logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्योपुर सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश। *श्योपुर। सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश* रिपोर्ट मुनव्वर खान श्योपुर जिले के सीताराम चक मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां की नालियां कई दिनों से साफ नहीं हुई हैं, जिसके चलते उनमें कीचड़, कचरा और गंदा पानी जमा हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। सड़कें भी कीचड़ के कारण फिसलन भरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द सीताराम चक में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए और कचरे का उचित निपटान किया जाए, ताकि लोगों को इस गंदगी से राहत मिल सके।

8 hrs ago
user_Munavvar Khan, journalist,
Munavvar Khan, journalist,
Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
801f77d1-2bfd-4d5b-9f6b-b1f548935ddc

श्योपुर सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश। *श्योपुर। सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश* रिपोर्ट मुनव्वर खान श्योपुर जिले के सीताराम चक मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां की नालियां कई दिनों से साफ नहीं हुई हैं, जिसके चलते उनमें कीचड़, कचरा और गंदा पानी जमा हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़

गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। सड़कें भी कीचड़ के कारण फिसलन भरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द सीताराम चक में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए और कचरे का उचित निपटान किया जाए, ताकि लोगों को इस गंदगी से राहत मिल सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्योपुर -तेजादशमी पर आस्था का सैलाब, इकलौद के साथ जिलेभर में लगे मेले।
    1
    श्योपुर -तेजादशमी पर आस्था का सैलाब, इकलौद के साथ जिलेभर में लगे मेले।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • विक्रम सिंह तोमर निर्विरोध चुने गए नगर परिषद उपसभापति, समर्थकों में खुशी की लहर ​हिण्डौन नगर परिषद में उपसभापति पद के निर्वाचन को लेकर सियासी सरगर्मियां आखिरकार शांत हो गईं। चुनाव प्रक्रिया के तहत विक्रम सिंह तोमर को निर्विरोध नगर परिषद उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ​नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी खेमे या अन्य किसी पार्षद द्वारा पर्चा दाखिल न करने के बाद विक्रम सिंह तोमर का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिवत घोषणा करते ही नगर परिषद परिसर और बाहर मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और खुशी का इजहार किया।​निर्वाचित होने के बाद समर्थकों और पार्षदों ने नवनिर्वाचित उपसभापति विक्रम सिंह तोमर का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम सिंह तोमर ने सभी पार्षदों और शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि शहर के चौमुखी विकास, सफाई व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
    1
    विक्रम सिंह तोमर निर्विरोध चुने गए नगर परिषद उपसभापति, समर्थकों में खुशी की लहर
​हिण्डौन नगर परिषद में उपसभापति पद के निर्वाचन को लेकर सियासी सरगर्मियां आखिरकार शांत हो गईं। चुनाव प्रक्रिया के तहत विक्रम सिंह तोमर को निर्विरोध नगर परिषद उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 
​नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी खेमे या अन्य किसी पार्षद द्वारा पर्चा दाखिल न करने के बाद विक्रम सिंह तोमर का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिवत घोषणा करते ही नगर परिषद परिसर और बाहर मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और खुशी का इजहार किया।​निर्वाचित होने के बाद समर्थकों और पार्षदों ने नवनिर्वाचित उपसभापति विक्रम सिंह तोमर का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम सिंह तोमर ने सभी पार्षदों और शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि शहर के चौमुखी विकास, सफाई व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • परिवर्तिनी एकादशी पर कुशालगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन कुशालगढ़। परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। कई भक्तों ने बाबा को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सेवाभावी लोगों ने भी सहयोग किया। परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।
    1
    परिवर्तिनी एकादशी पर कुशालगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन
कुशालगढ़। परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। कई भक्तों ने बाबा को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सेवाभावी लोगों ने भी सहयोग किया। परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Artist सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ब्रैकिग कैलारस -कैलारस नगर में श्री गणेश जी की मूर्तियों की झांकियां लगाई गई,जिसको आज श्री गणेश जी मूर्तियों का विसर्जन कैलारस के श्रद्धालुओं द्वारा कुंवारी नदी नैपरी पुल पर किया गया है
    1
    ब्रैकिग कैलारस -कैलारस नगर में श्री गणेश जी की मूर्तियों की झांकियां लगाई गई,जिसको आज श्री गणेश जी मूर्तियों का विसर्जन कैलारस के श्रद्धालुओं द्वारा कुंवारी नदी नैपरी पुल पर किया गया है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मुजाहिद खान और भाजपा की चतरो देवी ने भरा नामांकन वार्ड 60 से कांग्रेस और वार्ड 20 से भाजपा के पार्षद आमने-सामने; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान और भाजपा की ओर से वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया ने रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया सभापति कक्ष में हुई। नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस के जवान सभापति कक्ष और नगर परिषद परिसर में तैनात रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 और 16 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को सभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल 37 मत प्राप्त कर सभापति निर्वाचित हुए थे। भाजपा के विजय गुप्ता को 23 मत मिले थे। सभापति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 14 मतों से हराया था। आज ही पूरी होगी निर्वाचन प्रक्रिया- रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को ही पूरी होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की गई। अब दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मुजाहिद खान और भाजपा की चतरो देवी ने भरा नामांकन
वार्ड 60 से कांग्रेस और वार्ड 20 से भाजपा के पार्षद आमने-सामने; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
गंगापुर सिटी।
नगर परिषद गंगापुर सिटी में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान और भाजपा की ओर से वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया ने रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया सभापति कक्ष में हुई।
नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस के जवान सभापति कक्ष और नगर परिषद परिसर में तैनात रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती।
नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 और 16 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को सभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल 37 मत प्राप्त कर सभापति निर्वाचित हुए थे। भाजपा के विजय गुप्ता को 23 मत मिले थे। सभापति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 14 मतों से हराया था।
आज ही पूरी होगी निर्वाचन प्रक्रिया-
रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को ही पूरी होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की गई।  अब दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • गंगापुर सिटी से नारायणी माता की 25वीं निशुल्क पदयात्रा रवाना, ध्वजा पूजन के बाद भामाशाहों का सम्मान रथ बैंड बाजा के साथ नारायणी माता के श्रद्धालुओं के साथ निकली पदयात्रा जगह जगह हुआ यात्रियों का स्वागत
    1
    गंगापुर सिटी से नारायणी माता की 25वीं निशुल्क पदयात्रा रवाना, ध्वजा पूजन के बाद भामाशाहों का सम्मान रथ बैंड बाजा के साथ नारायणी माता के श्रद्धालुओं के साथ निकली पदयात्रा जगह जगह हुआ यात्रियों का स्वागत
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    9 hrs ago
  • नई मण्ड़ी पुलिस ने गांजा तस्कर को खेडे का पुरा से किया गिरफ्तार, ₹1 लाख 50 हजार का 2 किलो 24 ग्राम गांजा किया जप्त हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी नोबेल सिंह ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दौराने नाकाबंदी खेडे का पुरा से गांजा तस्कर विष्णु पुत्र मुरारी गुर्जर निवासी गेंदकापुरा को गिरफ्तार कर लिया।₹1 लाख 50 हजार का 2 किलो 24 ग्राम गांजा जप्त किया है। आरोपी ने बताया कि मैंने इस गाँजे को सत्येन्द्र जयपुर जो मुझे गांजे को बस स्टैण्ड हिण्डौनसिटी 3-4 दिन पहले भेजा था, जिससे मैंने गांजा लिया था।गांजा तस्कर विष्णु से अवैध गांजे की तस्करी के सम्बध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।अवैध मादक पदार्थ तस्करों के कई नामों के खुलासा होने की सम्भावना से अवैध मादक पदार्थ तस्करों में हडकम्प हुआ है।
    1
    नई मण्ड़ी पुलिस ने गांजा तस्कर को खेडे का पुरा से किया गिरफ्तार, ₹1 लाख 50 हजार का 2 किलो 24 ग्राम गांजा किया जप्त 

हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी नोबेल सिंह ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दौराने नाकाबंदी खेडे का पुरा से  गांजा तस्कर विष्णु पुत्र मुरारी  गुर्जर निवासी गेंदकापुरा को गिरफ्तार कर लिया।₹1 लाख 50 हजार का 2 किलो 24 ग्राम गांजा जप्त किया है।
आरोपी ने बताया कि मैंने इस गाँजे को सत्येन्द्र जयपुर जो मुझे  गांजे को बस स्टैण्ड हिण्डौनसिटी 3-4 दिन पहले भेजा था, जिससे मैंने गांजा लिया था।गांजा तस्कर विष्णु से अवैध गांजे की तस्करी के सम्बध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।अवैध मादक पदार्थ तस्करों के कई नामों के खुलासा होने की सम्भावना से अवैध मादक पदार्थ तस्करों में हडकम्प हुआ है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ब्रैकिग कैलारस - श्रीवास समाज की झंडा प्रतियोगिता रैली आज कैलारस से बहरा माता मंदिर तक पहुंच रही है जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़ ने अपने समर्थकों के साथ पूरी रैली का स्वागत किया।
    1
    ब्रैकिग कैलारस - श्रीवास समाज की झंडा प्रतियोगिता रैली आज कैलारस से बहरा माता मंदिर तक पहुंच रही है जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारी लाल धाकड़ ने अपने समर्थकों के साथ पूरी रैली का स्वागत किया।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेहनत और रोज़मर्रा के काम की कहानी 💪☕ सुबह की शुरुआत झाड़ू लगाने, पानी डालने और वाहन में हवा भरने जैसे कामों से होती है। यह व्लॉग बताता है कि छोटे-बड़े हर काम में मेहनत, लगन और लगातार प्रयास जरूरी है। मेहनत और धैर्य को सफलता की राह का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश❤️ वीडियो पसंद आए तो Like, Comment, Share और फेसबुक जरूर करें
    1
    मेहनत और रोज़मर्रा के काम की कहानी 💪☕
सुबह की शुरुआत झाड़ू लगाने, पानी डालने और वाहन में हवा भरने जैसे कामों से होती है। यह व्लॉग बताता है कि छोटे-बड़े हर काम में मेहनत, लगन और लगातार प्रयास जरूरी है। मेहनत और धैर्य को सफलता की राह का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश❤️ वीडियो पसंद आए तो Like, Comment, Share और फेसबुक जरूर करें
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor Sheopur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.