Shuru
Apke Nagar Ki App…
जलझूलनी एकादशी पर निकली डोरा यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया भगवान का गुणगान नारौली डांग। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को गांव में डोरा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से गुणगान किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक वातावरण से गांव भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Vipin Singhal
जलझूलनी एकादशी पर निकली डोरा यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया भगवान का गुणगान नारौली डांग। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को गांव में डोरा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से गुणगान किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक वातावरण से गांव भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम सहायक स्टोर कीपर 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा कार्रवाई करते हुए जगदीश बैरवा, टैक्निशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर), कार्यालय सहायक अभियन्ता ए-द्वितीय, जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी को परिवादी के जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध करवाने की एवज में स्वयं के लिए 8,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि ए.सी.बी. चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने पर उसे जमा कराने के बाद नया ट्रांसफार्मर स्टोर से देने की एवज में आरोपी द्वारा 9,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की गई। जिस पर ए.सी.बी. भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. करौली के श्री जगदीश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश बैरवा को परिवादी को ए.ई.एन. कार्यालय परिसर में बुलाकर 8,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।प्राप्त रिश्वत राशि आरोपी के कब्जे से उसकी पहनी हुई पेन्ट की सामने की दाहिनी ओर की जेब से बरामद की गई।1
- चौथ का बरवाड़ा में जलझूलनी एकादशी पर निकली भगवान की शोभायात्रा चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान को मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए चले। नगर भ्रमण के बाद भगवान की यात्रा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान को स्नान करवाया गया। तालाब पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान की शोभायात्रा वापस मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर पहुंचने पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।1
- श्योपुर सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश। *श्योपुर। सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश* रिपोर्ट मुनव्वर खान श्योपुर जिले के सीताराम चक मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां की नालियां कई दिनों से साफ नहीं हुई हैं, जिसके चलते उनमें कीचड़, कचरा और गंदा पानी जमा हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। सड़कें भी कीचड़ के कारण फिसलन भरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द सीताराम चक में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए और कचरे का उचित निपटान किया जाए, ताकि लोगों को इस गंदगी से राहत मिल सके।2
- जलझूलनी एकादशी पर मलारना चौड़ में निकली भव्य डोल यात्रा, उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ सवाई माधोपुर ( चंद्रशेखर शर्मा)। जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न शहरों और गांवों में ठाकुर जी महाराज के आकर्षक डोल और विमान सजाकर भव्य डोल यात्रा निकाली गई । इसी कड़ी में मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र की उपतहसील मुख्यालय मलारना चौड़ में भी मंगलवार को डोल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के तकरीबन एक दर्जन मंदिरों की झांकियां दिखाई दी। मुख्य रूप से ऐतिहासिक श्री गोविंद देव मन्दिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री मीन भगवान मंदिर सहित अधिकांश प्रमुख मंदिरों के डोल नगर यात्रा में शामिल रहे। मंदिरों से भगवान श्रीगणेश, ठाकुर जी, शालिग्राम जी या राधा-कृष्ण की मूर्तियों को पालकी, विमान या चांदी के सिंहासन पर विराजमान कर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई । यात्रा को किसी निकट तालाब, नदी या मंदिर के कुंड पर ले जाकर भगवान को जलविहार कराया गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे, बैंड-बाजों, और नाचते-गाते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए अंत में कथास्थल पंहंचे। यहां पंडित आचार्य नरोत्तम शर्मा द्वारा कथा वाचन किया गया। जलझूलनी एकादशी का धार्मिक महत्व भी है। इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है।1
- बागोरा गांव में ढोल-मंजीरों की थाप पर निकली ठाकुर जी की पालकी, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालु1
- एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के दूसरी बार पार्षद निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत.... हिंडौन सिटी। नगरपरिषद हिंडौन के वार्ड नं.19 से लगातार दूसरी बार पार्षद बने अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का मंगलवार को पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के तिरुपति नगर स्थित आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी और पार्षद खान को उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के लिए दुआओं से नवाजा। इस अवसर पर नफीस अहमद के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं साथियों ने अब्दुल मुगनी खान को लगातार दूसरी बार मिली जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अपने आगामी कार्यकाल में वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद, शिक्षाविद अतीक अहमद, कांग्रेसी नेता इमरान खान एडवोकेट, शहजाद खान, कमाल खान, हाफिज़ सईद,आसिफ तेली,कयाम खान,सद्दाम कुरैशी,आमिर कुरैशी,आजाद खलीफा,सलमान,रफीक मलिक, नगीन कुरेशी, अज़हर काज़ी रिंकू बैंसला, नूरदीन गद्दी,संजय सेन, बब्बू भाई, रफीक लहचोड़ा, खलीक अहमद, बॉडी बिल्डर अरशद कुरैशी, रिजवान कुरैशी, महताब आलम, अरमान कमर, अल्ताफ अहमद, अदीब अहमद, विक्रम सैनी, पूरन बेरवा, बबलू सेन डॉक्टर अमन सहित शहर के दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं साथी उपस्थित रहे।1
- विक्रम सिंह तोमर निर्विरोध चुने गए नगर परिषद उपसभापति, समर्थकों में खुशी की लहर हिण्डौन नगर परिषद में उपसभापति पद के निर्वाचन को लेकर सियासी सरगर्मियां आखिरकार शांत हो गईं। चुनाव प्रक्रिया के तहत विक्रम सिंह तोमर को निर्विरोध नगर परिषद उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी खेमे या अन्य किसी पार्षद द्वारा पर्चा दाखिल न करने के बाद विक्रम सिंह तोमर का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिवत घोषणा करते ही नगर परिषद परिसर और बाहर मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और खुशी का इजहार किया।निर्वाचित होने के बाद समर्थकों और पार्षदों ने नवनिर्वाचित उपसभापति विक्रम सिंह तोमर का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम सिंह तोमर ने सभी पार्षदों और शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि शहर के चौमुखी विकास, सफाई व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।1
- श्योपुर सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश। श्योपुर जिले के सीताराम चक मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां की नालियां कई दिनों से साफ नहीं हुई हैं, जिसके चलते उनमें कीचड़, कचरा और गंदा पानी जमा हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। सड़कें भी कीचड़ के कारण फिसलन भरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द सीताराम चक में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए और कचरे का उचित निपटान किया जाए, ताकि लोगों को इस गंदगी से राहत मिल सके।2
- जयकारों से गूंजा डिग्गी धाम, कल्याण जी महाराज के दरबार पहुंची पदयात्रा आस्था का सैलाब लेकर डिग्गी पहुंचे कल्याण जी के भक्त लालसोट : श्रद्धालुओं ने भगवान कल्याण जी महाराज के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। जय श्री कल्याण के जयघोष से डिग्गी धाम भक्तिमय हो उठा।1