Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोगरी प्रखंड अन्तर्गत बाढ प्रभावित गांवो मे बोट एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजो तक पहुंच कर दवाओ का वितरण मेडिकल टीम के द्वारा किया जा रहा है।
Abhay Kumar Press
गोगरी प्रखंड अन्तर्गत बाढ प्रभावित गांवो मे बोट एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजो तक पहुंच कर दवाओ का वितरण मेडिकल टीम के द्वारा किया जा रहा है।
More news from बिहार and nearby areas
- भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे ब्रिक्स नेताओं के चेहरे 15 दिनों की मेहनत से तैयार की अनोखी कलाकृति, कला के जरिए दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश मुंगेर। बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश भी अंकित किया गया है। पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है। मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे ब्रिक्स नेताओं के चेहरे 15 दिनों की मेहनत से तैयार की अनोखी कलाकृति, कला के जरिए दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश मुंगेर। बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश भी अंकित किया गया है। पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है। मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।1
- Brics सम्मेलन आयोजन क्या है? मोदी जी इतने इनको लेकर के व्यस्त क्यों है? अध्यक्षता भारत के पास,चलिए जानते हैं? #BRICSSummit #BharatMandapam #reelsviralシ #NarendraModi #newdelhi1
- शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार तारापुर थाना क्षेत्र के आरएस कॉलेज के समीप कुशवाहा कॉलोनी में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे युवक को तारापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव निवासी कृष्णदेव कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक जिस मोटरसाइकिल से आया था, उसे जुर्माना की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय भेजा गया है। जुर्माना की कार्रवाई पूरी होने के बाद वाहन को छोड़ा जाएगा।1
- Barihal House Building Lifting All India Limited Services Kar Raha hai Content Er-Satish Kumar mobile Nambar 8292246461,7549815540 Call kare स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाऐ1
- मुंगेर:ट्रैफिक डीएसपी श्री प्रभात रंजन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को सभी जिलों के जिला न्यायालय स्थित विधिक प्राधिकार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में राजस्व सहित अन्य छोटे-छोटे मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक चालान का मामला भी प्रमुख है। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि जिन लोगों का ट्रैफिक चालान 90 दिन से ज्यादा से लंबित (Pending) है, यानी 11 जून 2026 या उससे पहले का चालान है, वे आज लोक अदालत में जाकर अपने चालान का निष्पादन करा सकते हैं। सबसे बड़ी राहत यह है कि आज *जितने का चालान है, उसकी लगभग आधी राशि ही जमा करनी पड़ेगी और चालान क्लियर हो जाएगा। - बिना हेलमेट का 1000 रु. का चालान सिर्फ 500 रु. में खत्म होगा। - बिना ड्राइविंग लाइसेंस का 5000 रु. का चालान सिर्फ 2500 रु. में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों के रिकॉर्ड में काफी पुराने चालान पेंडिंग हैं, जिस कारण उन्हें प्रदूषण सर्टिफिकेट बनवाने या अन्य कार्यों में परेशानी होती है। दुर्घटना की स्थिति में भी पेंडिंग चालान से काफी दिक्कत होती है। ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन जी ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने जिला न्यायालय में जाकर अपने लंबित ट्रैफिक चालानों का निष्पादन आधा जुर्माना देकर कराएं और इस संदेश को अपने मिलने-जुलने वालों तक भी पहुँचाएं।1
- गोगरी प्रखंड स्थित बोरना जीएन बांध पर बट प्रभावित लोगों के बीच किया गया अंग वस्त्र का वितरण। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच किया अंगवस्त्र का वितरण, मानवता की मिसाल पेश करने की अपील गोगरी। जिले में बाढ़ की स्थिति और भीषण गर्मी व तेज धूप के बीच गोगरी नगर परिषद सहित बौरना जीएन बांध एवं गोगरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया गया। यह वितरण सासाराम-चेनारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती के सहयोग से समाजसेवी एवं दिव्यांग एक्टिविस्ट आरिफ अराफात की अगुवाई में किया गया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े उपलब्ध कराए गए। अंगवस्त्र मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की और सहयोग के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया। मौके पर एडवोकेट बिशप कुमार एवं आरिफ अराफात ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। लोग आमतौर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराते हैं, जिससे निश्चित रूप से राहत मिलती है, लेकिन कपड़े भी उनकी महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर होना पड़ा है। ऐसे समय में स्वच्छ एवं पहनने योग्य कपड़ों की व्यवस्था कराना भी जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानवता के नाते जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर अभिषेक भारती एवं आरिफ अराफात ने बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद जारी रखने की बात कही।1
- राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* *राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राघोपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित महिलाओं को नगद आर्थिक सहायता दी।पप्पू यादव ने लोदीपुर निवासी बादल मंडल और सिकंदर मंडल के परिजनों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं कोयली खुटाहा में नाव हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।सांसद ने कहा कि राघोपुर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। खैरपुर और अतगामा के समीप बांध पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राहत पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रही है। बिजली, नाव और जरूरी सुविधाओं के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं पप्पू यादव ने सिकंदर मंडल की नाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख रुपये खर्च कर जमीन बेचकर नाव बनवाई गई थी, जो बाढ़ में डूब गई। सांसद ने नाव के नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने गोराडीह प्रखंड के कोयली खुटाहा गांव में हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी और सरकार से मृतक परिवारों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं करीब 15 दिनों से लापता बादल मंडल के परिजनों से भी सांसद मिले और उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य इतने दिनों तक लापता रहे और अंतिम विदाई तक न मिल सके, यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है।पप्पू यादव ने एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग कार्यों में खर्च होने वाली सरकारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल रहा। सांसद ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और पिछले करीब 40 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों, माफिया और पदाधिकारियों की संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ गरीबों की नियति नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनका धर्म और कर्तव्य है बाइट -- पप्पू यादव सांसद पूर्णिया4
- तारापुर अस्पताल में दिव्यांगता जांच शिविर, 71 लोगों ने कराया पंजीयन अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में शुक्रवार को दिव्यांगता जांच एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जदयू नेता ई. रोहित चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच की। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में 71 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। इनमें हड्डी से संबंधित 41 मरीजों की जांच की गई, जबकि नेत्र संबंधी दिव्यांगता के मरीजों की भी जांच कर आवश्यकतानुसार रेफर किया गया। पांच पंजीकृत दिव्यांग जांच कराने नहीं पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिकंदर रजक, फिजिशियन डॉ. प्रवीण कुमार कौशल एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम कुमार ने मरीजों की जांच की। नेत्र जांच में ओप्थैल्मिक असिस्टेंट मुकेश कुमार ने सहयोग किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख अश्वनि राज, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। शिविर के बाद ई. रोहित चौधरी ने डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।1
- जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम एंकर: कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता। घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी बाइट: अमर यादव — जवान के भाई बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता4