logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैरवा की बेटी श्रुति कुमारी का भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, एशिया कप खेलने थाईलैंड रवाना मैरवा की बेटी श्रुति कुमारी का भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, एशिया कप खेलने थाईलैंड रवाना मैरवा: मैरवा प्रखंड के हरनाथपुर गांव की रहने वाली श्रुति कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंडर-20 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रुति कुमारी का चयन 19 मार्च को हुआ था, जबकि टूर्नामेंट 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। श्रुति, अभय यादव की पुत्री हैं और वर्तमान में मुजफ्फरपुर समाहरणालय में परिचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह नौकरी खेल कोटे के तहत “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई थी। श्रुति की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन का भी बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता अभय यादव ने बताया कि लक्ष्मीपुर में संचालित लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संजय पाठक ने उन्हें प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रुति की इस उपलब्धि पर पूर्व मुखिया काशीनाथ यादव, शिक्षक रामविनय निराला, जावेद अली, अभिराम पाण्डेय, रामायण चौधरी और अंकुश यादव सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

8 hrs ago
user_Hindustan tv
Hindustan tv
Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
8 hrs ago

मैरवा की बेटी श्रुति कुमारी का भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, एशिया कप खेलने थाईलैंड रवाना मैरवा की बेटी श्रुति कुमारी का भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, एशिया कप खेलने थाईलैंड रवाना मैरवा: मैरवा प्रखंड के हरनाथपुर गांव की रहने वाली श्रुति कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंडर-20 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रुति कुमारी का चयन 19 मार्च को हुआ था, जबकि टूर्नामेंट 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। श्रुति, अभय यादव की पुत्री हैं और वर्तमान में मुजफ्फरपुर समाहरणालय में परिचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह नौकरी खेल कोटे के तहत “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई थी। श्रुति की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन का भी बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता अभय यादव ने बताया कि लक्ष्मीपुर में संचालित लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संजय पाठक ने उन्हें प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रुति की इस उपलब्धि पर पूर्व मुखिया काशीनाथ यादव, शिक्षक रामविनय निराला, जावेद अली, अभिराम पाण्डेय, रामायण चौधरी और अंकुश यादव सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • खेलो इंडिया सेंटर में हंगामा: कोच से अभद्रता, मारपीट की धमकी का आरोप मैरवा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जो मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित हरिराम हाई स्कूल के खेल मैदान में संचालित होता है, वहां प्रशिक्षण के दौरान अभद्रता और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सेंटर की कोच बेबी कुमारी ने इस संबंध में मैरवा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन की प्रतिलिपि डीएसपी कार्यालय को भी सौंपी गई है। शिकायत में कोच ने आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से नौशाद फिजिकल एकेडमी के संचालक नौशाद आलम एवं उनके साथ आने वाले कुछ बाहरी युवक सरकारी प्रशिक्षण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि नौशाद आलम स्वयं को डायल 112 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताते हुए अपने पद का प्रभाव दिखाते हैं और खेल मैदान पर निजी एकेडमी का संचालन करते हैं। प्रशिक्षिका के अनुसार, जब सरकारी प्रशिक्षण में बाधा डालने का विरोध किया गया तो संबंधित लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा मारपीट की धमकी दी गई। साथ ही, उनके साथ आए बाहरी युवक प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को भी परेशान करते हैं, जिससे केंद्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और प्रशिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर कोच ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को सुचारू रूप से प्रशिक्षण मिल सके। इधर, थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि नौशाद आलम का स्थानांतरण लगभग एक माह पूर्व मैरवा थाना से हो चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    खेलो इंडिया सेंटर में हंगामा: कोच से अभद्रता, मारपीट की धमकी का आरोप
मैरवा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, जो मैरवा के गुठनी मोड़ स्थित हरिराम हाई स्कूल के खेल मैदान में संचालित होता है, वहां प्रशिक्षण के दौरान अभद्रता और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। सेंटर की कोच बेबी कुमारी ने इस संबंध में मैरवा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन की प्रतिलिपि डीएसपी कार्यालय को भी सौंपी गई है।
शिकायत में कोच ने आरोप लगाया है कि पिछले एक सप्ताह से नौशाद फिजिकल एकेडमी के संचालक नौशाद आलम एवं उनके साथ आने वाले कुछ बाहरी युवक सरकारी प्रशिक्षण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि नौशाद आलम स्वयं को डायल 112 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत बताते हुए अपने पद का प्रभाव दिखाते हैं और खेल मैदान पर निजी एकेडमी का संचालन करते हैं।
प्रशिक्षिका के अनुसार, जब सरकारी प्रशिक्षण में बाधा डालने का विरोध किया गया तो संबंधित लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा मारपीट की धमकी दी गई। साथ ही, उनके साथ आए बाहरी युवक प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को भी परेशान करते हैं, जिससे केंद्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और प्रशिक्षण कार्य बाधित हो रहा है।
इस पूरे मामले को लेकर कोच ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को सुचारू रूप से प्रशिक्षण मिल सके।
इधर, थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि नौशाद आलम का स्थानांतरण लगभग एक माह पूर्व मैरवा थाना से हो चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    2 hrs ago
  • 💥 स्लग: सिवान सदर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा खुलासा, 15 लाख से अधिक की दवाएं बरामद 💥 सिवान सदर अस्पताल में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान करीब 5 साल पुरानी दवाएं बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इन दवाओं का समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया और इन्हें नियमानुसार नष्ट क्यों नहीं किया गया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है। #Siwan #BiharNews #BreakingNews #HospitalScam #ExpiredMedicine #HealthDepartment #NewsUpdate #SiwanNews
    1
