logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परिवर्तिनी एकादशी पर कुशालगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन कुशालगढ़। परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। कई भक्तों ने बाबा को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सेवाभावी लोगों ने भी सहयोग किया। परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।

16 hrs ago
user_Vipin Singhal
Vipin Singhal
Artist सपोटरा, करौली, राजस्थान•
16 hrs ago

परिवर्तिनी एकादशी पर कुशालगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन कुशालगढ़। परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। कई भक्तों ने बाबा को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सेवाभावी लोगों ने भी सहयोग किया। परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जलझूलनी एकादशी पर निकली डोरा यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया भगवान का गुणगान नारौली डांग। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को गांव में डोरा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से गुणगान किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक वातावरण से गांव भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    4
    जलझूलनी एकादशी पर निकली डोरा यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया भगवान का गुणगान
नारौली डांग। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को गांव में डोरा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से गुणगान किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक वातावरण से गांव भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Artist सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर मुजाहिद खान 16 मतों से विजयी कांग्रेस के मुजाहिद खान को 38, भाजपा की चतरो देवी कटारिया को मिले 22 वोट; जीत के बाद निकाला जुलूस गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान ने भाजपा की वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मुजाहिद खान को 38 और चतरो देवी को 22 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों ने सुबह रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान नगर परिषद परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एएसपी नारायण, पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज, कोतवाली थानाधिकारी करण सिंह, सदर थानाधिकारी सुशीला और उदेई मोड़ थानाधिकारी मदरूप सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा। दोपहर 2:35 बजे भाजपा खेमे के पार्षद मतदान के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद मतदान कर सभी बाहर आ गए। इसके बाद दोपहर 3:19 बजे कांग्रेस पार्षद एक साथ नगर परिषद पहुंचे और बारी-बारी से मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटी सील कर मतगणना शुरू की गई। इसमें मुजाहिद खान विजयी रहे। जीत के बाद समर्थकों ने मुजाहिद खान का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर नगर परिषद से राउमावि स्कूल, रोडवेज बस स्टैंड, कोर्ट सर्किल, मिनी सचिवालय, कोतवाली थाना और नेहरू पार्क होते हुए देवी स्टोर चौराहा स्थित विधायक निवास व कांग्रेस कार्यालय तक जुलूस निकाला।
    4
    नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर मुजाहिद खान 16 मतों से विजयी
कांग्रेस के मुजाहिद खान को 38, भाजपा की चतरो देवी कटारिया को मिले 22 वोट; जीत के बाद निकाला जुलूस
गंगापुर सिटी।
नगर परिषद गंगापुर सिटी में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान ने भाजपा की वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मुजाहिद खान को 38 और चतरो देवी को 22 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों ने सुबह रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान नगर परिषद परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एएसपी नारायण, पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज, कोतवाली थानाधिकारी करण सिंह, सदर थानाधिकारी सुशीला और उदेई मोड़ थानाधिकारी मदरूप सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
दोपहर 2:35 बजे भाजपा खेमे के पार्षद मतदान के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद मतदान कर सभी बाहर आ गए। इसके बाद दोपहर 3:19 बजे कांग्रेस पार्षद एक साथ नगर परिषद पहुंचे और बारी-बारी से मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटी सील कर मतगणना शुरू की गई। इसमें मुजाहिद खान विजयी रहे।
जीत के बाद समर्थकों ने मुजाहिद खान का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर नगर परिषद से राउमावि स्कूल, रोडवेज बस स्टैंड, कोर्ट सर्किल, मिनी सचिवालय, कोतवाली थाना और नेहरू पार्क होते हुए देवी स्टोर चौराहा स्थित विधायक निवास व कांग्रेस कार्यालय तक जुलूस निकाला।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मुजाहिद खान और भाजपा की चतरो देवी ने भरा नामांकन वार्ड 60 से कांग्रेस और वार्ड 20 से भाजपा के पार्षद आमने-सामने; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान और भाजपा की ओर से वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया ने रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया सभापति कक्ष में हुई। नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस के जवान सभापति कक्ष और नगर परिषद परिसर में तैनात रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 और 16 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को सभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल 37 मत प्राप्त कर सभापति निर्वाचित हुए थे। भाजपा के विजय गुप्ता को 23 मत मिले थे। सभापति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 14 मतों से हराया था। आज ही पूरी होगी निर्वाचन प्रक्रिया- रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को ही पूरी होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की गई। अब दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मुजाहिद खान और भाजपा की चतरो देवी ने भरा नामांकन
वार्ड 60 से कांग्रेस और वार्ड 20 से भाजपा के पार्षद आमने-सामने; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
