खेलो इंडिया सेंटर में हंगामा: कोच से अभद्रता, मारपीट की धमकी का आरोप खेलो इंडिया सेंटर में हंगामा: कोच से अभद्रता, मारपीट की धमकी का आरोप मैरवा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जो मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित हरिराम हाई स्कूल के खेल मैदान में संचालित होता है, वहां प्रशिक्षण के दौरान अभद्रता और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सेंटर की कोच बेबी कुमारी ने इस संबंध में मैरवा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन की प्रतिलिपि डीएसपी कार्यालय को भी सौंपी गई है। शिकायत में कोच ने आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से नौशाद फिजिकल एकेडमी के संचालक नौशाद आलम एवं उनके साथ आने वाले कुछ बाहरी युवक सरकारी प्रशिक्षण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि नौशाद आलम स्वयं को डायल 112 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताते हुए अपने पद का प्रभाव दिखाते हैं और खेल मैदान पर निजी एकेडमी का संचालन करते हैं। प्रशिक्षिका के अनुसार, जब सरकारी प्रशिक्षण में बाधा डालने का विरोध किया गया तो संबंधित लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा मारपीट की धमकी दी गई। साथ ही, उनके साथ आए बाहरी युवक प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को भी परेशान करते हैं, जिससे केंद्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और प्रशिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर कोच ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को सुचारू रूप से प्रशिक्षण मिल सके। इधर, थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि नौशाद आलम का स्थानांतरण लगभग एक माह पूर्व मैरवा थाना से हो चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- खेलो इंडिया सेंटर में हंगामा: कोच से अभद्रता, मारपीट की धमकी का आरोप मैरवा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जो मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित हरिराम हाई स्कूल के खेल मैदान में संचालित होता है, वहां प्रशिक्षण के दौरान अभद्रता और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सेंटर की कोच बेबी कुमारी ने इस संबंध में मैरवा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन की प्रतिलिपि डीएसपी कार्यालय को भी सौंपी गई है। शिकायत में कोच ने आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से नौशाद फिजिकल एकेडमी के संचालक नौशाद आलम एवं उनके साथ आने वाले कुछ बाहरी युवक सरकारी प्रशिक्षण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि नौशाद आलम स्वयं को डायल 112 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताते हुए अपने पद का प्रभाव दिखाते हैं और खेल मैदान पर निजी एकेडमी का संचालन करते हैं। प्रशिक्षिका के अनुसार, जब सरकारी प्रशिक्षण में बाधा डालने का विरोध किया गया तो संबंधित लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा मारपीट की धमकी दी गई। साथ ही, उनके साथ आए बाहरी युवक प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को भी परेशान करते हैं, जिससे केंद्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और प्रशिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर कोच ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को सुचारू रूप से प्रशिक्षण मिल सके। इधर, थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि नौशाद आलम का स्थानांतरण लगभग एक माह पूर्व मैरवा थाना से हो चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ–कुसौंधी मुख्य मार्ग पर ग्राम मुड़ा स्थित एक ईंट भट्ठा के पास 23 मार्च 2026 की शाम करीब 6:10 बजे हुए चर्चित कृष्णा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मानवीय खुफिया सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि हत्या एक सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत की गई थी, जिसमें करीब 20 करोड़ रुपये में सुपारी तय की गई थी। पुलिस के अनुसार, साजिशकर्ताओं ने आपस में संपर्क स्थापित कर शूटरों की व्यवस्था की थी। घटना के दिन आरोपियों द्वारा पहले रेकी की गई और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कृष्णा सिंह की हत्या कर दी गई।1
- नालंदा में महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बिहार में 'गुNDA' सरकार की यही असली तस्वीर बन गई है!!1
- nalanda bihar sitla mata mandir me bhagdar 8ki mout kai ghayal1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव की एक महिला की सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने एक झोलाछाप डाक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रामनगर गांव निवासी विशंभर राम की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि संगीता देवी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए गांव के ही एक ग्रामीण डॉक्टर को बुलाया था। डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर महिला को इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी, परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करना चाहा लेकिन परिजन शव को घर लेकर चले गए...1
- Post by Ajay Kumar1
- *देवरिया थाना भटनी पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 82 सीआरपीसी के तहत की गयी उद्घोषणा* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2023 धारा 302 आईपीसी में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिन बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया के विरुद्ध मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुक्रम में नियमानुसार आज दिनांक 31.03.2026 को अभियुक्त के घर उपर्युक्त पते पर जाकर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा तथा मुनादी की कार्यवाही की गयी तथा ग्राम चौकीदार से डुग्गी पिटवायी गयी। साथ ही अभियुक्त के घर व सार्वजनिक रूप से दृश्य स्थानों पर उक्त संबंध में नियमानुसार नोटिस चस्पा की गयी। *फरार अभियुक्त का विवरण-* 1.सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिनान बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया। *अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण-* 1.मु0अ0सं0 67/2023 धारा 498A,306,302 आईपीसी थाना भटनी जनपद देवरिया। *पुलिस टीम का विवरण* 1.थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय 2.का0 बृजेन्द्र सिंह यादव 3.का0 श्रीराम यादव1
- मैरवा की बेटी श्रुति कुमारी का भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, एशिया कप खेलने थाईलैंड रवाना मैरवा: मैरवा प्रखंड के हरनाथपुर गांव की रहने वाली श्रुति कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंडर-20 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रुति कुमारी का चयन 19 मार्च को हुआ था, जबकि टूर्नामेंट 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। श्रुति, अभय यादव की पुत्री हैं और वर्तमान में मुजफ्फरपुर समाहरणालय में परिचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह नौकरी खेल कोटे के तहत “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई थी। श्रुति की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन का भी बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता अभय यादव ने बताया कि लक्ष्मीपुर में संचालित लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संजय पाठक ने उन्हें प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रुति की इस उपलब्धि पर पूर्व मुखिया काशीनाथ यादव, शिक्षक रामविनय निराला, जावेद अली, अभिराम पाण्डेय, रामायण चौधरी और अंकुश यादव सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1