जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम सहायक स्टोर कीपर 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा कार्रवाई करते हुए जगदीश बैरवा, टैक्निशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर), कार्यालय सहायक अभियन्ता ए-द्वितीय, जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी को परिवादी के जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध करवाने की एवज में स्वयं के लिए 8,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि ए.सी.बी. चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने पर उसे जमा कराने के बाद नया ट्रांसफार्मर स्टोर से देने की एवज में आरोपी द्वारा 9,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की गई। जिस पर ए.सी.बी. भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. करौली के श्री जगदीश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश बैरवा को परिवादी को ए.ई.एन. कार्यालय परिसर में बुलाकर 8,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।प्राप्त रिश्वत राशि आरोपी के कब्जे से उसकी पहनी हुई पेन्ट की सामने की दाहिनी ओर की जेब से बरामद की गई।
जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम सहायक स्टोर कीपर 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा कार्रवाई करते हुए जगदीश बैरवा, टैक्निशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर), कार्यालय सहायक अभियन्ता ए-द्वितीय, जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी को परिवादी के जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध करवाने की एवज में स्वयं के लिए 8,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि ए.सी.बी. चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने पर उसे जमा कराने के बाद नया ट्रांसफार्मर स्टोर से देने की एवज में आरोपी द्वारा 9,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की गई। जिस पर ए.सी.बी. भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. करौली के श्री जगदीश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश बैरवा को परिवादी को ए.ई.एन. कार्यालय परिसर में बुलाकर 8,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।प्राप्त रिश्वत राशि आरोपी के कब्जे से उसकी पहनी हुई पेन्ट की सामने की दाहिनी ओर की जेब से बरामद की गई।
- सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूरौठ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगरपालिका सूरौठ क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी महाराज को डोले में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान ठाकुर जी महाराज के नगर भ्रमण के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा नगर भक्तिमय माहौल और ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर ठाकुर जी का विशेष स्नान, पूजा-अर्चना और विधि-विधान से आरती की गई। इसके बाद ठाकुर जी को भव्य रूप से सजाए गए रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। नगर भ्रमण पूरा होने के बाद ठाकुर जी महाराज को विधि-विधान के साथ वापस मंदिर लाया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि जलझूलनी एकादशी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा। सूरौठ से B Rajasthan News के लिए रिपोर्ट।1
- जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम सहायक स्टोर कीपर 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा कार्रवाई करते हुए जगदीश बैरवा, टैक्निशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर), कार्यालय सहायक अभियन्ता ए-द्वितीय, जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी को परिवादी के जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्टोर से उपलब्ध करवाने की एवज में स्वयं के लिए 8,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि ए.सी.बी. चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने पर उसे जमा कराने के बाद नया ट्रांसफार्मर स्टोर से देने की एवज में आरोपी द्वारा 9,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की गई। जिस पर ए.सी.बी. भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. करौली के श्री जगदीश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश बैरवा को परिवादी को ए.ई.एन. कार्यालय परिसर में बुलाकर 8,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।प्राप्त रिश्वत राशि आरोपी के कब्जे से उसकी पहनी हुई पेन्ट की सामने की दाहिनी ओर की जेब से बरामद की गई।1
- नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर मुजाहिद खान 16 मतों से विजयी कांग्रेस के मुजाहिद खान को 38, भाजपा की चतरो देवी कटारिया को मिले 22 वोट; जीत के बाद निकाला जुलूस गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान ने भाजपा की वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मुजाहिद खान को 38 और चतरो देवी को 22 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों ने सुबह रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान नगर परिषद परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एएसपी नारायण, पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज, कोतवाली थानाधिकारी करण सिंह, सदर थानाधिकारी सुशीला और उदेई मोड़ थानाधिकारी मदरूप सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा। दोपहर 2:35 बजे भाजपा खेमे के पार्षद मतदान के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद मतदान कर सभी बाहर आ गए। इसके बाद दोपहर 3:19 बजे कांग्रेस पार्षद एक साथ नगर परिषद पहुंचे और बारी-बारी से मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटी सील कर मतगणना शुरू की गई। इसमें मुजाहिद खान विजयी रहे। जीत के बाद समर्थकों ने मुजाहिद खान का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर नगर परिषद से राउमावि स्कूल, रोडवेज बस स्टैंड, कोर्ट सर्किल, मिनी सचिवालय, कोतवाली थाना और नेहरू पार्क होते हुए देवी स्टोर चौराहा स्थित विधायक निवास व कांग्रेस कार्यालय तक जुलूस निकाला।4
- एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के दूसरी बार पार्षद निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत.... हिंडौन सिटी। नगरपरिषद हिंडौन के वार्ड नं.19 से लगातार दूसरी बार पार्षद बने अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का मंगलवार को पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के तिरुपति नगर स्थित आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी और पार्षद खान को उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के लिए दुआओं से नवाजा। इस अवसर पर नफीस अहमद के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं साथियों ने अब्दुल मुगनी खान को लगातार दूसरी बार मिली जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अपने आगामी कार्यकाल में वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद, शिक्षाविद अतीक अहमद, कांग्रेसी नेता इमरान खान एडवोकेट, शहजाद खान, कमाल खान, हाफिज़ सईद,आसिफ तेली,कयाम खान,सद्दाम कुरैशी,आमिर कुरैशी,आजाद खलीफा,सलमान,रफीक मलिक, नगीन कुरेशी, अज़हर काज़ी रिंकू बैंसला, नूरदीन गद्दी,संजय सेन, बब्बू भाई, रफीक लहचोड़ा, खलीक अहमद, बॉडी बिल्डर अरशद कुरैशी, रिजवान कुरैशी, महताब आलम, अरमान कमर, अल्ताफ अहमद, अदीब अहमद, विक्रम सैनी, पूरन बेरवा, बबलू सेन डॉक्टर अमन सहित शहर के दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं साथी उपस्थित रहे।1
- उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मुजाहिद खान और भाजपा की चतरो देवी ने भरा नामांकन वार्ड 60 से कांग्रेस और वार्ड 20 से भाजपा के पार्षद आमने-सामने; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान और भाजपा की ओर से वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया ने रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया सभापति कक्ष में हुई। नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस के जवान सभापति कक्ष और नगर परिषद परिसर में तैनात रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 और 16 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को सभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल 37 मत प्राप्त कर सभापति निर्वाचित हुए थे। भाजपा के विजय गुप्ता को 23 मत मिले थे। सभापति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 14 मतों से हराया था। आज ही पूरी होगी निर्वाचन प्रक्रिया- रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को ही पूरी होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की गई। अब दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- गंगापुर सिटी से नारायणी माता की 25वीं निशुल्क पदयात्रा रवाना, ध्वजा पूजन के बाद भामाशाहों का सम्मान रथ बैंड बाजा के साथ नारायणी माता के श्रद्धालुओं के साथ निकली पदयात्रा जगह जगह हुआ यात्रियों का स्वागत1
- जलझूलनी एकादशी पर निकली डोरा यात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया भगवान का गुणगान नारौली डांग। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को गांव में डोरा यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से गुणगान किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक वातावरण से गांव भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।4
- विक्रम सिंह तोमर निर्विरोध चुने गए नगर परिषद उपसभापति, समर्थकों में खुशी की लहर हिण्डौन नगर परिषद में उपसभापति पद के निर्वाचन को लेकर सियासी सरगर्मियां आखिरकार शांत हो गईं। चुनाव प्रक्रिया के तहत विक्रम सिंह तोमर को निर्विरोध नगर परिषद उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के दौरान विपक्षी खेमे या अन्य किसी पार्षद द्वारा पर्चा दाखिल न करने के बाद विक्रम सिंह तोमर का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधिवत घोषणा करते ही नगर परिषद परिसर और बाहर मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और खुशी का इजहार किया।निर्वाचित होने के बाद समर्थकों और पार्षदों ने नवनिर्वाचित उपसभापति विक्रम सिंह तोमर का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम सिंह तोमर ने सभी पार्षदों और शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि शहर के चौमुखी विकास, सफाई व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।1