logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्योपुर -तेजादशमी पर आस्था का सैलाब, इकलौद के साथ जिलेभर में लगे मेले।

13 hrs ago
user_बलवीर धाकड़
बलवीर धाकड़
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

श्योपुर -तेजादशमी पर आस्था का सैलाब, इकलौद के साथ जिलेभर में लगे मेले।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्योपुर जिले में डोल ग्यारस पर निकले देव विमान, बंजारा डैम पहुंचकर कराया जल विहार डोल ग्यारस एवं जलझूलनी एकादशी के अवसर पर श्योपुर शहर के विभिन्न मंदिरों से करीब 50 देव विमानों का भव्य चल समारोह निकाला गया। देव विमान टोडी गणेश मंदिर से बंजारा डैम पहुंचे, जहां सीप नदी में भगवान को जल विहार कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने बंजारा डैम पहुंचकर देव विमानों की पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। डोल ग्यारस पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    1
    श्योपुर जिले में डोल ग्यारस पर निकले देव विमान, बंजारा डैम पहुंचकर कराया जल विहार डोल ग्यारस एवं जलझूलनी एकादशी के अवसर पर श्योपुर शहर के विभिन्न मंदिरों से करीब 50 देव विमानों का भव्य चल समारोह निकाला गया। देव विमान टोडी गणेश मंदिर से बंजारा डैम पहुंचे, जहां सीप नदी में भगवान को जल विहार कराया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने बंजारा डैम पहुंचकर देव विमानों की पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। डोल ग्यारस पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर ने क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक को हटाने क़ी कार्यवाही श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक धीरज रावत को हटाने क़ी कार्यवाही क़ी गई हे गत दिवस कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा हॉस्टल का निरिक्षण किया गया था जिसमे छात्रावास परिसर मे साफ सफाई का अभाव पाया गया था साथ ही बच्चों को मेंन्यु अनुसार भोजन नहीं दिए जाने तथा शिष्यवर्ती क़ी 10 प्रतिशत राशि बच्चों को नहीं दिए जाने के चलते यह कार्यवाही क़ी गई हे कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त ट्राइबल ने श्री रावत को अधीक्षकीय प्रभार से मुक्त करते हुए मूल संस्था शासकीय हाई स्कूल जाखदा के लिए कार्यमुक्त कर दिया हे
    1
    कलेक्टर ने क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक को हटाने क़ी कार्यवाही 
श्योपुर कलेक्टर  शीला दाहिमा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर के अधीक्षक धीरज रावत को हटाने क़ी कार्यवाही क़ी गई हे 
गत दिवस कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा हॉस्टल का निरिक्षण किया गया था जिसमे छात्रावास परिसर मे साफ सफाई का अभाव पाया गया था साथ ही बच्चों को मेंन्यु अनुसार भोजन नहीं दिए जाने तथा शिष्यवर्ती क़ी 10 प्रतिशत राशि बच्चों को नहीं दिए जाने के चलते यह कार्यवाही क़ी गई हे कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त ट्राइबल ने श्री रावत को अधीक्षकीय प्रभार से मुक्त करते हुए मूल संस्था शासकीय हाई स्कूल जाखदा के लिए कार्यमुक्त कर दिया हे
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • श्योपुर सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश। *श्योपुर। सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश* रिपोर्ट मुनव्वर खान श्योपुर जिले के सीताराम चक मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां की नालियां कई दिनों से साफ नहीं हुई हैं, जिसके चलते उनमें कीचड़, कचरा और गंदा पानी जमा हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। सड़कें भी कीचड़ के कारण फिसलन भरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द सीताराम चक में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए और कचरे का उचित निपटान किया जाए, ताकि लोगों को इस गंदगी से राहत मिल सके।
    2
    श्योपुर सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश।
*श्योपुर। सीताराम चक में नालियों में जमा कीचड़ से बिगड़े हालात, ग्रामीणों में आक्रोश*
रिपोर्ट मुनव्वर खान 
श्योपुर जिले के सीताराम चक मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां की नालियां कई दिनों से साफ नहीं हुई हैं, जिसके चलते उनमें कीचड़, कचरा और गंदा पानी जमा हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि गली से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैली हुई है। गंदे पानी के जमाव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। सड़कें भी कीचड़ के कारण फिसलन भरी हो गई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और नगर पालिका के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत से मांग की है कि जल्द से जल्द सीताराम चक में सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई जाए और कचरे का उचित निपटान किया जाए, ताकि लोगों को इस गंदगी से राहत मिल सके।
    user_Munavvar Khan, journalist,
    Munavvar Khan, journalist,
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रैकिग कैलारस -कैलारस नगर में श्री गणेश जी की मूर्तियों की झांकियां लगाई गई,जिसको आज श्री गणेश जी मूर्तियों का विसर्जन कैलारस के श्रद्धालुओं द्वारा कुंवारी नदी नैपरी पुल पर किया गया है
    1
