logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* *राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राघोपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित महिलाओं को नगद आर्थिक सहायता दी।पप्पू यादव ने लोदीपुर निवासी बादल मंडल और सिकंदर मंडल के परिजनों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं कोयली खुटाहा में नाव हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।सांसद ने कहा कि राघोपुर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। खैरपुर और अतगामा के समीप बांध पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राहत पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रही है। बिजली, नाव और जरूरी सुविधाओं के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं पप्पू यादव ने सिकंदर मंडल की नाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख रुपये खर्च कर जमीन बेचकर नाव बनवाई गई थी, जो बाढ़ में डूब गई। सांसद ने नाव के नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने गोराडीह प्रखंड के कोयली खुटाहा गांव में हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी और सरकार से मृतक परिवारों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं करीब 15 दिनों से लापता बादल मंडल के परिजनों से भी सांसद मिले और उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य इतने दिनों तक लापता रहे और अंतिम विदाई तक न मिल सके, यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है।पप्पू यादव ने एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग कार्यों में खर्च होने वाली सरकारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल रहा। सांसद ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और पिछले करीब 40 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों, माफिया और पदाधिकारियों की संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ गरीबों की नियति नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनका धर्म और कर्तव्य है बाइट -- पप्पू यादव सांसद पूर्णिया

8 hrs ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
8 hrs ago

राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* *राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राघोपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित महिलाओं को नगद आर्थिक सहायता दी।पप्पू यादव ने लोदीपुर निवासी बादल मंडल

और सिकंदर मंडल के परिजनों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं कोयली खुटाहा में नाव हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।सांसद ने कहा कि राघोपुर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। खैरपुर और अतगामा के समीप बांध पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राहत पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रही है। बिजली, नाव और जरूरी सुविधाओं के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं पप्पू यादव ने सिकंदर मंडल की नाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा

कि करीब 70 लाख रुपये खर्च कर जमीन बेचकर नाव बनवाई गई थी, जो बाढ़ में डूब गई। सांसद ने नाव के नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने गोराडीह प्रखंड के कोयली खुटाहा गांव में हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी और सरकार से मृतक परिवारों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं करीब 15 दिनों से लापता बादल मंडल के परिजनों से भी सांसद मिले और उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य इतने दिनों तक लापता रहे और अंतिम विदाई

तक न मिल सके, यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है।पप्पू यादव ने एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग कार्यों में खर्च होने वाली सरकारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल रहा। सांसद ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और पिछले करीब 40 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों, माफिया और पदाधिकारियों की संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ गरीबों की नियति नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनका धर्म और कर्तव्य है बाइट -- पप्पू यादव सांसद पूर्णिया

More news from बिहार and nearby areas
  • Brics सम्मेलन आयोजन क्या है? मोदी जी इतने इनको लेकर के व्यस्त क्यों है? अध्यक्षता भारत के पास,चलिए जानते हैं? #BRICSSummit #BharatMandapam #reelsviralシ #NarendraModi #newdelhi
    1
    Brics सम्मेलन आयोजन क्या है? मोदी जी इतने इनको लेकर के व्यस्त क्यों है? अध्यक्षता भारत के पास,चलिए जानते हैं? #BRICSSummit #BharatMandapam #reelsviralシ #NarendraModi #newdelhi
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के आरएस कॉलेज के समीप कुशवाहा कॉलोनी में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे युवक को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव निवासी कृष्णदेव कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जिस मोटरसाइकिल से आया था, उसे जुर्माना की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय भेजा गया है। जुर्माना की कार्रवाई पूरी होने के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा।
    1
    शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार
तारापुर थाना क्षेत्र के आरएस कॉलेज के समीप कुशवाहा कॉलोनी में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे युवक को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव निवासी कृष्णदेव कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जिस मोटरसाइकिल से आया था, उसे जुर्माना की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय भेजा गया है। जुर्माना की कार्रवाई पूरी होने के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
    1
    हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

हवेली खड़गपुर में कांग्रेस की प्रखंड और नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • छोटी बोरना ढाला के समीप सवारी उतार कर ई रिक्शा बैक करने के दौरान बाढ़ के पानी में जा गिरा, बाल बाल बचे चालक। गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना ढाला के समीप शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे सवारी उतारने के बाद ई-रिक्शा को बैक करने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया। नियंत्रण खोने के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे जमा बाढ़ के पानी में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा को भी बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के पानी के कारण सड़क के किनारे की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में वाहनों को बैक करने के दौरान चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। शनिवार को भी ई-रिक्शा चालक सवारी उतारने के बाद वाहन को पीछे कर रहा था, इसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हो गया।
    1
    छोटी बोरना ढाला के समीप सवारी उतार कर ई रिक्शा बैक करने के दौरान बाढ़ के पानी में जा गिरा, बाल बाल बचे चालक।
गोगरी प्रखंड अंतर्गत छोटी बोरना ढाला के समीप शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे सवारी उतारने के बाद ई-रिक्शा को बैक करने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया। नियंत्रण खोने के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे जमा बाढ़ के पानी में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा चालक को मामूली चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ई-रिक्शा को भी बाढ़ के पानी से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के पानी के कारण सड़क के किनारे की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में वाहनों को बैक करने के दौरान चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। शनिवार को भी ई-रिक्शा चालक सवारी उतारने के बाद वाहन को पीछे कर रहा था, इसी दौरान नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हो गया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अन्तर्गत बाढ प्रभावित गांवो मे बोट एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजो तक पहुंच कर दवाओ का वितरण मेडिकल टीम के द्वारा किया जा रहा है।
    1
    गोगरी प्रखंड अन्तर्गत बाढ प्रभावित गांवो मे बोट एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजो तक पहुंच कर दवाओ का वितरण मेडिकल टीम के द्वारा किया जा रहा है।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • मुंगेर:ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रभात रंजन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को सभी जिलों के जिला न्यायालय स्थित विधिक प्राधिकार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजस्व सहित अन्य छोटे-छोटे मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान का मामला भी प्रमुख है। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जिन लोगों का ट्रैफिक चालान 90 दिन से ज्यादा से लंबित (Pending) है, यानी 11 जून 2026 या उससे पहले का चालान है, वे आज लोक अदालत में जाकर अपने चालान का निष्पादन करा सकते हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि आज *जितने का चालान है, उसकी लगभग आधी राशि ही जमा करनी पड़ेगी और चालान क्लियर हो जाएगा। - बिना हेलमेट का 1000 रु. का चालान सिर्फ 500 रु. में खत्म होगा। - बिना ड्राइविंग लाइसेंस का 5000 रु. का चालान सिर्फ 2500 रु. में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों के रिकॉर्ड में काफी पुराने चालान पेंडिंग हैं, जिस कारण उन्हें प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने या अन्य कार्यों में परेशानी होती है। दुर्घटना की स्थिति में भी पेंडिंग चालान से काफी दिक्कत होती है। ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन जी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने जिला न्यायालय में जाकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निष्पादन आधा जुर्माना देकर कराएं और इस संदेश को अपने मिलने-जुलने वालों तक भी पहुँचाएं।
    1
    मुंगेर:ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रभात रंजन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को सभी जिलों के जिला न्यायालय स्थित विधिक प्राधिकार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजस्व सहित अन्य छोटे-छोटे मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान का मामला भी प्रमुख है।
ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जिन लोगों का ट्रैफिक चालान 90 दिन से ज्यादा से लंबित (Pending) है, यानी 11 जून 2026 या उससे पहले का चालान है, वे आज लोक अदालत में जाकर अपने चालान का निष्पादन करा सकते हैं।

सबसे बड़ी राहत यह है कि आज *जितने का चालान है, उसकी लगभग आधी राशि ही जमा करनी पड़ेगी और चालान क्लियर हो जाएगा।
- बिना हेलमेट का 1000 रु. का चालान सिर्फ 500 रु. में खत्म होगा।
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस का 5000 रु. का चालान सिर्फ 2500 रु. में खत्म होगा।

उन्होंने कहा कि कई लोगों के रिकॉर्ड में काफी पुराने चालान पेंडिंग हैं, जिस कारण उन्हें प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने या अन्य कार्यों में परेशानी होती है। दुर्घटना की स्थिति में भी पेंडिंग चालान से काफी दिक्कत होती है।

ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन जी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने जिला न्यायालय में जाकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निष्पादन आधा जुर्माना देकर कराएं और इस संदेश को अपने मिलने-जुलने वालों तक भी पहुँचाएं।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम एंकर: कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता। घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी बाइट: अमर यादव — जवान के भाई बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता
    4
    जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप

पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप
पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार
डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
एंकर:
कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था।
आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता।
घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी
बाइट: अमर यादव — जवान के भाई
बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago

डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर |
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.