logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम एंकर: कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता। घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी बाइट: अमर यादव — जवान के भाई बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता

2 hrs ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
2 hrs ago

जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम एंकर: कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान

बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर

पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता। घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के

निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी बाइट: अमर यादव — जवान के भाई बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर अस्पताल में दिव्यांगता जांच शिविर, 71 लोगों ने कराया पंजीयन अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में शुक्रवार को दिव्यांगता जांच एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जदयू नेता ई. रोहित चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच की। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में 71 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। इनमें हड्डी से संबंधित 41 मरीजों की जांच की गई, जबकि नेत्र संबंधी दिव्यांगता के मरीजों की भी जांच कर आवश्यकतानुसार रेफर किया गया। पांच पंजीकृत दिव्यांग जांच कराने नहीं पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिकंदर रजक, फिजिशियन डॉ. प्रवीण कुमार कौशल एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम कुमार ने मरीजों की जांच की। नेत्र जांच में ओप्थैल्मिक असिस्टेंट मुकेश कुमार ने सहयोग किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख अश्वनि राज, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। शिविर के बाद ई. रोहित चौधरी ने डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
    1
    तारापुर अस्पताल में दिव्यांगता जांच शिविर, 71 लोगों ने कराया पंजीयन
अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में शुक्रवार को दिव्यांगता जांच एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जदयू नेता ई. रोहित चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच की। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में 71 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। इनमें हड्डी से संबंधित 41 मरीजों की जांच की गई, जबकि नेत्र संबंधी दिव्यांगता के मरीजों की भी जांच कर आवश्यकतानुसार रेफर किया गया। पांच पंजीकृत दिव्यांग जांच कराने नहीं पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिकंदर रजक, फिजिशियन डॉ. प्रवीण कुमार कौशल एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम कुमार ने मरीजों की जांच की। नेत्र जांच में ओप्थैल्मिक असिस्टेंट मुकेश कुमार ने सहयोग किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख अश्वनि राज, अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। शिविर के बाद ई. रोहित चौधरी ने डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गोगरी व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन, उमड़ी भीड़, ऋण वसूली की जा रही है। गोगरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ न्यायालय परिसर में जुटने लगी। दोपहर दो बजे तक विभिन्न मामलों के निपटारे को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। लोक अदालत में बैंक से जुड़े ऋण वसूली सहित विभिन्न मामलों के निपटारे की प्रक्रिया की गई। कई बैंकों के ब्रांच मैनेजर और बैंक कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण से संबंधित मामलों में लोगों से बातचीत कर बकाया राशि के भुगतान और मामलों के समझौता के लिए पहल की गई। इस दौरान कई लोगों से ऋण की राशि की वसूली भी की गई। लोक अदालत में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को लेकर संबंधित कर्मी और अधिकारी अपने-अपने काउंटर पर मौजूद रहे। लोगों को मामलों के त्वरित निपटारे और समझौते की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। न्यायालय परिसर में भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मी और पुलिस बल भी सक्रिय रहे। लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराने पर लोगों को समय और धन की बचत होती है। आयोजन को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।
    1
    गोगरी व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन, उमड़ी भीड़, ऋण वसूली की जा रही है।
गोगरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ न्यायालय परिसर में जुटने लगी। दोपहर दो बजे तक विभिन्न मामलों के निपटारे को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे।
लोक अदालत में बैंक से जुड़े ऋण वसूली सहित विभिन्न मामलों के निपटारे की प्रक्रिया की गई। कई बैंकों के ब्रांच मैनेजर और बैंक कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण से संबंधित मामलों में लोगों से बातचीत कर बकाया राशि के भुगतान और मामलों के समझौता के लिए पहल की गई। इस दौरान कई लोगों से ऋण की राशि की वसूली भी की गई।
लोक अदालत में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को लेकर संबंधित कर्मी और अधिकारी अपने-अपने काउंटर पर मौजूद रहे। लोगों को मामलों के त्वरित निपटारे और समझौते की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। न्यायालय परिसर में भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मी और पुलिस बल भी सक्रिय रहे।
लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराने पर लोगों को समय और धन की बचत होती है। आयोजन को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • श्री मंदिर में भंडारा आयोजि 1008 धनेश्वर हनुमानत, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद श्री मंदिर में भंडारा आयोजि 1008 धनेश्वर हनुमानत, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद खगड़िया/चौथम। गौतम कुमार चौरसिया। खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के भूतौली-मालपा स्थित श्री श्री 1008 धनेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित कर प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं के सहयोग से भंडारा कराया जाता है। इसमें आसपास के गांवों के लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रहती है। भंडारे में इस वर्ष प्रसाद के रूप में फरा भात सहित अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद ग्रहण कराया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर सर्जन कुमार, एलआईसी के सतीश प्रसाद, सुजीत कुमार, दिलखुश कुमार, श्यामल किशोर प्रसाद, रामविलास प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, रंजीत प्रसाद, संजय प्रसाद, अजय कुमार एवं शिक्षक उमेश रंजन भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    श्री मंदिर में भंडारा आयोजि 1008 धनेश्वर हनुमानत, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
श्री मंदिर में भंडारा आयोजि 1008 धनेश्वर हनुमानत, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
खगड़िया/चौथम। गौतम कुमार चौरसिया।
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के भूतौली-मालपा स्थित श्री श्री 1008 धनेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित कर प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं के सहयोग से भंडारा कराया जाता है। इसमें आसपास के गांवों के लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रहती है।
भंडारे में इस वर्ष प्रसाद के रूप में फरा भात सहित अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद ग्रहण कराया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
इस अवसर पर सर्जन कुमार, एलआईसी के सतीश प्रसाद, सुजीत कुमार, दिलखुश कुमार, श्यामल किशोर प्रसाद, रामविलास प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, रंजीत प्रसाद, संजय प्रसाद, अजय कुमार एवं शिक्षक उमेश रंजन भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं। समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला

मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं।
समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
हरि ओम एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक कला
मुंगेर। जमालपुर-धरहरा रोड स्थित हरि ओम एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार व अनुशासन का पाठ भी पढ़ाते हैं।
समारोह में प्रधानाचार्य अनामिका भारती के अलावा शिक्षक रिंकी कुमारी, अंकिता कुमारी, जागृति, रंजना, विकास कुमार और आयुष कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुंगेर: एडीआर भवन में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया लोक अदालत का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री राकेश कुमार सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती अदिति गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम संतोष कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विकास कुमार मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मनीषा कुमारी विधिज्ञ मुंगेर के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह मुंगेर विधिज्ञ संघ के सचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
    1
    राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 
मुंगेर: एडीआर भवन में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया लोक अदालत का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री राकेश कुमार सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती अदिति गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम संतोष कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय विकास कुमार मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मनीषा कुमारी विधिज्ञ मुंगेर के अध्यक्ष श्री शशि शेखर सिंह मुंगेर विधिज्ञ संघ के सचिव त्रिपुरारी कुमार वर्मा एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Barihal House Building Lifting All India Limited Services Kar Raha hai Content Er-Satish Kumar mobile Nambar 8292246461,7549815540 Call kare स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाऐ
    1
    Barihal House Building Lifting All India Limited Services Kar Raha hai Content Er-Satish Kumar 
mobile Nambar 8292246461,7549815540 Call kare
स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाऐ
    user_Barihal House Biulding Lifting
    Barihal House Biulding Lifting
    Real Estate Builders & Construction Company Alamnagar, Madhepura•
    10 hrs ago
  • राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* *राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राघोपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित महिलाओं को नगद आर्थिक सहायता दी।पप्पू यादव ने लोदीपुर निवासी बादल मंडल और सिकंदर मंडल के परिजनों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं कोयली खुटाहा में नाव हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।सांसद ने कहा कि राघोपुर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। खैरपुर और अतगामा के समीप बांध पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राहत पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रही है। बिजली, नाव और जरूरी सुविधाओं के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं पप्पू यादव ने सिकंदर मंडल की नाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख रुपये खर्च कर जमीन बेचकर नाव बनवाई गई थी, जो बाढ़ में डूब गई। सांसद ने नाव के नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने गोराडीह प्रखंड के कोयली खुटाहा गांव में हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी और सरकार से मृतक परिवारों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं करीब 15 दिनों से लापता बादल मंडल के परिजनों से भी सांसद मिले और उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य इतने दिनों तक लापता रहे और अंतिम विदाई तक न मिल सके, यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है।पप्पू यादव ने एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग कार्यों में खर्च होने वाली सरकारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल रहा। सांसद ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और पिछले करीब 40 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों, माफिया और पदाधिकारियों की संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ गरीबों की नियति नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनका धर्म और कर्तव्य है बाइट -- पप्पू यादव सांसद पूर्णिया
    4
    राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग*
*राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग*
लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राघोपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित महिलाओं को नगद आर्थिक सहायता दी।पप्पू यादव ने लोदीपुर निवासी बादल मंडल और सिकंदर मंडल के परिजनों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं कोयली खुटाहा में नाव हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।सांसद ने कहा कि राघोपुर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। खैरपुर और अतगामा के समीप बांध पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राहत पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रही है। बिजली, नाव और जरूरी सुविधाओं के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं पप्पू यादव ने सिकंदर मंडल की नाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख रुपये खर्च कर जमीन बेचकर नाव बनवाई गई थी, जो बाढ़ में डूब गई। सांसद ने नाव के नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने गोराडीह प्रखंड के कोयली खुटाहा गांव में हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी और सरकार से मृतक परिवारों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
वहीं करीब 15 दिनों से लापता बादल मंडल के परिजनों से भी सांसद मिले और उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य इतने दिनों तक लापता रहे और अंतिम विदाई तक न मिल सके, यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है।पप्पू यादव ने एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग कार्यों में खर्च होने वाली सरकारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल रहा।