    ब्रैकिग कैलारस -कैलारस नगर में श्री गणेश जी की मूर्तियों की झांकियां लगाई गई,जिसको आज श्री गणेश जी मूर्तियों का विसर्जन कैलारस के श्रद्धालुओं द्वारा कुंवारी नदी नैपरी पुल पर किया गया है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगरपालिका सूरौठ क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी महाराज को डोले में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान ठाकुर जी महाराज के नगर भ्रमण के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा नगर भक्तिमय माहौल और ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुर जी का विशेष स्नान, पूजा-अर्चना और विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद ठाकुर जी को भव्य रूप से सजाए गए रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। नगर भ्रमण पूरा होने के बाद ठाकुर जी महाराज को विधि-विधान के साथ वापस मंदिर लाया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि जलझूलनी एकादशी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। सूरौठ से B Rajasthan News के लिए रिपोर्ट।
    1
    सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगरपालिका सूरौठ क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी महाराज को डोले में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई।
इस दौरान ठाकुर जी महाराज के नगर भ्रमण के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा नगर भक्तिमय माहौल और ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुर जी का विशेष स्नान, पूजा-अर्चना और विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद ठाकुर जी को भव्य रूप से सजाए गए रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।
रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
नगर भ्रमण पूरा होने के बाद ठाकुर जी महाराज को विधि-विधान के साथ वापस मंदिर लाया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि जलझूलनी एकादशी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा।
सूरौठ से B Rajasthan News के लिए रिपोर्ट।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पोहरी तहसीलदार को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश परवेज जमील अंसारी ने कलेक्टर शिवपुरी को कारवाही न करने ओर मामले को टालने की शिकायत करते हुए तहसीलदार पर आरोप लगाए थे पर आज कलेक्टर शिवपुरी ने तहसीलदार कल्पना शर्मा को साफ निर्देश दिए कि जल्द कब्जा छुड़ा के मुझे सूचित करें।
    1
    कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पोहरी तहसीलदार को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
परवेज जमील अंसारी ने कलेक्टर शिवपुरी को कारवाही न करने ओर मामले को टालने की शिकायत करते हुए तहसीलदार पर आरोप लगाए थे पर आज कलेक्टर शिवपुरी ने तहसीलदार कल्पना शर्मा को साफ निर्देश दिए कि जल्द कब्जा छुड़ा के मुझे सूचित करें।
    user_रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    Local News Reporter पोहरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम सहायक स्टोर कीपर 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा कार्रवाई करते हुए जगदीश बैरवा, टैक्निशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर), कार्यालय सहायक अभियन्ता ए-द्वितीय, जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी को परिवादी के जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध करवाने की एवज में स्वयं के लिए 8,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि ए.सी.बी. चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने पर उसे जमा कराने के बाद नया ट्रांसफार्मर स्टोर से देने की एवज में आरोपी द्वारा 9,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की गई। जिस पर ए.सी.बी. भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. करौली के श्री जगदीश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश बैरवा को परिवादी को ए.ई.एन. कार्यालय परिसर में बुलाकर 8,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।प्राप्त रिश्वत राशि आरोपी के कब्जे से उसकी पहनी हुई पेन्ट की सामने की दाहिनी ओर की जेब से बरामद की गई।
    1
    जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम सहायक स्टोर कीपर 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा कार्रवाई करते हुए जगदीश बैरवा, टैक्निशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर), कार्यालय सहायक अभियन्ता ए-द्वितीय, जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी को परिवादी के जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध करवाने की एवज में स्वयं के लिए 8,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे  बताया कि ए.सी.बी. चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने पर उसे जमा कराने के बाद नया ट्रांसफार्मर स्टोर से देने की एवज में आरोपी द्वारा 9,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की गई।
जिस पर ए.सी.बी. भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. करौली के श्री जगदीश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश बैरवा को परिवादी को ए.ई.एन. कार्यालय परिसर में बुलाकर 8,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।प्राप्त रिश्वत राशि आरोपी के कब्जे से उसकी पहनी हुई पेन्ट की सामने की दाहिनी ओर की जेब से बरामद की गई।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • श्योपुर -तेजादशमी पर आस्था का सैलाब, इकलौद के साथ जिलेभर में लगे मेले।
    1
    श्योपुर -तेजादशमी पर आस्था का सैलाब, इकलौद के साथ जिलेभर में लगे मेले।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.