गंगापुर सिटी।
नगर परिषद गंगापुर सिटी में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान और भाजपा की ओर से वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया ने रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया सभापति कक्ष में हुई।
नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस के जवान सभापति कक्ष और नगर परिषद परिसर में तैनात रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती।
नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 और 16 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को सभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल 37 मत प्राप्त कर सभापति निर्वाचित हुए थे। भाजपा के विजय गुप्ता को 23 मत मिले थे। सभापति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 14 मतों से हराया था।
आज ही पूरी होगी निर्वाचन प्रक्रिया-
रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को ही पूरी होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की गई।  अब दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गंगापुर सिटी से नारायणी माता की 25वीं निशुल्क पदयात्रा रवाना, ध्वजा पूजन के बाद भामाशाहों का सम्मान रथ बैंड बाजा के साथ नारायणी माता के श्रद्धालुओं के साथ निकली पदयात्रा जगह जगह हुआ यात्रियों का स्वागत
    1
    गंगापुर सिटी से नारायणी माता की 25वीं निशुल्क पदयात्रा रवाना, ध्वजा पूजन के बाद भामाशाहों का सम्मान रथ बैंड बाजा के साथ नारायणी माता के श्रद्धालुओं के साथ निकली पदयात्रा जगह जगह हुआ यात्रियों का स्वागत
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    10 hrs ago
  • सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगरपालिका सूरौठ क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी महाराज को डोले में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान ठाकुर जी महाराज के नगर भ्रमण के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा नगर भक्तिमय माहौल और ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुर जी का विशेष स्नान, पूजा-अर्चना और विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद ठाकुर जी को भव्य रूप से सजाए गए रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। नगर भ्रमण पूरा होने के बाद ठाकुर जी महाराज को विधि-विधान के साथ वापस मंदिर लाया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि जलझूलनी एकादशी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। सूरौठ से B Rajasthan News के लिए रिपोर्ट।
    1
    सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगरपालिका सूरौठ क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी महाराज को डोले में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई।
इस दौरान ठाकुर जी महाराज के नगर भ्रमण के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा नगर भक्तिमय माहौल और ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुर जी का विशेष स्नान, पूजा-अर्चना और विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद ठाकुर जी को भव्य रूप से सजाए गए रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।
रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
नगर भ्रमण पूरा होने के बाद ठाकुर जी महाराज को विधि-विधान के साथ वापस मंदिर लाया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि जलझूलनी एकादशी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा।
सूरौठ से B Rajasthan News के लिए रिपोर्ट।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • तीन दिवसीय तेजाजी मेले का समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के सैनीपुरा गांव में तेजाजी मेले का आज तीसरे दिन समापन तेजाजी के पुजारी को 111111 रुपए की माला व पोशाक महिला पुरुषों सैलाब
    1
    तीन दिवसीय तेजाजी मेले का समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के सैनीपुरा गांव में तेजाजी मेले का आज तीसरे दिन समापन तेजाजी के पुजारी को 111111 रुपए की माला व पोशाक महिला पुरुषों सैलाब
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बामनवास नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर श्यामलाल मीणा निर्विरोध निर्वाचित बामनवास। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 10 से 11 बजे तक हुई प्रक्रिया में चार प्रत्याशियों ने कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान सभी पत्र वैध पाए गए। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अंततः कांग्रेस के श्यामलाल मीणा एकमात्र प्रत्याशी रह गए, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा सहित चुनाव कार्मिक मौजूद रहे।
    3
    बामनवास नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर श्यामलाल मीणा निर्विरोध निर्वाचित
बामनवास। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 10 से 11 बजे तक हुई प्रक्रिया में चार प्रत्याशियों ने कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान सभी पत्र वैध पाए गए। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अंततः कांग्रेस के श्यामलाल मीणा एकमात्र प्रत्याशी रह गए, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा सहित चुनाव कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • परिवर्तिनी एकादशी पर कुशालगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन कुशालगढ़। परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। कई भक्तों ने बाबा को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सेवाभावी लोगों ने भी सहयोग किया। परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।
    1
    परिवर्तिनी एकादशी पर कुशालगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन
कुशालगढ़। परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। कई भक्तों ने बाबा को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सेवाभावी लोगों ने भी सहयोग किया। परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Artist सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.