Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर ने क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक को हटाने क़ी कार्यवाही श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक धीरज रावत को हटाने क़ी कार्यवाही क़ी गई हे गत दिवस कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा हॉस्टल का निरिक्षण किया गया था जिसमे छात्रावास परिसर मे साफ सफाई का अभाव पाया गया था साथ ही बच्चों को मेंन्यु अनुसार भोजन नहीं दिए जाने तथा शिष्यवर्ती क़ी 10 प्रतिशत राशि बच्चों को नहीं दिए जाने के चलते यह कार्यवाही क़ी गई हे कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त ट्राइबल ने श्री रावत को अधीक्षकीय प्रभार से मुक्त करते हुए मूल संस्था शासकीय हाई स्कूल जाखदा के लिए कार्यमुक्त कर दिया हे
Dileep kushwah
कलेक्टर ने क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक को हटाने क़ी कार्यवाही श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक धीरज रावत को हटाने क़ी कार्यवाही क़ी गई हे गत दिवस कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा हॉस्टल का निरिक्षण किया गया था जिसमे छात्रावास परिसर मे साफ सफाई का अभाव पाया गया था साथ ही बच्चों को मेंन्यु अनुसार भोजन नहीं दिए जाने तथा शिष्यवर्ती क़ी 10 प्रतिशत राशि बच्चों को नहीं दिए जाने के चलते यह कार्यवाही क़ी गई हे कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त ट्राइबल ने श्री रावत को अधीक्षकीय प्रभार से मुक्त करते हुए मूल संस्था शासकीय हाई स्कूल जाखदा के लिए कार्यमुक्त कर दिया हे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- श्योपुर सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश। श्योपुर जिले के सीताराम चक मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां की नालियां कई दिनों से साफ नहीं हुई हैं, जिसके चलते उनमें कीचड़, कचरा और गंदा पानी जमा हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। सड़कें भी कीचड़ के कारण फिसलन भरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द सीताराम चक में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए और कचरे का उचित निपटान किया जाए, ताकि लोगों को इस गंदगी से राहत मिल सके।2
- ब्रैकिग कैलारस - श्रीवास समाज की झंडा प्रतियोगिता रैली आज कैलारस से बहरा माता मंदिर तक पहुंच रही है जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़ ने अपने समर्थकों के साथ पूरी रैली का स्वागत किया।1
- विक्रम सिंह तोमर निर्विरोध चुने गए नगर परिषद उपसभापति, समर्थकों में खुशी की लहर हिण्डौन नगर परिषद में उपसभापति पद के निर्वाचन को लेकर सियासी सरगर्मियां आखिरकार शांत हो गईं। चुनाव प्रक्रिया के तहत विक्रम सिंह तोमर को निर्विरोध नगर परिषद उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी खेमे या अन्य किसी पार्षद द्वारा पर्चा दाखिल न करने के बाद विक्रम सिंह तोमर का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिवत घोषणा करते ही नगर परिषद परिसर और बाहर मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और खुशी का इजहार किया।निर्वाचित होने के बाद समर्थकों और पार्षदों ने नवनिर्वाचित उपसभापति विक्रम सिंह तोमर का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम सिंह तोमर ने सभी पार्षदों और शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि शहर के चौमुखी विकास, सफाई व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।1
- पोहरी नगर परिषद पर भ्रष्टाचार के आरोप सभी वार्डो मै गंदगी का अंबार। नगर परिषद की लापरवाही की भेंट चढ़े सभी वार्ड हर गली मै गंदगी ओर कचरा।2
- जलझूलनी एकादशी पर निकली डोरा यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया भगवान का गुणगान नारौली डांग। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को गांव में डोरा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से गुणगान किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक वातावरण से गांव भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।4
- मेहनत और रोज़मर्रा के काम की कहानी 💪☕ सुबह की शुरुआत झाड़ू लगाने, पानी डालने और वाहन में हवा भरने जैसे कामों से होती है। यह व्लॉग बताता है कि छोटे-बड़े हर काम में मेहनत, लगन और लगातार प्रयास जरूरी है। मेहनत और धैर्य को सफलता की राह का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश❤️ वीडियो पसंद आए तो Like, Comment, Share और फेसबुक जरूर करें1
- नई मण्ड़ी पुलिस ने गांजा तस्कर को खेडे का पुरा से किया गिरफ्तार, ₹1 लाख 50 हजार का 2 किलो 24 ग्राम गांजा किया जप्त हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी नोबेल सिंह ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दौराने नाकाबंदी खेडे का पुरा से गांजा तस्कर विष्णु पुत्र मुरारी गुर्जर निवासी गेंदकापुरा को गिरफ्तार कर लिया।₹1 लाख 50 हजार का 2 किलो 24 ग्राम गांजा जप्त किया है। आरोपी ने बताया कि मैंने इस गाँजे को सत्येन्द्र जयपुर जो मुझे गांजे को बस स्टैण्ड हिण्डौनसिटी 3-4 दिन पहले भेजा था, जिससे मैंने गांजा लिया था।गांजा तस्कर विष्णु से अवैध गांजे की तस्करी के सम्बध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।अवैध मादक पदार्थ तस्करों के कई नामों के खुलासा होने की सम्भावना से अवैध मादक पदार्थ तस्करों में हडकम्प हुआ है।1
- परिवर्तिनी एकादशी पर कुशालगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन कुशालगढ़। परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। कई भक्तों ने बाबा को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सेवाभावी लोगों ने भी सहयोग किया। परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।1
- बैराड़ में बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार ने पकड़ा अवैध DAP खाद से भरा ट्रक, 200 कट्टे और टाटा गाड़ी ज़प्त बैराड़ (शिवपुरी): प्रशासन ने अवैध उर्वरक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैराड़ नगर में DAP खाद से भरा एक टाटा ट्रक पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान ट्रक से करीब 200 कट्टे DAP खाद बरामद किए गए हैं, जिन्हें ज़प्त कर लिया गया है। कार्रवाई के मुख्य बिंदु अचानक निरीक्षण: बैराड़ के तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस नगर में नियमित भ्रमण पर थे, तभी उन्होंने संदिग्ध स्थिति में एक टाटा कंपनी के ट्रक MP 07 GB 0631 को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की। गुमराह करने की कोशिश: पूछताछ के दौरान ट्रक ड्राइवर ने प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह करते हुए बताया कि गाड़ी में सीमेंट भरा हुआ है। सच्चाई आई सामने: ड्राइवर के बयान पर शक होने पर तहसीलदार ने जब खुद ट्रक के अंदर जाकर देखा, तो उसमें सीमेंट की जगह DAP खाद के कट्टे भरे हुए मिले। दस्तावेज़ों की कमी: जब ड्राइवर से खाद से संबंधित वैध कागजात, स्रोत और गंतव्य के बारे में पूछा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और टालमटोल करने लगा। आगे की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से ट्रक को अपने कब्जे में लिया और सुरक्षा की दृष्टि से उसे बैराड़ थाने में रखवा दिया है। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि यह अवैध खाद कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां खपाया जाना था। कृषि विभाग और पुलिस की टीम के साथ मिलकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2