Shuru
Apke Nagar Ki App…
Barihal House Building Lifting All India Limited Services Kar Raha hai Content Er-Satish Kumar mobile Nambar 8292246461,7549815540 Call kare स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाऐ
Barihal House Biulding Lifting
Barihal House Building Lifting All India Limited Services Kar Raha hai Content Er-Satish Kumar mobile Nambar 8292246461,7549815540 Call kare स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाऐ
More news from बिहार and nearby areas
- गोगरी व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन, उमड़ी भीड़, ऋण वसूली की जा रही है। गोगरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ न्यायालय परिसर में जुटने लगी। दोपहर दो बजे तक विभिन्न मामलों के निपटारे को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। लोक अदालत में बैंक से जुड़े ऋण वसूली सहित विभिन्न मामलों के निपटारे की प्रक्रिया की गई। कई बैंकों के ब्रांच मैनेजर और बैंक कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण से संबंधित मामलों में लोगों से बातचीत कर बकाया राशि के भुगतान और मामलों के समझौता के लिए पहल की गई। इस दौरान कई लोगों से ऋण की राशि की वसूली भी की गई। लोक अदालत में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को लेकर संबंधित कर्मी और अधिकारी अपने-अपने काउंटर पर मौजूद रहे। लोगों को मामलों के त्वरित निपटारे और समझौते की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। न्यायालय परिसर में भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मी और पुलिस बल भी सक्रिय रहे। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराने पर लोगों को समय और धन की बचत होती है। आयोजन को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।1
- तेजस्वी पर पप्पू यादव का बड़ा हमला! ‘औकात’ वाले बयान से मचा सियासी घमासान, अमित शाह पर भी निशाना1
- पंजाब में कांग्रेस पूरी मजबूती और बुलंद हौसलों के साथ चुनावी मैदान में है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता अपना समर्थन और आशीर्वाद कांग्रेस को देगी । AAP की राज्य सरकार की नाकाम नीतियों का हिसाब लेने के लिए जनता तैयार है। वहीं, BJP और अकाली दल अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन तलाशने में लगे हुए है। पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।1
- हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।1
- राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुंगेर: एडीआर भवन में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया लोक अदालत का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री राकेश कुमार सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती अदिति गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम संतोष कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विकास कुमार मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मनीषा कुमारी विधिज्ञ मुंगेर के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह मुंगेर विधिज्ञ संघ के सचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।1
- जब हादसे का मंजर बना स्कूल का मैंदान मौक ड्रिल ने बच्चों को सिखाया जिंदगी बचाने का सबक सड़क हादसा हो या रेल दुर्घटना हादसा कभी बताकर नहीं आता। लेकिन थोड़ी सी सावधानी किसी की जिंदगी जरूर बचा सकती है। इसी सोच के साथ मधेपुरा के चौसा प्रखंड में बच्चों को सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव के तरीके बताए गए। खास बात ये रही कि कन्या मध्य विद्यालय चौसा में सिर्फ बातें नहीं हुईं, बल्कि मौक ड्रिल के जरिए बच्चों को हादसे की तस्वीर समझाई गई। मौक ड्रिल इतनी वास्तविक लगी कि मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। ये तस्वीरें मधेपुरा के चौसा की हैं।स्कूल का मैदान है, बच्चे मौजूद हैं और उनके सामने सड़क हादसे का एक ऐसा दृश्य तैयार किया गया है, जिसने देखने वालों को कुछ पल के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चौसा प्रखंड के सभी विद्यालयों में शनिवार को बच्चों को सड़क एवं रेल दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी गई। विद्यालयों के फोकल शिक्षकों और बाल प्रेरकों ने बच्चों को बताया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। कन्या मध्य विद्यालय चौसा में शिक्षक संजय कुमार सुमन ने मौक ड्रिल के जरिए सड़क दुर्घटना की स्थिति को समझाया। मौक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को बताया गया कि दुर्घटना के बाद घबराने के बजाय किस तरह सावधानी बरतनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद कैसे की जा सकती है। ड्रिल का दृश्य इतना प्रभावी था कि इसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने के कई जरूरी नियम बताए। उन्होंने कहा कि सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलना चाहिए। फुटपाथ हो तो उसका इस्तेमाल करना चाहिए। सड़क पार करते समय पहले दाएं, फिर बाएं और दोबारा दाएं देखकर ही सड़क पार करनी चाहिए। बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग, फुटओवर ब्रिज और सबवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। बच्चों को ये भी बताया गया कि सड़क पर दौड़ते या खेलते हुए सड़क पार करना कितना खतरनाक हो सकता है। चलते वाहन से हाथ, सिर या शरीर बाहर निकालना हो या वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना दोनों ही जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही कान में ईयरफोन लगाकर सड़क पर चलने से बचने की सलाह दी गई। बस, ऑटो या ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले उसमें चढ़ने या उतरने की कोशिश नहीं करने को भी कहा गया। वरीय शिक्षक संजय कुमार सुमन ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक संकेतों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में अभी भी जागरूकता की कमी है। लगातार बढ़ती आबादी, सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या और कई जगह खराब सड़कें हादसों की बड़ी वजह बनती हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को बचपन से ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाए। उन्हें बताया जाए कि ट्रैफिक सिग्नल में लाल का मतलब रुकना और हरे का मतलब आगे बढ़ना होता है। सड़क सुरक्षा के नियम किताबों तक सीमित रहें तो उनका फायदा कम है... लेकिन अगर यही नियम बच्चों को स्कूल में व्यवहारिक तरीके से समझाए जाएं, तो यही बच्चे आगे चलकर खुद भी सुरक्षित रहेंगे और अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। चौसा के इस स्कूल में हुई मौक ड्रिल का मकसद भी यही था कि बच्चे हादसे को सिर्फ खबर की तरह नहीं, बल्कि जिंदगी से जुड़े खतरे के रूप में समझें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रेल दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए गए। रेलवे ट्रैक के आसपास सावधानी बरतने, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने और किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करने की सीख दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक प्रतिभा गुप्ता, बिंदु कुमारी, उमेश प्रसाद यादव, संजीवानंद, प्रिया नंदी, प्रीति कुमारी, हन्नान मंसूरी और रेहाना खातून मौजूद रहीं। ईको क्लब की जूही कुमारी, मनिका कुमारी, अर्पिता कुमारी और मुस्कान कुमारी समेत बाल सांसद की प्रधानमंत्री पूजा कुमारी, सुहानी खातून और बड़ी संख्या में बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। चौसा के स्कूल में हुई ये मौक ड्रिल बच्चों के लिए सिर्फ एक अभ्यास नहीं थी... बल्कि सड़क और रेल हादसों से बचने का ऐसा सबक थी, जिसे बच्चे जिंदगी भर याद रख सकते हैं। जरूरत सिर्फ इतनी है कि सुरक्षा के ये नियम स्कूल से निकलकर घर और सड़क तक भी पहुंचें।1
- राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* *राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राघोपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित महिलाओं को नगद आर्थिक सहायता दी।पप्पू यादव ने लोदीपुर निवासी बादल मंडल और सिकंदर मंडल के परिजनों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं कोयली खुटाहा में नाव हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।सांसद ने कहा कि राघोपुर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। खैरपुर और अतगामा के समीप बांध पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राहत पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रही है। बिजली, नाव और जरूरी सुविधाओं के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं पप्पू यादव ने सिकंदर मंडल की नाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख रुपये खर्च कर जमीन बेचकर नाव बनवाई गई थी, जो बाढ़ में डूब गई। सांसद ने नाव के नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने गोराडीह प्रखंड के कोयली खुटाहा गांव में हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी और सरकार से मृतक परिवारों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं करीब 15 दिनों से लापता बादल मंडल के परिजनों से भी सांसद मिले और उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य इतने दिनों तक लापता रहे और अंतिम विदाई तक न मिल सके, यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है।पप्पू यादव ने एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग कार्यों में खर्च होने वाली सरकारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल रहा। सांसद ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और पिछले करीब 40 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों, माफिया और पदाधिकारियों की संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ गरीबों की नियति नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनका धर्म और कर्तव्य है बाइट -- पप्पू यादव सांसद पूर्णिया4
- गोगरी प्रखंड स्थित बोरना जीएन बांध पर बट प्रभावित लोगों के बीच किया गया अंग वस्त्र का वितरण। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच किया अंगवस्त्र का वितरण, मानवता की मिसाल पेश करने की अपील गोगरी। जिले में बाढ़ की स्थिति और भीषण गर्मी व तेज धूप के बीच गोगरी नगर परिषद सहित बौरना जीएन बांध एवं गोगरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया गया। यह वितरण सासाराम-चेनारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती के सहयोग से समाजसेवी एवं दिव्यांग एक्टिविस्ट आरिफ अराफात की अगुवाई में किया गया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े उपलब्ध कराए गए। अंगवस्त्र मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की और सहयोग के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया। मौके पर एडवोकेट बिशप कुमार एवं आरिफ अराफात ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। लोग आमतौर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराते हैं, जिससे निश्चित रूप से राहत मिलती है, लेकिन कपड़े भी उनकी महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर होना पड़ा है। ऐसे समय में स्वच्छ एवं पहनने योग्य कपड़ों की व्यवस्था कराना भी जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानवता के नाते जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर अभिषेक भारती एवं आरिफ अराफात ने बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद जारी रखने की बात कही।1
- सम्राट सरकार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला—“अपराध बेलगाम, अब मोदी जी चुनाव में जंगलराज का रोना रोएंगे?”1