    💥 स्लग: सिवान सदर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा खुलासा, 15 लाख से अधिक की दवाएं बरामद 💥
सिवान सदर अस्पताल में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान करीब 5 साल पुरानी दवाएं बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इन दवाओं का समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया और इन्हें नियमानुसार नष्ट क्यों नहीं किया गया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है।
#Siwan #BiharNews #BreakingNews #HospitalScam #ExpiredMedicine #HealthDepartment #NewsUpdate #SiwanNews
    user_Aakash Srivastava
    Aakash Srivastava
    पत्रकार सिवान, सीवान, बिहार•
    29 min ago
  • गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ–कुसौंधी मुख्य मार्ग पर ग्राम मुड़ा स्थित एक ईंट भट्ठा के पास 23 मार्च 2026 की शाम करीब 6:10 बजे हुए चर्चित कृष्णा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मानवीय खुफिया सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि हत्या एक सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत की गई थी, जिसमें करीब 20 करोड़ रुपये में सुपारी तय की गई थी। पुलिस के अनुसार, साजिशकर्ताओं ने आपस में संपर्क स्थापित कर शूटरों की व्यवस्था की थी। घटना के दिन आरोपियों द्वारा पहले रेकी की गई और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कृष्णा सिंह की हत्या कर दी गई।
    1
    गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के हथुआ–कुसौंधी मुख्य मार्ग पर ग्राम मुड़ा स्थित एक ईंट भट्ठा के पास 23 मार्च 2026 की शाम करीब 6:10 बजे हुए चर्चित कृष्णा सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, मानवीय खुफिया सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान यह सामने आया कि हत्या एक सुनियोजित आपराधिक साजिश के तहत की गई थी, जिसमें करीब 20 करोड़ रुपये में सुपारी तय की गई थी। पुलिस के अनुसार, साजिशकर्ताओं ने आपस में संपर्क स्थापित कर शूटरों की व्यवस्था की थी। घटना के दिन आरोपियों द्वारा पहले रेकी की गई और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से कृष्णा सिंह की हत्या कर दी गई।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    2 hrs ago
  • नालंदा में महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बिहार में 'गुNDA' सरकार की यही असली तस्वीर बन गई है!!
    1
    नालंदा में महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बिहार में 'गुNDA' सरकार की यही असली तस्वीर बन गई है!!
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    6 hrs ago
  • nalanda bihar sitla mata mandir me bhagdar 8ki mout kai ghayal
    1
    nalanda bihar 
sitla mata mandir me bhagdar 8ki mout kai ghayal
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव की एक महिला की सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने एक झोलाछाप डाक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रामनगर गांव निवासी विशंभर राम की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि संगीता देवी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए गांव के ही एक ग्रामीण डॉक्टर को बुलाया था। डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर महिला को इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी, परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करना चाहा लेकिन परिजन शव को घर लेकर चले गए...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव की एक महिला की सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने एक झोलाछाप डाक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रामनगर गांव निवासी विशंभर राम की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि संगीता देवी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए गांव के ही एक ग्रामीण डॉक्टर को बुलाया था। डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर महिला को इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी, परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करना चाहा लेकिन परिजन शव को घर लेकर चले गए...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    16 hrs ago
  • Post by Ajay Kumar
    1
    Post by Ajay Kumar
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    पत्रकार Madhuban, Mau•
    3 hrs ago
  • मैरवा की बेटी श्रुति कुमारी का भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, एशिया कप खेलने थाईलैंड रवाना मैरवा: मैरवा प्रखंड के हरनाथपुर गांव की रहने वाली श्रुति कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंडर-20 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्रुति कुमारी का चयन 19 मार्च को हुआ था, जबकि टूर्नामेंट 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। श्रुति, अभय यादव की पुत्री हैं और वर्तमान में मुजफ्फरपुर समाहरणालय में परिचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह नौकरी खेल कोटे के तहत “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई थी। श्रुति की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन का भी बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता अभय यादव ने बताया कि लक्ष्मीपुर में संचालित लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संजय पाठक ने उन्हें प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रुति की इस उपलब्धि पर पूर्व मुखिया काशीनाथ यादव, शिक्षक रामविनय निराला, जावेद अली, अभिराम पाण्डेय, रामायण चौधरी और अंकुश यादव सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    1
    मैरवा की बेटी श्रुति कुमारी का भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, एशिया कप खेलने थाईलैंड रवाना
मैरवा: मैरवा प्रखंड के हरनाथपुर गांव की रहने वाली श्रुति कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंडर-20 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
श्रुति कुमारी का चयन 19 मार्च को हुआ था, जबकि टूर्नामेंट 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
श्रुति, अभय यादव की पुत्री हैं और वर्तमान में मुजफ्फरपुर समाहरणालय में परिचारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह नौकरी खेल कोटे के तहत “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई थी।
श्रुति की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन का भी बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता अभय यादव ने बताया कि लक्ष्मीपुर में संचालित लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक संजय पाठक ने उन्हें प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
श्रुति की इस उपलब्धि पर पूर्व मुखिया काशीनाथ यादव, शिक्षक रामविनय निराला, जावेद अली, अभिराम पाण्डेय, रामायण चौधरी और अंकुश यादव सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    user_Hindustan tv
    Hindustan tv
    Local News Reporter मैरवा, सीवान, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.