डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन हसनपुरा/सीवान | प्रखंड के हरपुर कोटवां पंचायत के पिपरा गांव स्थित व जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह डिग्री कॉलेज में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम रामसुभग कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य रामनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस आधुनिक सुविधा का शुभारंभ किया। यह स्मार्ट क्लास प्रेम एयर ग्रुप की सहायक कंपनी एकिमेक एसोसियेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के माध्यम से स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना और उन्हें डिजिटल लर्निंग के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस पहल से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को अब ऑडियो-विजुअल माध्यमों से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी समझ और ज्ञान में व्यापक वृद्धि होगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित रंजन, प्राचार्य डॉ. सिंधु, प्रोफेसर आनंद शंकर, नंद किशोर यादव, रविरंजन, विनोद कश्यप, अमरजीत साह, जय किशोर, सुयाशा निशिका तथा पुरेंद्र प्रखर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रकट करने के साथ हुआ।

- नालंदा में महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बिहार में 'गुNDA' सरकार की यही असली तस्वीर बन गई है!!1
- 💥 स्लग: सिवान सदर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा खुलासा, 15 लाख से अधिक की दवाएं बरामद 💥 सिवान सदर अस्पताल में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान करीब 5 साल पुरानी दवाएं बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इन दवाओं का समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया और इन्हें नियमानुसार नष्ट क्यों नहीं किया गया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है। #Siwan #BiharNews #BreakingNews #HospitalScam #ExpiredMedicine #HealthDepartment #NewsUpdate #SiwanNews1
- खेलो इंडिया सेंटर में हंगामा: कोच से अभद्रता, मारपीट की धमकी का आरोप मैरवा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जो मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित हरिराम हाई स्कूल के खेल मैदान में संचालित होता है, वहां प्रशिक्षण के दौरान अभद्रता और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सेंटर की कोच बेबी कुमारी ने इस संबंध में मैरवा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन की प्रतिलिपि डीएसपी कार्यालय को भी सौंपी गई है। शिकायत में कोच ने आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से नौशाद फिजिकल एकेडमी के संचालक नौशाद आलम एवं उनके साथ आने वाले कुछ बाहरी युवक सरकारी प्रशिक्षण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि नौशाद आलम स्वयं को डायल 112 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताते हुए अपने पद का प्रभाव दिखाते हैं और खेल मैदान पर निजी एकेडमी का संचालन करते हैं। प्रशिक्षिका के अनुसार, जब सरकारी प्रशिक्षण में बाधा डालने का विरोध किया गया तो संबंधित लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा मारपीट की धमकी दी गई। साथ ही, उनके साथ आए बाहरी युवक प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को भी परेशान करते हैं, जिससे केंद्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और प्रशिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर कोच ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को सुचारू रूप से प्रशिक्षण मिल सके। इधर, थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि नौशाद आलम का स्थानांतरण लगभग एक माह पूर्व मैरवा थाना से हो चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में श्री श्री 1008 अर्जून दास जी महाराज के भंडारे के अवसर पर अष्टयाम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और कार्यक्रम का लाभ उठाया। अष्टयाम कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें भजन, कीर्तन और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम का आयोजन भंडारा समिति द्वारा किया जा रहा है।1
- गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ–कुसौंधी मुख्य मार्ग पर ग्राम मुड़ा स्थित एक ईंट भट्ठा के पास 23 मार्च 2026 की शाम करीब 6:10 बजे हुए चर्चित कृष्णा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मानवीय खुफिया सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि हत्या एक सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत की गई थी, जिसमें करीब 20 करोड़ रुपये में सुपारी तय की गई थी। पुलिस के अनुसार, साजिशकर्ताओं ने आपस में संपर्क स्थापित कर शूटरों की व्यवस्था की थी। घटना के दिन आरोपियों द्वारा पहले रेकी की गई और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कृष्णा सिंह की हत्या कर दी गई।1
- nalanda bihar sitla mata mandir me bhagdar 8ki mout kai ghayal1
- जल्पा कल्पा महोत्सव एवं विवाहोत्सव कार्यक्रम,चैता महामुकाबला 1 अप्रैल को सिकंदरपुर (बलिया) पंदह ब्लाक अंतर्गत उदयनगर स्थ अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- मैरवा की बेटी श्रुति कुमारी का भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, एशिया कप खेलने थाईलैंड रवाना मैरवा: मैरवा प्रखंड के हरनाथपुर गांव की रहने वाली श्रुति कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंडर-20 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रुति कुमारी का चयन 19 मार्च को हुआ था, जबकि टूर्नामेंट 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। श्रुति, अभय यादव की पुत्री हैं और वर्तमान में मुजफ्फरपुर समाहरणालय में परिचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह नौकरी खेल कोटे के तहत “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई थी। श्रुति की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन का भी बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता अभय यादव ने बताया कि लक्ष्मीपुर में संचालित लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संजय पाठक ने उन्हें प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रुति की इस उपलब्धि पर पूर्व मुखिया काशीनाथ यादव, शिक्षक रामविनय निराला, जावेद अली, अभिराम पाण्डेय, रामायण चौधरी और अंकुश यादव सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1