Shuru
Apke Nagar Ki App…
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की हुई मौत, ग्रामीणों ने हिंसक जीव के हमले में मौत होने की जताई आशंका,,, संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग युवक की हुई मौत,, ग्रामीणों ने हिंसक जीव के हमले की जताई आशंका,, जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया में स्थित श्री रूद्रसेन चौधरी किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में आज बुधवार को बेहननपुरवा गांव निवासी बदलूपाल 70 पुत्र रामचरन की परिस्थितियों में मौत हो गई है स्थानीय लोगों ने हिंसक जीव के हमले में मौत होने की आशंका जताई है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,, स्थानीय चौकी वैवाही की पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है,,,, फॉरेंसिक द्वारा आवश्यक जांच पड़ताल के उपरांत शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
RN Tiwari
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की हुई मौत, ग्रामीणों ने हिंसक जीव के हमले में मौत होने की जताई आशंका,,, संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग युवक की हुई मौत,, ग्रामीणों ने हिंसक जीव के हमले की जताई आशंका,, जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया में स्थित श्री रूद्रसेन चौधरी किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में आज बुधवार को बेहननपुरवा गांव निवासी बदलूपाल 70 पुत्र रामचरन की परिस्थितियों में मौत हो गई है स्थानीय लोगों ने हिंसक जीव के हमले में मौत होने की आशंका जताई है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,, स्थानीय चौकी वैवाही की पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है,,,, फॉरेंसिक द्वारा आवश्यक जांच पड़ताल के उपरांत शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Sach ki awaaz platform per support kariye Uttar Pradesh Bahraich Nanpara shankarpur matera malvi1
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव के बाहर स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में शव की पहचान बदलू पाल पुत्र रामचरन, निवासी रामपुर धोबिया हार के रूप में हुई। मृतक के भाई छोटे लाल ने बताया कि बदलू पिछले करीब 15 दिनों से घर नहीं आया था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव का एक पैर किसी जानवर द्वारा नोचा हुआ प्रतीत हो रहा है, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए द्वारा हमले का लग रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि तेंदुए के हमले के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं और अन्य किसी जानवर की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।3
- धौरहरा में डीजल-पेट्रोल संकट गहराया, पंपों पर उमड़ी भारी भीड़ धौरहरा तहसील क्षेत्र सहित सिसैया, हसनपुर कटौली, खमरिया व आसपास के इलाकों में पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कहीं वास्तविक कमी तो कहीं टंकी मालिकों द्वारा कृत्रिम संकट पैदा किए जाने की बात सामने आ रही है। पंपों पर लगी लंबी कतारों में खड़े लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई जगहों पर हंगामे की स्थिति बन गई। कोई शादी में जाने की जल्दी में है, कोई दवा लेने जाना चाहता है, तो कोई अपने खेतों की सिंचाई के लिए डीजल लेने पहुंचा है। डीजल न मिलने से आमजन के साथ-साथ किसान भी खासे परेशान हैं। किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक ने कहा कि जब किसानों को डीजल ही नहीं मिलेगा तो खेती का काम कैसे चलेगा। इस समय किसी के घर शादी है, किसी के यहां बीमारी है, और खेतों में सिंचाई का भी समय है—ऐसे में यह संकट किसानों की कमर तोड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी बार-बार समस्या न होने की बात कहते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यदि कहीं कृत्रिम संकट पैदा किया जा रहा है, तो ऐसे टंकी मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम जनता और किसानों को राहत मिल सके।1
- श्रावस्ती जनपद के विकास खंड जमुनहा के ग्राम पंचायत लालबोझा दरवेश गांव निवासी कलीम पुत्र रहमतुल्ला ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट के प्रयास और चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसने बाबा खाकी दास कुट्टी के बगल स्थित गाटा संख्या 266, रकबा 0.202 हेक्टेयर भूमि का बैनामा 30 जुलाई 2016 को कराया था, जिस पर वह मकान बनाकर परिवार सहित निवास करता है। आरोप है कि मकान के पास रखे उपले(कंडा) और चरी को विपक्षीगणों ने उजाड़ दिया। कलीम ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। साथ ही मवेशियों के लिए बनाए गए नांदे को भी तोड़ दिया। घटना के समय घर पर उनका बेटा रहमान अली अकेला मौजूद था, जिसे हमलावरों ने दौड़ाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों में से पांच-छह लोग धारदार हथियार (बोगदा) से लैस थे, जबकि अन्य लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि घटना के बाद से परिवार दहशत में है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- Lucknow main ghantaghar ke pss lagi aag factory main1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रति दिन 2 पालियों में आयोजित होने वाली उ.प्र. होगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि समय से पूर्व सभी परीक्षा केन्दों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा ले लें। डीएम ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, परीक्षार्थियों के बैठने, प्रसाधन, पेयजल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त की जाय। डीएम ने बताया कि आर्य कन्या इण्टर कालेज व जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर 240-240, आजाद इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजकीय बालक इण्टर कालेज, महाराज सिंह इण्टर कालेज व वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384-384, चौधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर व सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया में 480-480 इस प्रकार 10 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होने वाली परीक्षा में कुल 3600 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। डीएम त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि सेक्टर मजिस्टेªटों की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केन्द्रों पर यदि कोई कमी पायी जाती है तो उसे दुरूस्त कराएं। केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि होमगार्डस भर्ती परीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भली प्रकार से अध्ययन कर शासन की मंशानुसार सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम पाली अन्तर्गत पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 03ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को शुचिता पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल को लेकर सचेत करते हुए कहा कि शासन द्वारा नकल कराने पर रू. 01 करोड़ का जुर्माना तथा आजीवन कारावास की सजा का प्राविधान किया गया है। इसलिए सभी केन्द्र व्यवस्थापक नकल को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील रहेंगे। केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि सभी परीक्षा कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें परीक्षा संचालन के सम्बन्ध में दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान कर दी जाय। कालेज में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को संचालित करके देख लेें सभी कैमरे फोकस्ड हों। डीएम ने कहा कि परीक्षा की सुचिता प्रभावित न हो इसके लिए किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर कोई भी पेपर, पेन्सिल बाक्स, कैलकूलेटर, सनग्लास, वायलेट, कैप, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाभी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थबैण्ड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही *भरथापुर (रिपोर्ट):* भरथापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली Asian elephant दिनदहाड़े गांव में घुसने की कोशिश करने लगा। जंगल से निकल कर हाथी गांव के किनारे पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शोर-शराबा करते हुए हाथी को गांव में घुसने से रोकने लगे। लोगों के शोर और हलचल से घबराकर हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के जंगलों से जंगली जानवरों का आना लगातार बढ़ रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की वन विभाग से अपील है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।1