनाक्षी सिंह को प्रतिष्ठित फेलोशिप से किया गया सम्मानित देवरिया। देवरिया स्थित सावित्री हॉस्पिटल की डॉ. मीनाक्षी सिंह को भारतीय चिकित्सा संघ की अकादमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 5 सितंबर 2026 को कर्नाटक के हुब्बली में आयोजित चिकित्सा विशेषज्ञों के सम्मेलन के दौरान डॉ. मीनाक्षी सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुए। फेलोशिप मिलने पर सावित्री हॉस्पिटल परिवार में खुशी का माहौल है। डॉ. मीनाक्षी सिंह ने इस सम्मान को अपने साथ-साथ पूरे अस्पताल परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य जारी रहेगा। डॉ. मीनाक्षी सिंह की इस उपलब्धि पर अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि इस तरह के सम्मान से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों का उत्साह बढ़ता है। डॉ. मीनाक्षी सिंह को मिली यह प्रतिष्ठित फेलोशिप देवरिया के चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। सोनू दुबे | रिपोर्टर जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | देवरिया2
- बेटी के इलाज के लिए टावर पर चढ़ी मां, प्रशासन पहुंचा घर, सरकारी मदद और इलाज का दिया भरोसा1
- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे जयप्रकाश शाही, सुकरौली में भव्य स्वागत सुकरौली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद रविवार को पहली बार जनपद में आगमन हुआ। उनके सुकरौली मंडल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोलहिनिया स्थित वैष्णो ढाबा के पास भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। बुलडोजर से भी स्वागत किया गया। कुशीनगर बॉर्डर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जयप्रकाश शाही के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया, जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह और सुकरौली मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि जयप्रकाश शाही को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। स्वागत से अभिभूत जयप्रकाश शाही ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी जाएगी।1
- बैंक में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने सेंट्रल बैंक में कांच के काउंटर में की तोड़फोड़, पुलिस ने परिजनों को सौंपा; तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवामीर छापर चौराहे पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एक युवक द्वारा कथित रूप से तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि युवक बैंक परिसर में पहुंचकर हंगामा करने लगा और कांच के काउंटर में तोड़फोड़ कर दी। घटना के दौरान पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा रही। बैंक कर्मियों का आरोप है कि वे मामले की तहरीर लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन तत्काल शिकायत दर्ज नहीं की गई और बाद में आने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया गया। मामले में क्षेत्राधिकारी देवरिया सदर संजय रेड्डी ने बताया कि बैंक में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में युवक की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र हसनैन, निवासी शामपुर, थाना रामपुर कारखाना के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज गोरखपुर के मानसिक रोग विशेषज्ञ के यहां चल रहा है। पुलिस ने ग्राम प्रधान और परिजनों से जानकारी की। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को सकुशल उसके घर पहुंचा दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी बैंक की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। बैंक में तोड़फोड़ की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है। अब बैंक की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी। बाइट : संजय रेड्डी, क्षेत्राधिकारी देवरिया सदर1
- दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। 5 मंजिल PG गिरने से अब तक 4 छात्रों की मौत हो चुकी है, 8 छात्र जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है अभी कई छात्रों के मलवे में दबे होने की आशंका है।1