सांसद ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और पिछले करीब 40 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों, माफिया और पदाधिकारियों की संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ गरीबों की नियति नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनका धर्म और कर्तव्य है
बाइट -- पप्पू यादव सांसद पूर्णिया
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड स्थित बोरना जीएन बांध पर बट प्रभावित लोगों के बीच किया गया अंग वस्त्र का वितरण। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच किया अंगवस्त्र का वितरण, मानवता की मिसाल पेश करने की अपील गोगरी। जिले में बाढ़ की स्थिति और भीषण गर्मी व तेज धूप के बीच गोगरी नगर परिषद सहित बौरना जीएन बांध एवं गोगरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया गया। यह वितरण सासाराम-चेनारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती के सहयोग से समाजसेवी एवं दिव्यांग एक्टिविस्ट आरिफ अराफात की अगुवाई में किया गया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े उपलब्ध कराए गए। अंगवस्त्र मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की और सहयोग के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया। मौके पर एडवोकेट बिशप कुमार एवं आरिफ अराफात ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। लोग आमतौर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराते हैं, जिससे निश्चित रूप से राहत मिलती है, लेकिन कपड़े भी उनकी महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर होना पड़ा है। ऐसे समय में स्वच्छ एवं पहनने योग्य कपड़ों की व्यवस्था कराना भी जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानवता के नाते जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया है। इस अवसर पर अभिषेक भारती एवं आरिफ अराफात ने बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद जारी रखने की बात कही।
    1
    गोगरी प्रखंड स्थित बोरना जीएन बांध पर बट प्रभावित लोगों के बीच किया गया अंग वस्त्र का वितरण।
बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच किया अंगवस्त्र का वितरण, मानवता की मिसाल पेश करने की अपील
गोगरी। जिले में बाढ़ की स्थिति और भीषण गर्मी व तेज धूप के बीच गोगरी नगर परिषद सहित बौरना जीएन बांध एवं गोगरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शनिवार को सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया गया। यह वितरण सासाराम-चेनारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती के सहयोग से समाजसेवी एवं दिव्यांग एक्टिविस्ट आरिफ अराफात की अगुवाई में किया गया।
इस दौरान बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े उपलब्ध कराए गए। अंगवस्त्र मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की और सहयोग के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया। मौके पर एडवोकेट बिशप कुमार एवं आरिफ अराफात ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। लोग आमतौर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराते हैं, जिससे निश्चित रूप से राहत मिलती है, लेकिन कपड़े भी उनकी महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर होना पड़ा है। ऐसे समय में स्वच्छ एवं पहनने योग्य कपड़ों की व्यवस्था कराना भी जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मानवता के नाते जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर अभिषेक भारती एवं आरिफ अराफात ने बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद जारी रखने की बात कही।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे ब्रिक्स नेताओं के चेहरे 15 दिनों की मेहनत से तैयार की अनोखी कलाकृति, कला के जरिए दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश मुंगेर। बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश भी अंकित किया गया है। पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है। मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे ब्रिक्स नेताओं के चेहरे 15 दिनों की मेहनत से तैयार की अनोखी कलाकृति, कला के जरिए दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश मुंगेर। बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश भी अंकित किया गया है। पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है। मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
    1
    भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे ब्रिक्स नेताओं के चेहरे
15 दिनों की मेहनत से तैयार की अनोखी कलाकृति, कला के जरिए दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश
मुंगेर। बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश भी अंकित किया गया है।
पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है।
मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे ब्रिक्स नेताओं के चेहरे
15 दिनों की मेहनत से तैयार की अनोखी कलाकृति, कला के जरिए दिया विश्व शांति और भाईचारे का संदेश
मुंगेर। बिहार के चर्चित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी प्रयोगधर्मी कला का अनोखा नमूना पेश किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने वाली पत्तल को ही कैनवास बनाकर ब्रिक्स 2026 में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चित्र उकेरे हैं। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस विशेष कलाकृति में ‘WELCOME TO INDIA – BRICS 2026’ संदेश भी अंकित किया गया है।
पत्तलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समेत कई नेताओं के चित्र बनाए गए हैं। चित्रों को अलग-अलग पत्तलों पर फ्रेम की तरह सजाया गया है।
मधुरेंद्र ने बताया कि पत्तल की सतह पर बारीक चित्रकारी करना सामान्य कैनवास की तुलना में चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरों की रूपरेखा और भाव-भंगिमा को उभारने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि कलाकृति के जरिए भारत की मेहमाननवाजी के साथ विश्व शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया गया है। मधुरेंद्र इससे पहले रेत, मिट्टी, राख, पीपल के पत्ते, फल और सब्जियों सहित विभिन्न माध्यमों पर भी कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। पत्तल पर विश्व नेताओं के चित्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.