उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मुजाहिद खान और भाजपा की चतरो देवी ने भरा नामांकन वार्ड 60 से कांग्रेस और वार्ड 20 से भाजपा के पार्षद आमने-सामने; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान और भाजपा की ओर से वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया ने रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया सभापति कक्ष में हुई। नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस के जवान सभापति कक्ष और नगर परिषद परिसर में तैनात रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 और 16 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को सभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल 37 मत प्राप्त कर सभापति निर्वाचित हुए थे। भाजपा के विजय गुप्ता को 23 मत मिले थे। सभापति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 14 मतों से हराया था। आज ही पूरी होगी निर्वाचन प्रक्रिया- रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को ही पूरी होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की गई। अब दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के मुजाहिद खान और भाजपा की चतरो देवी ने भरा नामांकन वार्ड 60 से कांग्रेस और वार्ड 20 से भाजपा के पार्षद आमने-सामने; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान और भाजपा की ओर से वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया ने रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया सभापति कक्ष में हुई। नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस के जवान सभापति कक्ष और नगर परिषद परिसर में तैनात रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस के 27, भाजपा के 17 और 16 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को सभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण कुमार गोयल 37 मत प्राप्त कर सभापति निर्वाचित हुए थे। भाजपा के विजय गुप्ता को 23 मत मिले थे। सभापति चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 14 मतों से हराया था। आज ही पूरी होगी निर्वाचन प्रक्रिया- रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को ही पूरी होगी। सुबह 10 बजे बैठक शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इसके बाद 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की गई। अब दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- परिवर्तिनी एकादशी पर कुशालगढ़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन कुशालगढ़। परिवर्तिनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर खाटू श्याम बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। कई भक्तों ने बाबा को प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए सेवाभावी लोगों ने भी सहयोग किया। परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा के दर्शन कर भक्तों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।1
- लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार लालसोट पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे रेंज स्तरीय विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त काली स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी थाना मलारना डूंगर में वांछित चल रहा था तथा उसके विरुद्ध धारा 193(9) BNSS के तहत कार्रवाई लंबित थी। आरोपी वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए काली स्कॉर्पियो को छिपाकर रखता था तथा वाहन की पीछे की नंबर प्लेट हटाकर फरारी काट रहा था। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी लालसोट हरलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। घटना का विवरण: दिनांक 16 नवंबर 2024 को परिवादी हेमराज मीणा निवासी थलोज, थाना लालसोट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ बदमाशों ने उसके भूखंड को बेचने की बात को लेकर धमकाया तथा तीन-चार दिन में जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 12 बजे जेसीबी और 12-13 वाहनों में करीब 50-60 लोग भूखंड पर पहुंचे। आरोपियों ने परिवादी की दुकान में घुसकर परिवादी व उसकी पत्नी पर बंदूक तान दी और भूखंड के दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं देने पर आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे रुपये लूट लिए तथा दोनों को बंधक बना लिया। बाहर खड़े बदमाशों ने भूखंड पर चल रहे निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मामले में प्रकरण संख्या 588/2024 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण प्रकरण में अनुसंधान के बाद आरोपियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया। सीडीआर विश्लेषण के आधार पर नामजद आरोपियों— 1. बीरबल उर्फ बलवीर मीणा पुत्र अर्जुनलाल मीणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी चौकीदारों की ढाणी, झापदा, थाना झापदा, जिला दौसा। 2. रामकल्याण गुर्जर उर्फ राम गुर्जर पुत्र मदनलाल गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी सीपुरा, थाना दत्तवास, जिला टोंक। 3. मनराज गुर्जर पुत्र भागुता गुर्जर, उम्र 29 वर्ष, निवासी रायधामोद/सदरपुरा उर्फ थूणी, थाना दत्तवास, जिला टोंक। को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। कार्रवाई टीम एवं गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 20 सितंबर 2026 को टीपी पीसीआर-112 दौसा से सूचना प्राप्त हुई कि भगवतपुरा चांदसेन-मिर्जापुर चौराहा पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है। सूचना पर डीएसपी लालसोट के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई। पुलिस टीम लाडपुरा मोड़ के पास पहुंची, जहां सड़क किनारे काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या RJ14UK4423 के पास 5-6 युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर सभी युवक स्कॉर्पियो में बैठकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चार-पांच युवक स्कॉर्पियो से कूदकर अंधेरे एवं खेतों में खड़ी फसल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस टीम ने वाहन चालक को पकड़कर उसका नाम-पता पूछा। उसने अपना नाम दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर बताया। वाहन की जांच करने पर उसकी पीछे की नंबर प्लेट हटी हुई मिली। वाहन के दस्तावेज एवं चालक का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में दबिश दी गई। आरोपी को दिनांक 21 सितंबर 2026 को माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट, लालसोट के समक्ष पेश किया गया। जब्त स्कॉर्पियो वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। दो साल से फरार चल रहा था आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल थाना लालसोट के प्रकरण संख्या 588/2024 में धारा 193(9) BNSS के तहत वांछित चल रहा था। जयपुर रेंज स्तर पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर बार-बार दबिश देने के साथ तकनीकी सहायता से भी तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 21 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध राज्य के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर प्रकृति के 10 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस) भी है। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, जाति मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर।2
- दौसा पुलिस लाइन में होमगार्ड के 86 नए स्वयंसेवकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न, एसपी पीयूष दीक्षित ने की अध्यक्षता दौसा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, दौसा में संचालित होमगार्ड के नए बैच का बुनियादी प्रशिक्षण पूरा होने पर पुलिस लाइन, दौसा में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) पीयूष दीक्षित ने की, जबकि यह पूरा आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में संपन्न हुआ। इस बैच में 21 महिलाओं एवं 65 पुरुषों सहित कुल 86 स्वयंसेवकों ने गृह रक्षा निदेशालय, राजस्थान के निर्देशानुसार 35 दिवसीय इनडोर व आउटडोर बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समारोह की शुरुआत में नव-नामांकित स्वयंसेवकों द्वारा अधिकारियों और प्रशिक्षकों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। ईमानदारी व सेवा-भावना से कार्य करने का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए एसपी पीयूष दीक्षित ने स्वयंसेवकों को बधाई दी और उन्हें पुलिस के सहयोगी बल के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और हौसले के साथ कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। एएसपी शंकर लाल मीणा ने जवानों के अनुशासित टर्नआउट तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की सराहना करते हुए सेवा के उच्च मानक स्थापित करने की सीख दी। 240 कालांशों में मिला कड़ा प्रशिक्षण; जल्द मिलेंगे बेल्ट नंबर गृह रक्षा समादेष्टा अमन रुस्तगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह 35 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कुल 240 कालांशों में पूरा कराया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण हुए स्वयंसेवकों को जल्द ही बेल्ट नंबर और कार्यक्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। समादेष्टा ने प्रशिक्षण को समय पर व निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा कराने में मिले प्रशासनिक सहयोग और संसाधनों के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। विविध विधाओं में निखारे गए हुनर प्रशिक्षण के दौरान पुलिस लाइन व प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकगण—संचित निरीक्षक जगदीश तंवर, एसआई भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, गृह रक्षा प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, आरएसी हेड कांस्टेबल किशोरी व अनिल यादव, आर्मोरर हेड कांस्टेबल अमर सिंह, आर्मोरर अशोक व उम्मेद, कांस्टेबल मंगतू और महिला कांस्टेबल नीलम द्वारा जवानों को विशेष दक्षता प्रदान की गई। इसमें ड्रिल, बलवा नियंत्रण (Riot Control), आपदा प्रबंधन, लाठी ड्रिल, फायर फाइटिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, मस्केटरी व फायरिंग जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समारोह के अंत में अधिकारियों ने सभी सफल स्वयंसेवकों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए सदैव उच्च फिटनेस, अनुशासन और सीखने की ललक बनाए रखने का आह्वान किया। ( दोसा से शुरू न्यूज़ के लिए खेमराज जोशी )4
- तीन दिवसीय तेजाजी मेले का समापन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के सैनीपुरा गांव में तेजाजी मेले का आज तीसरे दिन समापन तेजाजी के पुजारी को 111111 रुपए की माला व पोशाक महिला पुरुषों सैलाब1
- एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के दूसरी बार पार्षद निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत.... हिंडौन सिटी। नगरपरिषद हिंडौन के वार्ड नं.19 से लगातार दूसरी बार पार्षद बने अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का मंगलवार को पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के तिरुपति नगर स्थित आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी और पार्षद खान को उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के लिए दुआओं से नवाजा। इस अवसर पर नफीस अहमद के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं साथियों ने अब्दुल मुगनी खान को लगातार दूसरी बार मिली जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अपने आगामी कार्यकाल में वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद, शिक्षाविद अतीक अहमद, कांग्रेसी नेता इमरान खान एडवोकेट, शहजाद खान, कमाल खान, हाफिज़ सईद,आसिफ तेली,कयाम खान,सद्दाम कुरैशी,आमिर कुरैशी,आजाद खलीफा,सलमान,रफीक मलिक, नगीन कुरेशी, अज़हर काज़ी रिंकू बैंसला, नूरदीन गद्दी,संजय सेन, बब्बू भाई, रफीक लहचोड़ा, खलीक अहमद, बॉडी बिल्डर अरशद कुरैशी, रिजवान कुरैशी, महताब आलम, अरमान कमर, अल्ताफ अहमद, अदीब अहमद, विक्रम सैनी, पूरन बेरवा, बबलू सेन डॉक्टर अमन सहित शहर के दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं साथी उपस्थित रहे।1
- सिकराय नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष भी जीता सिकराय। पहली बार बनी सिकराय नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के फतेह सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रकाश चंद मीणा को एक वोट से हराया। फतेह सिंह चौहान को 13 वोट मिले, जबकि प्रकाश चंद मीणा को 12 वोट मिले। फतेह सिंह चौहान वार्ड 23 से निर्दलीय पार्षद चुने गए थे, बाद में भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया। इससे पहले अध्यक्ष पद पर भाजपा के कैलाश बैरवा निर्वाचित हुए थे। उपाध्यक्ष का परिणाम रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने करीब 3:45 बजे घोषित किया। परिणाम आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। पुष्पेंद्र घूमना पत्रकार1
- नई मण्ड़ी पुलिस ने गांजा तस्कर को खेडे का पुरा से किया गिरफ्तार, ₹1 लाख 50 हजार का 2 किलो 24 ग्राम गांजा किया जप्त हिंडौन नई मंडी थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी नोबेल सिंह ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दौराने नाकाबंदी खेडे का पुरा से गांजा तस्कर विष्णु पुत्र मुरारी गुर्जर निवासी गेंदकापुरा को गिरफ्तार कर लिया।₹1 लाख 50 हजार का 2 किलो 24 ग्राम गांजा जप्त किया है। आरोपी ने बताया कि मैंने इस गाँजे को सत्येन्द्र जयपुर जो मुझे गांजे को बस स्टैण्ड हिण्डौनसिटी 3-4 दिन पहले भेजा था, जिससे मैंने गांजा लिया था।गांजा तस्कर विष्णु से अवैध गांजे की तस्करी के सम्बध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।अवैध मादक पदार्थ तस्करों के कई नामों के खुलासा होने की सम्भावना से अवैध मादक पदार्थ तस्करों में हडकम्प हुआ है।1
- जयकारों से गूंजा डिग्गी धाम, कल्याण जी महाराज के दरबार पहुंची पदयात्रा आस्था का सैलाब लेकर डिग्गी पहुंचे कल्याण जी के भक्त लालसोट : श्रद्धालुओं ने भगवान कल्याण जी महाराज के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। जय श्री कल्याण के जयघोष से डिग्गी धाम भक्तिमय हो उठा।1
- हिंडौन में जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकले ठाकुर जी के डोले, जलसेन तालाब के छत्तू घाट पर हुई विशेष पूजा-अर्चना... हिंडौन में जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकले ठाकुर जी के डोले, जलसेन तालाब के छत्तू घाट पर हुई विशेष पूजा-अर्चना हिंडौन सिटी। धार्मिक नगरी हिंडौन में जलझूलनी एकादशी का पर्व मंगलवार को अपार श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान श्री कृष्ण (ठाकुर जी) के भव्य डोले (विमान) निकाले गए, जिनमें ठाकुर जी की प्रतिमाओं को मनमोहक नए वस्त्र और श्रृंगार धारण कराकर नगर भ्रमण कराया गया। पर्व पर मुख्य आकर्षण जाट की सराय स्थित प्राचीन श्री कल्याण राय जी मंदिर से निकलने वाला डोला रहा। पंडित गणेश दत्त शास्त्री के विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर जी के डोले की शोभायात्रा शुरू हुई। डोले के प्रस्थान करते ही श्रद्धालुओं ने "श्री कल्याण रायजी" और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयघोषों से पूरा माहौल धर्ममय कर दिया। शोभायात्रा (डोला) शहर के प्रमुख बाजारों व विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोले पर फल-मिठाई चढ़ाकर और पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। जयकारे लगाते श्रद्धालु जलसेन तालाब की ओर बढ़ते रहे। विभिन्न मार्गों से होकर ठाकुर जी का डोला प्रसिद्ध जलसेन तालाब छत्तू घाट पहुंचा। जहां श्याम सुंदर पंडा, राम पंडा,शत्रुघ्न पंडा, सीताराम पंडा, लक्ष्मी कांत शर्मा, मधुसूदन शर्मा व अन्य आचार्यों के सानिध्य में भगवान श्री कल्याण राय जी की प्रतिमा को जल विहार कराया गया और विशेष पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया और महाआरती की गई। महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।इस धार्मिक आयोजन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, मंदिर कमेटी के सदस्यों और हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।3